247001
सहारनपुर में ACO चकबंदी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में सहायक चकबंदी अधिकारी (ACO) देवेंद्र शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। सूचना के अनुसार किसान नूर मोहम्मद ने जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत की मांग की शिकायत की थी। जिसके चलते एंटी करप्शन टीम ने नोटों पर रासायनिक पाउडर लगाकर जाल बिछाया। वहीं ACO को गिरफ्तार कर थाना नकुड में मामला दर्ज किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस पर सवाल, राहुल गांधी की राजनीति आक्रामक
Noida, Uttar Pradesh:लोकतंत्र की दुहाई देते-देते राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस आज उसी लोकतंत्र की गरिमा, मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों को नष्ट करने के लिए अपनी पूरी राजनीतिक ताकत झोंकते नज़र आ रहे हैं।0
0
Report
ट्रैफिक जाम से हल्द्वानी मंडी का कारोबार थमने लगा; पहाड़ों तक सप्लाई संकट
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी से भीमताल और हल्द्वानी से नैनीताल-कैंची धाम तक लगने वाला ट्रैफिक जाम अब कारोबार पर भारी पड़ने लगा है। जाम की सबसे ज्यादा मार फल और सब्जी कारोबारियों पर पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में समय पर माल की सप्लाई नहीं पहुंचने से कारोबारियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पिथौरागढ़ और बागेश्वर के व्यापारियों ने हल्द्वानी मंडी से माल की खरीद और सप्लाई कम कर दूसरे मंडियों का रुख करना शुरू कर दिया है। वहीं, रानीखेत, चौखुटिया और गैरसैंण के कारोबारी रामनगर मंडी से माल मंगवा रहे हैं। कारोबारी का कहना है कि समय पर माल पहुंचाने के लिए अब उन्हें वैकल्पिक मंडियों का सहारा लेना पड़ रहा है। हल्द्वानी से हमारी यह विशेष रिपोर्ट। कुमाऊँ की सबसे बड़ी सब्जी मंडी हल्द्वानी है, जहां हर दिन करोड़ों रुपये के फल और सब्जियों का कारोबार होता है। लेकिन हल्द्वानी से भीमताल, नैनीताल और कैंची धाम के रास्तों पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम ने मंडी के कारोबार की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों के लिए माल लेकर निकलने वाले ट्रकों को रास्ते में घंटों जाम से जूझना पड़ता है, जिससे फल और सब्जियों की गुणवत्ता प्रभावित होती है और डिलीवरी समय पर न हो पाने से नुकसान होता है। बाजार में माल की कमी होने पर कीमतें बढ़ जाती हैं। यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और इसका असर कारोबार पर साफ दिखने लगा है। हल्द्वानी मंडी से जुड़े दूसरे जिलों के कारोबार में भी यह समस्या दिख रही है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर के व्यापारी अब पीलीभीत और टनकपुर की मंडियों से माल मंगा रहे हैं, जबकि रानीखेत, चौखुटिया और गैरसैंण के व्यापारी रामनगर मंडी की ओर रुख कर रहे हैं। मार्गों पर लगने वाले जाम के कारण समय पर माल पहुंचाने की चुनौती बढ़ी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी वैकल्पिक रास्तों पर विचार करने की बात की है। अभी हल्द्वानी से पहाड़ को जोड़ने वाले मार्गों पर ट्रैफिक जाम का स्थायी समाधान कारोबारियों के लिए बड़ी जरूरत बन गया है।0
0
Report
बागपत में पागल कुत्ते के काटने से किशोर की मौत, रैबीज ने ली जान
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में पागल कुत्ते के काटने को हल्के में लेना फिर एक किशोर पर भारी पड़ गया है। एक महीने बाद उसे रैबीज का संक्रमण हो गया। उसे पानी की एक बूंद देखकर भी डर लगने लगा। पीड़ित पड़ोसी जिले शामली का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से बागपत में अपनी बहन के यहां रह रहा था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। दरअसल शामली का रहने वाला 14 वर्षीय शाहिद पुत्र बिल्लू कुछ समय से बागपत के मोहल्ला केतीपुरा में अपनी बहन के यहां रह रहा था। करीब एक महीने पहले पागल कुत्ते ने उसे काट लिया था। किशोर ने घटना को सामान्य मान लिया और अस्पताल जाकर एंटी-रैबीज वैक्सीन नहीं लगवाई। डॉक्टर से परामर्श लेने के बजाय घरेलू नुस्खों का सहारा लिया तथा मिर्च-हल्दी से जख्म को भर लिया। बाहरी घाव तो कुछ दिनों में सूख गया, लेकिन कुत्ते के लार में मौजूद रैबीज का घातक