Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

सहारनपुर में विश्व जनसंख्या दिवस के चलते जागरूकता रैली निकाली गई

Jul 11, 2024 15:35:55
Saharanpur, Uttar Pradesh

सहारनपुर में विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई थी। सूचना के अनुसार मेयर डॉ. अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत जनसंख्या में विश्व का पहला देश बन गया है। वहीं रैली का उद्देश्य बढ़ती आबादी के दुष्प्रभावों पर ध्यान आकर्षित करना था। आपको बता दें कि एएनएम और जीएनएम की छात्राओं ने शहर में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया था।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Jan 09, 2026 12:20:15
0
comment0
Report
Jan 09, 2026 12:19:55
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को उप परिवहन आयुक्त अयोध्या जोन राजकुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अयोध्या विश्वजीत सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला, यात्री मालकर अधिकारी रविचन्द्र त्यागी और यातायात प्रभारी रामयतन यादव की टीम ने पटेल चौराहे पर बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, ब्लैक फिल्म और शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रैथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें अल्कोहल स्तर निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने पर चालान किया गया। वहीं परिवहन निगम की बसों में बीच सड़क सवारी बैठाने वाले चालक और कंडक्टर को फटकार लगाकर चालान किया गया। अभियान में कुल 96 वाहन चालकों को नियम उल्लंघन पर चालान किया गया।
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Jan 09, 2026 12:19:11
Chapra, Bihar:2025 में सारण पुलिस की ऐतिहासिक कामयाबी, संगीन अपराधों में रिकॉर्ड गिरावट, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई से बढ़ा आमजन का भरोसा, वर्ष 2025 सारण पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के कुशल नेतृत्व में अपनाई गई सजग, तकनीकी और निवारक पुलिसिंग के परिणामस्वरूप जिले में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की गई है। पिछले चार वर्षों (2021–2024) के औसत अपराध आंकड़ों की तुलना में वर्ष 2025 में संगीन अपराधों के ग्राफ में उल्लेखनीय गिरावट आई है। हत्या के मामलों में 15 प्रतिशत, लूट में 50 प्रतिशत, डकैती में 33 प्रतिशत तथा चोरी जैसी संपत्ति संबंधी घटनाओं में 22 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं आर्म्स एक्ट के मामलों में 17 प्रतिशत की गिरावट और दंगों में अभूतपूर्व कमी पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जहां सामान्य दंगों में 78 प्रतिशत और भीषण दंगों में 50 प्रतिशत की कमी आई है। अपराध नियंत्रण के लिए की गई प्रभावी पुलिस कार्रवाई के दौरान वर्ष 2025 में पांच मामलों में सात कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। इन कार्रवाइयों से जिले में अपराधियों के मनोबल पर गहरा असर पड़ा है और कानून का इकबाल मजबूत हुआ है। इसके साथ ही जिले के टॉप-10 अपराधियों की पहचान कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जो पुलिस की बड़ी रणनीतिक सफलता रही। सारण पुलिस द्वारा सुपर पेट्रोलिंग, बीट पुलिसिंग, सघन वाहन जांच, अंतरजिला सीमाओं पर कड़ी निगरानी, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी विस्तार तथा डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को सशक्त किया गया। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग और शांति समितियों के माध्यम से जनसंवाद को बढ़ावा दिया गया, जिससे छोटे विवादों का समय पर समाधान संभव हुआ। इन ठोस प्रयासों का परिणाम यह रहा कि सारण जिले में भयमुक्त वातावरण, शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है। सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में भी अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Jan 09, 2026 12:18:47
