Back
साउथ ईस्ट दिल्ली में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर शपथ और जागरूकता कार्यक्रम
HKHARI KISHOR SAH
Feb 10, 2026 11:51:03
New Delhi, Delhi
देशभर में 10 फरवरी को सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है इसी कड़ी में आज साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी स्थित जिला मजिस्ट्रेट ऑफिस में सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया गया है. इस दौरान साउथ ईस्ट जिले के सभी कर्मचारियों को जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूकता और उन्हें शपथ दिलाई गई. इस कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों को इंटरनेट की स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प, एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई. वही सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर साउथ ईस्ट जिले के मजिस्ट्रेट ने कहा कि आज सुरक्षित इंटरनेट दिवस है आज के दिन साउथ ईस्ट जिला के मजिस्ट्रेट दफ्तर के अंदर कार्य कर रहे सभी कर्मचारी और सिविल डिफेंस कर्मियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जानकारी दी गई है. इस दौरान इंटरनेट टूल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के टूल्स को किस तरह सावधानी पूर्वक प्रयोग करना है इसके बारे में सही जानकारी आज उन्हें दी गई है. आज के समय में पूरी दुनिया इंटरनेट की दुनिया से गिरी हुई है आज के दौर में हमारा सभी कार्य इंटरनेट के माध्यम से हो रहा है चाहे वह किसी से बात करना हो, बच्चों की स्कूल की फीस भरनी हो, कंपटीशन एग्जाम का फॉर्म भरना हो,स्कूल और कॉलेज का फॉर्म भरना हो,बैंकिंग सेक्टर में ऑनलाइन पैसे जमा करना हो यार रियल टिकट या फिर बस टिकट फ्लाइट टिकट बुकिंग करना हो उसके लिए भी हम इंटरनेट का प्रयोग करते है. आज हर काम इंटरनेट से जुड़ा हुआ है जिसके माध्यम से आज हमारा सारा काम आसान हो गया है साथ ही हमारे फंडामेंटल राइट्स और फंडामेंटल ड्यूटीज के शपथ ग्रहण करते हैं ठीक उसी प्रकार इंटरनेट प्रयोग करने के भी सही माध्यम और गलत माध्यम की जानकारी हमें होनी चाहिए और इसकी भी हमें शपथ ग्रहण करना चाहिए कि हम जब भी इंटरनेट का प्रयोग करेंगे सही माध्यम के लिए करेंगे. साथ ही आज के दौर में छोटे बच्चे इंटरनेट का प्रयोग करते हैं तो पेरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि बच्चा इंटरनेट से क्या सर्च कर रहा है क्योंकि अब दुनिया बहुत फास्ट हो गई है और इंटरनेट आज हर वर्ग का व्यक्ति उसे कर रहा है चाहे वह बच्चा हो या बड़ा या फिर बुजुर्ग लेकिन ऐसे में हमें यह भी ध्यान रखना है की इंटरनेट प्रयोग करते समय हम बच्चों को सही जानकारी दें और उस माध्यम का सही प्रयोग करना उन्हें सिखाएं. अंत में हम लोगों से यही अपील करेंगे की जिस तरह से इंटरनेट तेजी से हमारी जिंदगी में बढ़ रहा है जहां पहले हम एक फोटो खींचाने के लिए घंटों लाइन में लगकर खींचाया करते थे तो वहीं अब मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से कई एप्प आ गए है जिसका प्रयोग कर लोग रंग बिरंगी तस्वीर बना रहे हैं ऐसे में ध्यान रखना है कि हमें उसका प्रयोग पूर्ण रूप से सीखना है तभी हम उसका प्रयोग करें इसलिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के दौर में बहुत तेजी से बढ़ रहा है और उसका प्रयोग और गलत प्रयोग बहुत हो रहा है इसलिए हम इस माध्यम को सही तरीके से जानेंगे और सही तरीके से इसका प्रयोग करेंगे. बाइट: डॉ.श्रवण बघारिया, डीएम, साउथ ईस्ट दिल्ली
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 10, 2026 13:10:210
Report
0
Report
PSPramod Sinha
FollowFeb 10, 2026 13:10:060
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 10, 2026 13:09:230
Report
MCManish Chaudary
FollowFeb 10, 2026 13:08:480
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 10, 2026 13:08:320
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 10, 2026 13:07:480
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 10, 2026 13:07:360
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 13:07:210
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 10, 2026 13:06:450
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 10, 2026 13:06:220
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 10, 2026 13:05:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 13:05:130
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 10, 2026 13:04:560
Report