247001
आग की जद में आए कई छप्परनुमा हुए खाक
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ में छप्परनुमा मकान मे आग लग गई। जहां देखते ही देखते तेज हवा के चलते एक एक कर घर आग की चपेट में आ गए। कई घरों में आग लपटे उठती हुई दिखाई देने लगी। आग लगने के कारण का तो पता नहीं चल सका है। आग लगने के बाद लोगों ने अपने आप आगे बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को भी इसकी सूचना दे दी कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गनिमत यह रही कि किसी भी जान का कोई नुकसान नहीं हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ के 3 खिलाड़ियों BCCI इमर्जिंग मेनस में चयन, कैंप में प्रदर्शन का इनाम
Begun, Rajasthan:रायपुर\n\nछत्तीसगढ़ के 3 खिलाड़ियों का BCCI इमर्जिंग मेनस टूर्नामेंट में चयन\nवरुण सिंह भुई टीम-A, मयंक वर्मा टीम-B,आयुष पांडे को टीम-D में मिली जगह\nबेंगलुरु में 6 से 24 जुलाई तक होगा टूर्नामेंट\nइमर्जिंग कैंप में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम\nबेहतर प्रदर्शन पर सीनियर भारतीय टीम का रास्ता होगा आसान0
0
Report
रायपुर नगर निगम में महापौर-सभापति के बीच घमासान, 6 जुलाई को विशेष सभा की पहल
Begun, Rajasthan: राजधानी रायपुर में नगर निगम की राजनीति एक बार फिर गरमाने वाली है.. महापौर मीनल चौबे के पत्र पर सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने 6 जुलाई को विशेष सामान्य सभा बुलाने का निर्णय लिया है.. इस बैठक में शहर के जलसंकट, सफाई व्यवस्था, अवैध प्लॉटिंग, अवैध निर्माण, जलभराव और अन्य जनसमस्याओं पर चर्चा होगी.. खास बात यह है कि इन मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं.. सामान्य सभा को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि जब ट्रिपल इंजन सरकार की महापौर को मूलभूत सुविधाओं के लिए विशेष सभा बुलानी पड़ रही है, तो नगर निगम की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. वहीं महापौर मीनल चौबे का कहना है कि शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और समाधान के लिए यह विशेष सामान्य सभा बुलाई गई है. अब सभी की नजरें 6 जुलाई की बैठक पर टिकी हैं, जहां शहर के अहम मुद्दों पर सियासी घमासान देखने को मिल सकता है. बाइट- आकाश तिवारी, नेताप्रतिपक्ष, निगम बाइट- मीनल चौबे, महापौर, निगम0
0
Report
भरत तिवारी एनकाउंटर: ज्योति सिंह ने परिवार के लिए न्याय की प्रतिबद्धता जताई
Mumbai, Maharashtra:भरत तिवारी की बहन ज्योति सिंह से लिपटकर फूट-फूटकर रोई, बोलीं- "जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो डरना लाजिमी" भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्हें देखते ही भरत की मां और बहन भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगीं। ज्योति सिंह ने परिवार को न्याय की लड़ाई में हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया और कहा, "जब जनता की सुरक्षा करने वाले ही भय का कारण बन जाएं, तो लोगों का डरना स्वाभाविक है." उनके दौरे के बाद मामला को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। लगातार भरत तिवारी के घर लोगों का आना जाना लगा हुआ है। उनके परिवार को हर कोई संवेदना जताते देखा जा रहा है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी भरोसा दिलाया है कि उनके बलिदान को हमलोग भुला नहीं सकेंगे और उनको न्याय दिला कर ही रहेंगे। इस दौरान ज्योति सिंह के साथ भीड़ का एक हुजूम भी देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
कैथल पुलिस ने 400 लीटर लाहण बरामद कर शराब तस्कर को काबू किया
Kaithal, Haryana:फर्श के नीचे था कारोबार, ऊपर खड़ी थी कैथल पुलिस तैयार! तस्करों की अंडरग्राउंड योजना ध्वस्त, कैथल पुलिस का एक्शन जबरदस्त! नशा मुक्त हो जिला अभियान तहत कैथल पुलिस का लगातार एक्शन, एक शराब तस्कर काबू, 400 लीटर लाहण बरामद जिला में नशा व शराब तस्करों की धरपकड़, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कैथल पुलिस द्वारा “नशा मुक्त हो जिला अभियान” के तहत लगातार विशेष कॉम्बिंग एवं चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रतिदिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों के गांवों और बस्तियों को चयनित कर सर्च अभियान चलाया जाता है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर एसएचओ इंस्पेक्टर गीता की अगुवाई में डेरा गरजा सिंह में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों द्वारा गहन तलाशी लेते हुए यह जांच की गई कि कहीं किसी स्थान पर मादक पदार्थ, अवैध शराब या अन्य गैरकानूनी सामग्री छिपाकर तो नहीं रखी गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा डेरा गरजा सिंह से आरोपी अमरिक उर्फ जोनी को काबू किया गया। आरोपी द्वारा बेड के नीचे फर्श के नीचे एक टंकी दबा रखी थी, जो टंकी से शराब निकालने के लिए रखा गया 400 लीटर लाहण बरामद हुआ। