247001
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा का हुआ आगाज
Saharanpur, Uttar Pradesh:सावन माह से पहले ही सहारनपुर के गागलहेड़ी में कांवड़ियों का पहला जत्था पहुंचा। आपको बता दें कि हरिद्वार के हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर आए शिवभक्तों का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। साथ ही सावन में शिव की विशेष पूजा की जाती है और उनकी कृपा बरसने की मान्यता है। वहीं दूरदराज के कांवड़िए अभी से अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े हैं, जबकि सावन शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोपालगंज के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने डुमरिया के स्कूल का निरीक्षण किया
Gopalganj, Bihar:सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी आज सोमवार को गोपालगंज पहुँचे जहाँ उन्होंने अपने पैतृक गांव डुमरिया में मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया इस दौरान मंत्री ने शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली व छात्रों से संवाद किया शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मध्य विद्यालय डुमरिया से अपनी प्राथमिक शिक्षा हासिल की थी मंत्री ने अपने स्कूल का निरीक्षण किया इस दौरान डीईओ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्कूल का निरीक्षण कर छात्रों से संवाद किया व अधिकारियों को जरूरी संसाधनों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया छात्रों ने मंत्री जी से बात की उसके बाद उनमे उत्साह देखने को मिला0
0
Report
हापुड़ - महिलाओं का हंगामा, शराब की दुकान हटाने की मांग।
Saravani, Uttar Pradesh:हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गढ़ फाटक पर शराब की दुकान को लेकर महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने दुकान के बाहर आने वाले शराबियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिलाओं की मांग है कि आबादी के पास से शराब की दुकान को हटाया जाए। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर दुकान नहीं हटाई गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगी।0
0
Report
चंद्रपुर में मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव,,
Dabhara, Chhattisgarh:सक्ति जिले में देवी चंद्रहासिनी की धार्मिक नगरी चंद्रपुर में गोपाल मंदिर के प्रांगण में सर्व हिन्दू महिला समाज की संगठन मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने शरद पूर्णिमा उत्सव उल्लास के साथ मनाया। मातृशक्ति दुर्गावाहिनी समूह की अध्यक्ष रीता साहू ने बताया यह लगातार यह तीसरा वर्ष है शरद पूर्णिमा उसत्व का । मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के सदस्यों ने बताया यह कार्यक्रम राधाकृष्ण के पूजन के बाद जैसे ब्रज मे रास हुआ था उसी तर्ज पर भगवान कृष्ण के विग्रह को मध्य मे रखकर समस्त मातृशक्ति गोपी रूप धारण करके रास गीतों मे कृष्ण की परिक्रमा कर नृत्य किया इसके पश्चात् रात्रि कृष्ण की महाआरती की गयी खीर का प्रसाद चढ़ाया गया। विश्वहिंदू परिषद् के नगर उपाध्यक्ष एवं मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के कार्यक्रम संचालन कर्ता लोकेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह की शुक्लपक्ष की द्वादशी को गोपाल महाप्रभु मंदिर मे मातृशक्ति दुर्गावाहिनी समूह द्वारा पुष्पवर्षा कराया जाता है साथ ही श्री रामनवमी शोभायात्रा, श्री राधाकृष्ण युगल जन्मोत्सव के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन कराया जाता है।कल शरद पूर्णिमा रास उत्सव मे नगर की मातृशक्ति की अच्छी संख्या रही कार्यक्रम पुरे भक्तिमय वातावरण मे मनाया गया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में 6,450 रुपये की ऑनलाइन ठगी से 30 करोड़ का साइबर रैकेट पकड़ गया पुलिस
