Back
सहारनपुर कोर्ट परिसर में वायुसेना कर्मी पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
NJNEENA JAIN
Dec 10, 2025 10:54:20
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर कोर्ट परिसर में तारीख पर आए वायुसेना कर्मी पर विपक्षियों ने हमला कर दिया। पीड़ित को घेरकर मारपीट की गई और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। घटना के बाद थाना सदर बाजार पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नागल क्षेत्र के गांव बुढेड़ी निवासी दीपक कुमार ने तहरीर में बताया कि वह वायुसेना में कार्यरत हैं। उनका थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सौराणा निवासी विक्की आदि के साथ एक मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। 28 नवंबर को वह एसीजेएम तृतीय न्यायालय में तारीख पर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी विक्की, उसके पिता धर्मपाल, परिवार के सदस्य हिमांशु और उसके पिता ओमपाल ने मिलकर उन्हें कोर्ट परिसर के बाहर घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह पीड़ित को छुड़ाया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने जाते-जाते उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थाना सदर बाजार पुलिस ने विक्की, हिमांशु, ओमपाल और धर्मपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 19:02:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 22, 2026 19:02:240
Report
PSPritesh Sharda
FollowJan 22, 2026 19:01:550
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 22, 2026 19:01:380
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 22, 2026 19:00:460
Report
SMSubhasis Mandal
FollowJan 22, 2026 19:00:320
Report
0
Report
सूरजपुर के प्रतापपुर वन क्षेत्र से दंतैल हाथियों के दो वायरल वीडियो, नदी में मस्ती और खेतों में दहशत
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 22, 2026 18:46:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 22, 2026 18:46:030
Report
NJNeetu Jha
FollowJan 22, 2026 18:45:360
Report