247001
सहारनपुर में जनसंख्या नियंत्रण पर हुए कानून की मांग
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर कलेक्ट्रेट पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर धरना दिया था। सूचना के अनुसार उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। वहीं कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए यह कानून आवश्यक है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि देरी भारतीय संस्कृति के लिए हानिकारक हो सकती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रीगंगानगर में पार्षद के साथ फायरिंग का मामला, विजय कुमार की तलाश में पुलिस
श्रीगंगानगर के श्री विजयनगर से बड़ी खबर कांग्रेस पार्षदों को फायरिंग कर उठा ले जाने से जुड़ा मामला वार्ड नंबर 13 से विजय कुमार पार्षद ने जारी किया वीडियो वीडियो में पार्षद बोला में सकुशल अपने घर लौट गया हूं हालांकि प्रशासन ने 5:00 तक मतदान का बढ़ाया है समय वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की टीमें विजय कुमार पार्षद को ढूंढने का कर रही है प्रयास0
0
Report
भीलवाड़ा के मांडल में पुरानी रंजिश पर हमला, 10-12 घायल, मंगलसूत्र छीना
Jaipur, Rajasthan:जितेंद्र सिंह गौड़ खबर लोकेशन: रावो का खेड़ा, मांडल, भीलवाड़ा के मांडल से खबर , घर में घुसकर परिवार पर हमला, 10-12 लोगों पर मारपीट का आरोप。 पुरानी रंजिश को लेकर लाठी, सरियों व लकड़ियों से हमला, तीन लोग घायल。 बहू को घसीटकर गाड़ी में डालने और मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप。 परिवार के सदस्यों को मंदिर में बांधकर रखने व धमकी देने की रिपोर्ट。 मकान-जमीन के कागजात या 9 लाख रुपए मांगने का भी लगाया आरोप。 मांडल थाना पुलिस ने BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर शुरू की जांच,0
0
Report
भगवंत मान-केजरीवाल डेडलाइन फिर भी फेल, पंजाब में नशे पर चौहान का हमला
Chandigarh, Chandigarh:भगवंत मान और केजरीवाल की डेड लाइन हमेशा डेड ही होती है। उन्होंने सत्ता में आने से पहले कहा था कि, पंजाब से तीन महीने में नशा खत्म कर देंगे। डेड लाइन दी थी- जो एक बार नहीं दोबारा, तिबारा डेड हो गई। - शिवराज सिंह चौहान।0
0
Report
Advertisement
खाटू श्यामजी में विरोध जारी, कांग्रेस पर विरोध तेज
Noida, Uttar Pradesh:खाटू श्यामजी में विरोध प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस पार्षद के परिजन कांग्रेस के खिलाफ ही धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. मतदान का समय भी प्रशासन ने शाम को पांच बजे तक बढ़ा दिया है. भारी पुलिस जाप्ता तैनात है.0
0
Report
जमुई में नाबालिग के साथ घटना: मंत्री श्रेयशी सिंह ने सरकारी कार्रवाई की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई घटना पर श्रेयशी सिंह (बिहार की मंत्री) / आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्रवाई / महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा के उपाय / जमुई घटना पर राहुल गांधी का ट्वीट0
0
Report
पीलीभीत में कलेक्ट्रेट परिसर के पेड़ पर चढ़ा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप
Pilibhit, Uttar Pradesh:जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब विकास भवन के पास स्थित एक पेड़ पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। कलेक्ट्रेट जैसी अति-संवेदनशील और चहल-पहल वाली जगह पर अजगर को देखते ही वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि अजगर संभवतः पंछियों के शिकार की तलाश में कलेक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुआ था और पेड़ पर जा चढ़ा। देखते ही देखते अजगर को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पेड़ पर बैठा अजगर काफी देर तक लोगों के कौतूहल का केंद्र बना रहा।घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। टीम ने भारी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर पकड़ा, जिसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम अजगर को उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई है।0
0
Report
Advertisement
गुरु-शिष्य रिश्ते में दुष्कर्म का आरोप, 11वीं छात्रा से शिक्षक गिरफ्तार
Surajpur, Chhattisgarh:शर्मसार हुआ गुरु-शिष्य का रिश्ता, शिक्षक पर 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार0
0
Report
मंडला जिला अस्पताल में मरीज को जमीन पर लिटाकर ईसीजी, मौत पर सवाल