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में महज 6,450 रुपये की ऑनलाइन ठगी की जांच के दौरान पुलिस ने 30 करोड़ रुपये के साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों को ठगते थे और रकम को फर्जी कंपनियों के बैंक खातों के जरिए इधर-उधर भेजते थे। जांच में अब तक 27 साइबर ठगी की शिकायतों का इस नेटवर्क से संबंध सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इंस्टाग्राम पर कुर्ती और अन्य कपड़ों की आकर्षक तस्वीरें और कम कीमत वाले विज्ञापन पोस्ट करते थे। खरीदारी के लिए ग्राहक जब उनसे संपर्क करते, तो उन्हें व्हाट्सऐप या फोन के जरिए भुगतान लिंक भेजा जाता था। लिंक पर क्लिक करने के बाद पीड़ितों से एडवांस भुगतान, डिलीवरी शुल्क या रिफंड के नाम पर अतिरिक्त रकम जमा कराई जाती थी। भुगतान मिलते ही आरोपी फोन बंद कर देते या सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल नंबर बदल लेते थे। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम सीधे आरोपियों के निजी खातों में जमा नहीं की जाती थी। इसके लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोले गए बैंक खातों और शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया जाता था। रकम को कई खातों में घुमाने के बाद अलग-अलग माध्यमों से निकाल लिया जाता था, ताकि पुलिस के लिए लेन-देन की असली कड़ी तक पहुंचना मुश्किल हो। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क ने देशभर में बड़ी संख्या में लोगों को निशाना बनाया है। मामला की शुरुआत एक पीड़ित की शिकायत से हुई, जिसने इंस्टाग्राम पर कुर्ती खरीदने के लिए 6,450 रुपये का भुगतान किया था। सामान नहीं पहुंचने पर उसने साइबर हेल्पलाइन और पुलिस से शिकायत की। नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट साइबर पुलिस ने बैंक लेन-देन, मोबाइल नंबर, आईपी एड्रेस और सोशल मीडिया गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण किया। इसके बाद संदिग्ध बैंक खातों और आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, एटीएम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस इन उपकरणों की फॉरेंसिक जांच करा रही है और बैंक खातों में हुए लेन-देन का विस्तृत ऑडिट किया जा रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि नेटवर्क में अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। कुछ आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन और प्रोफाइल तैयार करते थे, कुछ ग्राहक बनकर पीड़ितों से बातचीत करते थे, जबकि अन्य लोग बैंक खाते उपलब्ध कराने और रकम निकालने का काम करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फर्जी कंपनियों के संचालकों की तलाश कर रही है।0
0
Report
खरगे के बयान पर बीजेपी को जवाब मिलेगा, मोदी बोले जैसा बोलोगे वैसा मिलेगा
Noida, Uttar Pradesh:ये आईडी नेशनल सर्वर में मिलेगा देश में बीजेपी वाले जिस भाषा में बोलेंगे अब उन्हें उसी भाषा में जवाब मिलेगा प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी और पंडित नेहरू को लेकर क्या क्या बोला है, पूरा देश जानता है बीजेपी को खरगे साहब के बयान पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है देश को रोने वाला प्रधानमंत्री नहीं चाहिए हर वक्त पीएम यही कहते रहते हैं कि मेरी मां को गाली दे दी मेरे पिता को गाली दे दी जैसा बोलोगे वैसा जवाब मिलेगा0
0
Report
