247001
सहारनपुर में चोरी करने का आरोप लगाते हुए दो युवकों के साथ मारपीट, विडियो वायरल
Saharanpur, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि कुछ युवक एक स्टोन क्रशर के पास गाली गलौच करते हुए दो युवकों को मार रहे हैं। वीडियो में दोनों युवकों पर चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। प्रतीत होता है कि मारपीट करने वाले युवकों ने चोरी की घटना के संदर्भ में पूछा है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। वीडियो में दोनों युवकों को पुलिस को सौंपने की भी बात कही जा रही है। इस मामले में सहारनपुर जिले के थाना बेहट क्षेत्र के गांव असलमपुर बरथा में घटित हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भजनलाल सरकार की 3वीं वर्षगांठ पर बड़े कार्यक्रम, पीएम मोदी के आशीर्वाद की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर भजनलाल सरकार की तीसरी वर्षगांठ सरकार करेगी कई बड़े आयोजन सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को पहुंचाया जाएगा आम जनता तक पीएम नरेंद्र मोदी का भी बन सकता प्रदेश आने का कार्यक्रम। कई बड़े जलसे किए जाएँगे प्रदेशभर में आयोजित सीएम भजनलाल शर्मा ने आज तैयारियों पर की चर्चा0
0
Report
दो स्टार लगाकर वसूली का खेल! साहब बने दमकल विभाग के चालक, दीपावली से पहले वायरल वीडियो ने खोली पोल..
Mauranipur, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर में दीपावली से पहले आतिशबाजी के अस्थाई लाइसेंस और दमकल विभाग की एनओसी के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में वर्दी पर दो स्टार लगाए एक कर्मचारी रुपयों का लेनदेन करता दिखाई दे रहा है। दिलचस्प बात यह है कि दो स्टार लगाकर अधिकारी जैसा रौब दिखाने वाला शख्स कोई सब इंस्पेक्टर नहीं, बल्कि दमकल विभाग का चालक बताया जा रहा है। दरअसल, दीपावली के मद्देनजर मऊरानीपुर के मेला ग्राउंड समेत उल्दन, कटेरा, बंगरा और आसपास के इलाकों में आतिशबाजी की दुकानें लगाने की तैयारियां चल रही हैं। व्यापारियों को अस्थाई लाइसेंस और फायर एनओसी की जरूरत है। इसी प्रक्रिया के बीच कथित वसूली का वीडियो सामने आने से विभाग में खलबली मच गई है। वीडियो में दो स्टार वाली वर्दी और रुपयों का लेनदेन अब चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर विभाग के चालक को दो स्टार लगाकर अधिकारी जैसा रौब दिखाने की जरूरत क्यों पड़ी? मामले में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने स्पष्ट किया कि मऊरानीपुर फायर स्टेशन पर फिलहाल कोई उपनिरीक्षक तैनात नहीं है और वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति विभाग में चालक के पद पर कार्यरत है। सीएफओ ने वायरल वीडियो और कथित अवैध वसूली के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
नरसिंहपुर के गन्ना किसान लाये बड़े प्रदर्शन, मांग 600 प्रति क्विंटल से अधिक
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर ब्रेकिंग नरसिंहपुर में गन्ना किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रवादी किसान आर्मी की अगुवाई में सैकड़ों किसान सड़कों पर उतरे। गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन। किसानों ने शहर की सड़कों पर पैदल मार्च निकालकर जिला प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंचाई अपनी आवाज। किसानों की मांग- गन्ने का खरीदी भाव 600 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक किया जाए। किसानों का सवाल- शक्कर के दाम बढ़े, गन्ने से एथेनॉल बन रहा, फिर भी किसानों को गन्ने का उचित दाम क्यों नहीं? गुड़ की मिठास के लिए देशभर में पहचान रखने वाले नरसिंहपुर के गन्ना उत्पादक किसान उचित मूल्य के लिए संघर्षरत। जिला प्रशासन के जरिए सरकार तक मांग पहुंचाने की कोशिश, चेतावनी- मांगें पूरी नहीं हुईं तो भोपाल में होगा इससे भी बड़ा आंदोलन।0
0
Report
Advertisement
जयपुर में बीजेपी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: 10 हजार से अधिक लोग पदयात्रा में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर को लेकर बीजेपी का अभियान 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के तहत राजधानी जयपुर में सभा और पदयात्रा करने जा रही है. बीजेपी का आरोप है कि विपक्ष SIR को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैला रहा है. ऐसे में बीजेपी अब जनता के बीच पहुंचकर SIR की सच्चाई और इसके फायदों से लोगों को तक पहुंचा rही है. बीजेपी 5 नवंबर को जयपुर में सभा और पदयात्रा के जरिए बड़ा आयोजन करने जा रही है. बीजेपी की ओर से जयपुर के रामलीला मैदान में सभा का आयोजन किया जाएगा. सभा के बाद रामलीला मैदान से चौड़ा रास्ता होते