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - जिला अस्पताल से सामने आया अमानवीय ओर शर्मसार करने वाला वीडियो एंकर - मण्डला जिला अस्पताल से सामने आया एक वीडियो अस्पताल की व्यवस्थाओं और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचे 40 वर्षीय हार्ट पेशेंट को बेड के बजाय जमीन पर लिटाया गया। हालत गंभीर होने के बावजूद जमीन पर ही उसका ईसीजी किया गया। परिजनों की मिन्नतों ओर गुहार के बाद में मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। वीओ - तस्वीरें जिला अस्पताल की हैं... जहां बम्हनी निवासी 40 वर्षीय रवि राव सोनी को 18 सितंबर की सुबह गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि मरीज की हालत बेहद नाजुक थी, लेकिन उसे तत्काल वार्ड या आईसीयू में भर्ती करने के बजाय अस्पताल के बरामदे में जमीन पर लिटा दिया गया। हद तो तब हो गई, जब जमीन पर पड़े मरीज का ईसीजी भी जमीन पर ही किया गया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। काफी प्रयासों के बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बाईट - प्रतिमा राव सोनी - मृतक की पत्नी वीओ - अब इस घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जबकि अस्पताल प्रबंधन अपनी नाकामी छुपाने तमाम दलीलें दे रहा है । बाईट - डॉ विजय धुर्वे - अस्पताल अधीक्षक - जिला अस्पताल । एंकर क्लोजिंग - सवाल है की गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को तत्काल उपचार और बेड क्यों नहीं मिला? क्या जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए पर्याप्त बेड और आईसीयू व्यवस्था नहीं है? और अगर बेड उपलब्ध नहीं था, तो मरीज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? एक मरीज की मौत के बाद सामने आई ये तस्वीरें सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि अस्पताल की व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर भी बड़ा सवाल हैं। पीटीसी - विमलेश मिश्र - मण्डला ।0
0
Report
जांजगीर-चांपा के परसदा स्कूल में शिक्षक नशे में, बच्चे दहशतग्रस्त
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ जांजगीर-चांपा बलौदा विकासखंड के परसदा के संजय नगर स्कूल में नशे में पहुंचा शिक्षक, टेबल के नीचे गिरकर पड़ा रहा,, सोशल मीडिया में हुआ वायरल,, नवीन प्राथमिक शाला संजय नगर में शिक्षक ललित भारद्वाज के कथित नशे में पहुंचने का मामला,, टेबल के नीचे शिक्षक को बेसुध हालत में देखकर बच्चों में मचा डर,, बच्चे स्कूल से बाहर निकले, परिजनों को दी घटना की जानकारी,, ग्रामीणों के पहुंचने पर करीब डेढ़ से दो घंटे बाद उठकर जमीन पर बैठा शिक्षक,, घटना का वीडियो सामने आया, स्कूल व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल,,0
0
Report
Advertisement
नालासोपारा–वसई ईस्ट में गणपति विसर्जन के दौरान मुस्लिम बच्चों ने रस्सी बम फेंके
Noida, Uttar Pradesh:नालासोपारा, वसई ईस्ट में गणपति विसर्जन करने जा रहे हिंदुओं के ऊपर मुस्लिम बच्चों ने रस्सी बम फेंके0
0
Report
खैरागढ़ के टिकरापारा पुल 85 साल पुराना, भारी वाहनों से खतरा बढ़ा
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ के टिकरापारा वार्ड में करीब 85 साल पुराना पुल अब अपनी उम्र पूरी कर चुका है। अंग्रेजों के जमाने में बना यह पुल आज भी लोगों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता बना हुआ है, लेकिन जर्जर हालत के चलते यहां हर वक्त हादसे का खतरा मंडरा रहा है। पुल से गुजरने वाले कई लोग दुर्घटनाओं में चोटिल हो चुके हैं, जबकि भारी वाहनों के गुजरने पर पुल की स्थिति और भी चिंताजनक नजर आती है। इस पुल से सिर्फ छोटे वाहन ही नहीं, बल्कि स्कूली वाहन और बड़े व भारी वाहन भी रोजाना गुजरते हैं। आसपास के करीब 15 गांवों के लोगों की आवाजाही इसी मार्ग से जुड़ी हुई है। ऐसे में पुल की खराब स्थिति सिर्फ एक वार्ड की नहीं, बल्कि बड़ी आबादी की सुरक्षा से जुड़ा मामला बन गई है। रहवासियों का कहना है कि वे पिछले 20-25 वर्षों से पुल के नवनिर्माण की मांग कर रहे हैं। समय-समय पर जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक शिकायतें पहुंचाई गईं, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा या उससे पहले इस पुराने पुल की सुध ली जाएगी? स्कूली बच्चों से लेकर ग्रामीणों और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच जर्जर पुल कब तक सुरक्षित रहेगा, यह सवाल अब जिम्मेदार विभागों के सामने है।0
0
Report
पहाड़ी के प्राकृतिक स्वरूप के बचाव को लेकर क्रेशर प्लांट विरोध तेज
