247001
सहारनपुर में कार-बाइक की टक्कर में दो की गई जान, दो घायल
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के गंगोह-नानौता मार्ग पर बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर में चार वर्षीय बच्चे सहित दो लोगों की जान चली गई। आपको बता दें कि हादसे में बच्चे के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं मृतकों में मोहल्ला टाकान निवासी का बेटा शामिल है। सूचना के अनुसार परिवार बाइक पर गंगोह से थानाभवन के गांव लोनी जा रहा था। घटना के चलते पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मीरजापुर रोडवेज परिसर में विवाद: दुकानदार ने 8 माह की बच्ची तक धमकी दी
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर के रोडवेज परिसर में कोल्ड ड्रिंक खरीदने गए एक व्यक्ति और दुकानदार के बीच विवाद सामने आया है. पीड़ित ने थाना कोतवाली कटरा में शिकायत देकर दुकानदार पर मारपीट, गाली-गलौज तथा उसकी 8 माह की मासूम बेटी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. सूरज कसेरा ने बताया कि 10 जून की रात लगभग 9:30 बजे वह अपनी 8 माह की बच्ची के साथ रोडवेज परिसर स्थित विशाल गुप्ता उर्फ गोलू की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक खरीदने गया था. आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक गर्म होने पर जब उसने ठंडी कोल्ड ड्रिंक देने का अनुरोध किया तो दुकानदार नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा. पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर दुकानदार ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान उसकी गोद में मौजूद 8 माह की बच्ची पर भी हमला किया गया. धमकी दी गई कि बच्ची को गर्म तेल की कढ़ाई में तल दिया जाएगा. घटना से प्रार्थी और उसका परिवार दहशत में है. शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ. पीड़ित का कहना है कि लगभग एक माह पूर्व भी उक्त दुकानदार पर यात्रियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था. सूरज (पीड़ित) ने थाना कोतवाली कटरा पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। मारपीट और धमकी से परिवार दहशत में हैं.0
0
Report
बिहार के भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, दो दोस्त पर हत्या का शक
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद होने से सनसनी मच गई है। मामला कोईलवर थाना के बाबुरवानी वार्ड नंबर 14 की है जहां 20 वर्षीय आकाश कुमार जो पटना जिले के बड़की बलियारी गांव का रहने वाला था उसका सव बरामद हुआ है। घटना के बारे में मृत युवक के चाचा उदय कुमार ने बताया कि कल शाम को आकाश अपने दो दोस्तों के साथ गोलू और सन्नी के साथ घर से निकला था जिसके बाद आज सुबह गोलू के परिजनों ने उनको कॉल करके बताया कि आकाश का सव बरामद हुआ है आपलोग आ जाइए। जब घटना स्थल पर पहुंचे तो आकाश का सव देखा जिसमें उसके गले पर काला निशान देखा और वो मृत था। परिजनों ने बताया है कि आकाश का दोनों दोस्तों के साथ कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था जिसके बाद कल दोनों ने आकाश का गला दबाकर हत्या कर दिया है। फिलहाल कोईलवर पुलिस ने मृत युवक आकाश का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया है और परिजनों के बयान पर कोईलवर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की करवाई में जुट गई है।हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले पर तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है।0
0
Report
भिवंडी के इम्पथी अस्पताल में आग लगी, दमकल ने नियंत्रण पाया; किसी की मौत नहीं
Thane, Maharashtra:भिवंडी भिवंडीतील इम्पथी हॉस्पिटलमध्ये अचानक लागली आग... अग्निशमन दलाने आगीवर मिळवले नियंत्रण... ॲकर... भिवंडी शहरातील बाग-ए-फिरदोस परिसरात असलेल्या इम्पथी हॉस्पिटलमध्ये अचानक आग लागल्याची घटना घडल्याने परिसरात एकच खळबळ उडाली. सुदैवाने या घटनेत कोणतीही जीवितहानी झाली नसून अग्निशमन दलाच्या तत्परतेमुळे मोठा अनर्थ टळला. मिळालेल्या माहितीनुसार पहिल्या मजल्यावर असलेल्या इम्पथी हॉस्पिटलमधील जनरेटरमध्ये तांत्रिक बिघाड झाल्याने शॉर्टसर्किट झाले. यानंतर जनरेटरला अचानक आग लागली आणि मोठ्या प्रमाणात धूर निघू लागला. काही क्षणातच आगीच्या ज्वाळा हॉस्पिटलच्या खिडक्यांमधून बाहेर पडू लागल्याने रुग्ण, त्यांच्या नातेवाईकांसह रुग्णालयातील कर्मचाऱ्यांमध्ये भीतीचे वातावरण निर्माण झाले. त्यामुळे रुग्णालयात एकच गोंधळ उडाला आणि नागरिकांची धावपळ सुरू झाली. घटनेची माहिती मिळताच भिवंडी अग्निशमन दलाच्या दोन गाड्या तात्काळ घटनास्थळी दाखल झाल्या. अग्निशमन जवानांनी वेगाने आगीवर नियंत्रण मिळवले. .0
