247001
सहारनपुर के फतेहपुर में नींद के चलते जला ट्रक
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के फतेहपुर क्षेत्र में छुटमलपुर-कलसिया मार्ग पर एक ट्रक चालक की नींद की झपकी के कारण हादसा हो गया था। आपको बता दें कि ट्रक सड़क किनारे खड़े बिजली ट्रांसफॉर्मर से टकरा गया, जिससे आग लग गई और पूरी तरह से जल गया था। हालांकि, सुनसान इलाके होने के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और ट्रक चालक समय रहते ट्रक से कूद गया जिसके चलते उसकी जान बच गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रुद्रप्रयाग में मौसम के कारण हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग, सात लोग सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा ने अगस्तमुनि स्पोर्ट्स ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में कहा, "मौसम को लेकर अलर्ट था, और اسی सिलसिले में, श्री केदारनाथ धाम, जो केदार घाटी है, के हवाई रास्ते में खराब मौसम (वेदर डिस्टर्बेंस) की स्थिति थी। इसे ध्यान में रखते हुए, दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। दोनों में पायलट समेत 7 लोग सवार थे, और सभी सुरक्षित हैं। कोई अनहोनी नहीं हुई है। सभी कार्रवाई DGCA स्टैंडर्ड के हिसाब से की गई है। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है... सभी हेली ऑपरेटरों को बार-बार मौसम को देखते हुए लापरवाही न करने की हिदायत दी गई है...0
0
Report
समस्तीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत: पति गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत ,पति गिरफ्तार ।मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप, 24 घंटे कमरे में बंद रहा शव । समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराय गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर दो लाख रुपये दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हत्या के बाद पति ने करीब 24 घंटे तक शव को कमरे में बंद रखा और मायके वालों को लगातार गुमराह करता रहा। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने कमरे से शव बरामद किया। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।मृतका की पहचान केराय वार्ड संख्या-8 निवासी राजीव अंसारी की 25 वर्षीय पत्नी रूबी खातून के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रूबी की शादी करीब डेढ़ साल पहले राजीव से हुई थी। शादी के बाद से ही पति उस पर दो लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बना रहा था।रूबी गर्भवती हुई तो वह मायके चली गई थी, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के करीब एक महीने बाद रविवार को राजीव रूबी और बच्ची को अपने घर ले आया। अगले दिन सोमवार को राजीव ने मायके वालों को फोन कर कहा कि अब रूबी उनके घर वापस नहीं जाएगी। चिंता होने पर परिजन उसके ससुराल पहुंचे, लेकिन आरोप है कि राजीव ने बताया कि रूबी बच्ची को लेकर मायके चली गई है।इसके बाद परिजन वापस लौट गए। मंगलवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि रूबी की हत्या कर उसका शव कमरे में बंद कर दिया गया है। परिजन दोबारा केराय पहुंचे। आरोप है कि राजीव किसी को कमरे के अंदर नहीं जाने दे रहा था। ग्रामीणों की मदद से कमरे में प्रवेश करने पर रूबी का शव बरामद हुआ।सूचना पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस ने राजीव अंसारी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के भाई मोहम्मद सद्दाम ने राजीव की पहले भी दो शादियां होने और दोनों पत्नियों की हत्या का आरोप लगाया है। विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि महिला का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों के आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बाइट :मृतका का भाई0
0
Report
चतरा के कोयला हाइवा ने दो थाना क्षेत्रों में कहर, एक की मौत, घायल
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में बेलगाम कोय हाइवा ने कोहराम मचा दिया है. जिले में एक ही हाइवा ने दो थाना क्षेत्रों में हादसों को अंजाम दिया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. आक्रोशित लोगों ने दो जगहों पर चक्का जाम कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. गोदावरी कंपनी के एक बेलगाम हाइवा ने सदर थाना क्षेत्र के हफुआ में तीन लोगों को रौंद दिया; रंगवारा निवासी अरविंद सिंह की मौत हो गई. मुखिया पति रतन सिंह (हफुआ) और मुकेश सिंह (डोडा) गंभीर रूप से घायल हैं. इसी हाइवा ने सिमरिया के डाड़ी में एक खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दबकर