Ghaziabad, Uttar Pradesh:एंकर - गाजियाबाद में भी पानी का स्तर लगातार खराब होता जा रहा है और यहां पर पानी का टीडीएस 700 से अधिक है। पानी का बढ़ता हुआ टीडीएस लोगों की समस्याओं को बढ़ा रहा है और उन्हें बीमार होने का खतरा सता रहा है। पानी के सुधार के लिए स्थानीय लोग लगातार विभागीय अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे है। वहीं विभागीय टीम भी लगातार पानी का सैंपल लेकर उसकी खराब हो रही श्रेणी को ठीक करने का प्रयास कर रहे है। फिलहाल गाजियाबाद में पानी का खराब टीडीएस लोगों को बीमार कर रहा है। गाजियाबाद की एक निजी सोसायटी में पानी का टीडीएस 700 से अधिक है और वहां के लोग लगातार विभागीय अधिकारियों से टीडीएस को ठीक करने की गुहार लगा रहे हैं। सोसायटी के लोगों को उनके परिवार की तबीयत खराब होने का डर भी सता रहा है।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Jan 09, 2026 12:17:43
Ranchi, Jharkhand:स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड लगातार अपने कदमों को बढ़ा रहा है। झारखंड के आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा उद्घाटन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और कॉलेज एवं अस्पताल के अध्यक्ष एमएम सिंह की मौजूदगी में झारखंड को एक नई सौगात मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का उद्घाटन झारखंड के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और झारखंड में बेहतर चिकित्सक तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम है। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज नए अध्याय का प्रारंभ हुआ है। इस कॉलेज में पहले बैच शुरू हो चुका है और यह संस्थान बड़ी संख्या में आने वाली पीढ़ी को तराशने की कवायद में जुटी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और भी बेहतर करने की कोशिश है और ऐसी संस्थाओं से राज्य को फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व सौंपने के साथ आज 11 महीना में एक और मेडिकल कॉलेज राज्य को मिला है और यह राज्य बड़े पैमाने पर डॉक्टर पैदा करेगा यह उनका सपना है। वर्तमान में राज्य में 10 मेडिकल कॉलेज हैं और आठ अन्य प्रक्रियाधीन हैं। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ मीटिंग है जिनके पास झारखंड के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अध्यक्ष एमएम सिंह ने बताया कि मेडिकल के क्षेत्र में जब उनका सक्षम परिवार भी इलाज के लिए भटकने को मजबूर होता था तब ही मन में समाज और राज्य को कुछ देने का जज्बा हुआ। इसीलिए इस सोच के साथ आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं कि आदित्यपुर को एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल दिया गया है। कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्ण मुरारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होना गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुविधा को और भी बेहतर करने के उद्देश्य से कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन किया गया है। इस कॉलेज में अभी 650 बेड के डेडीकेटेड कॉलेज हैं जो कुछ दिनों में बढ़कर 950 हो जाएगा और अस्पताल में कुल 7 डिपार्टमेंट की सुविधा चल रही है और बहुत कम पैसे में इलाज किया जा रहा है यहाँ तक कि ओपीडी चार्ज बिल्कुल निशुल्क है। झारखंड के आदित्यपुर में बने इस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल न सिर्फ सरायकेला खरसावां और जमशेदपुर के लिए एक वरदान है बल्कि पूरे झारखंड और आसपास के राज्यों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Jan 09, 2026 12:16:59
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहाँ गोरखपुर-बेतिया मुख्य सड़क पर आज गन्ना किसानों ने आक्रोश जताया। दर्जनों की संख्या में पहुंचे किसानों ने ईंख काश्तकार संघ के प्रदेश सचिव छोटे श्रीवास्तव के नेतृत्व में बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय कुमार का पुतला दहन किया। किसानों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए गन्ना मूल्य में मामूली बढ़ोतरी को महज़ छलावा बताया है। दरअसल गन्ना किसानों का कहना है कि बिहार सरकार को गन्ना का न्यूनतम मूल्य कम से कम ₹400 प्रति क्विंटल तय करना