0
Report
Advertisement
जमुई के खैरा में तेज रफ्तार हाइवा, छात्रा मुस्कान कुमारी की मौत; सड़क जाम
Jamui, Bihar:जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हो गया। वहीं गिट्टी लदे एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से नौवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और बाद में खैरा थाना पहुंचकर तोड़फोड़ व पथराव किया। कई घंटे तक क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस और पब्लिक के बीच जमकर रूड़ेबाजी की गई इसके बाद खैरा बाजार रणभूमि में तब्दील हो गया था कई पुलिस जवान और पदाधिकारी को भी मामूली रूप से चोटें आई है। मृतका की पहचान बरियारपुर निवासी जितेंद्र मंडल की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मुस्कान प्रतिदिन की तरह साइकिल से प्राइवेट कोचिंग के लिए खैरा बाजार जा रही थी। इसी दौरान थाना के समीप गिट्टी लदे तेज रफ्तार हाइवा ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा प्रशासनिक अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा उनके साथ धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज किया गया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध तेज कर दिया। आवेश में आए कुछ लोगों ने थाना परिसर में घुसकर पथराव किया और कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। वहीं पूरे मामले पर एसडीएम सौरव सुमन ने बताया कि हाइवा की चपेट में आने से छात्रा की मौत हुई थी। प्रशासन की ओर से लोगों को समझाने और मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ उग्र ग्रामीणों ने थाना परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने बताया कि पथराव में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं तथा पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया है। एसडीएम ने हवाई फायरिंग और गोलीबारी की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। प्रशासन ने बातचीत और समझाइश के माध्यम से स्थिति को नियंत्रित किया है। करीब चार से पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने मृत छात्रा के शव को हवा में फंसे हुए हैं उसे निकालने की प्रक्रिया की जा रही है इस दौरान परिजन और ग्रामीण खैरा बाजार में स्पीड ब्रेकर निर्माण तथा भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग करते रहे। पुलिस ने हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में 8 से 10 लोगों को हिरासत में लिया है। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है, लेकिन छात्रा की मौत से परिजनों में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.0
0
Report
कोलकाता लौटीं बागी टीएमसी सांसद सायनी घोष, दिल्ली से शहर पहुंचीं
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता लौटीं तृणमूल की बागी सांसद सायनी घोष। बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली से शहर वापस आईं। लगभग मुंह छुपाते हुए कोलकाता एयरपोर्ट से बाहर निकलीं।0
0
Report
उदयपुर में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती और हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष समारोह शुरू
Udaipur, Rajasthan:आगामी 17 जून को प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती और हल्दीघाटी युद्ध विजय के के 450 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस मौके पर उदयपुर के गांधी ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत सम्बोधित करेंगे। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केन्द्र ''राष्ट्रीय तीर्थ'' की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। स्टेडियम में 2 लाख स्क्वायर फिट के भव्य पांडाल बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसके लिए सम्भाग भर पर 2 लाख से अधिक पत्रक बांटे जा चुके है। सुबह करीब 10.30 बजे मोहन भागवत स्टेडियम पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों की तस्वीर आप तक पहुंचा रहे है हमारे संवाददाता अविनाश जगनवत0
0
Report
Advertisement
12 साल पूरे होने पर संजय निषाद बोले: मोदी सरकार भारत को विश्वगुरु बना रहा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने पर कहा, "... उन्होंने(प्रधानमंत्री मोदी) भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में काम किया है... सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के लिए हम उन्हें बधाई देते हैं... उन्होंने राम मंदिर बनाया, धारा 370 हटाई और महिलाओं को आरक्षण दिया..."0