उन्नाव सपा कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि संत शिरोमणि नामदेव की जयंती मनाई गई।
Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव मे समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय,सिविल लाइन उन्नाव में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों एवं आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव ने अपने विचारों और कार्यों से समाज को नई दिशा देने का काम किया। उनके आदर्श आज भी समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देने तथा महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी, मोहम्मद इस्माइल, वीरेंद्र शुक्ला, उमा लाल यादव, जितेंद्र कुशवाहा, राजेश यादव (साधु), अमन यादव, सतीश यादव, अशोक सिंह चंदेल, बलवंत यादव, रामबाबू सिंह, अभिषेक कुमार, मनोज यादव, नरेंद्र सिंह लोधी, रमन पटेल, गोविंद यादव, मंजीत यादव, आलोक सिंह, इंद्रसेन यादव, करीमुल्ला एवं धीरेन्द्र यादव सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
यूरोप युद्ध से राजस्थान के पर्यटन पर 50% तक असर
Jaipur, Rajasthan:यूरोप में युद्ध का असर विदेश पर्यटकों पर पडने लगा है. रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद राजस्थान में पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है. पर्यटन सीजन में जितनी चमक होनी चाहिए थी, उतनी अभी दिखाई नहीं दे रही है. यूरोपियन कंट्रीज में युद्ध का असर राजस्थान के पर्यटन पर दिखाई दे रहा है. प्रदेश में पर्यटन सीजन शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक विदेशी सैलानी राजस्थान तक नहीं पहुंच पा रहे. दुबई और अबूधाबी से फ्लाइट प्रभावित हो रही है. युद्ध के असर के कारण फ्लाइट महंगी भी हो रही, जिससे फोरन टूरिस्ट नहीं आ पा रहे. माना जाता है कि विदेशी में से सबसे ज्यादा यूरोपियन कंट्रीज से करीब 60 प्रतिशत सैलानी राजस्थान पहुंचते है. यूरोपीयन देशों की फ्लाइट कनेक्टिविटी भी दुबई और अबूधाबी से है. जिसकी वजह से वे राजस्थान तक नहीं पहुंच पा रहे है. इससे पर्यटन सीजन के शुरूआत में 20-30% विदेशी पर्यटक कम पहुंचे है. 50 प्रतिशत तक पर्यटन कारोबार प्रभावित- यूरोप में युद्ध का असर विदेशी पर्यटकों पर तो पडा ही है, इसके साथ साथ पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है. व्यापारियों के मुताबिक युद्ध का असर करीब 50 प्रतिशत तक पर्यटन कारोबार पर असर हुआ है. हालाँकि देशी सैलानी तो पहुंच रहे है, लेकिन विदेशाी सैलानियों की संख्या में पिछले सालों के मुकाबले कमी आई. दुकानें खाली है. व्यापारी विदेशी सैलानियों के इंतजार में है. उनका कहना है कि अभी तो स्थिति ठीक नहीं है. युद्ध का असर राजस्थान के पर्यटन पर साफ दिखाई दे रहा है. आने वाले महीनों में उम्मीद- आने वाले महीनों में पर्यटन सीजन बढने की उम्मीद है, जिससे पर्यटन कारोबार भी गति पकडेगा. नवंबर और दिसंबर आते आते हालात सुधरेंगे. हालाकी अभी देशी पर्यटक तो पहुंच रहे है, लेकिन पर्यटन कारोबार की नजरे विदेशी सैलानियों पर अभी भी टिकी हुई है.0
0
Report
यूरोप युद्ध के कारण राजस्थान में विदेशी पर्यटक और कारोबार प्रभावित
