Back
सहारनपुर जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
NJNEENA JAIN
Feb 11, 2026 11:31:59
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने आज जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में अपनी स्वयं की स्वास्थ्य जांच भी कराई और विभिन्न विभागों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई जगह व्यवस्थाओं में खामियां पाई गईं, जिनके सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कमिश्नर रूपेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति देखी गई। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर किए जाने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ स्थानों पर सफाई संतोषजनक नहीं मिली। हालांकि, आईसीयू में व्यवस्थाएं अच्छी पाई गईं। वहां साफ-सफाई बेहतर थी और मरीजों की देखभाल भी ठीक तरीके से की जा रही थी। इसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी की सराहना की।कमिश्नर ने अस्पताल परिसर के बाहरी हिस्सों का भी निरीक्षण किया, जहां कुछ सुधार की जरूरत पाई गई। अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण करते हुए भी कुछ कमियां सामने आईं, जिनके तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। जब कमिश्नर से पूछा गया कि मरीजों को कई बार परिजन खुद स्ट्रेचर पर ले जाते दिखाई देते हैं, तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात उनके संज्ञान में नहीं आई है। हाल ही में एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसके परिजन उसे स्ट्रेचर पर ले जाते नजर आए थे। इस पर कमिश्नर ने कहा कि यदि ऐसा हो रहा है तो यह गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को शिफ्ट करने की जिम्मेदारी अस्पताल स्टाफ की है और यह काम अटेंडेंट्स द्वारा ही किया जाना चाहिए। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNeeraj Tripathi
FollowFeb 11, 2026 13:07:00Uska Khurd, Uttar Pradesh:पीटीसी-ओपेन
पीटीसी- क्लोज
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 13:06:490
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 11, 2026 13:06:230
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 11, 2026 13:06:040
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 11, 2026 13:05:420
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 11, 2026 13:05:290
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 11, 2026 13:04:560
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 11, 2026 13:04:430
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 11, 2026 13:04:190
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 11, 2026 13:04:060
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 11, 2026 13:03:570
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 11, 2026 13:03:420
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 11, 2026 13:03:210
Report
1
Report