0
Report
सारदाब Tulail में जल संकट पर विरोध, जल शक्ति विभाग से जलापूर्ति तुरंत मांग
People of Sardab Tulail Stage Protest Against jal Shakti Department Over Acute Drinking Water Shortage Residents of Sardab village in Tulail Valley today staged a peaceful protest against the Jal Shakti Department expressing strong resentment over the prolonged shortage of drinking water in the area. The protesters said that despite repeated appeals to the concerned authorities, the village continues to face an acute scarcity of potable water, causing immense hardship to local residents. Women rubeena banoo days, children, and elderly citizens are reportedly forced to travel long distances daily to fetch water for household needs. The aggrieved residents raised slogans demanding immediate restoration of regular water supply and urged the authorities to take urgent measures to resolve the issue. They warned that if their genuine concerns are not addressed promptly, they will be compelled to intensify their protest in the coming days. Speaking on the occasion, several residents highlighted that access to clean drinking water is a basic necessity and called upon the PHE Department and district administration to intervene without further delay. The protesters appealed to the concerned officials to visit the area, assess the ground situation, and ensure a sustainable solution to the ongoing water crisis in Sardab village.0
0
Report
महबूबा मुफ्ती बफलियाज़ मार्केट के आग प्रभावित दुकानदारों से मिलीं, मुआवजे की मांग तेज
Chikri Ban, पुंछ जिले सुरनकोट तहसील के बफलियाज़ मार्केट में आग से प्रभावित दुकानदारों से मिलीं महबूबा मुफ्ती कुछ दिन पहले सुरनकोट के बफलियाज़ मार्केट में लगी भीषण आग में करीब 13 से14 दुकाने जलकर राख हो गई थीं, जिससे कई परिवारों की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया। इस घटना के बाद महबूबा मुफ्ती ने बफलियाज़ मार्केट का दौरा किया और आग से प्रभावित दुकानदारों व स्थानीय लोगों से मुलाकात की। दौरे के दौरान महबूबा मुफ्ती ने प्रभावित व्यापारियों की समस्याओं को सुना और आग से हुए भारी नुकसान पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों और दुकानदारों की दुकानें जल गई हैं, उन्हें जल्द से जल्द उचित मुआवजा और राहत प्रदान की जानी चाहिए ताकि वे अपने कारोबार को दोबारा शुरू कर सकें स्थानीय लोगों ने भी महबूबा मुफ्ती के सामने अपनी परेशानियां रखीं और बफलियाज़ क्षेत्र में स्थायी फायर स्टेशन की मांग दोहराई। लोगों का कहना है कि समय पर अग्निशमन सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण नुकसान और अधिक बढ़ गया। महबूबा मुफ्ती ने आश्वासन दिया कि वह प्रभावित परिवारों और व्यापारियों की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाएंगी तथा उनके पुनर्वास और सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेंगी。0
0
Report
Advertisement
PM मोदी की अध्यक्षता में NITI Aayog की 11वीं शासी परिषद बैठक सम्पन्न
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में आयोजित NITI Aayog की शासी परिषद की 11वीं बैठक हुई.0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में NITI Aayog बैठक, विकसित भारत 2047 पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में आयोजित NITI Aayog की 11वीं शासी परिषद की बैठक में सम्मिलित हुआ। 'विकसित भारत 2047 के लिए समावेशी मानव विकास' की थीम पर केंद्रित बैठक में मानव विकास, सुशासन और जनभागीदारी को विकास की धुरी बनाकर 'विकसित भारत' के संकल्प को नई गति देने पर सार्थक विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश भी प्रत्येक नागरिक के सशक्तीकरण को विकास का आधार बनाकर 'विकसित भारत' के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।0
0
Report
हांसी CID-1 हिरासत में युवक संदीप की मौत, परिजनों ने मारपीट के आरोप लगाए