Jaipur, Rajasthan:जिला-जयपुर लोकेशन-जमवारामगढ़ इन्फॉर्मर-पीयुष गुप्ता जमवारामगढ़(जयपुर) क्रेशर प्लांट के मुहूर्त के साथ ही शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए एकत्रित ग्रामीणों ने किया आर पार की लड़ाई का ऐलान पहाड़ी के प्राकृतिक स्वरूप से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त किसी भी हाल में पहाड़ी में क्रेशर प्लांट नहीं लगने की चेतावनी पहाड़ी में हो रहे अवैध खनन को लेकर भी है आक्रोश जयचंदपुरा पंचायत प्रशासक सहित ग्रामीण रहे मौजूद गठवाड़ी-ताला रोड़ स्थित धलेर गांव पयहारी मंदिर के पास स्थित पहाड़ी का मामला0
0
Report
Advertisement
पिड़ावा नगरपालिका चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबले के बाद भाजपा ने राजू माली को अध्यक्ष चुना
Jhalawar, Rajasthan:पिड़ावा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के पिड़ावा नगरपालिका चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलट फेर देखने को मिला है। यहां 20 में से भाजपा की 6 सीटें होने के बावजूद भी भाजपा प्रत्याशी राजू माली अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। पिड़ावा नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, कांग्रेस व एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा था। लेकिन किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं था। पिड़ावा नगरपालिका चुनाव में 20 वार्डों में से 8 सीटों पर कांग्रेस, 6 पर भाजपा व 5 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीते थे। जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई थी। ऐसे में 11 पार्षदों का स्पष्ट बहुमत किसी को नहीं मिल पाया था। लेकिन अध्यक्ष के चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलट फेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी के पांच पार्षद व एक निर्दलीय पार्षद के समर्थन से भाजपा ने अपना अध्यक्ष बना लिया है। भाजपा के राजू माली को 20 में से 12 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत सिंह के खाते में 8 वोट आए। जैसे ही परिणाम घोषित हुए नगरपालिका के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। भाजपा समर्थकों ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह के पक्ष में नारेबाजी की और नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष राजू माली को बधाई दी।0
0
Report
खंडार में भाजपा का परचम, राजेश खटीक नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित
जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खण्डार खबर लोकेशन-खंडार खंडार में भाजपा का परचम, राजेश खटीक बने नगरपालिका अध्यक्ष, 2 वोट से दर्ज की जीत। सवाई माधोपुर के खंडार में नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में आखिरकार भाजपा ने बाजी मार ली। वार्ड 13 से भाजपा के निर्वाचित पार्षद राजेश खटीक नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में राजेश खटीक को 13 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हंसराज बैरवा को 11 वोट मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने 2 वोट से जीत दर्ज की। खंडार नगरपालिका में कुल 25 पार्षद हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के 11 पार्षदों के साथ 2 निर्दलीय पार्षदों ने राजेश खटीक के पक्ष में मतदान किया, जबकि कांग्रेस के 10 पार्षदों और एक निर्दलीय पार्षद ने कांग्रेस प्रत्याशी हंसराज बैरवा के पक्ष में वोट दिया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के पुत्र वार्ड 19 से भाजपा के निर्वाचित पार्षद मानवेंद्र आंकोदिया ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इस चुनाव परिणाम के बाद खंडार नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने का रास्ता साफ हो गया। भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय स्तर पर इस पूरे चुनावी घटनाक्रम में विधायक जितेंद्र गोठवाल और प्रधान नरेंद्र चौधरी की रणनीति की चर्चा भी सामने आ रही है। वहीं अध्यक्ष पद का मुकाबला मतदान से पहले बेहद रोचक और तनावपूर्ण बना हुआ था। खंडार में अब भाजपा के नेतृत्व में नगरपालिका के कामकाज और आगामी विकास योजनाओं पर नजर रहेगी。 विजुअल/फोटो अटैच वाईट- राजेश खटीक (नवनिर्वाचित चेयरमैन नगरपालिका खंडार)0
0
Report
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 7 आरोपी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाईक
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 7 आरोपी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाईक सहित करीब 3.90 लाख रुपये का मशरूका बरामद0
0
Report
Advertisement
