Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

पांजरायपुर जंगल में गौवंश अवशेष मिलने से सनसनी, तीन टीमें जांच के लिए गठित

NJNEENA JAIN
Mar 20, 2026 15:45:59
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर जनपद के थाना बेहट क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम पांजरायपुर के जंगलों में गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही बेहट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी बेहट और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी पहुंचे और पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आसपास के क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश और चिंता का माहौल देखा गया, हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में थाना बेहट पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना के शीघ्र खुलासे के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के अनावरण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में शांति-व्यवस्था कायम है और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। बाइट... सागर जैन एसपी देहात सहारनपुर
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDeepesh Kumar
Mar 20, 2026 16:51:04
0
comment0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
Mar 20, 2026 16:50:19
New Delhi, Delhi:न्यूज़ फ्लैश-- दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन रमजान के मद्देनजर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन द्वारका जिला पुलिस ने रमजान को लेकर देश विरोधी माहौल तैयार करने से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट और एकाउंट को किया चिन्हित रमजान पर दिल्ली का माहौल खराब की कोशिश करने से जुड़ी करीब 128 सोशल मीडिया पोस्ट पर लिया गया ऐक्शन दिल्ली पुलिस की साइबर विंग को तफ्तीश में पता चला था की रमजान के मद्देनजर और उत्तम नगर होली हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ और दिल्ली और देश का माहौल खराब करने की पोस्ट वायरल की जा रही है जिसके बाद ऐसी 128 सोशल मीडिया पोस्ट लीगल एक्शन लिया गया है और उन्हें ब्लाक करवाया गया है
0
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Mar 20, 2026 16:49:49
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में आईजी रेंज लखनऊ किरण एस शहर कोतवाली पहुंचे और निरीक्षण किया निरीक्षण के बाद आईजी बोले सो फार आलइज वेल। IG रेंज बोले अपराधियों की नियमित रूप से चेकिंग और नियमित रूप से सत्यापन हो बिल में छूटने वाले अपराधी और जेल से छूटने वाले अपराधियों पर पुलिस की नजर होनी चाहिए ईद के त्यौहार को लेकर बोले त्योहार को त्योहार की तरह मान लेना चाहिए जहां पर निर्धारित जगह है वहां पर कोई रोक नहीं है जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए पुलिस ईद को लेकर सतर्क है वहीं आईजी रेंज ने कहा डंडा कानून का भी होता है फिजिकल डंडा भी होता है आवश्यकता अनुसार डंडे का प्रयोग किया जाता है।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 20, 2026 16:49:31
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज देर शाम को झालावाड़ पहुंचे। झालावाड़ सर्किट हाउस पहुंचने पर बिड़ला व दिलावर को पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्पीकर ओम बिरला तथा मंत्री मदन दिलावर का अभिवादन किया गया। गौरतलब है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री एस.एन. गुप्ता की पौत्री श्री निधि के विवाह समारोह का 20-21 मार्च को झालावाड़ के एक निजी होटल में आयोजन किया गया है। जिसमें लगातार कई राजनीतिक व नामचीन हस्तियां पहुंच रही है। इसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर झालावाड़ पहुंचे। सबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर मेजबानो द्वारा उनकी अगवानी की गई। कुछ देर सर्विस हाउस में ठहरने के बाद स्पीकर ओम बिरला तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर झालावाड़ शहर के मिष्टीन होटल के लिए रवाना हो गए, जहाँ पूर्व कैबिनेट मंत्री एस.एन. गुप्ता की पौत्री के विवाह समारोह में शामिल होंगे और आशीर्वाद देने के बाद देर रात्रि को कोटा के लिए रवाना हो जाएंगे। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश की कई राजनीतिक हस्तियां भी लगातार झालावाड़ पहुंच रही है। पंजाब गवर्नर गुलाबचंद कटारिया तथा सिक्किम के गवर्नर ओम माथुर के भी कल झालावाड़ पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इधर वीआईपी मूवमेंट को लेकर पुलिस व प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर देखा जा रहा। प्रत्येक वीआईपी के आगमन के अनुरूप एस्कॉर्ट टीमें निर्धारित की गई है। वही विवाह स्थल को भी कड़े सुरक्षा घेरे में रखा जा रहा।
