247001
सहारनपुर के DM और SSP ने किया कांवड़ मार्ग निरीक्षण
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के डीएम और एसएसपी ने आगामी कांवड़ यात्रा-2024 की तैयारियों का जायजा लिया। सूचना के अनुसार उन्होंने सहारनपुर से हरियाणा बॉर्डर तक मुख्य कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक और निर्विघ्न संपन्न कराना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर डकैत कल्ली गुर्जर के साथी की गिरफ्तारी, गैंग की तलाश तेज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक साल से पुलिस को चकमा दे रहे तीस हजार रुपए के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर का दूसरा साथी पुलिस के हाथ लग गया है। कुछ दिन पहले इसने कल्ली गुर्जर और उसके अन्य साथियों के साथ आगरा-मुम्बई नेशनल हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पुलिस अब कल्ली गुर्जर और उसके अन्य साथियों की तलाश में लगी है। दरअसल पंद्रह दिन पहले डकैतों ने ग्वालियर के घाटीगांव मोहना इलाके में कंटेनर पर फायरिंग की थी। इसके बाद से ही पुलिस जंगल में सर्चिंग कर रही थीं। आठ दिन पहले पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर कल्ली के साथी अजय उर्फ दुर्लभ गोस्वामी को पकड़ा था। इसके बाद से ही पुलिस टीम जंगल की घेराबंदी कर सर्चिंग कर रही है। बीते रोज एक अन्य आरोपी भी जंगल में घेराबंदी में मिला है। पुलिस पूछताछ में उसकी पहचान अजय गुर्जर निवासी लेहर थाना दिमनी जिला मुरैना के रूप में हुई है। पुलिस की टीमें पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर कल्ली की जानकारी जुटाने में लग गई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह कल्ली का साथी है और कंटेनर के टायर बर्स्ट करते समय वह भी उसके साथ था। कल्ली उसे यहां पर छोड़कर जंगल के रास्ते भागा है, अब पुलिस ने इस इलाके में आगे बढ़ना शुरू कर दिया है. ASP जयराज कुबेर ने बताया कि कल्ली गुर्जर गिरोह के एक सदस्य को घाटीगांव थाना पुलिस ने पकड़ा है। बदमाश से पूछताछ की जा रही है, जिससे कल्ली गुर्जर को दबोचा जा सके। बाईट - जयराज कुबेर, ASP - हेडकवार्टर, ग्वालियर वी ओ - आपको बता दें कि बता दें कि डकैत कल्ली गुर्जर ने भोपाल के एक कंटेनर चालक से रंगदारी मांगी और रंगदारी न देने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर कंटेनर के सभी टायर बर्स्ट कर दिए थे । बीते साल उसने डकैत योगी गुर्जर के साथ तिघरा इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद एक गर्भवती को अगवा कर ले जाने के बाद डकैत ने पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलाई थीं। डकैत कल्ली गुर्जर पर चंबल से 30 हजार रुपए का नकद इनाम है। ग्वालियर में लगातार उसके मूवमेंट और वारदातों के बाद से ग्वालियर पुलिस ने उस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीआईजी ग्वालियर रेंज असित यादव ने डकैत कल्ली गुर्जर पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। साथ ही पुलिस की टीमों को जंगल में लगातार सर्चिंग के लिए निर्देशित किया गया है。0
0
Report
जीरकपुर-पंचकूला हाईवे पर ट्रक पलट, तीन युवक बचते रहे, भारी जाम लग गया
Zirakpur, Punjab:जीरकपुर। जीरकपुर-पंचकूला बैरियर के पास फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पंचकूला की तरफ से आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार तीन युवक सुरक्षित बच गए। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक के कार पर पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई थी। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला। बाल-बाल बची तीन युवकों की जान मौके पर पहुंची एसएसएफ की टीम ने स्थिति को संभाला और यातायात को नियंत्रित किया। एसएसएफ से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में तीन युवक सवार थे। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें नहीं आईं और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में एसएसएफ की ओर से बताया गया है कि कार गलत दिशा में जा रही थी, जबकि ट्रक पंचकूला की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। हालांकि हादसा आखिर किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पूरी जांच अभी की जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम इस सड़क हादसे का असर यातायात पर भी साफ देखने को मिला। ट्रक और बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार सड़क पर होने के कारण पंचकूला हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखने ही देखते करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया।0