Jaipur, Rajasthan:यूरोप में युद्ध का असर राजस्थान के पर्यटन पर पडने लगा है. रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद राजस्थान में पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है. पर्यटन सीजन में जितनी चमक होनी चाहिए थी, उतनी अभी दिखाई नहीं दे रही है.. आखिरकार पर्यटन सीजन के बीच कैसे पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है.. देखे ग्राउंड जीरो से आशीष चौहान की रिपोर्ट! 20-30% विदेशी पर्यटक कम- यूरोपियन कंट्रीज में युद्ध का असर राजस्थान के पर्यटन पर दिखाई दे रहा है. प्रदेश में पर्यटन सीजन शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक विदेशी सैलानी राजस्थान तक नहीं पहुंच पा रहे. दुबई और अबू धाबी से फ्लाइट प्रभावित हो रही है. युद्ध के असर के कारण फ्लाइट महंगी भी हो रही है, जिस कारण फोरन टूरिस्ट नहीं आ पा रहे. माना जाता है कि विदेशी में से सबसे ज्यादा यूरोपियन कंट्रीज से करीब 60 प्रतिशत सैलानी राजस्थान पहुंचते है. यूरोपीयन देशों की फ्लाइट कनेक्टिविटी भी दुबई और अबू धाबी से है. जिस कारण वे राजस्थान तक नहीं पहुंच पा रहे है. इससे पर्यटन सीजन के शुरूआत में 20-30% विदेशी पर्यटक कम पहुंचे है. 50 प्रतिशत तक पर्यटन कारोबार प्रभावित- यूरोप में युद्ध का असर विदेशी पर्यटकों पर तो पडा ही है, इसके साथ साथ पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है. व्यापारियों के मुताबिक युद्ध का असर करीब 50 प्रतिशत तक पर्यटन कारोबार पर असर हुआ है. हालांक देशी सैलानी तो पहुंच रहे है, लेकिन विदेशी सैलानियों की संख्या में पिछले सालों के मुकाबले कमी आई. दुकाने खाली है. व्यापारी विदेशी सैलानियों के इंतज़ार में है. उनका कहना है कि अभी तो स्थिति ठीक नहीं है. युद्ध का असर राजस्थान के पर्यटन पर साफ दिखाई दे रहा है. आने वाले महीनों में उम्मीद- आने वाले महीनों में पर्यटन सीजन बढ़ने की उम्मीद है, जिससे पर्यटन कारोबार भी गति पकड़ेगा. नवंबर और दिसंबर आते आते हालात सुधरेंगे. हालांकि अभी देशी पर्यटक तो पहुंच रहे है, लेकिन पर्यटन कारोबार की नजरे विदेशी सैलानियों पर अभी भी टिकी हुई है.0
0
Report
यूपी चुनाव कमीशन के पोस्ट में 'राम ने शर्मा को मारा' नाम पर बवाल
Noida, Uttar Pradesh:यूपी चुनाव कमीशन ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि ये इनपुट पंकजजी के बुलेटिन के लिये है हालिया विधान परिषद के चुनाव की मतदाता सूची में एक अजीबोगरीब नाम “राम ने शर्मा को मारा” भी है। कंप्यूटर/सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं है। हमारे द्वारा गलती किया जाना स्वीकार है लेकिन हमारे सौभाग्य से गलती होते समय भी जाति का भेदभाव नहीं हुआ है। भगवान का यह भी शुक्र है की राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा है। नहीं तो जातिवादी होने के साथ-साथ सांप्रदायिक होने का इल्ज़ाम भी लगता।0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर कोर्ट के दोषमुक्ति के बाद राहुल गांधी के दौरे पर भीड़ और संदेश
Noida, Uttar Pradesh:राहुल गांधी को आज सुल्तानपुर की कोर्ट ने दोषमुक्त करार दिया है। ऐसे में आज राहुल गांधी के सुल्तानपुर दौरे से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखी, पोस्टर लगे हुए दिखाई पड़े। सुल्तानपुर के लोगो से बातचीत की राहुल गांधी के पहले के दौरे और इस बार के दौरे में क्या फर्क है। कितनी भीड़ उमड़ी और क्या सियासी संदेश है0
0
Report
रणबीर गंगवा ने कांग्रेस पर हमला, SIR पहली बार नहीं—हिसार एयरपोर्ट फ्लाइट्स चालू
Hisar, Haryana:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वाल्मीकि जयंती समारोह में शिरकत करने के बाद कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एसआईआर (Special Intensive Revision) कोई पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी कई बार हो चुका है और कांग्रेस केवल अपनी बौखलाहट में इस तरह की बातें कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के तहत यहाँ से फ्लाइट्स नियमित रूप से चल रही हैं।0
0
Report
राजस्थान रोडवेज 622 बसें अनुबंध पर लेने जा रहा है; त्योहारों में यात्रा सुविधाओं का बड़ा विस्तार