चाहिए। उनका तर्क है कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को ₹400 रूपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है, जबकि वहां डीजल भी बिहार की तुलना में लगभग ₹8 प्रति लीटर सस्ता है। ऐसे में बिहार के किसानों की खेती में लागत अधिक है लिहाजा किसान पुतला दहन तक उतारू हो गये। बताया जा रहा है की हाल ही में गन्ना सचिव से मुलाकात के दौरान संतोषजनक बढ़ोतरी का आश्वासन दिया गया था। लेकिन बिहार सरकार के गन्ना विभाग द्वारा जारी पत्र में उत्तम और मध्यम प्रभेद के गन्ने का मूल्य₹15 जबकि न्यूनतम प्रभेद के गन्ने का मूल्य ₹20 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है, जो किसानों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी के बाद भी उत्तम प्रजाति के गन्ने का मूल्य मात्र ₹380 प्रति क्विंटल ही मिलेगा, जो लागत के मुकाबले बहुत कम है। किसानों ने कहा है कि डीजल महंगा होने से जुताई, सिंचाई और परिवहन ढूलाई की लागत बढ़ गई है, जबकि गन्ना मूल्य अपेक्षा के अनुरूप नहीं बढ़ा है। इससे किसान आर्थिक संकट में हैं। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दिया है की अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। साथ ही गन्ना बुआई बंद करने का भी निर्णय लिया जा सकता है जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। बकाया जानकारी के अनुसार चम्पारण के बगहा क्षेत्र की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है और अधिकांश किसान नगदी फसल गन्ना की खेती से ही अपनी आजीविका चलाते हैं। नगदी फसल होने के बावजूद उचित मूल्य नहीं मिलने से किसान निराश और मजबूर होक़र प्रदर्शन और मंत्री का पुतला दहन कर रहे हैं।
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Jan 09, 2026 12:15:38
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Jan 09, 2026 12:14:30
Chittorgarh, Rajasthan:बालोद में होने वाले जंबूरी को लेकर सीएम साय का सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट. पोस्ट कर लिखा- छत्तीसगढ़ का बालोद जिला देशभर के युवाओं का नया गौरव केंद्र बन चुका है। ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में देश-विदेश के 15,000 रोवर-रेंजर अपनी सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और उत्साह का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह ऐतिहासिक आयोजन छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति को राष्ट्रीय पटल पर लाने का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्तर का कैम्पिंग, रेंजर-रोवर प्रशिक्षण, सांस्कृतिक संध्या और सामुदायिक सेवा कार्यों के माध्यम से युवा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित हो रहे हैं। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं में खेल और कौशल विकास के लिए पूर्णतः संकल्पित है। अनुशासित और सशक्त युवा शक्ति ही विकसित भारत का आधार है। सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका उत्साह छत्तीसगढ़ का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराए। जय हिंद! जय छत्तीसगढ़
0
comment0
Report
GMGANESH MOHALE
Jan 09, 2026 12:14:21
Washim, Maharashtra:अँकर:बळीराजा प्रकल्पग्रस्त कृती संघर्ष समितीच्या वतीने जिल्हाधिकारी कार्यालयासमोर प्रकल्पग्रस्त शेतकऱ्यांनी धरणे आंदोलन केले. सन २००६ ते २०१३ या कालावधीत विदर्भ सिंचन अनुशेष कार्यक्रमांतर्गत सरळ खरेदी पद्धतीने संपादित करण्यात आलेल्या जमिनींना अत्यल्प मोबदला देण्यात आला. मात्र यास विरोध करणाऱ्या काही शेतकऱ्यांना अधिक मोबदला देत इतरांवर अन्याय केल्याचा आरोप आंदोलकांनी केला. प्रकल्पग्रस्तांना सानुग्रह निधीची एकरकमी तरतूद करून तातडीने वितरण करावे, सरळ खरेदी धारकांना प्रकल्पग्रस्त प्रमाणपत्र पूर्ववत सुरू करावे, तसेच २००६ ते २०१३ व २०१४ मधील सर्व पात्र प्रकल्पग्रस्तांना सानुग्रह निधी मंजूर करावा, अशा प्रमुख मागण्या यावेळी करण्यात आल्या. हे आंदोलन बळीराजा प्रकल्पग्रस्त कृती संघर्ष समितीचे जिल्हाध्यक्ष तथा विभागीयकार्याध्यक्ष माणिकराव गंगावणे यांच्या नेतृत्वाखाली करण्यात आले.
