Back
सहारनपुर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का महाप्रहार: 242 अभियोग पंजीकृत, 357 तस्कर गिरफ्तार, ₹14.53 ...
NJNEENA JAIN
Dec 23, 2025 17:17:46
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर में नशा तस्करों पर पुलिस का महाप्रहार: 242 अभियोग पंजीकृत, 357 तस्कर गिरफ्तार, ₹14.53 करोड़ का मादक पदार्थ बरामद, 18 हजार जगहों पर वाल पेंटिंग
सहारनपुर। नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए तस्करी के नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा 2.0 – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत जनपद सहारनपुर में 01 अगस्त से 22 दिसंबर 2025 तक व्यापक अभियान चलाया गया। एसएसपी नेतृत्व में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 242 अभियोग पंजीकृत किए और 357 तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने तस्करी के विभिन्न स्तरों पर बड़ी सफलताएं हासिल कीं।
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 60.4344 किलोग्राम मादक पदार्थ और 8760 नशीली गोलियां बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 14 करोड़ 53 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद माल में 13.96 किग्रा स्मैक (करीब 13.70 करोड़ रुपये), 17.862 किग्रा चरस, 13.687 किग्रा अफीम, 14.925 किग्रा गांजा और हजारों नशीली गोलियां शामिल हैं। इसके साथ ही नशा मुक्त समाज के उद्देश्य से जनपद में लगभग 18 हजार स्थानों पर वाल पेंटिंग के माध्यम से जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। सहारनपुर पुलिस का यह अभियान नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 23, 2025 19:02:290
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 23, 2025 19:01:560
Report
MGMohd Gufran
FollowDec 23, 2025 19:01:360
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 23, 2025 19:01:260
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 23, 2025 19:01:100
Report
MGMohd Gufran
FollowDec 23, 2025 19:00:540
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 23, 2025 19:00:30Noida, Uttar Pradesh:डॉ हरिओम पंवार के कविता पाठ पर जोश
0
Report
मुजफ्फरनगर पुलिस ने 3 करोड़ 9 लाख 22 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार
0
Report
STSharad Tak
FollowDec 23, 2025 18:47:290
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 23, 2025 18:47:150
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 23, 2025 18:47:050
Report