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई तहत 2 घरों में फर्श के नीचे दबाई गई 3 प्लास्टिक टंकियों को भी डिस्ट्रोय किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि जिला पुलिस का मुख्य उद्देश्य कैथल को नशा मुक्त बनाना तथा अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न करना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशा तस्करी जैसे समाज विरोधी अपराधों में शामिल व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन, चेकिंग अभियान तथा निगरानी की जा रही है। कैथल पुलिस भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखेगी, ताकि जिला में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।0
0
Report
फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर पंकज गुप्ता गिरफ्तार: गर्भपात की दवाओं के साथ क्लीनिक पर छापेमारी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में CM फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बिना डिग्री क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर पंकज गुप्ता के क्लीनिक पर छापेमारी की. इस दौरान गर्भपात कराने वाली भारी मात्रा में दवाइयां बरामद हुईं, साथ ही एक्सपायरी और प्रतिबंधित दवाएं भी मिलीं. आरोपी पहले भी ऐसे ही मामले में जेल जा चुका है और अब गिरफ्तार कर लिया गया है. सारन थाना पुलिस ने पंकज गुप्ता के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया. सिविल सर्जन जयंत आहूजा ने बताया कि CM फ्लाइंग को जानकारी मिली थी कि क्लिनिक में प्रतिबंधित दवाइयां दी जा रही थीं; स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर दवाइयों को कब्जे में लिया और आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है.0
0
Report
शाहपुर में निजी इंस्टिट्यूट के बस चालक की पिटाई CCTV में कैद
Danapur, Bihar:पटना के शाहपुर में निजी इंस्टिट्यूट के बस चालक को बदमाशों ने पीटा. सारी वारदात सीसीटीवी में कैद. पीड़ित ड्राइवर ने गले से सोने के चैन और 5000 नगद रुपया छीनने का भी आरोप शाहपुर थाने में मामला दर्ज, जाँच मे जुटी पुलिस. पटना के शाहपुर में एक निजी इंस्टिट्यूट के बस चालक को बदमाशों के द्वारा मारपीट की गई है. यह घटना इंस्टिट्यूट के छात्रावास से छात्रों को इंस्टिट्यूट में ले जाने के दौरान घटित हुई है. मारपीट करने वाले बदमाश पुलिस की नजर से तो बच गए लेकिन इंस्टिट्यूट के छात्रावास में लगे तीसरी आंख (सीसीटीवी) से नहीं बच पाए और सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. वायरल हो गई वायरल हुए सीसीटीवी तस्वीर में आप देख सकते हैं कि चार-पांच की संख्या में किस तरह से बदमाश चालक को चारों तरफ से घेर कर उसकी पिटाई करते दिख रहे हैं. यह घटना पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर के पास की बताई जा रही है. इस संबंध में घायल बस चालक विजय कुमार ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देते हुए दो को नामजद और तीन अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है. साथ ही अपने आवेदन में गले से सोने का चैन और बस मे सीएनजी भराने के लिए पॉकेट में रखे 5000 रुपए छीनने का भी जिक्र किया है. पूरे मामले में दानापुर एएसপি शिवम धाकड़ ने बताया कि एक मारपीट का वीडियो सामने आया है, मामला दर्ज कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में 3 वर्षीय आदित्य हत्याकांड: सौतेला पिता गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में 3 वर्षीय मासूम आदित्य हत्याकांड का खुलासा。 बच्चे का सौतेला पिता ही निकला उसका हत्यारा。 सूरजकुंड थाना क्षेत्र के शिव दुर्गा विहार की घटना。 21 जून को गला रेतकर की गई थी मासूम की हत्या。 हत्या के बाद इलाके में फैल गई थी सनसनी。 क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 ने शुरू की थी जांच。 पूछताछ के दौरान सौतेले पिता सुशांत पर गया पुलिस का शक。 सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म。 आरोपी बच्चे को नहीं करता था पसंद。 बच्चे को लेकर पति-पत्नी के बीच रहता था विवाद。 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है。 आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
