Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hisar125033

हांसी में टैक्स बकाए के विरोध में दुकान सील के खिलाफ भारी हंगामा

NSNAVEEN SHARMA
Mar 20, 2026 16:48:56
Hansi, Haryana
हांसी शहर में शुक्रवार शाम भगत सिंह रोड पर उस समय हंगामा हो गया, जब नगर परिषद के अधिकारी बकाया हाउस टैक्स के चलते एक दुकान को सील करने पहुंचे। व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया और अधिकारियों को दुकान सील करने से रोक दिया। नगर परिषद की टीम भगत सिंह रोड निवासी राजकुमार की आटा चक्की पर 64 हजार रुपए बकाया टैक्स बताकर सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंची थी। जैसे ही अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की, व्यापार मंडल के सदस्य मौके पर पहुंच गए और विरोध जताना शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकारियों और व्यापारियों के बीच तीखी बहस हुई, जिससे मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। हंगामे के बीच, व्यापारियों ने नगर परिषद द्वारा दुकान पर लगाए गए ताले को तोड़ दिया और उसे सड़क के बीच में फेंक दिया। दुकानदार राजकुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले भी अधिकारी दुकान सील करने आए थे, जिस पर उन्होंने 26 फरवरी को 20 हजार रुपए जमा करवा दिए थे। इसके बावजूद, अब 64 हजार रुपए बकाया दिखाकर फिर से कार्रवाई की जा रही है। व्यापारी नेता प्रवीण तायल ने नगर परिषद पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा गलत तरीके से टैक्स निर्धारित किया जा रहा है और व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। तायल ने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस तरह दुकान को सील किया गया तो पूरा शहर एकत्रित हो जाएगा। हालांकि, दुकानदार के पास पहले जमा करवाई गई राशि की रसीद मौके पर उपलब्ध नहीं थी। वहीं, व्यापारियों का आरोप है कि नगर परिषद के पास भी टैक्स का स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं है और बिना ठोस आधार के कार्रवाई की जा रही है। मामले में नगर परिषद सचिव एंजेल वायु ने बताया कि संबंधित प्रॉपर्टी का करीब 16 साल पुराना टैक्स बकाया है। उनके अनुसार 20 हजार रुपए जमा कराने के बाद भी 64 हजार रुपए अब भी बकाया हैं, जिसके चलते नियमानुसार कार्रवाई की जा रही थी। साथ ही नगर परिषद सचिव ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों के साथ बदतमीजी करने के आरोप में दुकानदार और व्यापारी नेता के खिलाफ शहर थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DRDamodar Raigar
Mar 20, 2026 17:48:09
Jaipur, Rajasthan:जयपुर — एंकर: चेटीचंड की हार्दिक बधाई के बीच सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर शोभायात्रा आयोजित की गई जिसमें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाग लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं और गणमान्यजनों को चेटीचंड की हार्दिक बधाई दी और कहा कि भगवान झूलेलाल का जीवन सत्य, एकता, भाईचारे और सेवा का संदेश देता है। इस पर्व से समाज में सुख, समृद्धि और सद्भावना बढ़ती है। जयपुर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा, धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Mar 20, 2026 17:47:32
Noida, Uttar Pradesh:Purple sunset skiing
0
comment0
Report
RSRAhul Sisodia
Mar 20, 2026 17:47:13
Noida, Uttar Pradesh:He thought it was real
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 20, 2026 17:46:35
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 20, 2026 17:46:21
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 17:36:20
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में आगामी त्योहारों नवरात्रि, अलविदा नमाज, ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसपी गाजीपुर डॉ. इरज राजा ने स्पष्ट किया है कि ईद के मौके पर सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नमाज़ अदा करने की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय शासन की गाइडलाइन के तहत लिया गया है, ताकि आम जनजीवन और यातायात प्रभावित न हो। एसपी डॉ. इरज राजा ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय नवरात्रि और ईद दोनों पर्व एक साथ पड़ रहे हैं, ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि अलविदा की नमाज़ को लेकर शासन द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार नमाज़ केवल निर्धारित स्थलों पर ही अदा की जाएगी। सड़क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नमाज़ की इजाजत नहीं होगी, जिससे यातायात या आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसपी गाजीपुर ने यह भी बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ जनपद के विभिन्न धर्मों के प्रमुख लोगों की बैठक कर सभी को पहले ही जानकारी दे दी गई है, ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। आगामी 26 मार्च को होने वाली राम नवमी को लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। एसपी ने कहा कि इस दौरान अराजक तत्वों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। अंत में एसपी डॉ. इरज राजा ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं। पुलिस और प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।
836
comment0
Report
Advertisement
Back to top