Bhiwani, Haryana:हांसी बाइट : हांसी एसपी विनोद कुमार हांसी में सीआईए-1 की कस्टडी में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप हांसी की जगदीश कॉलोनी में एनडीपीएस मामले में पकड़े गए 25 वर्षीय युवक संदीप की सीआईए-1 टीम की कस्टडी के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर टॉर्चर और मारपीट के आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस का दावा है कि युवक ने कार्रवाई से बचने के लिए नशीला पदार्थ निगल लिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि संदीप नशीला पदार्थ बेचता है। बुधवार शाम को सीआईए-1 टीम ने जगदीश कॉलोनी में छापेमारी की। पुलिस ने पहले मुखबिर को खरीददार बनाकर भेजा गया और जैसे ही सौदा हुआ, टीम ने रेड कर दी। आरोप है कि पुलिस को देखते ही संदीप ने अपने पास मौजूद पॉलिथीन सहित नशीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब सात ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है और इस संबंध में अलग से मामला दर्ज किया जाएगा। हांसी एसपी विनोद कुमार ने बताया कि रेड दौरान नशीला पदार्थ निगलने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे पहले शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम हिसार में करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक के शव का पोस्टमार्टम हिसार में कराया जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।0
0
Report
Advertisement
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव : मानसून एवं संभावित बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए गुरुवार को गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र स्थित आनंद घाट पर प्रशासन द्वारा व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में में बाढ़ में फंसे लोगों को किस तरह से मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी बाढ़ दल समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया। मॉकड्रिल के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने और बाढ़ आने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गए और मोटरबोट व आधुनिक उपकरणों की सहायता से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। वहीं नाव पलटने की काल्पनिक घटना में नदी में डूब रहे लोगों को तत्काल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया तथा प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। बचाव कार्य के बाद प्रभावित लोगों को राहत शिविर तक पहुंचाने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया। मिश्रा कॉलोनी में बनाए गए राहत शिविर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंजीकरण काउंटर, आवासीय व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल एवं सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था दिखाई गई। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का भी सफल प्रदर्शन किया गया।0
0
Report
12 वर्षों बाद मुंगेर में पुस्तक मेेला खुला: डीएम ने किया उद्घाटन
Munger, Bihar:12 वर्ष बाद मुंगेर में सजा पुस्तक मेला, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन। मुंगेर: किला परिसर स्थित इनडोर स्टेडियम में गुरुवार को चार दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. चंद्र भूषण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान जिले के कई साहित्यकारों और कवियों की पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कहा कि लगभग 12 वर्षों के बाद मुंगेर में पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मेले में विभिन्न विषयों की उत्कृष्ट पुस्तकें उपलब्ध हैं। शहरवासियों को इसका लाभ उठाते हुए अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के ज्ञान, विचार और व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनती हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बच्चों की पुस्तकों के प्रति रुचि लगातार कम होती जा रही है। ऐसे में उन्हें पुस्तक मेलों से जोड़ने और पढ़ने की आदत विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को पुस्तकों के प्रति प्रेरित करने की अपील की।0
0
Report
मानसून के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने तैयारियाँ शुरू कर दीं
Dehradun, Uttarakhand:एंकर आगामी मानसून को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं । नेशनल डिजास्टर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के साथ आपदा प्रबन्धन विभाग की कार्यशाला आयोजित की गई । सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया है की आगामी मानसून सीजन को लेकर सभी एजेंसीज के साथ चर्चा की जा रही है । संवेदनशील क्षेत्रों में मानसून के दौरान अलर्ट को देखते हुए तैयारियों पर चर्चा की जा रही है ।0
0
Report
Advertisement