किरण देवी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हैं और रिम्स में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं. टंडवा में PNМ कंपनी के हाइवा ने वासुदेव महतो को घायल किया. यह हादसों से चतरा में उबाल है. सदर के हफुआ जाम और सिमरिया के डाड़ी जाम के कारण दो जगह सड़कें जाम हैं. मृतक के परिजनों के लिए 50 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ब्लैकलिस्ट करने और नो-एंट्री में हाइवा के परिचालन पर स्थायी रोक की मांग. घायल के लिए 5 लाख रुपये मुआवजा और उचित इलाज की मांग. सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव और सिमरिया सीओ मौके पर कैंप कर रहे हैं. जेएलकेएम नेता मो. गुलाम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को सिर्फ कोयले की सुरक्षा के लिए CISF लगाने की फिक्र है, पर बाईपास न होने से चतरा की सड़कों पर रोज आम लोगों की जान जा रही है. इलाके के लोग इन जानलेवा कंपनियों पर सख्त कार्रवाई चाहते हैं. बाइट: मोहम्मद गुलाम, प्रत्यक्षदर्शी।0
0
Report
Advertisement
NDA एकजुट: महागठबंधन के टूटने के दावे पर बीजेपी का स्पष्ट बयान
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत भाजपा के बड़े नेताओं के साथ बैठक हुई। बैठक लग भग 1 घंटा तक हुई। बैठक समाप्त होने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा महागठबंधन में टूट का दावा करते हुए कहा गया कि NDA पूरी तरह एकजुट है। बैठक होती है तो सभी विषयों पर चर्चा होता है, NDA 8 शीटों पर चुनाव जीतेगा। मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल पर कल सेवा ज्योति यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 25 साल पूरे होने पर 7 अक्टूबर को हर जिले में सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। चौराहों पर कार्यक्रम होंगे और पीएम मोदी सुबह 10 बजे वर्चुअली संबोधित करेंगे। इसे लेकर आज तैयारियों की बैठक हुई। विपक्ष के प्रदर्शन पर निशाना बैठक में विपक्ष के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर कहा गया कि चुनाव आयोग से मिलना है तो समय लेकर मुलाकात करनी चाहिए। विपक्षी नेताओं पर जनता द्वारा जवाब देने का दावा किया गया।0
0
Report
जगदलपुर के गीदम रोड पर इनोवा-कार टक्कर, दो घायल
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर गीदम रोड पर तेज रफ्तार इनोवा और कार की टक्कर से कार चालक गंभीर रूप से घायल; पंडरीपानी से जगदलपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने कार को जोरदार टक्कर मारी. हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए. घटना की जानकारी मिलने पर बस्तर पुलिस मौके पर पहुंची; घायलों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया. परपा थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
भागवत का कारंजा आगमन: स्मृति भवन का लोकार्पण और समाज सेवा पर जोर
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर- बालाघाट के लांजी क्षेत्र के कारंजा में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे। सरसंघचालक बनने के बाद कारंजा में उनका यह पहला आगमन रहा। यहां उन्होंने संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस और वरिष्ठ प्रचारक भाऊराव देवरस की स्मृति में बनाए गए बालासाहेब भाऊराव देवरस स्मृति भवन और बालासाहेब देवरस नेत्रालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने समाज सेवा और देश के प्रति निस्वार्थ भाव से समर्पण की बात कही। साथ ही उन्होंने विमान हादसे के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट स्मिथ मच्छार की भी तारीफ की। वॉयसओवर 01- कारंजा में आयोजित कार्यक्रम को बालासाहेब देवरस और भाऊराव देवरस के सेवा कार्यों और विचारों को याद करने के अवसर के रूप में देखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि समाज सेवा और दूसरों के दुख को दूर करने की भावना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इसी दौरान उन्होंने विमान हादसे का जिक्र करते हुए पायलट स्मिथ मच्चार की तारीफ की। भागवत ने कहा कि चाकू का घाव लगने के बावजूद उन्होंने अपने प्राणों की परवाह नहीं की और विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि दूसरों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाले ऐसे लोग इसी देश की मिट्टी की देन हैं। वॉयसओवर 02- वहीं कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे ने कहा कि मोहन भागवत का काफी लंबे समय से कारंजा आने का मन था। उनके आगमन से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। विधायक ने कहा कि मोहन भागवत के संबोधन से देश और समाज के हित में कार्य करने की प्रेरणा मिली। विधायक ने कहा कि बालासाहेब देवरस और भाऊराव देवरस के जीवन, उनके सेवा कार्यों और विचारों पर भी प्रकाश डाला। विधायक ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचारों और सेवा भावना को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। बाइट 01 - डॉ मोहन भागवत सरसंघचालक ( ) बाइट 02 - राजकुमार कर्राहे विधायक ( 1.04 सैकेंड) .आशीष श्रीवास बालाघाट0