हुए त्रिपोलिया गेट तक पदयात्रा निकाली जाएगी. सभा और पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल होंगे. साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे. जयपुर के कार्यक्रम की जिम्मेदारी जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा को दी गई है. त्योहारी सीजन में पदयात्रा के आयोजन को लेकर उठ रहे सवालों पर मंजू शर्मा ने कहा कि किसी को परेशानी नहीं हो, इसलिए यात्रा का रूट छोटा रखा गया है. बीजेपी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान. जयपुर शहर में सभा और पदयात्रा का आयोजन. पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे शामिल. मुख्यमंत्री भजनाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी होंगे शामिल. रामलीला मैदान में सभा का होगा आयोजन. रामलीला मैदान से त्रिपोलिया गेट तक निकलेगी पदयात्रा. बीजेपी का दावा, पदयात्रा में 10 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल. पदयात्रा को लेकर बीजेपी का दावा है कि इस यात्रा में 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे. बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि पदयात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन भी हिस्सा लेंगे. बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियाँ SIR को लेकर लोगों में भ्रम फैला रही हैं. ऐसे में लोगों को SIR के प्रति जागरूक करना जरूरी है. इसी उद्देश्य से सभा और पदयात्रा के जरिए लोगों को SIR के फायदे बताए जाएंगे.0
0
Report
हल्दीघाटी के रक्त तलाई पर प्रशासनिक उदासीनता उजागर
Rajsamand, Rajasthan:शहादत की धरा पर बदहाली का कब्ज़ा: करोड़ों खर्च और हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद 'रक्त तलाई' बनी शराबियों का अड्डा ऐतिहासिक 'रक्त तलाई' की सुध लेने वाला कोई नहीं: टूटी लाइटें, बिखरी टाइलें और उगी झाड़ियां; ऐतिहासिक गौरव पर प्रशासनिक अनदेखी का साया करोड़ों का बजट 'ज़ीरो' में तब्दील: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी बदहाल रक्त तलाई, शाम ढलते ही सजती है जाम से जाम टकराने की महफिल हल्दीघाटी, राजसमंद0
0
Report
NCR के पांच जिलों में पटाखों पर रोक, ग्रीन पटाखे सिर्फ विशेष समय पर
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 राजस्थान के NCR क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर सख्ती। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा。 NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर राज्य सरकार सख्त。 सुप्रीम कोर्ट और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेशों की अनुपालना में निर्देश जारी। राजस्थान के NCR क्षेत्र के पांच जिलों में पटाखों पर पाबंदियां। केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखे चलाने की ही होगी अनुमति। 7 और 8 नवंबर को निर्धारित समय में ही चला सकेंगे ग्रीन पटाखे। सुबह 6 से 7 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति। रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे ग्रीन पटाखे। निर्धारित समय के अलावा पटाखे चलाने पर रहेगा प्रतिबंध। निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर भी बड़ी रोक। 5 से 20 नवंबर तक धूल पैदा करने वाली निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध। धूल उत्पन्न करने वाली विध्वंस गतिविधियां भी रहेंगी प्रतिबंधित। एनसीआर के पांच जिलों में लागू होंगे प्रतिबंधात्मक निर्देश。 वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने उठाए कदम。 सुप्रीम कोर्ट और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने पर जोर।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी में ऑपरेशन सवेरा: 9 गिरफ्तार, 16.758 किलोग्राम गांजा बरामद
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत छह थाना क्षेत्रों की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 16 किलो 758 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक मंझनपुर, सराय अकिल, चरवा, पिपरी, संदीपनघाट और कोखराज थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। ऑपरेशन सवेरा का मकसद सिर्फ नशे के सौदागरों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि नशे के इस अवैध कारोबार की जड़ों पर चोट कर युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाना भी है। अब सवाल है कि नशे की काली दुनिया में फंस रहे युवाओं को इस गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए पुलिस की कार्रवाई के साथ जागरूकता और पुनर्वास पर कितना जोर दिया जाएगा।0
0
Report
पेंड्रा में दिखा हाथियों का रौद्र रूप, राहगीर ने भागकर बचाई जान; बाइक को किया चकनाचूर