शहर के होटल-रेस्टोरेंट्स में फायर NOC न लेने पर मनपा ने कठोर कदम उठाए
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:देशात मागील काही दिवसांत हॉटेलांना लागलेल्या आगीच्या घटनांमुळे संपूर्ण देशात एकच खळबळ उडाली आहे. या पार्श्वभूमीवर छत्रपती संभाजीनगर महानगरपालिकेने शहराच्या सुरक्षेचा मुद्दा अतिशय गांभीर्याने घेतला आहे. शहरातील नागरिक आणि ग्राहकांच्या जीवितसुरक्षेसाठी मनपा प्रशासनाने शहरातील हॉटेल्स व रेस्टॉरंट्सचे फायर ऑडिट करण्याचे काम युद्धपातळीवर हाती घेतले आहे. पहिल्या टप्प्यात करण्यात आलेल्या सर्वेक्षणात धक्कादायक माहिती समोर आली आहे. शहरातील तब्बल १९९ हॉटेलचालकांनी अद्याप 'फायर एनओसी' घेतलेली नाही, तर ज्यांच्याकडे ती होती, त्यांनी तिचे नूतनीकरण केलेले नाही. यात प्रामुख्याने कॅनॉट, निराला बाजार, सूतगिरणी चौक, बुढीलेन, बसस्थानक, शहागंज, मिल कॉर्नर, खडकेश्वर, बीड बायपास, रेल्वे स्टेशन, टीव्ही सेंटर आणि चिकलठाणा रोड यांसारख्या वर्दळीच्या भागांतील बिअर बार, लॉजिंग, रेस्टॉरंट आणि कॅफे यांचा समावेश आहे.0
0
Report
फर्रुखाबाद में जमीनी विवाद: लाठी-डंडों से हमला, तमंचे से धमकी
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमापुर में खेत की खुदाई को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान तमंचा लहराकर फायरिंग की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमापुर निवासी सुखराम पुत्र रामनाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 22 जून की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपने तीन बेटों के साथ खेत में नलकूप की खुदाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। पीड़ित का आरोप है कि सभी आरोपी लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंचे और एकजुट होकर उसके तथा उसके बेटों पर हमला बोल दिया। मारपीट में परिवार के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान एक आरोपी ने अवैध तमंचा निकालकर लहराया और फायर कर दिया, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। आरोपियों ने जाते-जाते पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके पास घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं। साथ ही कुछ आरोपियों पर पहले से भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई होने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पीड़ित परिवार भय और दहशत के माहौल में जी रहा है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में पड़ोसी महिला ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर 14 लाख जेवर छीने
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह 22 तारीख को हुई चोरी की घटना को पुलिस ने किया खुलासा महिला गिरफ्तार सोने के चांदी जेवर भी बरामद 48 घंटे में खुलासा पुलिस ने आरोपी महिला को लिया हिरासत में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर पड़ोसी महिला ने … 14 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ साफ!” फर्रुखाबाद से सनसनीखेज वारदात! जहां एक पड़ोसी महिला ने भरोसे का फायदा उठाकर बड़ी साजिश को अंजाम दे दिया। कोतवाली क्षेत्र के कूचा भवानीदास इलाके में आरोपी महिला ने पहले घर में एंट्री बनाई… फिर चाल चली। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर व्यापारी की पत्नी को बेहोश किया… और जैसे ही होश गया… वैसे ही 14 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गई! घटना के बाद इलाके में हड़कंप… सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। आरोपी महिला पुलिस हिरासत में… लगातार पूछताछ जारी। सबसे बड़ा सवाल: क्या अब पड़ोसी भी सुरक्षित नहीं? क्या भरोसा बन रहा है सबसे बड़ा खतरा? “नशीली ड्रिंक… बेहोशी… और लाखों की चोरी! फर्रुखाबाद में पड़ोसी ही निकली शातिर—पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जांच जारी…” बाइट -प्रशांत वर्मा पीड़ित बाइट -अभय शर्मा क्षेत्राधिकार0