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Jan 09, 2026 12:14:01
Kapurthala, Punjab:ਅਮਰੀਕਾ ਵੱਲੋਂ ਵੈਨਜ਼ੂਏਲਾ ‘ਤੇ ਫੌਜੀ ਹਮਲੇ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ‘ਚ ਕਪੂਰਥਲਾ ‘ਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਪੂਰਥਲਾ: ਅਮਰੀਕਾ ਵੱਲੋਂ ਗਵਾਂਢੀ ਮੁਲਕ ਵੈਨਜ਼ੂਏਲਾ ‘ਤੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਫੌਜੀ ਹਮਲੇ ਅਤੇ ਉਥੋਂ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਨੂੰ ਅਗਵਾਹ ਕਰਕੇ ਅਮਰੀਕਾ ਲਿਜਾਣ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿੱਚ ਕਿਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਕਿਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਇਕਾਈ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਾਲੀਮਾਰ ਬਾਗ ਤੋਂ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ, ਜੋ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਤੋਂ ਹੁੰਦਾ ਹੋਇਆ ਮੁੜ ਸ਼ਾਲੀਮਾਰ ਬਾਗ ਵਿਖੇ ਆ ਕੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅਮਰੀਕਾ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵੈਨਜ਼ੂਏਲਾ ਦੀ ਸੰਪ੍ਰਭੂਤਾ ਦੇ ਹੱਕ ‘ਚ ਆਵਾਜ਼ ਉਠਾਈ ਗਈ। ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਮਰੀਕਾ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀ ਦੇਸ਼ ਕੁਦਰਤੀ ਭੰਡਾਰਾਂ ਨਾਲ ਭਰਪੂਰ ਮੁਲਕਾਂ ‘ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਉਥੋਂ ਦੇ ਸਰੋਤਾਂ ‘ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਆਖਿਆ ਕਿ ਅਜਿਹੀਆਂ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਕਾਨੂੰਨਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਹਨ ਅਤੇ ਅਮਰੀਕਾ ਵੱਲੋਂ ਅਤੀਤ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕਈ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਅਜਿਹੇ ਕਦਮ ਚੁੱਕੇ ਗਏ ਹਨ, ਜਿਸ ਦਾ ਕਿਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਸਖ਼ਤ ਵਿਰੋਧ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਯੂਨੀਅਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਸੰਯੁਕਤ ਰਾਸ਼ਟਰ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਭਾਈਚਾਰੇ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਵੈਨਜ਼ੂਏਲਾ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਫੌਜੀ ਦਖ਼ਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਰੋਕਿਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਲੋਕਤੰਤਰਿਕ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਚੁਣੀ ਗਈ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸੰਪ੍ਰਭੂਤਾ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ。
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Jan 09, 2026 12:13:09
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के पीठ सलारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चौरासी विधानसभा क्षेत्र के 6 भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसआईआर, बीएलए-2 के गठन और आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, चौरासी विधानसभा प्रत्याशी व एसआईआर प्रभारी कारी लाल ननोमा, पूर्व प्रधान महेंद्र बरजोड़, जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल और पूर्व जिला महामंत्री दीन दयाल सिंह चौहान मौजूद रहे। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुशील कटारा ने कहा कि एसआईआर लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रक्रिया है। हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मतदाताओं की मदद करनी होगी, ताकि कोई भी पात्र वोटर सूची से बाहर न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने, नए मतदाताओं के नाम जोड़वाने में सहयोग करने और फर्जी मतदाताओं को हटाने में बीएलए-2 की भूमिका को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर रणनीति तय करते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलए-2 टीम का गठन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश मंडल अध्यक्षों को दिए गए। 11 BEP नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इधर भाजपा के छह मंडलों की संयुक्त बैठक के दौरान भारत आदिवासी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बैठक में BEP के 11 सदस्यों ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने सभी का पार्टी का उपर्णा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top