Gaurella, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में हाथियों के आक्रामक व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना दानीकुंडी प्लांटेशन रोड की है, जहाँ से गुजर रहे एक बाइक सवार ने अचानक हाथियों को सामने देखकर घबराहट में अपनी बाइक वहीं छोड़ दी और छुपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद हाथियों के दल ने सड़क पर लावारिस पड़ी बाइक को बुरी तरह कुचलकर तोड़ डाला। वन विभाग के अनुसार, मरवाही वन मंडल में वर्तमान में 65 हाथियों का एक विशाल दल विचरण कर रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। Wild Elephants Smash Abandoned Bike in Pendra; Rider Escapes Unharmed0
0
Report
मैनपुरी: चकवंदी कार्यालय में दबंगों ने मारपीट, वीडियो वायरल
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी चकवंदी विभाग में तारीख लेने आये व्यक्ति से मारपीट दबंगों ने गालीगलौज के बाद की मारपीट दबंगों ने चकवंदी कार्यालय के अंदर घुसकर की मारपीट CO चकवंदी के सामने ही हुई मारपीट की घटना घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल शहर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट स्थित चकवंदी कार्यालय का मामला0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर भाजपा महिला मोर्चा नई जिला समिति पर घमासान, नियुक्तियों पर सवाल
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला कार्यसमिति की सूची पर घमासान - पूर्व जिला मीडिया प्रभारी पूनम जायसवाल ने नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल - पैसे और नेताओं की खुशामद के दम पर पद बांटने का लगाया आरोप - खुद को कट्टर भाजपाई बताते हुए स्थानीय संगठन के खिलाफ खोला मोर्चा - संविदा एएनएम किरण पांडेय को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भी विवाद - वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपम राव ने नियुक्ति का किया बचाव0
0
Report
मऊरानीपुर:मकान की पुताई बनी विवाद की वजह, मां-बेटे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला; झांसी रेफर
Mauranipur, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में दीपावली के दौरान मकान की पुताई को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी की दीवार पर रंग के छींटे पड़ने से नाराज दो लोगों ने मां-बेटे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित अजय सिंह परिहार के अनुसार, उनकी मां अर्चना सिंह, पत्नी इंद्रपाल सिंह, मकान के बाहर की दीवार पर पुताई कर रही थीं। इसी दौरान परिवार के ही ताऊ के मकान पर रंग के छींटे पड़ गए, जिससे विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद दो लोगों ने मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी। घायलों को उपचार के लिए मऊरानीपुर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए झांसी रेफर कर दिया।0
0
Report
Modak Hatyakand: 6 गिरफ्तार तार-एर्थिंग विवाद पर
Kota, Rajasthan:ट्रांसफार्मर के अर्थिंग तार को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, मोड़क पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल लोहे के फावड़े,लकड़ियां और सरिये बरामद रामगंजमंडी(कोटा) कोटा जिले के मोड़क थाना क्षेत्र के तेलियाखेड़ी गांव में हुए सुरेश चंद अहीर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए लोहे के फावड़े, लकड़ियां और सरिये भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत Shankar के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को तैलिया खेड़ी निवासी सुरेश चंद अहीर के साथ खेत में मारपीट की गई थी। गंभीर हालत में उन्हें झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र महेंद्र कुमार की रिपोर्ट पर मोड़क थाने में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि खेत में लगे डीपी ट्रांसफार्मर के पोल और अर्थिंग तार को हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते आरोपियों पर सुरेश चंद और उनकी पत्नी के साथ लोहे के फावड़े, लकड़ियों और सरियों से हमला करने का आरोप है। मोड़क थाना पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए नरेश कुमार, मनीष, मुकुट बिहारी, जयप्रकाश, दिनेश कुमार और ललित कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
20 रुपये अधिक वसूली पर 25 हजार जुर्माना और 18% ब्याज लौटाने के आदेश