Jaipur, Rajasthan:रोडवेज बेड़े में जुडेंगी 622 नई बसें, लम्बे समय बाद 73 स्लीपर बसें भी आएंगी - अनुबंध पर नई बसें ले रहा रोडवेज प्रशासन, 767 बसों को अनुबंध पर लेने की थी प्रक्रिया, हालांकि अभी 622 बसें ही अनुबंध पर आएंगी - नॉन एसी और एसी श्रेणी की बसें शामिल, उदयपुर डिपो को सर्वाधिक बसें मिलेंगी, 5 डिपो को जीरो आवंटन जयपुर। राजस्थान रोडवेज प्रशासन के बेड़े में नई बसें शामिल होने जा रही हैं। हालांकि ये बसें खरीद के जरिए नहीं, बल्कि अनुबंध पर ली जाएंगी। रोडवेज प्रशासन ने बसें अनुबंध पर लेने के लिए एलओआई जारी कर दिए हैं। रोडवेज प्रशासन को ये सभी बसें इसी साल के अंत तक मिलने की उम्मीद है। त्यौहारों के सीजन में राजस्थान रोडवेज को लेकर यह अच्छी खबर सामने आई है। रोडवेज के बेड़े में 622 नई बसें शामिल होने जा रहीं हैं। रोडवेज प्रशासन इन बसों को अनुबंध पर लेने जा रहा है। दरअसल रोडवेज प्रशासन ने करीब 9 माह पहले बसें अनुबंध पर लेने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत कुल 767 बसें अनुबंध पर लेने की कार्य योजना तैयार की गई थी। लेकिन इनमें से रोडवेज प्रशासन को अभी तक 622 बसें ही मिल पा रही हैं। इन बसों को लेने के लिए रोडवेज प्रशासन ने निजी कम्पनियों को एलओआई जारी कर दिए हैं। नवंबर से बसों की सप्लाई रोडवेज के अलग-अलग डिपो में मिलने लगेगी। जबकि दिसंबर अंत तक सभी बसें रोडवेज प्रशासन को मिल जाएंगी। इससे रोडवेज के बेड़े में कुल बसों की संख्या 3900 से अधिक हो जाएगी। December तक मिलेंगी 622 नई बसें - नई अनुबंधित बसों में 336 नॉन एसी एक्सप्रेस बसें शामिल - इसके अलावा नॉन एसी 2बाय2 श्रेणी की 109 बसें आएंगी - 48 नॉन एसी स्लीपर 2बाय1 श्रेणी की बसें मिलेंगी - 104 एसी 2बाय2 बसें भी होंगी शामिल - 25 एसी स्लीपर 2बाय1 श्रेणी की बसें भी आएंगी - 48 डिपो को आवंटित होंगी रोडवेज की ये अनुबंधित बसें निजी कम्पनी को प्रतिस्पर्धा देगा रोडवेज प्रशासन - रोडवेज मुख्यालय ने बसों के अनुबंध पर आने की प्रक्रिया सामने आते ही इनके संचालन को लेकर भी कार्य योजना बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए रोडवेज प्रशासन नए रूट तय करने जा रहा है। करीब 73 एसी और नॉन एसी श्रेणी की स्लीपर बसें आने से रोडवेज प्रशासन अब निजी स्लीपर बस कम्पनियों को भी प्रतिस्पर्धा देने लगेगा। किस डिपो को कितनी बसें मिलेंगी - सर्वाधिक 37 बसें उदयपुर डिपो में आएंगी - बीकानेर को 33 बसें, कोटा को 29 और नागौर को 26 बसें मिलेंगी - भीलवाड़ा और ब्यावर में 23-23 बसें आएंगी - झुंझुनूं और सिरोही में 22-22 बसें, टोंक, अनूपगढ़ में 21-21 बसें, श्रीगंगानगर 20 बसें, राजसमंद और बाड़मेर में 19-19 बसें, जालौर, जोधपुर 17-17 बसें, चूरू, धौलपुर में 16 16 बसें, बूंदी, कोटपूतली 15-15 बसें, आबूरोड, खेतड़ी, सीकर, श्रीमाधोपुर 14-14 बसें, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर 13-13 बसें, जैसलमेर 12 बसें, हनुमानगढ़ 11 बसें, दौसा, मत्स्य नगर 10-10 बसें, भरतपुर, झालावाड़ में 8-8 बसें, शाहपुरा 7 बसें, बारां, पाली और सरदारशहर में 6-6 बसें, सवाईमाधोपुर 5 बसें, अलवर, फालना, बांसवाड़ा, केकड़ी, लोहागढ़, फलौदी, तिजारा और वैशाली नगर में 4-4 बसें, अजमेर, अजयमेरु, हिंडौन, विद्याधर नगर में 2-2 बसें आएंगी 5 डिपो को बसें आवंटित नहीं - डीलक्स डिपो, डीडवाना, जयपुर, करौली और प्रतापगढ़ डिपो में कोई भी नई बस नहीं आएगी। कुलमिलाकर नई बसों के आने से मौजूदा रूटों के साथ ही नए रूटों पर भी यात्रियों को यात्रा के बेहतर विकल्प मिल सकेंगे।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, एसपी ने बताई पूरी हकीकत।