वायरस उसके शरीर में फैल गया। मंगलवार सुबह किशोर की तबीयत बिगड़ गई। वह असामान्य हरकतें करने लगा और पानी देखते ही या हवा का झोंका लगते ही जोर-जोर से चिल्लाने और कांपने लगा। किशोर को सीएचसी लेकर पहुंचे परिजनों को चिकित्सकों ने बताया कि रैबीज शरीर में विकसित हो जाए तो यह लाइलाज और जानलेवा साबित होता है। किशोर को तत्काल गहन चिकित्सा के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानवरों के काटने पर तुरंत लगवाएं इंजेक्शन :: चिकित्सकों ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति को कुत्ता, बिल्ली, बंदर, गीदड़ या कोई भी अन्य आवारा जानवर काट ले या खरोंच भी मार दे तो सबसे पहला महत्वपूर्ण काम घाव को तुरंत बहते हुए साफ पानी और साबुन या डिटर्जेंट से कम से कम 10 से 15 मिनट तक लगातार धोना है। घाव धोने के बाद उस पर तुरंत एंटीसेप्टिक लगाना चाहिए। कुत्ते के काटने के बाद कभी भी घाव पर मिर्च, हल्दी, चूना, तेल, मिट्टी या कोई भी देशी और घरेलू नुस्खा न लगाएं और न ही किसी तांत्रिक या झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद करें।0
0
Report
Advertisement
भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी मां-बेटी सुरक्षित बाहर निकली
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी मां-बेटी ट्रेन नंबर 12156 शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस से जुड़ी घटना 15 साल की बेटी के बाथरूम से लौटने में हुई देरी बेटी के इंतजार में मां भी प्लेटफॉर्म पर ही रुकी रही ट्रेन चलने के बाद मां-बेटी ने उतरने की कोशिश की संतुलन बिगड़ने से दोनों ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गईं ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ आरक्षक मधुसूदन यादव की पड़ी नजर आरक्षक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तुरंत बाहर खींचा हादसे में मां-बेटी को मामूली चोटें आईं सुरक्षित स्टेशन परिसर से बाहर भेजा गया स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, फुटेज आया सामने0
0
Report
पुलिस ने मनप्रीत अयाली परविंदर के घर जाते समय हिरासत में लिया, पूरी कहानी जानिए
Noida, Uttar Pradesh:मनप्रीत अयाली परविंदर के घर जा रहे थे रास्ते में पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया है0
0
Report
52 उप-शक्तिपीठों में भस्मी देवी मंदिर: भस्म लगाने से रोग दूर होने की मान्यता
Muzaffarpur, Bihar:52 उप शक्ति पीठों में शमिल मुजफ्फरपुर का उप-शक्तिपीठ भस्मी देवी का भस्म लगाने से शरीर का सभी कष्ट दूर, जिसका प्रवेश द्वार पश्चिम दिशा में है और बूढ़ी गंडक नदी के तट पर पांच पीपल के वृक्षों के बीच स्थित है, जहां देश विदेश के पहुंचते हैं भक्त. मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड के पानापुर में बूढ़ी गंडक नदी के तट पर स्थित मां भस्मी देवी मंदिर 52 उप-शक्तिपीठो में एक है. इस मंदिर से जुड़ी मान्यताएं और रहस्य अलग ही है. सबसे खास बात है कि यह मंदिर नेपाल से आने वाली बूढ़ी गंडक नदी के तट पर पांच पीपल के वृक्षों के बिच स्थित है और यहां का हवन कुंड का भस्म लगाने से चर्म रोग और पुराने से पुराने शारीरिक कष्ट व बाधाएं दूर हो जाती है और इस मंदिर प्रवेश द्वार पश्चिमी दिशा में है. मंदिर का द्वार पूरब दिशा में था,लेकिन घटना क्रम के दौरान मंदिर का मुख पूरब से पश्चिम दिशा आ गया. मान्यताओं के अनुसार माता सती का दाहिना कपोल गिरा था, जिससे यह स्थान 52 शक्तिपीठों में से एक उप-शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध है. वर्ष 1958 से पहले यहां मन्नत पूरी होने पर बली दी जाती थी और प्रसाद व हवन की सामग्री के साथ कुंड में भस्म किया जाता था. फिर कबूतर उड़ाने की परंपरा शुरू हुई और भक्त बली के बजाय कबूतर उड़ाते हैं. नदी के किनारे होने के बावजूद 1975 में भयंकर बाढ़ में पानी मंदिर तक नहीं पहुंचा और मंदिर के परिसर में रहा. यह मंदिर विशेष रूप से नि:संतान दंपतियों और पुत्र प्राप्ति की कामना करने वालों में प्रसिद्ध है और मन्नाकामना पूरी होने पर माता के दरबार में आंचल पर नाच नचवाने की अनोखी प्रथा है. इसकी स्थापना कब हुई, इतिहास क्या है यह किसी को नहीं पता, लेकिन पालकालीन बताया जाता है. मंदिर की ख्याति ऐसी है कि बंगाल व असम के अलावा