247001
सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में 10 से 12 जुलाई तक राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। सूचना के अनुसार इसके प्रचार हेतु वैन को न्यायाधीश श्रीमती बबीता रानी सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। साथ ही लोक अदालत में मोटर दुर्घटना, वैवाहिक, दीवानी, विद्युत, एनआई एक्ट, ट्रैफिक ई-चालान, बैंक लोन आदि से संबंधित विवादों का निपटारा किया जाएगा। आपको बता दें कि तलाक के मामले इसमें शामिल नहीं होंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
U-जॉइंट एक साथ टूट गया: तकनीकी खराबी उजागर
Noida, Uttar Pradesh:U joint snaps together0
0
Report
पाकुड़ में दुर्गापूजा सुरक्षा चाक-चौबंद, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है... विभिन्न चौक-चौराहा व पूजा पंडाल के पास श्रद्धालुओं की सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है... पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह ने दुर्गा पूजा आपसी सोहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की... एसपी कहा कि दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर सभी एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया... एसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा में उपद्रव या अशांति फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी... उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जायेगी... सांप्रदायिक या भड़काऊ सामाग्रियां पोस्ट करने वालों पर चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी... उन्होंने कहा कि शहर व आसपास विभिन्न चौक-चौराहों में खासकर संवेदनशील मोहल्ले को अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस की खासतौर पर नजर बनी रहेगी... सहयोगी... साथ ही हर गतिविधि व पल पल की खबर उन्हें अपने वरीय अधिकारियों को देना होगा... सुनसान इलाकों में स्थानीय थाना द्वारा पेट्रोलिंग गश्ती लगातार करेंगे... अफवाहों पर ध्यान न दें... सोशल मीडिया की खबरों का एक बार अवश्य सत्यापन जरूर कर लें...0
0
Report
मायावती ने दशहरा पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई दी
Lucknow, Uttar Pradesh:मायावती ने दशहरा की प्रदेश व देशवासियों को बधाई दी0
0
Report
Advertisement
कैन्डी उत्पादन: प्रक्रिया की पूरी जानकारी
Noida, Uttar Pradesh:candy production candy production process0
0
Report
फर्रुखाबाद में बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के कायमगंज में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। इमरजेंसी टीमों ने घायल को सीएचसी कायमगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्म के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी।0
0
Report
ब्रश आर्ट की उत्कृष्ट प्रस्तुति
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
विजयादशमी पर हार्दिक शुभकामनाएं: प्रेम, एकता और नई आशा का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पावन अवसर हम सभी के जीवन में नई आशा, सकारात्मकता और समृद्धि का संचार करे तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को और मजबूत बनाए。 जय श्रीराम0
0
Report
आजमगढ़ में गोवध गिरोह के दो इनामियों की गिरफ्तारी, 47 मुकदमे दर्ज
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh अंतर्जनपदीय गोवध गिरोह के 50,000 व 25,000 के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, गोवध, एनडीपीएस, अवैध Shस्त्र सहित विभिन्न गंभीर अपराधों में संलिप्त दोनों पर अलग-अलग कुल 47 मुकदमे हैं दर्ज। आजमगढ़ जिले फूलपुर कोतवाली में मुकदमा सं0 190/2026 धारा 3(1), 2(ख)(17) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत सलमान निवासी ग्राम पीठापुर, थाना अहरौला तथा 4 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान वांछित अभियुक्त सलमान की गिरफ्तारी हेतु 25,000 तथा अभियुक्त सज्जाद की गिरफ्तारी हेतु 50,000 का इनाम घोषित किया गया। शासन के निर्देश पर आजमगढ़ जिले के पुलिस द्वारा लगातार अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही, उसी क्रम में जिले के फूलपुर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में इन वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सतुवहिया पुलिया से 50 हजार का इनामिया अभियुक्त सज्जाद तथा 25 हजार का इनामिया सलमान निवासीगण ग्राम पीठापुर, थाना अहरौला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के रिकॉर्ड अनुसार सलमान पर आजमगढ़ के साथ अंबेडकरनगर, मऊ, जौनपुर, गोंडा, संतकबीरनगर, प्रतापगढ़ तथा अयोध्या समेत कई जिलों में उसके विरुद्ध 36 मुकदमे तथा सज्जाद के विरुद्ध भी आजमगढ़ समेत गोंडा और देवरिया में 11 मुकदमे पंजीकृत हैं। दोनों अभियुक्तों पर गौवध से जुड़े मामलों के अलावा एनडीपीएस एक्ट, अवैध शस्त्र तथा अन्य आपराधिक माममें भी नामजद हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक गैंग है जो वे अपने साथियों के साथ मिलकर गोवध का कार्य करते हैं।0
0
Report
Advertisement
1800 साल पुरानी परम्परा आज भी जीवंत: हिंडोरिया राजघराने में प्रतिमा पूजन
