Back
साध्वी प्राची: हिंदू राष्ट्र से भारत की चेतना मजबूत; जनसंख्या नीति पर बहस जरूरी
NJNEENA JAIN
Feb 10, 2026 08:31:16
Saharanpur, Uttar Pradesh
Anchor: हिंदू घटेगा तो राष्ट्र कमजोर होगा. साध्वी प्राची माधव नगर स्थित विष्णु मंदिर पहुंची और कहा कि यदि नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हैं, परिवार और समाज को मजबूत करते हैं और स्वदेशी व पर्यावरण संरक्षण को अपनाते हैं, तो भारत विश्व में और अधिक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरेगा. साध्वी प्राची ने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होना केवल एक संगठन की उपलब्धि नहीं, बल्कि राष्ट्र जीवन की एक महत्वपूर्ण यात्रा का प्रतीक है. उन्होंने संघ द्वारा बताए गए पांच आयाम सामाजिक समरसता, कुटुंबर प्रबोध, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी को भारतीय जीवन दर्शन की आधारशिला बताया. उनके अनुसार यदि हर नागरिक इन सिद्धांतों को अपने व्यक्तिगत जीवन में उतार ले, तो देश मजबूत, संगठित और आत्मनिर्भर बन सकता है. जनसंख्या के मुद्दे को गंभीर सामाजिक विषय बताएं. उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके संसाधनों और जनसंख्या के संतुलन पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा – जब ‘हम दो हमारे दो’ का नारा दिया गया, तब समाज के बड़े हिस्से यानी हिंदुओं ने उसे अपनाया क्योंकि राष्ट्रहित सर्वोपरि था. आज भी आवश्यकता है कि हम जनसंख्या के प्रश्न को राजनीतिक चश्मे से नहीं, बल्कि राष्ट्रीय दृष्टि से देखें. उन्होंने जोर दिया कि भारत की जनसंख्या नीति समान रूप से सभी नागरिकों पर लागू होनी चाहिए और इस विषय पर खुली व जिम्मेदार चर्चा होनी चाहिए. उनके अनुसार यह मुद्दा किसी एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य से जुड़ा है. साध्वी प्राची ने ‘हिंदू राष्ट्र’ की अवधारणा को सांस्कृतिक पहचान से जोड़ा. उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा उसकी सनातन परंपरा, विविधता में एकता और सहिष्णुता में निहित है. उन्होंने कहा – हिंदू राष्ट्र का अर्थ किसी के अधिकार छीनना नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है. उनके अनुसार भारत का संविधान सभी को समान अधिकार देता है, और देश की एकता इसी विविधता में समरसता से बनी है. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है. साध्वी प्राची ने शिक्षा संस्थानों को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया. उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करे. कई जगह शिक्षा संस्थाओं में भी विचार साझा किए जाते हैं, लेकिन राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहना भी जरूरी है. वीर सावरकर के संदर्भ में साध्वी प्राची ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी के योगदान को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने सावरकर द्वारा झेली गई यातनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके जीवन को इतिहास के व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए. देश की आजादी के लिए जिन्होंने बलिदान दिया, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है, इसके साथ ही मतभेदों को भी सम्मानपूर्वक देखा जाना चाहिए.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 11:53:520
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 10, 2026 11:53:410
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 10, 2026 11:53:270
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 10, 2026 11:53:080
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 10, 2026 11:52:580
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 11:52:460
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 10, 2026 11:52:290
Report
AAafssar alaam
FollowFeb 10, 2026 11:52:05Noida, Uttar Pradesh:MP Pappu Yadav को 31 साल पुराने मामले में जमानत, दूसरे मामले में जमानत नहीं मिली #PappuYadav
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 10, 2026 11:51:540
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 10, 2026 11:51:420
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 10, 2026 11:51:270
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowFeb 10, 2026 11:51:030
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 10, 2026 11:50:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 11:49:59Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम योगी का यह बयान भड़काऊ बयान है, यह सामाजिक ताने-बाने बिगड़ने वाला बयान है।
0
Report