0
Report
Advertisement
ऑनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में बलरामपुर के वकीलों ने किया चक्का जाम
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में ऑनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में वकीलों ने किया चक्का जाम बलरामपुर जनपद में ऑनलाइन बैनामा पंजीकरण और दाखिल-खारिज प्रक्रिया लागू करने के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन मंगलवार को तेज हो गया। अधिवक्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर चक्का जाम कर शासन के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब पौने घंटे तक चले जाम से आवागमन प्रभावित रहा। आंदोलन के चलते उपनिबंधक कार्यालय में बैनामा पंजीकरण का काम भी ठप है, जिससे आम लोगों को परेशानी के साथ सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रह्लाद यादव और महामंत्री रविशंकर मिश्र ने बताया कि अधिवक्ता 23 सितंबर से ऑनलाइन दाखिल-खारिज प्रक्रिया के विरोध में राजस्व न्यायालयों के न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। इसके साथ ही निबंधन कार्य का भी बहिष्कार जारी है। धरने को संबोधित करते हुए अधिवक्ता देवेंद्र कुमार ने कहा कि शासन ने कुछ तहसीलों में ही इस तरह की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। यदि सरकार की मंशा स्पष्ट है तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाए, अन्यथा आदेश वापस लिया जाए। अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था से बैनामा कराने वालों और बैनामेदारों के आर्थिक शोषण की आशंका है। इससे वादकारियों के हित प्रभावित होंगे। सूचना पर अपर जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने चक्का जाम स्थगित कर दिया। बाद में तहसील पहुंचकर एडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा。 इस दौरान भूपेंद्र सिंह, धर्मराज यादव, आलोक कुमार, श्वेता सिंह, राजकुमार सैनी, वीरेंद्र सिन्हा, चांदनी बानो, रामचंदर जायसवाल, अभिमन्यु कुमार, अनीसुल हसन रिजवी समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।0
0
Report
उन्नाव के आलू किसान मांगे: स्थायी नीति, शुल्क हटाओ, राहत और निर्यात मुक्तीयां
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: आलू किसानो ने किया अनोखा प्रदर्शन। गले में आलू की माला पहन सिर पर आलू रख किया प्रदर्शन। फर्रुखाबाद से शुरू हुआ आंदोलन उन्नाव पहुंचा। किसान नेता ने सरकार से कई मांगे रखी। सरकार जल्द से जल्द आलू की स्थायी नीति बनाए- किसान नीति बनने तक कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा किसान से न लिया जाए, सरकार खुद जमा करे- किसान उत्तर प्रदेश में भी मंडी शुल्क पूरी तरह खत्म किया जाए- किसान आलू का निर्यात पूरी तरह मुक्त किया जाए, उस पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए- किसान हाइब्रिड और सामान्य आलू का समर्थन मूल्य अलग अलग घोषित हो- किसान बाजार भाव समर्थन मूल्य से कम होने पर भावांतर योजना लागू करें। भावानंतर के तहत सरकार किसान को शेष राशि दे- किसान आलू किसान को कर्ज मुक्त किया जाए। वाजिब दाम न मिलने तक रेल भाड़ा फ्री किया जाए- किसान जिलाधिकारी कार्यालय में नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन। किसानो ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा मांगो का ज्ञापन।0
0
Report
फिरोजाबाद में 21 किलो चरस बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फिरोजाबाद जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में Ramgarh police को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान ममता डिग्री कॉलेज के अंडरपास के नीचे से तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 21 किलो 476 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है. पुलिस उपाधीक्षक शहर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस आरोपियों के पास कहां से पहुंची थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था.0
0
Report
Advertisement
RTO चेकपोस्ट पर वसूली के खिलाफ AAP धरना, सच क्या छिपा है?
