Back
सहारनपुर में HIV मामले बढ़े, 2025 में संक्रमितों की संख्या चिंता बढ़ाने लगी
NJNEENA JAIN
Dec 01, 2025 10:20:16
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर में HIV संक्रमितों का लगातार केस बढ़ रहे हैं। अब तक 2,824 HIV पॉजिटिव मरीज एआरटी सेंटर में इलाज करा रहे हैं। इनमें 1,739 पुरुष, 917 महिलाएं, 142 बच्चे और 26 थर्ड जेंडर संक्रमित शामिल हैं। साल 2025 में 315 नए HIV पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए हैं, जिनमें 234 पुरुष, 68 महिलाएं, 1 थर्ड जेंडर, और 12 बच्चे (जिनमें 4 लड़के और 8 लड़कियां) शामिल हैं। पिछले 12 सालों में 723 HIV पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। 2024 तक 2618 HIV संक्रमित मरीज थे NACO के आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में HIV संक्रमित मरीजों की संख्या 2,618 थी, जबकि 2023 में 1,931 थे। इनमें 139 बच्चे भी संक्रमित पाए गए थे। एड्स से प्रभावित मरीजों में सबसे अधिक संख्या पुरुषों की है। कुल मरीजों में 1,584 पुरुष और 867 महिलाएं शामिल हैं। इस बार विश्व एड्स दिवस की थीम 'व्यवधान पर विजय, एड्स प्रत्युत्तर में सुधार' रखी गई है। ART (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) सेंटर के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से नवंबर 2024 तक 304 नए एड्स मरीज मिले हैं। इनमें 212 पुरुष, 80 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर शामिल है। इसके अलावा 11 बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 6 लड़के और 5 लड़कियां हैं। बच्चों की आयु 1 से 14 वर्ष के बीच है। स्वास्थ्य विभाग की लगातार कोशिशों के बावजूद सहारनपुर में एड्स मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रहीं। शासन की ओर से कई सुविधाएं और जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिंताजनक पहलू यह है कि स्त्री-पुरुष और बच्चों के साथ अब थर्ड जेंडर भी बड़ी संख्या में एड्स की चपेट में आ रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDeepesh shah
FollowDec 01, 2025 11:01:250
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowDec 01, 2025 11:01:050
Report
CJChirag Joshi
FollowDec 01, 2025 11:00:220
Report
84
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowDec 01, 2025 10:55:5314
Report
VKVarun Kaushal
FollowDec 01, 2025 10:55:3536
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 01, 2025 10:54:3749
Report
STSharad Tak
FollowDec 01, 2025 10:54:23100
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowDec 01, 2025 10:53:58Delhi, Delhi:Minister Ramdas athawale on Renuka Dog
30
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 01, 2025 10:53:1079
Report
MMMohammad Muzammil
FollowDec 01, 2025 10:52:2560
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 01, 2025 10:52:1227
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 01, 2025 10:51:5719
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 01, 2025 10:51:196
Report
NPNishit Pancholi
FollowDec 01, 2025 10:50:46Noida, Uttar Pradesh:Darshan singh Chaudhary BJP MP on Himachal CM
4
Report