0
Report
बरनाला के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार की भक्तिमय भीड़
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में दिखी खास रौनक, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा बरनाला बरनाला। आज सावन मास का दूसरा सोमवार है। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर बरनाला शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिरों में विशेष सजावट की गई और पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि सावन के इस पवित्र महीने में श्रद्धालु सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। सावन के पूरे महीने मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं और कई जगहों पर मेले जैसा माहौल देखने को मिलता है। वहीं, बरनाला के शिवमठ धाम मंदिर में भी सुबह से ही दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव के जयकारे लगाए, भजन-कीर्तन किया और शिवलिंग पर जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर में करवाया गया रुद्राभिषेक भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की。0
0
Report
Advertisement
498 साल बाद सावन तृतीया से रामलला झूले पर विराजमान, अयोध्या में झूलनोत्सव शुरू
Noida, Uttar Pradesh:सावन शुक्ल तृतीया से रामलला झूले पर विराजमान होंगे; अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में इस वर्ष सावन झूलनोत्सव नई परंपरा के साथ मनाया जाएगा... करीब 498 साल बाद रामलला पहली बार नाग पंचमी के बजाय सावन शुक्ल तृतीया से झूले पर विराजेंगे... 15 अगस्त की शाम 7 बजे से झूलनोत्सव की शुरुआत होगी... 12 दिनों तक चलने वाला यह उत्सव राम मंदिर में अब तक के सबसे भव्य आयोजनों में शामिल होगा... पहली बार रामलला के झूलनोत्सव का लाइव प्रसारण करने की भी तैयारी की जा रही है... जिससे देश-दुनिया के श्रद्धालु इस आयोजन के साक्षी बन सकेंगे... सावन में रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है... पिछले तीन दिनों में करीब 3 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं... 7 अगस्त को करीब 91 हजार, 8 अगस्त को करीब 1.15 लाख और 9 अगस्त की शाम 7 बजे तक लगभग 97 हजार श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए... राम मंदिर की धार्मिक व्यवस्था को और व्यवस्थित करने के लिए आचार्य इंद्रदेव मिश्र को धार्मिक अनुष्ठानों का व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है... धार्मיקל समिति ने मंदिर परिसर के सभी 18 मंदिरों की पूजा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया... समिति ने पुजारियों की संख्या, पूजा-अनुष्ठानों और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली... इतिहास के अनुसार वर्ष 1528 में बाबर के सेनापति मीर बाकी द्वारा राम जन्मभूमि स्थित प्राचीन मंदिर को ध्वस्त कर वहां बाबरी ढांचा बनाए जाने के बाद यह स्थल लंबे समय तक संघर्ष और न्यायिक विवाद का केंद्र रहा... वर्ष 1992 के बाद रामलला अस्थाई टाट के मंदिर में विराजमान रहे और सुरक्षा व कानूनी प्रतिबंधों के कारण पारंपरिक धार्मिक आयोजनों का स्वरूप सीमित रहा... अब भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद धार्मिक परंपराओं को नए और व्यवस्थित स्वरूप में आगे बढ़ाया जा रहा है... इस बार का झूलनोत्सव इसी बदलाव की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है...0
0
Report
कॉमनवेल्थ पदक विजेता झंडू कुमार ने पीएम मोदी से मुलाकात, नालंदा का गौरव बढ़ा
Pariaunna, Bihar:कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर नालंदा और बिहार का नाम रोशन करने वाले पैरा खिलाड़ी झंडू कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने अपने खेल जीवन का गौरवपूर्ण और यादगार क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन और शुभकामनाओं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है। झंडू कुमार की खेल यात्रा 2019 में नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन से जुड़ने के साथ शुरू हुई। वर्ष 2022 में उन्होंने पहला पदक जीता और इसके बाद लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स तक पहुंचे। उनकी सफलता में कोच एवं सचिव कुंदन कुमार पांडेय, जिम ट्रेनर गौतम सिंह, परिवार और साथी खिलाड़ियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्तमान में वे गुजरात के गांधीनगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में कोच रहेलू कर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। झंडू कुमार ने युवा खिलाड़ियों से बड़ा सपना देखने, लगातार मेहनत करने और असफलता से निराश नहीं होने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैदान में बहाया गया पसीना ही आने वाले कल की पहचान बनता है। झंडू कुमार की प्रधानमंत्री से मुलाकात को नालंदा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।0