0
comment0
Report
PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEY
Mar 20, 2026 16:49:30
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Mar 20, 2026 16:49:12
Chhattisgarh:जांजगीर चाम्पा जिला के बिर्रा थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक एवं दिव्यांग सहायता योजना में फर्जी दस्तावेज के माध्यम से एक लाख रुपये सहायता राशि लेने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बिर्रा पुलिस ने मुख्य आरोपी मृतिका के पति अशोक पटेल को गिरफ्तार कर लिया है, और आरोपी के मोबाईल फोन जप्त कर लिया है. वहीँ इस जालसाजी में शामिल ग्राम सचिव रोहित पटेल और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है. छत्तीसगढ़ शासन निर्माण श्रमिक और दिव्यांगों के हित में कई योजना संचालित कर रही है, श्रम विभाग में पंजीयन के बाद योजना का लाभ श्रमिकों को मिलता है, वहीँ श्रम विभाग की योजना का लाभ दिलाने के लिए बिचौलिए भी सक्रिय रहते हैं और गांव गांव में मजदूरों से सांठ गाँठ कर फर्जी तरीके से योजना का लाभ उठाते हैं. ताज़ा मामला बिर्रा थाना क्षेत्र में सामने आया है, जिसमें अशोक पटेल की पत्नी सुमन पटेल का निधन 2024 में हो गया था, जिसकी सूचना बिचौलिए को मिलने के बाद अन्य शासकीय सहयोगियों के साथ साँठ गाँठ कर महिला के पति के माध्यम से ग्राम सचिव रोहित पटेल मृत महिला का श्रमिक पंजीयन कराया गया और 2025 का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक लाख रुपये पास कराया गया और खाता से राशि निकाल ली गयी. आरोपी अशोक पटेल ने कहा मैं तो गरीब हूँ, मुझे फार्म भरना है नहीं आता, इस साजिश में कई लोग शामिल हैं. প্রकरण में शिकायत के बाद श्रम पदाधिकारी ने मृतका के पति अशोक पटेल और ग्राम सचिव रोहित पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और बिर्रा पुलिस ने अशोक पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, और इस मामले में शामिल ग्राम सचिव रोहित पटेल के साथ अन्य आरोपियों की तलाश ने जुट गई है. मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक एवं दिव्यांग सहायता योजना में हुए गड़बड़ी की शिकायत भाजपा नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने जिला प्रशासन से की थी, मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने श्रमिक और दिव्यांगों को शासन से मिलने वाली सहायता योजना की 6 साल के प्रकरणों की जाँच के निर्देश दिए हैं, इस मामले में शासन ने श्रम निरीक्षक को निलंबित भी कर दिया है, और जो भी सुलन शामिल होंगे उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 20, 2026 16:48:56
Hansi, Haryana:हांसी शहर में शुक्रवार शाम भगत सिंह रोड पर उस समय हंगामा हो गया, जब नगर परिषद के अधिकारी बकाया हाउस टैक्स के चलते एक दुकान को सील करने पहुंचे। व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया और अधिकारियों को दुकान सील करने से रोक दिया। नगर परिषद की टीम भगत सिंह रोड निवासी राजकुमार की आटा चक्की पर 64 हजार रुपए बकाया टैक्स बताकर सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंची थी। जैसे ही अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की, व्यापार मंडल के सदस्य मौके पर पहुंच गए और विरोध जताना शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकारियों और व्यापारियों के बीच तीखी बहस हुई, जिससे मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। हंगामे के बीच, व्यापारियों ने नगर परिषद द्वारा दुकान पर लगाए गए ताले को तोड़ दिया और उसे सड़क के बीच में फेंक दिया। दुकानदार राजकुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले भी अधिकारी दुकान सील करने आए थे, जिस पर उन्होंने 26 फरवरी को 20 हजार रुपए जमा करवा दिए थे। इसके बावजूद, अब 64 हजार रुपए बकाया दिखाकर फिर से कार्रवाई की जा रही है। व्यापारी नेता प्रवीण तायल ने नगर परिषद पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा गलत तरीके से टैक्स निर्धारित किया जा रहा है और व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। तायल ने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस तरह दुकान को सील किया गया तो पूरा शहर एकत्रित हो जाएगा। हालांकि, दुकानदार के पास पहले जमा करवाई गई राशि की रसीद मौके पर उपलब्ध नहीं थी। वहीं, व्यापारियों का आरोप है कि नगर परिषद के पास भी टैक्स का स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं है और बिना ठोस आधार के कार्रवाई की जा रही है। मामले में नगर परिषद सचिव एंजेल वायु ने बताया कि संबंधित प्रॉपर्टी का करीब 16 साल पुराना टैक्स बकाया है। उनके अनुसार 20 हजार रुपए जमा कराने के बाद भी 64 हजार रुपए अब भी बकाया हैं, जिसके चलते नियमानुसार कार्रवाई की जा रही थी। साथ ही नगर परिषद सचिव ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों के साथ बदतमीजी करने के आरोप में दुकानदार और व्यापारी नेता के खिलाफ शहर थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है।
