icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
247001
Neena JainNeena JainFollow10 Jul 2024, 06:23 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम में गणेश विसर्जन के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त, घाटों पर तैनाती

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम. रतलाम में गणेश विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही घरों में विराजे गणपति की प्रतिमाओं को लेकर परिवार घाटों की ओर पहुंच रहे हैं। रतलाम में कालिका माता मंदिर के पास झाली तालाब किनारे नगर निगम ने विशेष व्यवस्था की है। यहां तख्त लगाए गए हैं और पानी के नल भी लगाए गए हैं। तालाब में प्रतिमाओं का सीधे विसर्जन नहीं किया जाएगा। श्रद्धालु तख्त पर पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाएं नगर निगम के वाहनों को सौंपेंगे, जिन्हें माही नदी ले जाकर विधिवत विसर्जित किया जाएगा। इसी तरह हनुमान ताल पर भी विसर्जन को लेकर व्यवस्था की गई है। वहीं, गणेश विसर्जन जुलूस और झांकियों को लेकर पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था का मैप तैयार किया गया है, अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं और आयोजन समितियों व स्वागत मंचों से भी जरूरी जानकारियां जुटाई गई हैं। शहर में पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।
0
0
Report

राजौरी गार्डन की रेड लाइट के पास नाले के ढक्कन खुले, बड़ा हादसा खतरा

Delhi, Delhi:दिल्ली के राजौरी गार्डन की मुख्य सड़क रेड लाईट के पास नाले के ढक्कन खुले पड़े पहले भी कई स्कूटी चालक हो चुके है हादसे का शिकार कई शिकायतों के बावजूद समस्या का हल नहीं राजौरी गार्डन से राजा गार्डन जाने वाली मुख्य सड़क पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा राजौरी गार्डन के मार्केट की रेड लाइट की मुख्य सड़क पर नाले के ढक्कन खुले पड़े हैं । जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ।इससे पहले भी कई स्कूटी चालक इस हादसे का Shikar हो चुके हैं। यहाँ के लोगों ने कई शिकायतें कर चुके लेकिन उसके बावजूद समस्या का हल नहीं हुआ है। जबकि यह मुख्य नजफगढ़ रोड सड़क है और राजौरी गार्डन से राजा गार्डन जाने वाली मुख्य सड़क रेड लाइट के पास यह नाला के ढक्कन खुले में पड़े हैं और राजौरी गार्डन की मुख्य सड़क रेड लाइट के पास यह नाले हैं और इस नाले के पास कई हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है यहां कई कंपनियां भी हैं जिन कंपनियों में काफी संख्या में लोग काम करते हैं तो ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों प्रशासन को जल्द ही इस तरफ ध्यान देना चाहिए ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो।
0
0
Report
Advertisement

170 विद्यार्थियों के साथ मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी: तनाव प्रबंधन और आत्महत्या रोकथाम

Karauli, Rajasthan:मेडिकल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन और आत्महत्या रोकथाम की जानकारी, करौली। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ‘राज ममता-मन दर्पण’ कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें करीब 170 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, नशे के दुष्प्रभाव, मानसिक समस्याओं के शुरुआती संकेतों की पहचान और आत्महत्या की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। वक्ताओं ने मानसिक परेशानियाँ होने पर समय पर परामर्श और चिकित्सकीय सहायता लेने को जरूरी बताया।
0
0
Report

निशब्द विद्यालय में सांकेतिक भाषा दिवस पर रंगारंग प्रस्तुतियाँ

Karauli, Rajasthan:निशब्द विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुतियां, करौली। विश्व सांकेतिक भाषा दिवस के तहत निशब्द विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संस्था के कार्यक्रम प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया की निःशब्द विद्यालय में सांकेतिक भाषा दिवस एवं प्रवेश उत्सब आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल विशिष्ट अतिथि स्वामी प्रवीर देव पतंजलि योग पीठ ने सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की । इस दौरान विद्यालय के बालक बालिकाओ ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया ।
0
0
Report
Advertisement

राजगढ़ के दिनेश सैनी ने 1500m-3000m में दो स्वर्ण जीते, क्षेत्र में जश्न

Alwar, Rajasthan:राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिनेश सैनी का शानदार प्रदर्शन, 1500 और 3000 मीटर में जीते स्वर्ण पदक राजगढ़ (अलवर)। राजस्थान स्टेट लेवल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजगढ़ के केदारनाथ धामानी माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, आम की वाल-बंकट की कोठी के छात्र दिनेश कुमार सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। दिनेश की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ राजगढ़ क्षेत्र और अलवर जिले का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा ने बताया कि दिनेश कुमार सैनी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, लगन और कड़ी मेहनत का परिचय देते हुए दोनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे दिनेश के सम्मान में विद्यालय परिवार, परिजनों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति ने किया सम्मान दिनेश सैनी के राजगढ़ पहुंचने पर महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति राजगढ़ की ओर से सैनी धर्मशाला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति के कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ी दिनेश सैनी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें माला पहनाई और साफा बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके परिवारजनों का भी सम्मान किया गया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई। समिति पदाधिकारियों ने दिनेश की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीतना राजगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिनेश भविष्य में भी national और international स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। सम्मान समारोह में सभापति पीडी सैनी, गोवर्धन लाल सैनी, भगवान सैनी, कन्हैयालाल सैनी, कैशियर कैलाश सैनी, महेंद्र सैनी, होतिलाल सैनी, केदार सैनी, खेमचंद सहित समिति के कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

