Back
अखिलेश यादव का आरोप: SIR से वोट कटेंगे, बीजेपी-EC मिलीभगत, बुलडोजर ड्राइवर भाग गया
NJNEENA JAIN
Dec 07, 2025 12:48:30
Saharanpur, Uttar Pradesh
अखिलेश का बड़ा हमला: 'SIR मतलब वोट काटो योजना', बीजेपी-EC पर मिलीभगत के आरोप; बोले-बुलडोजर का ड्राइवर भाग गया, चाबी खो गई! पूर्व मुख्यमंत्री सहारनपुर के अखिलेश यादव ने कहा कि SIR का मतलब है। ज्यादा से ज्यादा वोट बना जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इलेक्शन कमिशन, बीजेपी और प्रशासन मिलकर कोशिश यह कर रहा है कि विपक्ष के ज्यादा से ज्यादा वोट कट जाएं। लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इसका मतलब यह हुआ है कि पिछले लोकसभा चुनाव में जो लोग चुने गए हैं वह गलत चुने गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा–ये जो SIR हो रहा है, इससे भाजपा के लोग ही घबरा गए हैं। पिछली बार लोकसभा में बीजेपी के लोग हारे हैं। यह बंगाल का चुनाव जीतना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के चुनाव में इन्होंने एक्सपेरिमेंट किया है, जिसका रिजल्ट उन्हें पॉजिटिव मिल गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि घुसपैठियों की बात कर रहे हैं तो यह भी उन्हें ही बताना पड़ेगा। क्योंकि दिल्ली में उन्हीं की सरकार है। बिहार में कितने घुसपैठियों की सूची आई है? यूपी में भी कोई घुसपैठ ही नहीं मिलेगा। हां थोड़े बहुत जरूर निकालेंगे लेकिन यह बहुत बड़े पैमाने पर वोट काट देंगे। अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी के डॉलर वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोग गाना गाने और बजाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उनसे मेरा परिचय और संबंध अच्छे है लेकिन वह इस तरीके की बात ना करें। उन्होंने कहा कि यदि डॉलर बढ़ रहा है तो कितना व्यापारी को नुकसान हो रहा है क्योंकि डॉलर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जो टैरिफ लगाया है उसे हमारे देश के व्यापारियों का कितना नुकसान हुआ है। कारोबार किस प्रकार बड़े इस पर सरकार को सोचना चाहिए। क्योंकि डॉलर और रुपए में इतना अंतर आ चुका है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। यह हमारी अर्थव्यवक्षा डुबाने में लगे हुए हैं। कोडिन सिरप को लेकर उन्होंने कहा कि जिन्होंने बच्चों को खांसी का यह सिरप पिलाया है उन्हें जेल भेजा जाए। उनके पीछे बुलडोजर लगा दिया जाए। लेकिन अब यह लग रहा है कि बुलडोजर का ड्राइवर भाग गया है और चाबी खो गई है। उन्होंने कहा क्योंकि इस पूरे मामले में बीजेपी के लोग शामिल हैं। उन्होंने बाबरी मस्जिद को लेकर कहा कि वह इमोशनल है। बीजेपी से लोग सीख गए हैं। बीजेपी इमोशन से चुनाव लड़ती है। इमोशन समाज में डालती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की मिली जुली संस्कृति है। यहां जो हिंदुस्तानियत है, यह एक दूसरे के पहनावे एक दूसरे की भाषा से जुड़े हुए हैं। हम सदियों से साथ रहते आए हैं। बहुत सी ऐसी चीज है जिससे हम एक दूसरे से लड़ सकते हैं। लेकिन बहुत सी ऐसी चीज भी हैं जिससे हम एक दूसरे को आपस में जोड़ सकते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि यह बीजेपी के लोग राष्ट्रवादी कम और राष्ट्र विवादी ज्यादा है। इन्हें डिवीजन चाहिए इन्हें विजन नहीं चाहिए। इन्हें किसी को साथ लेकर नहीं चलना है, बस यह चाहते हैं की लोगों को कितना दूर किया जाए। उन्होंने कहा उनके पास न तो बढ़ती महंगाई और ना ही बेरोजगारी का जवाब है। कोई बिजली नहीं लगी है कोई कारखाना नहीं लगा है उसका जवाब नहीं है। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है बेईमानी है इसका कोई इन पर जवाब नहीं है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह भारत आए उन्हें बधाई लेकिन सरकार देर से जागी। रस से हमारा बहुत पुराना नाता है हमारा भाई है रूस। लेकिन जब पहले कांग्रेस की सरकार थी तब यह विवाद होता था कि हम लोग रसिया के करीब जाएं या फिर अमेरिका के। जो हमारी फॉरेन पॉलिसी में बदलाव हुआ। लेकिन भाजपा 11 साल बाद जगी कि हमारा मित्र कहां है। यह तो सोचना चाहिए कि 11 साल बाद भाजपा जगी है कि रसिया हमारा मित्र है इससे बड़ा धोखा और क्या हो सकता है। वह हमारा कारोबार लेने आए थे और हमने उन्हें अपना कारोबार दे दिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह बौखलाए हुए हैं उन्हें कोई कुर्सी चाहिए। इसलिए वह कुछ का कुछ बयान देते रहते हैं। इंडिगो फ्लाइट के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उद्योगपतियों का साथ सरकार को नहीं देना चाहिए। यह उदाहरण है किस प्रकार से पैसे वाले हावी हो जाते हैं सरकार पर। जो लोग इलेक्ट्रोल बॉन्ड लिए हैं वही उनसे हिसाब मांग रहे हैं। लेखपालों की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह मृतकों को के परिजनों को एक करोड़ और सरकारी नौकरी दे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report
0
Report