0
Report
हिंगोली के काजीपुरा में गहरे गड्ढे में 8 वर्षीय बालक की मौत, सुरक्षा नहीं
Hingoli, Maharashtra:अँकर -हिंगोलीच्या वसमत शहरातील काजीपुरा भागात तलावासाठी खोदण्यात आलेल्या खड्ड्यात आठ वर्षीय बालकाचा पडून दुर्दैवी मृत्यू झाल्याची घटना घडली आहे,वसमतच्या काजीपुरा भागात मागील सहा महिन्यांपासून कोट्यवधी रुपये खर्चून तलावाच्या सौंदर्यीकरणाचे काम सुरू आहे. आठ वर्षांचा चिमुकला हसन आपल्या मित्रांसोबत दर्ग्याकडे जात असताना, तलाव परिसरात सुरक्षेचा कोणताही उपाय न केल्याने उघड्या असलेल्या एका भव्य खड्ड्यात अचानक कोसळला. घटनेनंतर स्थानिकांनी त्याला तातडीने खड्ड्यातून बाहेर काढून रुग्णालयात दाखल केले; मात्र दुर्दैवाने उपचारापूर्वीच डॉक्टरांनी त्याला मृत घोषित केले.कोट्यवधींचा निधी खर्च होत असतानाही या धोकादायक ठिकाणी ना साधी संरक्षण भिंत उभारली होती,ना सुरक्षेचा इशारा देणारा कोणताही फलक लावला होता. नगरपालिकेच्या आणि कंत्राटदाराच्या या निष्काळजीपणामुळे निष्प्राण बालकाचा जीव गेल्याचा संतप्त आरोप नातेवाईकांनी केला आहे...0
0
Report
Advertisement
आम आदमी आखिर कैसे जिएगा? महंगाई पर बड़ा सवाल
Noida, Uttar Pradesh:ਆਮ ਇਨਸਾਨ ਆਖ਼ਿਰ ਕਿੱਥੇ ਜਾਵੇਗਾ? How will the common man survive?0
0
Report
इमरान मसूद का दावा: छात्रों के विरोध पर सरकार संवाद से ही समाधान
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कहा, "हमारी सरकार वहां पर है और हम छात्र का आंदोलन और छात्रों की गूंज पूरे देश में लड़ रहे हैं। जहां हमारी सरकार वहां छात्रों के साथ और छात्रों की बात होगी। छात्रों के साथ संवाद होगा, लाठी नहीं चलेगी।"0
0
Report
झांसी के नाइट क्लब में दो गुटों की मारपीट, सिर पर चोट—सीसीटीवी वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक नाइट क्लब के अंदर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते क्लब का माहौल अखाड़े में तब्दील हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान शराब की बोतल और कुर्सियों से हमला किया गया, जिसमें एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उसके दो साथी भी घायल हो गए। पूरी घटना क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित शिवम शुक्ला ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ क्लब में पार्टी करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। एक युवक उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और दूसरे पक्ष के युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान शराब की बोतल से शिवम के सिर पर हमला किया गया, जिससे उनका सिर फट गया। मारपीट में शिवम के दो दोस्तों को भी चोटें आई हैं। पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
जांजगीर-चांपा में म्यूअल खातों से साइबर फ्रॉड, 33 मामलों में 10.18 करोड़ ठगी—5 गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा म्यूएल अकाउंट गिरोह पर साइबर थाना जांजगीर चांपा की बड़ी कार्रवाई 5 आरोपी गिरफ्तार 33 साइबर फ्रॉड मामलों में 10 करोड़ 18 लाख 19 हजार 809 रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है ठगी की रकम में से करीब 66 लाख रुपए से ज्यादा राशि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए म्यूएल खातों में ट्रांसफर होने की जानकारी मिली आरोपोपियों ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते और सिम कार्ड साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया जा रहा था जांच में आरोपियों के बैंक खातों का कनेक्शन देश के 11 राज्यों में दर्ज 33 साइबर फ्रॉड मामलों से सामने आया आंध्र प्रदेश गोवा गुजरात हिमाचल प्रदेश कर्नाटक महाराष्ट्र राजस्थान तेलंगाना उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में दर्ज मामलों से जुड़े मिले बैंक खाते पूछताछ में संदीप चंद्रा और उसके साथियों द्वारा कमीशन का लालच देकर बैंक खाते खुलवाने की बात सामने आई पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है 05 म्यूएल खाता धारकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले के रहने वाले हैं आरोपियों में सत्यनारायण आदित्य निवासी किकिरदा तुषार सिंह राठौर निवासी फरसवानी हरिश कुमार देवांगन निवासी सिवनी ओम प्रकाश केंवट निवासी फरसवानी और मनोज कुमार मांझी निवासी चांपा शामिल हैं जांजगीर चांपा जिला के साइबर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर सभी को भेजा जेल0