सोनभद्र में हाईवे हादसा: बाइक सवार की मौत, चालक गिरफ्तार

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-39 पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोलिन्डूबा गांव में मेदनी खांड लैम्पस के सामने ट्रक की चेचिस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चेचिस चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया, लेकिन ग्रामीणों और प्रशासन की सक्रियता से वाहन को रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर रोक लिया गया। पुलिस ने चेचिस और चालक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वाहन को रोकने के लिए प्रयास शुरू किए। इसी दौरान चेचिस को रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 के पास रोककर पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेचिस और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान अगस्त कुमार पुत्र राजेंद्र राम, निवासी धनराडीह, मकड़ी, भवनाथपुर, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल संख्या UP64 AV 2936 को भी कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
0
0
Report

पाँचवीं लाइन कमीशन से छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर के यात्रियों पर असर

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। चक्रधरपुर रेल मंडल में पांचवीं रेल लाइन की कमीशनिंग के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी किया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन बिछाने और उसे कमीशन करने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इसी वजह से 25 सितंबर से 13 अक्टूबर के बीच कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस और बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा नांदेड़-सांतरागाछी, सांतरागाछी-नांदेड़, हटिया-दुर्ग और दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस के साथ बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस का परिचालन भी निर्धारित तारीखों पर प्रभावित रहेगा।रेलवे ने हटिया-एलटीटी, एलटीटी-हटिया, हावड़ा-सीएसएमटी दूरंतो और सीएसएमटी-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस को भी कुछ तारीखों पर रद्द करने का निर्णय लिया है। वहीं आरा-दुर्ग और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस भी एक अक्टूबर को प्रभावित रहेगी।यात्रियों के लिए एक और अहम अपडेट है। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 26 सितंबर से 14 अक्टूबर तक कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।यह ट्रेन भोपाल, मक्सी, नागदा और मथुरा के रास्ते अमृतसर पहुंचेगी। वहीं 8 अक्टूबर की दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस कटनी, ओहन और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी।इसी तरह 7 अक्टूबर की पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। रेलवे के इस फैसले का सीधा असर बिलासपुर और छत्तीसगढ़ से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस और निर्धारित रूट जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सीवान के बसंतपुर में महावीरी मेले से पहले शराब तस्करी पर बड़ा छापा

Siwan, Bihar:एंकर सीवान के बसंर्तपुर में महावीरी मेले से पहले पुलिस अलर्ट मोड में है।बसंतपुर थाना की पुलिस लगातार सघन वाहन जांच कर रही है।इसी बीच बसंतपुर पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। बोलेरो से 15 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने शराब लदी बोलेरो को जब्त करते हुए चालक को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोडर गांव के पास की है। इससे पहले भी बसंतपुर पुलिस ने कोडर के पास कार्रवाई करते हुए तीन गाड़ियों से करीब 18 लाख रुपये की शराब बरामद की थी। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महावीरी मेले में खपाने के लिए शराब की बड़ी खेप भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोडर के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान सिल्वर रंग की बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बोलेरो से 15 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुए। पुलिस ने शराब के साथ बोलेरो को जब्त कर लिया है और चालक मुकेश कुमार राजभर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के जैदपुरा का रहने वाला है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report

भोजपुर नदी में अवैध बालू खनन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई; 13 गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में वर्षों से सोन नद के पीले बालू का अवैध खेल चलता आ रहा है। अवैध खनन को ले कई बार प्रशासन ने कड़ी कारवाई की है मगर बालू माफियाओं ने खुलेआम कानून को धत्ता बताते हुए अपने खेल में मशगूल हैं। जिले के सोन नदी में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ भोजपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भोजपुर अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कोईलवर थाना क्षेत्र में देर रात छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान सोन नदी में अवैध तरीके से बालू खनन और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक बड़ी नाव बरामद की है। नाव पर ड्रेजर मशीन, जिसे स्थानीय स्तर पर डुबिया मशीन भी कहा जाता है, फिट की गई थी जो जिला प्रशासन को चौंकाने पर मजबूर कर दी है। पुलिस ने नाव पर लदे बालू और ड्रेजर मशीन को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान अवैध खनन और परिवहन में संलिप्तता के आरोप में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध कोईलवर थाना में संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जबकि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी एनजीटी के निर्देश के तहत 15 जून 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक बालू के उत्खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद सोन नदी क्षेत्र में कथित रूप से संगठित तरीके से अवैध बालू खनन और परिवहन किया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियों में हड़कंप की स्थिति है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top