247001
सहारनपुर के डीएम ने मोहर्रम की तैयारियों का जायजा लिया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल ने मोहर्रम जुलूस मार्ग पर पैदल मार्च किया। सूचना के अनुसार उन्होंने शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों का निरीक्षण किया। साथ ही मार्ग पर दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। वहीं एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी-करहल प्रशासन का चला अतिक्रमण हटाओ अभियान ।
Firozabad, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल कस्बा करहल तहसीलदार अरविंद गौतम और सीओ दीपशिखा सिंह ने हटवाया अतिक्रमण,सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण न करने की दी हिदायत । यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश,आमजन को आवागमन में परेशानी न होने देने के निर्देश ।0
0
Report
सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भीषण आग, फ्रिज और फर्नीचर समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार को सिलेंडर लीक होने से एक घर में आग लग गई,हादसा पक्का बाग स्थित जय भारत कॉलोनी की गली नंबर एक में हुआ। सुबह-सुबह घर में आग लगते ही अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से फ्रिज, फर्नीचर और गृहस्थी का काफी सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लगी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग में घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया।0
0
Report
जशपुर में धर्मांतरण पर विवाद: चार पंचायतों में पास्टर-फादर के प्रवेश पर रोक के लगे बोर्ड
Palidih, Pathalgain, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में धर्मांतरण का मुद्दा फिर गरमा गया है। सोगड़ा, चढ़िया, डूमरटोली और टेम्पू ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा के प्रस्ताव के बाद पास्टर, फादर और सिस्टर के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले बोर्ड लगाए गए हैं। जशपुर विधायक रायमुनी भगत की मौजूदगी में लगे इन बोर्डों को जनजातीय समाज ने संस्कृति संरक्षण की पहल बताया है। वहीं, ईसाई आदिवासी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा ने इसका विरोध करते हुए कहा कि धर्मांतरण बोर्ड लगाने से नहीं, बल्कि जनजागरूकता से रुकेगा। Conversion Row Heats Up in Jashpur: Boards Banning Entry of Pastors and Fathers Erected in Four Panchayats0
0
Report
Advertisement
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर घायल
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-महराजगंज मार्ग पर सेमरा चंद्रौली गांव के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर निवासी दयानंद साहनी (45) और बृजेश चतुर्वेदी (54) किसी जरूरी काम से ठूठीबारी गए थे। वहां से वापस लौटते समय सेमरा चंद्रौली गांव के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही शमशेर आलम (32) की बाइक से भिड़ंत हो गई। शमशेर आलम बसहिया बुजुर्ग के टोला उर्दहनी के निवासी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दयानंद साहनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बृजेश चतुर्वेदी और शमशेर आलम को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जुए के अड्डे पर पड़ा छापा 17 गिरफ्तार, 8.41 लाख रुपये नकद बरामद
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में संचालित जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। थाना कैसरबाग पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर मौके से 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 लाख 41 हजार 500 रुपये नकद, 10 हजार 130 रुपये की चिट, ताश की पांच गड्डियां और 18 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक साथ 17 लोगों की गिरफ्तारी और लाखों रुपये की नकदी मिलने से पुलिस की इस कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है। प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्रा के अनुसार, 25 नवंबर की रात करीब 9:55 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नाज सिनेमा रोड पर मॉडर्न एस्ट्रो फोरेस्ट्री दुकान के सामने स्थित पीली बिल्डिंग के दूसरे तल पर कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची और छापेमारी की। पुलिस के अचानक पहुंचने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वहां मौजूद 17 लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद मौके की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी बरामदगी 8 लाख 41 हजार 500 रुपये नकद की रही। इसके अलावा 10 हजार 130 रुपये की चिट, तीन नई और दो पुरानी ताश की गड्डियां बरामद की गईं। पुलिस को मौके से कुल 18 मोबाइल फोन भी मिले, जिनमें 17 स्मार्टफोन और एक कीपैड फोन शामिल बताया गया है। पुलिस ने सभी बरामद सामान को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहम्मद जफर निवासी कैसरबाग, अमित कुमार निवासी नरही, इरफान अहमद निवासी मौलवीगंज, राजकुमार यादव निवासी कल्याणपुर, राहुल शुक्ला निवासी एल्डिको, सौरभ सिंह चौहान निवासी ख्यालीगंज, मोहम्मद शारिक निवासी निराला नगर, अमिताभ कुमार शुक्ला निवासी बालागंज और मोहम्मद जावेद निवासी आलमबाग शामिल हैं। इसके अलावा मोहम्मद आरिफ निवासी आजादनगर, विशाल जायसवाल निवासी तहसीनगंज, दीपक