भीषण गर्मी से मिली राहत, हल्की बूंदाबांदी से मौसम ने ली करवट
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में भीषण गर्मी से अब जाकर कुछ राहत मिली है। जहां बीते दिन से हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से कुछ आराम मिला। शहर में कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, अब जाकर मौसम सुहाना हुआ, मौसम द्वारा लिए गए करवट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