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में RTO और चेकपोस्टों पर कथित अवैध वसूली के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया. दावा किया गया कि वाहन चालकों से नियमों के नाम पर कथित तौर पर मनमानी वसूली की जा रही है. लेकिन कैमरा जब धरने में बैठे लोगों के बीच पहुंचा, तो आंदोलन के दावों पर ही सवाल खड़े हो गए. क्योंकि जिन लोगों को लेकर RTO के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा था... जब उन्हीं लोगों से पूछा गया कि आखिर धरना किस बात का है... तो कुछ प्रदर्शनकारी ही इसका जवाब नहीं दे पाए. तस्वीर देखिए... कलेक्ट्रेट के सामने धरना... नारेबाजी... RTO के खिलाफ आरोप... और कार्रवाई की मांग. लेकिन जैसे ही रिपोर्टर ने धरने में बैठे लोगों से सवाल शुरू किए, तस्वीर बदली नजर आई. किसी ने कहा—हमें पता नहीं किसलिए बुलाया गया है...किसी ने कहा गया था चलिए, बैठना है... तो हम आ गए...यानी जिस मुद्दे को लेकर राजनीतिक दल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल रहा था, उसी धरने में मौजूद कुछ लोगों को कथित तौर पर मुद्दे की जानकारी तक नहीं थी. सवाल बड़ा है... आखिर ये कैसा धरना है, जहां धरने पर बैठे लोगों को ही नहीं पता कि वे किस मुद्दे के विरोध में बैठे हैं...हालांकि कैमरे पर कुछ भाषाओं में RTO की कार्यशैली को लेकर शिकायतें भी रखीं। कुछ ने ऑटो चालकों से कथित तौर पर मनमाने तरीके से पैसे लिए जाने की बात कही, तो कुछ ने कहा कि उनके परिवार के पास ऑटो हैं और उनसे वसूली की शिकायतें सामने आती हैं. लेकिन यहां भी एक सवाल खड़ा होता है अगर RTO पर इतने गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, तो क्या उनके समर्थन में शिकायत, रसीद, वीडियो या कोई ठोस सबूत सामने रखा नहीं गया.... वही आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली नगर निगम की महापौर रानी अग्रवाल ने धरने में आए लोगों को धरने की विषय की जानकारी न होने की बात पर मुस्कुराते हुए गोलमोल जवाब देती नजर आई....AAP ने चेकपोस्टों की निगरानी बढ़ाने और कथित वसूली की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है। वही इस पूरे मामले पर एसडीएम ने जांच का आश्वासन दिया है.... आम आदमी पार्टी सिंगरौली के इस प्रदर्शन ने RTO से ज्यादा एक दूसरा सवाल खड़ा कर दिया है... आरोपों की जांच होनी चाहिए—लेकिन धरने की भी पड़ताल जरूरी है... क्योंकि जब आंदोलन में बैठे कुछ लोग ही कहें कि हमें पता नहीं हमें किसलिए बुलाया गया है, तो सवाल सिर्फ RTO पर नहीं...आंदोलन के तरीके और उसके पीछे की तैयारी पर भी उठेंगे...0
0
Report
सिवनी के कुरई में सूने मकान से लाखों की नकबजनी, दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी के कुरई में सूने मकान में हुई लाखों रुपये की नकबजनी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत करीब 11 लाख 70 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है. दरअसल, ग्राम मोहगांव सड़क निवासी राहुल राय 24 सितंबर की शाम परिवार के साथ गणेश जी के भंडारे में गए थे. रात करीब साढ़े आठ बजे जब परिवार वापस लौटा तो मकान के पीछे का दरवाजा टूटा मिला. घर के अंदर गोदरेज की अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब थी. शिकायत के बाद कुरई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया. इसी दौरान 4 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपी काले रंग की एक्टिवा से चोरी के जेवरात बेचने बालाघाट की ओर जा रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने ग्राम रिड्डी के पास मेन रोड पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी. इसी दौरान MH 40 DA 5877 नंबर की काली एक्टिवा को रोककर उसमें सवार दो संदिग्धों से पूछताछ की गई. कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने मोहगांव सड़क स्थित सूने मकान में नकबजनी करना स्वीकार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत कुल 11 लाख 70 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेश उर्फ कालिया और बादल, दोनों निवासी कामठी, जिला महाराष्ट्र के निवासी हैं और यह पूर्व में भी नागपुर में चोरी की घटना कर चुके हैं यह एक अंतर राज्य चोर हैं0
0
Report