0
Report
हरदा में बारिश: अजनाल नदी का जलस्तर बढ़ा, किनारे मंदिर पानी में डूबे
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में बारिश का दौर जारी, अजनाल नदी का बढ़ा जलस्तर. हरदा। जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने हरदा जिले में आगामी समय में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। बारिश के चलते जिले की नदी-नालों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हरदा क्षेत्र में अजनाल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी बढ़ने से नदी किनारे स्थित मंदिरों के आसपास पानी पहुंच गया है और छोट मंदिर पानी में डूबे नजर आए। हालांकि, जिले में अभी बारिश की स्थिति सामान्य बनी हुई हैं, मौसम विभाग की चेतावनी जारी की,0
0
Report
कैमूर पहाड़ी गुफा शिवालय में जलाभिषेक के लिए भक्तों की बड़ी भीड़ लगातार रही
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां चेनारी के कैमूर पहाड़ी के गुफा में स्थित गुप्तेश्वर नाथ शिवालय में रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। चुकी है ये दुर्गम इलाका है। जहां मोबाइल का नेटवर्क भी काम नहीं करता है। रात से लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाअभिषेक कर लिया है तथा शाम शाम तक लाखों श्रद्धालु यहां जलाभिषेक करेंगे। बता दे की कैमूर पहाड़ी के दुर्गम गुफा में प्राकृतिक रूप से शिवलिंग अवस्थित है। जिसकी सावन में काफी महत्व बढ़ जाती है। जिला प्रशासन के द्वारा यहां के गुफा में ऑक्सीजन से लेकर तमाम तरह की व्यवस्था किया गया है। ताकि श्रद्धालु को गुफा में किसी तरह की समस्या ना हो। स्थानीय कमेटी भी रात से ही श्रद्धालुओं के लिए लगी हुई है। बता दे कि चेनारी से लगभग 40 किलोमीटर दुर्गम जंगल और पहाड़ों से गुजर कर गुप्ता धाम पहुंच जाता है। ऐसी किदवंती है कि महादेव यहां गुप्त रूप से निवास किए थे。0
0
Report
Advertisement
आजादी दिवस से पहले बिहार में हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति तेज
Noida, Uttar Pradesh:स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का रंग अब बिहार में भी साफ दिखाई देने लगा है। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत आज राजधानी पटना में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा सुबह 10 बजे जेपी गोलंबर से शुरू होकर कारगिल चौक तक जाएगी। यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इसमें मंत्री, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल होंगे। इस अभियान के तहत सिर्फ पटना ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में तिरंगा यात्रा, सेल्फी विद तिरंगा, तिरंगा रंगोली, तिरंगा थीम पर सजावट और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले और हर प्रखंड तक यह अभियान पहुंचे। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में 4 हजार तिरंगे झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। वहीं, तिरंगा यात्रा को लेकर प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।0
0
Report
रतलाम में बारिश से किसानों को राहत, मौसम विभाग की वर्षा के आगे की उम्मीद जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आज सुबह से बारिश का दौर जारी है। शहर और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। बीते दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस और हल्की गर्मी बढ़ने लगी थी, लेकिन आज सुबह से शुरू हुई बारिश ने एक बार फिर मौसम सुहाना कर दिया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है。 बारिश को लेकर सबसे ज्यादा खुशी किसानों में देखने को मिल रही है, क्योंकि फिलहाल फसलों के लिए बारिश की जरूरत बनी हुई है। रुक-रुककर हो रही बारिश खेती के लिहाज से राहत देने वाली मानी जा रही है। रतलाम जिले में अब तक करीब 15 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बारिश का आंकड़ा अभी पीछे चल रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से किसानों और आम लोगों में राहत और खुशी का माहौल है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। रतलाम0
0
Report
सावन के दूसरे सोमवार पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया।0
0
Report
Advertisement