खत्री निवासी पीर जलील, नईमुद्दीन खान निवासी हाता दुर्गा प्रसाद, हरपाल यादव निवासी अटारी माल, अरुण कुमार निवासी कानपुर नगर, गौरव मिश्रा निवासी बालागंज और गुरदीप सिंह निवासी राजेंद्रनगर को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी 17 आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 203/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग गौरव उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा, सर्विलांस प्रभारी अंकित कुमार, उपनिरीक्षक योगेश चन्देल, दीपक शाक्य, चंदन कुमार मिश्रा, माधव शर्मा, सावंत कुशवाहा, राजेश यादव, पवन कुमार मौर्य और अंकित सिंह शामिल रहे। इसके अलावा महिला उपनिरीक्षक प्रियंका, हेड कांस्टेबल वीर सिंह, अखिलेश त्रिपाठी तथा कांस्टेबल राहुल, कमल, दीक्षा कटियार और जुही गुप्ता ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।0
0
Report
लखनऊ नगर निगम द्वारा सील सहारा शहर का ऑफिस भीषण आग से जल कर खाक
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ।गोमतीनगर थाना क्षेत्र में स्थित सहारा शहर परिसर में गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नगर निगम द्वारा सील किए गए परिसर के अंदर एक भवन में अचानक आग लगने की सूचना मिली। आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हो गई। देखते ही देखते मौके पर पुलिस अधिकारियों, दमकल कर्मियों और नगर निगम के अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। आग की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग की करीब 11 दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने समन्वित प्रयास करते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार 26 नवंबर 2026 को शाम करीब 7 बजे थाना गोमतीनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नगर निगम द्वारा सील किए गए सहारा शहर परिसर के अंदर आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना गोमतीनगर के प्रभारी निरीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चौकी प्रभारी एसआरएस मॉल और चौकी प्रभारी अम्बेडकर उद्यान भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबसे पहले परिसर के अंदर जाने और आग की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने की कार्रवाई शुरू की। चूंकि सहारा शहर परिसर को नगर निगम द्वारा पहले से सील किया गया था और उसकी सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे, इसलिए पुलिस टीम ने नगर निगम द्वारा नियुक्त सुरक्षा गार्डों के सहयोग से परिसर के अंदर प्रवेश किया। परिसर के अंदर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि बाउंड्री के नजदीक स्थित एक भवन में आग लगी हुई है। प्रथम दृष्टया उक्त भवन कार्यालय जैसा प्रतीत हो रहा था। आग की लपटें देखकर घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया गया और बिना समय गंवाए फायर सर्विस विभाग तथा संबंधित उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हरकत में आया अग्निशमन विभाग आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। कुछ ही समय में करीब 11 दमकल गाड़ियां सहारा शहर परिसर पहुंच गईं। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने अलग-अलग स्तर पर मोर्चा संभाला और आपसी समन्वय के साथ आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों ने पूरी सतर्कता बरती और आग को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की। करीब 11 दमकल गाड़ियों की मदद से चलाए गए इस अभियान में अग्निशमन विभाग की टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए अंततः आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे और अग्निशमन विभाग की कार्रवाई में आवश्यक सहयोग प्रदान करते रहे। परिसर के अंदर की स्थिति को देखते हुए पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने आपसी तालमेल के साथ काम किया, जिससे आग बुझाने की कार्रवाई व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सकी।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत फंदे पर लटका मिला शव
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर में गर्भवती विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान मोबिना के रूप में हुई है जिसकी शादी 28 फरवरी 2025 को रामपुर के स्वार निवासी मोबिना की फरीदनगर निवासी वसीम से हुई थी। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की बड़ी बहन शाइस्ता के मुताबिक गुरुवार सुबह मोबिना ने फोन कर पति और ससुराल वालों द्वारा मारपीट किए जाने की बात बताई थी और मायके वालों को बुलाने के लिए कहा था। कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली। मोबिना की 11 महीने की बेटी दुआ है और वह गर्भवती भी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जिला कारागार का जिला जज, डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। जनपद न्यायाधीश डॉ बब्बू सारंग, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का व्यापक रूप से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर, विभिन्न बैरकों, पाकशाला, लीगल एड क्लीनिक, चिकित्सालय, कैदियों द्वारा निर्मित आंवला उत्पाद, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्टेट कुमुद उपाध्याय, सिविल जज-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