सिवनी में मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार दोपहिया गाड़ियां, करीब एक लाख रुपये कीमत की, बरामद की हैं। मामले में एक 17 वर्षीय विधि विवादित किशोर को भी पकड़ा गया है, जिसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। दरअसल, जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर हुई मोटरसाइकिल चोरी की चार वारदातों का खुलासा किया है। पहली घटना में लूघरवाड़ा निवासी रामजी बघेल की स्प्लेंडर MP-22-J-1677 ग्राम लोनिया नहर के पास से चोरी हुई थी। दूसरी वारदात में एसपी बंगले के सामने रहने वाले मदन सिंह ठाकुर की स्कूटी MP-22-S-3177 घर के सामने से चोरी की गई थी। तीसरी घटना में गणेश चौक निवासी अभिंजय प्रजापति की एक्टिवा MP-22-SA-9656 तिकोना पार्क के पास से चोरी हुई थी। वहीं चौथी वारदात में सीवी रमन वार्ड निवासी राहुल कुशराम की हीरो स्प्लेंडर MP-22-MH-4752 घर के सामने से चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान मीत बिसेन निवासी बालाघाट और हिमांशु सदाफल निवासी सिवनी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने चारों चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक मीत बिसेन के खिलाफ पहले से चोरी और नकबजनी के 8 मामले, जबकि हिमांशु सदाफल के खिलाफ चोरी और मारपीट के 3 मामले दर्ज हैं। मामले में शामिल एक 17 वर्षीय विधि विवादित किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। कोतवाली पुलिस ने चारों चोरी के दोपहिया वाहन, जिनकी कुल कीमत करीब एक लाख रुपये है, बरामद कर लिए हैं।0
0
Report
Advertisement
पटना में CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन की भाजपा नेताओं के साथ बैठक शुरू
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नितिन नवीन के सरकारी आवास पहुंचे。 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नितिन की चल रही है मुलाकात。 कुछ देर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नितिन नवीन समेत भाजपा नेताओं की बैठक होगी शुरू。 मंत्री दिलीप जयसवाल, लखेंद्र पासवान, संजय टाइगर, नीतीश मिश्रा समेत भाजपा नेता पहुंचे।0
0
Report
जवाई नदी में बजरी खनन पर सवाल, लोढ़ा ने किया निरीक्षण
Pali, Rajasthan:पाली जवाई नदी में कथित बजरी खनन पर उठे सवाल, रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा ने किया निरीक्षण, सुमेरपुर जवाई नदी क्षेत्र में कथित बजरी खनन को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मंगलवार को उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष एवं रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा ने पाली-जालोर जिला सीमा स्थित जवाई नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने नदी में लीज के नाम पर हो रहे कथित बजरी खनन को लेकर अपनी आपत्तियां सामने रखीं। ग्रामीणों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो भी लोढ़ा को दिखाया। यह वीडियो नोवी गांव की एक महिला ने बनाया था, जिसमें वह नदी क्षेत्र में हो रहे बजरी खनन को लेकर सवाल उठाती नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से बताए जा रहे आंकड़ों और मौके की स्थिति में अंतर है। ग्रामीणों ने कथित खनन स्थलों एवं लीज बिंदुओं की जानकारी भी दी। इसके बाद लोढ़ा जालोर जिले के पावटा नदी क्षेत्र के निरीक्षण के लिए रवाना हुए। निरीक्षण का उद्देश्य नदी के प्राकृतिक स्वरूप, खनन गतिविधियों और संरक्षण से जुड़े पहलुओं की जमीनी स्थिति को समझना बताया गया।0
0
Report
खेरवाड़ा के कालीबाई छात्रावास में निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई
Udaipur, Rajasthan:खेरवाड़ा के कालीबाई छात्रावास में औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही पाई गई। कालीबाई जनजाति छात्रावास में मिली शिकायतों के बाद खेरवाड़ा उपखंड अधिकारी निलेश कलाल और बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। वार्डन मौके पर नहीं मिलीं, बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी पर बताया गया; बच्चों ने बताया वार्डन रात में भी नहीं रुकतीं। नाश्ते से लेकर भोजन सही समय पर नहीं दिया जा रहा; राशन खराब हालत में मिला; बाथरूम दरवाजे टूटे मिले। एसी समस्याओं पर नोटिस जारी किया गया और कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
