Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085
दिल्ली पुलिस रमजान के दौरान देश विरोधी पोस्टों पर 128 एक्शन लेकर ब्लॉक किया
NKNeeraj Kumar Gaur
Mar 20, 2026 16:50:19
New Delhi, Delhi
न्यूज़ फ्लैश-- दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन रमजान के मद्देनजर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन द्वारका जिला पुलिस ने रमजान को लेकर देश विरोधी माहौल तैयार करने से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट और एकाउंट को किया चिन्हित रमजान पर दिल्ली का माहौल खराब की कोशिश करने से जुड़ी करीब 128 सोशल मीडिया पोस्ट पर लिया गया ऐक्शन दिल्ली पुलिस की साइबर विंग को तफ्तीश में पता चला था की रमजान के मद्देनजर और उत्तम नगर होली हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ और दिल्ली और देश का माहौल खराब करने की पोस्ट वायरल की जा रही है जिसके बाद ऐसी 128 सोशल मीडिया पोस्ट लीगल एक्शन लिया गया है और उन्हें ब्लाक करवाया गया है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMALI MUKTA
Mar 20, 2026 18:02:07
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:दीवार गिरने से राजगीर की मौत\n\nकौशांबी जिले में दीवार तोड़ते समय बड़ा हादसा हो गया। घर की दीवार अचानक गिरने से एक राजगीर की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।\n\nघटना पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ की है। शुक्रवार दोपहर करीब تین बजे घर की दीवार तोड़ने का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि धर्मदास केसरवानी के यहां मजदूरों के साथ राजगीर दीवार तोड़वा रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर नीचे गिर गई और उसके नीचे दबकर राजगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घायल राजगीर को आसपास के लोगों ने आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दुर्गा प्रसाद उर्फ कल्लू पुत्र जगन्नाथ के रूप में हुई है, जो सराय अकिल थाना क्षेत्र के डहिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। राजगीर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 20, 2026 18:01:02
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना से बड़ी खबर है, जहां अवैध रेत माफियाओं पर पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ा प्रहार किया है। चंबल के राजघाट क्षेत्र में हजारों घन मीटर अवैध रूप से भंडारित रेत को नष्ट किया गया है। दरअसल, मुरैना के चंबल राजघाट इलाके में लंबे समय से अवैध रेत खनन और भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने यहां अवैध रूप से जमा की गई हजारों घन मीटर रेत को मशीनों की मदद से बिष्टीकरण करते हुए नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न फैले। बताया जा रहा है कि रेत माफिया लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय थे और प्रशासन की नजर से बचकर अवैध भंडारण कर रहे थे।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Mar 20, 2026 18:00:20
Madhubani, Bihar:मधुबनी में दस दिनों से शिक्षक वसी अहमद लापता,परिजनों ने अपहरण और अनहोनी की आशंका जताई। घटना भेजा थाना के रहुआ संग्राम पंचायत की है। जहां एक ओर लोग रमजान पर्व मना रहे हैं वहीं दूसरी ओर बेटे के लापता होने से एक परिवार में रमजान की खुशी मातम में तब्दील हो गया है। लाडले के लापता होने से पीड़िता मां का आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकारी शिक्षक वसी अहमद 11 मार्च को बाइक से अपने घर इस्लाम पुर से रहुआ संग्राम स्थित स्कूल के लिए निकले थे लेकिन वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने भेजा थाना में शिक्षक के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। रहुआ संग्राम गांव स्थित मिडिल स्कूल में पदस्थापित शिक्षक वसी अहमद का अपहरण कर लिए जाने की आशंका से परिजनों में मातम छाया हुआ है। लापता होने के बाद परिजनों ने कई दिनों तक नेपाल बॉर्डर सहित अन्य इलाकों में काफी खोजबीन किये लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने शिक्षक का अपहरण कर लिए जाने की आशंका जताई है। शिक्षक का मोबाइल भी बंद है। एक मात्र पुत्र के दस दिनों से लापता हो जाने से माता सहित परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस कांड दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 20, 2026 17:48:09
Jaipur, Rajasthan:जयपुर — एंकर: चेटीचंड की हार्दिक बधाई के बीच सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर शोभायात्रा आयोजित की गई जिसमें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं और गणमान्यजनों को चेटीचंड की हार्दिक बधाई दी और कहा कि भगवान झूलेलाल का जीवन सत्य, एकता, भाईचारे और सेवा का संदेश देता है। इस पर्व से समाज में सुख, समृद्धि और सद्भावना बढ़ती है। जयपुर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा, धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
371
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Mar 20, 2026 17:47:32
Noida, Uttar Pradesh:Purple sunset skiing
463
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Mar 20, 2026 17:47:13
Noida, Uttar Pradesh:He thought it was real
378
comment0
Report
Advertisement
Back to top