0
Report
बेगूसराय में जमीन विवाद के चलते चाचा ने भतीजी पर चाकू से हमला
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद में कलयुगी चाचा ने अपनी ही भतीजी पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी जमकर मारपीट की गई। इस हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति को चाकू लगा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चाकू से हमला और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सभी घायलों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघा मोहल्ले की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घायलों के परिजनों ने बताया कि उनके रिश्तेदार सुलों पासवान ने पहले उनका गेट तोड़ दिया था। जब वे दोबारा गेट लगाने पहुंचे, तभी आरोपी पक्ष ने अचानक हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर चाचा लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहा है और जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहता है। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी आरोपी द्वारा चाकू से हमला किया जा चुका है और इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण आरोपियों का मनोबल बढ़ता गया। इस बार आरोपी ने उनकी मां और बहन पर चाकू से हमला कर दिया। जब अन्य लोग बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। फिलहाल घटना की सूचना पर लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना का वायरल वीडियो भी पुलिस के जांच का हिस्सा राजधानी किया जा रहा है।0
0
Report
सीहोर: ट्रैक्टर पलटने से दबे युवक की जान बची, ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबे युवक को ग्रामीणों ने बचाया सीहोर जिले के इछावर विधानसभा क्षेत्र में गाजीखेड़ी और कालापीपल जागीर के बीच एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को उठाया और नीचे दबे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की तत्परता और साहस से एक बड़ा हादसा टल गया। समय रहते किए गए रेस्क्यू से युवक की जान बच गई।0
0
Report
Advertisement
खरगोन-पीपलझोपा में तेज बारिश से पानी भरा, किसानों की फसलें बारिश से राहत पाईं
Khargone, Madhya Pradesh:आंधे घंटे की तेज बारिश से खरगोन, पीपलझोपा आदि इलाकों में पानी बह निकला। पीपलझोपा में बाजार हाट मार्ग पर पानी ही पानी हो गया। पहली बारिश का लोगो ने लुफ्त भी उठाया। मौसम में भी हल्की ठंडक छाने से लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत पाई। किसानों की माने तो खेतों में खड़ी कपास, मिर्च और मक्का फसल बारिश की खेंच से प्रभावित हो रही थी। अब इन फसलों को बारिश से राहत मिली है ।0
0
Report
रामचंद्रपुर में जनपद सदस्य के गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, FIR दर्ज
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर • जिले के रामचंद्रपुर में जनपद सदस्य मोहम्मद बक्स की गुंडागर्दी का विडियो हुआ वायरल। • राशन कार्ड बनवाने में विवाद को लेकर युवक के साथ कि गई मारपीट बीच बाजार में अपने गुंडों के साथ युवक को दौड़ाकर मारपीट करता दिखाई दिया मोहम्मद बक्श ,जिसका सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने • अंधेरे में बंदी बना कर युवक से मंगवाया गया माफ़ी। • रामानुजगंज सिविल अस्पताल में युवक का इलाज जारी • रामचंद्रपुर थाने में जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज की FIR । • इसके पहले भी मंत्री रामविचार नेताम के विरुद्ध अनर्गल बयान देने के मामले में मोहम्मद बक्स जा चुका हैं जेल • रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में 7000 घनमीटर अवैध रेत जब्त, कीमत लाखों
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोटेगांव तहसील के खैरी गांव में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित करीब 7000 घनमीटर रेत जब्त की। अधिकारियों के अनुसार जब्त रेत की शासकीय दरों के अनुसार कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि वर्तमान बाजार एवं ठेका दरों के हिसाब से इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन के विरुद्ध लगातार और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके पालन में संयुक्त दल ने खैरी गांव में दबिश देकर रेत का अवैध भंडारण जब्त किया.0
0
Report
Advertisement