सिद्धार्थनगर जिले में शिलान्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Naugarh, Uttar Pradesh:प्रदेश की योगी सरकार द्वारा आज संविधान दिवस के अवसर पर प्रत्येक विधानसभा में लगे संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की मूर्तियों को संरक्षित व सुंदरीकरण करने को लेकर डॉक्टर बी आर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना कार्यक्रम अंतर्गत हर विधानसभा में 1 करोड़ देने का शुभारंभ लखनऊ से किया गया। जिसका सजीव प्रसारण सिद्धार्थनगर जिले के मुख्यालय के नगर पालिका सिद्धार्थनगर के सिविल लाइन स्थित डॉक्टर अंबेडकर परिवर्तन पार्क में भव्य कार्यक्रम कर दिखाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सांसद जगदंबिका पाल व सदर विधायक श्यामधनी राही व नगर पालिका के चेयरमैन गोविंद माधव, सीडीओ बलराम सिंह, स्थानीय सभासद व पार्क के संरक्षक चंद्रिका प्रसाद गौतम व स्थानीय लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों द्वारा बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को लेकर चर्चा की। इस दौरान नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के चेयरमैन गोविंद माधव ने बताया कि सरकार द्वारा बाबा साहब के मूर्तियों को संरक्षण के उद्देश्य से उठाया गया ये फैसला सराहनीय है जिसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते है साथ ही नगर पालिका स्तर पर उनके स्तर से जो भी प्रयास होगा वो उसके लिए करते रहेंगे । वहीं पार्क के संरक्षक चंद्रिका प्रसाद गौतम ने सरकार के इस कार्य की सराहना की और सरकार से संविधान की मूल भावना पर कार्य करने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रजराज किशोर दीक्षित का निधन
Shahabad, Uttar Pradesh:जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रजराज किशोर दीक्षित का गुरुवार को निधन हो गया। फर्रुखाबाद में गंगा जी के घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बृजराज किशोर दीक्षित हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके बड़े भाई रामअवतार दीक्षित उत्तर प्रदेश की नारायण दत्त तिवारी की सरकार में ऊर्जा मंत्री और पर्वतीय विकास मंत्री रह चुके हैं। श्री दीक्षित के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। श्री दीक्षित काफी मिलनसार और आम आदमी से संपर्क रखने वाले व्यक्तित्व थे।0
0
Report
सुरजीपुर में जमीनी रंजिश को लेकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज की गई
Shahabad, Uttar Pradesh:बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सुर्जी पुर में जमीनी विबाद की रंजिश में मारपीट करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर रही है। पीड़ित सोनू पुत्र अनंतराम के अनुसार 24 नवम्बर की शाम 7 बजे गांव निवासी श्याम सिंह पुत्र परन्नू ने अपने भाई प्रेमपाल पुत्र मोहित और पुनीत के साथ मिलकर जमीनी विवाद की रंजिश में उसके दरवाजे आकर उसकी पत्नी मीरा देवी को गाली गलौज किया मना करने पर लाठी डंडे से उसकी पत्नी और माँ शीला देवी को मारपीट कर घायल कर दिया शोर सुनकर वह बचाने गया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया उसके चिल्लाने की आवाज पर विपक्षी जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए।पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।0
0
Report
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 166 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न
Chureh Kesarua, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 166 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न। दिनांक 26 नवंबर 2026 को रामायण मेला परिसर, सीतापुर, चित्रकूट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 166 वैवाहिक जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के साथ मुख्य विकास अधिकारी एवं माo जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विकास खण्ड एवं नगर निकायवार वैवाहिक जोड़ों का विवरण— - विकास खण्ड कर्वी – 52 जोड़े - विकास खण्ड पहाड़ी – 100 जोड़े - विकास खण्ड रामनगर – 02 जोड़े - नगर पालिका परिषद कर्वी – 11 जोड़े - नगर पंचायत मानिकपुर – 01 जोड़ा जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रति जोड़ा ₹1,00,000 की धनराशि की व्यवस्था है। इसमें कन्या के बैंक खाते में ₹64,000, विवाह आयोजन हेतु ₹15,000 तथा ₹21,000 की धनराशि से गृहस्थी की आवश्यक सामग्री प्रदान की जाती है।0
0
Report
Advertisement
संविधान दिवस पर जनपद में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम का आयोजन
Chureh Kesarua, Uttar Pradesh:संविधान दिवस पर जनपद में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम का आयोजन, हजारों छात्र-छात्राओं ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर चित्रकूट इंटर कॉलेज, कर्वी में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में प्रातः 08:55 से 09:05 बजे तक ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अपर जिला जज श्रीमती रेनू मिश्रा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ एवं शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता करते हुए संविधान के मूल आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अपर जिला जज ने विद्यार्थियों से संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल्यों को समझने तथा अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों में निर्धारित समय पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। इसके माध्यम से व्यापक सहभागिता के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी एवं आमजन में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संवैधानिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करना रहा।0