Karauli, Rajasthan:टोल प्लाजा पर 20 रूपये अधिक वसूलने पर 25 हजार का जुर्माना, अधिक वसूली राशि 18 प्रतिशत ब्याज सहित लौटाने के भी आदेश, जिला उपभोक्ता आयोग ने सुनाया निर्णय, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - करौली हिंडौन मार्ग स्थित फेलीपुरा टोल प्लाजा पर एक वकील से 20 रूपये अधिक लेना टोल प्लाजा संचालकों को महंगा साबित हुआ है। आयोग सदस्य सुरेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में वकील की ओर से पेश परिवाद पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने टोल प्लाजा संचालक को अधिक वसूले गए 20 रूपये 18 प्रतिशत ब्याज सहित वापस लौटाने और 25 हजार रुपए की जुर्माना राशि चुकाने के आदेश दिए हैं। इस मामले में वकील पीयूष शर्मा की ओर से पंकज शर्मा एडवोकेट ने 11 जून 26 को पेश किए परिवाद में बताया कि 9 मई 26 को अपने वाहन से फेलीपुरा टोल नाके से गुजरने पर 45 रूपये की राशि फास्ट टैग से कटौती की गई।2 घंटे बाद हिंडौन से वापस लौटने पर फास्ट टैग से फिर 45 रूपये की कटौती हुई जबकि डबल फेरे के नियम के तहत 25 रूपये की कटौती की जानी चाहिए थी। वकील पीयूष ने 20 रूपये अधिक वसूलने पर एतराज जताते हुए टोल प्लाजा पर मौजूद कार्मिकों से 20 रूपये वापस करने की मांग की लेकिन उन्होंने रूपये लौटाने की बजाय गलत व्यवहार किया। इससे आहत होकर पीयूष ने पंकज एडवोकेट के जरिए परिवाद आयोग के समक्ष पेश किया। आयोग के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तथा सदस्य सुरेंद्र चतुर्वेदी ने इस मामले में टोल प्लाजा संचालक का सेवा दोष मानते हुए अधिक वसूली गई 20 रूपये की राशि को परिवाद प्रस्तुति की तारीख से 18 प्रतिशत ब्याज सहित वापस लौटाने के आदेश दिए है। साथ ही आयोग ने मानसिक संत्रास बतौर 25 हजार रूपये तथा परिवाद व्यय के रूप में 7 हजार रूपये पीड़ित परिवादी को एक माह में चुकाने के आदेश दिए है।0
0
Report
सीवान में NDA पदयात्रा: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान तेज
Siwan, Bihar:सीवान में NDA ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान सड़कों पर NDA के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला। इस पदयात्रा में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत NDA के कई विधायक और नेता शामिल हुए। बबुनिया मोड़ से शुरू हुई पदयात्रा अंबेडकर पार्क पहुंची, जहां सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान नेताओं ने SIR को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और इसे जनहित में बताया। पदयात्रा के दौरान बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सीवान में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे हैं। उनका कहना था कि इस पदयात्रा के माध्यम से आम जनता को संदेश देना है कि NDA लोकतंत्र के पक्ष में है। उन्होंने बिहार सहित अन्य राज्यों में NDA की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि SIR जनहित में है, लेकिन विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी SIR के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन को घेरा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन SIR को लेकर देश को भ्रमित कर रहा है। इससे पहले भी 10 बार SIR की प्रक्रिया हो चुकी है और उस समय कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी, लेकिन तब किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। NDA संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास करता है। आज सड़क पर केवल NDA के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन के खिलाफ आम जनता भी उतरी है।0
0
Report
ED ने 2017 बैच के IAS योगेश कुमार सागर से पूछताछ शुरू की
Patna, Bihar:बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच जारी है। इसी सिलसिले में ईडी ने 2017 बैच के आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर पटना स्थित कार्यालय बुलाया था। योगेश कुमार सागर ईडी कार्यालय पहुंचे हैं जहां उनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। उनसे ठेकेदार रिशुश्री की कंपनी के खर्च पर परिवार के आठ सदस्यों के साथ ऑस्ट्रिया यात्रा करने और टेंडर घोटाले से जुड़े आरोपों को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। इस मामले में करीब छह आईएएस अधिकारी ईडी की जांच के दायरे में हैं। ईडी की जांच में ठेकेदार रिशुश्री के मोबाइल से कई आईएएस अधिकारियों और उनके करीबियों के साथ वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड, व्हाट्सऐप चैट और सरकारी टेंडर से जुड़े गोपनीय दस्तावेज मिलने की बात सामने आई थी। आरोप है कि सरकारी टेंडर हासिल करने के बदले अधिकारियों और उनके परिजनों की विदेश यात्राओं सहित अन्य खर्चों का भुगतान किया गया। इस मामले में ईडी पहले भी कई अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है।0
0
Report
Advertisement