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Mar 20, 2026 16:48:15
Chhattisgarh:एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज जांजगीर चाम्पा जिला में दो स्थानों पर छापा मार कार्रवाई की है, जिसमें एक CS PDCL जांजगीर की सहायक अभियंता, उप अभियंता और सहायक ग्रेड 1 को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है, वहीं नवागढ़ नगर पंचायत की लेखपाल को 8 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. ACB की कार्रवाई से हड़क्का मच गया है, ACB की टीम ने दोनों मामले के चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जांजगीर चाम्पा जिले के CS PDCL ग्रामीण के दफ्तर में आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापा मार कार्रवाई की, और सहायक अभियंता विजय नोरगे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला और सहायक ग्रेड 1 देवेंद्र राठौर को खोखसा के प्रदीप यादव से फ्लाई ब्रिक्स प्लांट में ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में डिमांड ड्राफ्ट प्राप्त करने के बाद भी मीटर और ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए 10 हजार रुपये उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला और 25 हजार रुपये सहायक अभियंता विजय नोरगे और उसके सहायक देवेंद्र राठौर द्वारा लिया गया, जिसे एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है. इसके अलावा एसीबी की टीम ने नवागढ़ नगर पंचायत में पदस्थ लेखपाल प्रकाश जायसवाल को 8 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है, आरोपी प्रकाश जायसवाल ने नवागढ़ के ठेकेदार अब्दुल वहाब से अधो संरचना से संबंधित कार्य और मरम्मत कार्य के 2 लाख 3 हजार भुगतान के बदले 16 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, जिसका पहला किस्त 6 हजार रुपये अब्दुल वहाब ने दे दिया था, और 10 हजार रुपये की बार-बार मांग की जा रही थी, अब्दुल वहाब ने रिश्वत देने के बजाय मामले की शिकायत ACB से की और लेखपाल ने घूस की राशि 10 हजार से 8 हजार किया और शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने आज शिकायतकर्ता के माध्यम से रेड की कार्रवाई की, आरोपी लेखपाल प्रकाश जायसवाल ने घूस की रकम सेमरा गांव के शाह क्रेसर के पास लीं और राशि अपनी कार में रख दिया, इधर ACB की टीम ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर 8 हजार रुपये बरामद किया और आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है. ACB के तीन अधिकारी और कर्मचारी को 35 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के साथ नवागढ़ नगर पंचायत के लेखपाल को 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है और आरोपियों के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की है, और ACB ने किसी भी विभाग के लोक सेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल ACB को सूचना देने की अपील की है.
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 20, 2026 16:47:47
0
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Mar 20, 2026 16:47:22
Jaipur, Rajasthan:इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने दौसा जिले के फर्रासपुरा गांव की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले में स्थानीय कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, उपखंड अधिकारी और तहसीलदार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एक्टिंग सीजे संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस बीएस संधू की खंडपीठ ने यह आदेश चौथमल बैरवा की ओर से दायर जनहित याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- याचिका में अधिवक्ता सतीश खंडेलवाल ने अदालत को बताया कि फर्रासपुरा गांव में प्रभावशाली लोगों ने नदी-नाले, चारागाह और आम रास्ते सहित अन्य सैकड़ों बीघा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। जिसके चलते पशुओं को चारा भी नहीं मिल रहा है। याचिका में कहा गया कि अदालती आदेश पर हर जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में पब्लिक लैंड प्रोटेक्शन सेल बना हुआ है। जिसका काम ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने का है। याचिकाकर्ता की ओर से जिला कलेक्टर को इस संबंध में कई बार लिखित शिकायत दी गई हैं, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में राज्य सरकार और जिला प्रशासन को निर्देश दिए जाए कि वह गांव की सरकारी जमीन से कब्जा हटाए और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top