0
Report
डायट शिवरामपुर, चित्रकूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस
Chureh Kesarua, Uttar Pradesh:जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शिवरामपुर, चित्रकूट में आज संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना वाचन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी प्रवक्ताओं और स्टाफ ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डायट बी.के. शर्मा ने सभी उपस्थित प्रवक्ताओं को भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक सिद्धांतों तथा संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प लिया गया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जनपदों, शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रातः 10:30 बजे संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन तथा संवैधानिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डायट शिवरामपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से भावी शिक्षकों और शैक्षणिक परिवार को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।0
0
Report
सोने के आभूषण से भरा बैग लूटने वाले पुलिसकर्मी सहित पांच लुटेरे गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। बुधवार को शिकायतकर्ता महेन्द्र दास पुत्र मनोरंजन दास, निवासी जनपद पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल, हाल निवासी करोल बाग, नई दिल्ली द्वारा थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पर तहरीरी सूचना दी गई कि वह अपने जीजा छोटू साहू के साथ सोने के आभूषण बनाने का कार्य करता है तथा व्यापारियों से प्राप्त ऑर्डर के अनुसार सोने के आभूषण तैयार कर उन्हें पहुंचाने का कार्य करता है। दिनांक 20.11.2026 को वह जौनपुर के विभिन्न सर्राफा व्यापारियों को सोने के आभूषण देने के उपरान्त दिनांक 21.11.2026 की रात्रि में खजुराहो ट्रैवल्स की बस से जौनपुर से दिल्ली के लिए जा रहा था रास्ते में लखनऊ के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्रान्तर्गत खुर्दही बाजार स्थित एचपी पेट्रोल पम्प के सामने रात्रि करीब 01:30 बजे कुछ व्यक्तियों द्वारा बस को रुकवाकर स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए शिकायतकर्ता को जबरन बस से उतार लिया गया।अभियुक्तों द्वारा शिकायतकर्ता को जबरन सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर उसका मोबाइल फोन एवं नकदी वाला बैग छीन लिया तथा उसके पास मौजूद ज्वैलरी बैग भी अपने साथियों को दे दिया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता को कुछ दूर ले जाकर सड़क किनारे उतारकर अभियुक्त फरार हो गये। वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पर मु0अ0सं0 789/2026 धारा 310(2), 204, 205, 140(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देशन में 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों व सर्विलांस सेल जोन दक्षिणी व क्राइम ब्रांच लखनऊ की संयुक्त टीमों द्बारा करीब 250 सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए व टैक्निकल व मैनुअल साक्ष्यों व स्थानीय सूचना तन्त्र के माध्यम से आज दिनांक 26.11.2026 को अभियुक्त 01. प्रीतम सोनी 02. अविनाश शाही 03. राहुल चौहान 04. दुर्गेश कुमार 05. तिलक मांझी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तगण विनय शंकर, रविशंकर, सागर सेठ व एक अन्य व्यक्ति अज्ञात की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:- 1. प्रीतम सोनी पुत्र स्व0 संतोष कुमार सोनी उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम चारसू चौराहा तड़तल्ला थाना कोतवाली जनपद जौनपुर । व्यवसाय- सुनार। 2. अविनाश शाही पुत्र शमशेर शाही उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम 116 /525 केशवनगर रावतपुर थाना रावतपुर जनपद कानपुर नगर । व्यवसाय- डी.आर.आई. लखनऊ ( एसएससी मल्टी टास्किग स्टाफ) । 3. राहुल चौहान पुत्र उमा प्रसाद उम्र 33 वर्ष निवासी 725/10 आदर्शनगर थाना रावतपुर जनपद कानपुरनगर । व्यवसाय- सिक्योरिटी गार्ड, बैंक आफ बडौदा विभूतिखंड ,लखनऊ । 4. दुर्गेश कुमार कुशवाहा पुत्र स्व0 बलराम कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सोहनपुर थाना बनकटा जनपद देवरिया । व्यवसाय-लखनऊ में तैनात पुलिस सिपाही । 5. तिलक मांझी पुत्र भारतचन्द्र मांझी निवासी चीतारामचक थाना दासपुर जनपद पश्चिमी मेदनीपुर पंश्चिम बंगाल हाल पता तुतीपुर नई कालोनी तारतला थाना सदर कोतवाली जनपद जौनपुर उम्र करीब 32 वर्ष । व्यवसाय- सोने का कारीगर । वांछित अभियुक्तगण:- 1.विनय शंकर पुत्र उमाशंकर नि0 महरौरा पोस्ट दोस्तपुर बछरांवा जनपद रायबरेली । व्यवसाय-जौनपुर में तैनात पुलिस सिपाही । 2.रविशंकर पुत्र उमाशंकर नि0 महरौरा पोस्ट दोस्तपुर बछरांवा जनपद रायबरेली । 3. सागर सेठ नि0 अज्ञात । 4.एक अन्य व्यक्ति अज्ञात।0
0
Report
Advertisement