Robertsganj, Uttar Pradesh:अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र में सत्य सनातन ट्रस्ट के नाम से पंजीकृत बैंक खाते से जुड़े करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान खाते से जुड़े 35 साइबर फ्रॉड शिकायतें सामने आईं, जिनमें करीब 2 करोड़ 37 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। समन्वय (JMIS) पोर्टल पर संदिग्ध बैंक खातों की जांच के दौरान 16 अक्टूबर 2026 को सत्य सनातन ट्रस्ट के नाम से पंजीकृत बैंक खाते से जुड़ी साइबर फ्रॉड की 35 शिकायतें सामने आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना प्रभारी की ओर से मुकदमा अपराध संख्या 281/2026 दर्ज कराया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 338 और 340(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में वांछित आरोपियों की तलाश शुरू की। 25 अक्टूबर को थाना दुद्धी पुलिस म्योरपुर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर रोड, दुद्धी से तीनों आरोपियों को सुबह करीब 6:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश, निवासी ग्राम बागी बगही, नौगढ़, जनपद चंदौली शामिल है। पुलिस ने उसे मामले का मुख्य अभियुक्त बताया है। इसके अलावा अंजनी कुमार, निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी और वेदान्त मौर्या, निवासी रजखड़, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से तलाशी के दौरान तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में थाना दुद्धी के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, कस्बा दुद्धी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण शंकर यादव, हेड कांस्टेबल शेरबहादुर यादव, कांस्टेबल सुनील सरोज और कांस्टेबल सौरभ पाण्डेय शामिल रहे। पुलिस अब खाते से जुड़े संदिग्ध लेन-देन, सामने आई साइबर फ्रॉड की शिकायतों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट: अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र0
0
Report
चेकिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने का आरोप, व्यापार मंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक से की शिकायत।
Puranpur, Uttar Pradesh:शेरपुर कलां / पूरनपुर।त्योहारी सीजन में चेकिंग के नाम पर आम नागरिकों और व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में मंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शेरपुर कलां इकाई की ओर से 25 अक्टूबर 2024 को दिए गए पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा आम नागरिकों, दुकानदारों और व्यापारियों और उनके मालवाहक वाहनों को रोजाना बिना उचित कारण के रोकना और बार-बार पूछताछ कर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।पत्र में कहा गया है कि व्यापारी और आम नागरिक हमेशा पुलिस के कार्यों का सम्मान करते हैं, लेकिन चेकिंग के नाम पर इस तरह से परेशान करना उचित नहीं है।व्यापार मंडल ने मांग की है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, जिससे पुलिस प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और सहयोग का वातावरण बना रहे।शिकायती पत्र पर नगर अध्यक्ष शेरपुर इकाई सलमान खान, जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी सहित जहीन, परवेज खान और अन्य व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं।0
0
Report
आश्विन पूर्णिमा पर सत्यनारायण पूजा से प्रदेशवासियों के सुख-शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना
Noida, Uttar Pradesh:आश्विन पूर्णिमा के पावन अवसर पर लोक सेवक आवास में भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥0
0
Report
Advertisement
