सहारनपुर में हिस्ट्रीशीटर पेशी से फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई
Saharanpur, Uttar Pradesh:हत्या के मामले में गिरफ्तार वसीम उर्फ जॉन मॉडल जो कचहरी से फरार हो गया था, के घर पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। कचहरी में पेशी के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस ने वसीम समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वसीम को भागने में सहयोग करने पर उसके भाई और दोस्त को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आज कोर्ट के आदेश पर मंडी थाना पुलिस ने वसीम के जनकपुरी इलाके में स्थित घर से सामान को पिकअप में भरकर थाने ले जाया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चलती बाइक पर युवक की शर्मनाक हरकत, यातायात माह में ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में एक तरफ पुलिस यातायात माह के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग सरेराह नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
ताजा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग का है, जहां एक युवक बाइक पर महिला को आगे बैठाकर उसे प्यार करते हुए बाइक चलाता नजर आया। राहगीरों ने इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बाइक का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
(जी न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट)