Damoh, Madhya Pradesh:राजा के घर पूजन कराने पहुंचतीं है देवी, 1800 साल पुरानी परम्परा आज भी जीवंत. दमोह जिले के हिंडोरिया राजघराने में 1800 सालों की प्राचीन परम्परा को आज भी पूरा किया जाता है और राज परिवार इस प्रथा को निभाता चला आ रहा है, देश भर में अलग ये परम्परा फिलहाल दमोह के मौजूदा सांसद राहुल सिंह और उनका परिवार निभा रहा है. क्या है पूरा मामला परम्परा और प्रथा देखिए सीधे राजपरिवार के आंगन हिंडोरिया से प्रतिमा पूजन0
0
Report
नई जल शुद्धिकरण मशीन: साफ पानी का धमाकेदार दावा
Noida, Uttar Pradesh:amazing water purifier0
0
Report
पटना गांधी मैदान में दशहरा रावणवध की तैयारी पूरी; 80 फीट रावण पुतला बना
Patna, Bihar:रजनीश पटना गांधी मैदान में दशहरा के मौके पर आयोजित होने वाले रावणवध कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है, गांधी मैदान में और इसके बाहर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं, 80 फीट का रावण और 70-70 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला बनाया गया है, गांधी मैदान तैयारियों का जायजा लिया गया0
0
Report
Advertisement
धनबाद के जन्मदिन पार्टी में मारपीट से युवक की मौत, पुलिस जांच शुरू
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में बर्थडे पार्टी की खुशियां मातम में बदल गईं! दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने पहुंचे एक युवक की कथित मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। मामला 8 लेन रोड के समीप एक निजी होटल का है, जहां रविवार देर रात विवाद के बाद जमकर मारपीट होने की बात सामने आई है। घायल युवक ने दुर्गापुर मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आखिर जन्मदिन की पार्टी में ऐसा क्या हुआ कि एक युवक की जान चली गई? पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामला धनबाद के सदर थाना क्षेत्र का है, जहां अशर्फी अस्पताल के सामने स्थित एक निजी होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान झरिया निवासी अभिजीत सिंह के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अभिजीत अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने होटल पहुंचा था। इसी दौरान देर रात दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बाहर से भी कुछ युवकों को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि रात करीब दो से तीन बजे के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान अभिजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद दोस्तों और मारपीट में शामिल संदिग्धों की पहचान करने में लगी है। वहीं, घटनास्थल से मारपीट में इस्तेमाल किए जाने की आशंका वाला बांस भी जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जन्मदिन की पार्टी में विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और अभिजीत की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है? पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी। इस मामले में आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।0
0
Report
धनवार-सरिया मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक-ऑटो को टक्कर, एक मृत
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के धनवार-सरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ब्रेजा कार ने एक बाइक और एक ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय बच्चे प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ब्रेजा धनवार की ओर से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक नशे में था और पहले उसने आगे चल रही एक बाइक को टक्कर मारी, फिर खोरीमहुआ की ओर से आ रहे ऑटो और दो अन्य बाइकों को रौंदते हुए भागने लगा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज से पूरा इलाका दहल गया। मृतक प्रिंस बांधी गांव निवासी संदीप शर्मा का बेटा था। घायलों में दिवांशु, बोकारो निवासी मुकेश मोदी, सुरेंद्र मोदी, राजीव कुमार, चांद रसीद, साजिद अंसारी समेत अन्य शामिल हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्रेजा कार समेत दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वहीं धनवार रेफरल अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने से गुस्सा और भड़क गया और लोगों ने डॉक्टर इंदु शेखर के सरकारी आवास पर ताला जड़ दिया। सूचना पर एसडीएम, एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार और धनवार थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया।0
0
Report
RSS की 101वीं वर्षगांठ: सेवा और समरसता की प्रेरणा देशभर में
Noida, Uttar Pradesh:अनुशासन, सेवा और राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की 101वीं वर्षगांठ पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं。 परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बोया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रूपी बीज एक विशाल वृक्ष बन चुका है, जिसकी शाखाएं देश के कोने-कोने तक फैली हैं। प्रतिदिन की शाखा से शुरू हुई यह यात्रा आज सेवा, शिक्षा, आपदा राहत और सामाजिक समरसता जैसे अनेक क्षेत्रों में स्वयंसेवकों के निःस्वार्थ योगदान के रूप में दिखाई देती है。0
0
Report
Advertisement