नेपाल और अमेरिका से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. मंदिर के प्रधान पुजारी कहते हैं कि नवरात्र में बकरे की बलि दी जाती थी, बलि के बाद बकरे को नदी में धोकर हवन कुंड में भस्म किया जाता था, लेकिन बाद में यह प्रथा बंद हो गई और यहां का हवन कुंड पूरे साल जलता रहता है. सदियों से पीढ़ी दर पीढ़ी लोग यहां पूजा करते आ रहे हैं. वर्ष 1960 में पटना विश्वविद्यालय के इतिहासकार ने गर्भगृह की ईंट को पालकालीन बताया था. पाल वंश का समय 8वीं से 12वीं शताब्दी मानते हैं. प्रधान पुजारी कहते हैं कि यह भी कहा जाता है कि नेपाल से लोग माता का पूजा करने आकर लौट जाते थे और अमेरिका से भी भक्त आते हैं. मां भस्मी देवी मंदिर 52 उप-शक्तिपीठों में एक है, इसलिए इसे पर्यटन स्थल के रूप चिह्न कर जीर्णोधार करना चाहिए.0
0
Report
Advertisement
इटावा में हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में पुलिस ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है सैफई पीजीआई से चोरी की बाइक तमंचा कारतूस बरामद कर पुलिस जांच में जुटी है। इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के अंतर्गत कोकपुरा मोहल्ले का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर आकाश उर्फ चिन्ना जो की बाइक से जा रहा था, पुलिस चेकिंग के दौरान जब उसको रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर आकाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया बताया जा रहा है कि यह शातिर हिस्ट्रीशीटर आकाश उर्फ चिन्ना जिसके ऊपर करीब 12 आपराधिक मुकदमे पहले से भी दर्ज हैं हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए हिस्ट्रीशीटर के पास से सैफई पीजीआई से चोरी की गई बाइक के साथ में गिरफ्तार किया है अभियुक्त के कब्जे से तमंचा कारतूस खोखा कारतूस भी बरामद हुआ, घायल हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।0
0
Report
स्वास्थ्य मंत्री ने नाव हादसे में वैशाली के बच्चों की मौत पर दुख जताया
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना *वैशाली जिले के राघोपुर में हुए दर्दनाक नाव हादसे में मासूम बच्चों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दुख प्रकट किया* यह घटना बेहद पीड़ादायक है। इस अपूरणीय क्षति पर शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। हादसे में घायल लोगों का इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) में चल रहा है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। उनके समुचित एवं बेहतर उपचार के लिए संबंधित चिकित्सकों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं。0
0
Report
Hazratbal मौलाना ने राजनीतिक हस्तक्षेप से दूरी और वक्फ बोर्ड पर निर्णय पर बल
Srinagar, Uttarakhand:Imam and Khateeb of Dargah Hazratbal, Maulana Riyaz-ul-Haq Noorabadi, urged political leaders to stay away from religious matters and avoid interference in the Waqf Board’s consultation. He clarified that Dr Darakhshan Andrabi had not dictated any agenda, stressing that scholars would decide the course of action independently to promote unity, peace and protect youth from drug abuse.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली को केंद्र की योजनाओं से मिली बड़ी राहत
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार की कैबिनेट में नरेंद्र मोदी के 25 साल के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के लिए अभिनंदन किया प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकता में दिल्ली और उनकी जनता है प्रधानमंत्री की सभी योजना दिल्ली को मिलती रहती है केंद्र सरकार की सभी योजना का लाभ दिल्ली को मिले आयुष्मान योजना के अन्तर्गत दिल्ली के 9 लाख लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया 65000 लोगों को क्लेम भी दिया गया जनऔषधि योजना और जनआरोग्य मंदिर योजना का लाभ भी मिल रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पिछली सरकार में नहीं मिला था हमने इसे लागू किया कूडे का पहाड़ खत्म करने से लेकर यमुना सफ़ाई में प्रधानमंत्री जी का सहयोग रहा इसके तहत 1200 करोड़ मिल रहा है अमृत योजना के तहत 830 करोड़ मिल चुके हैं 1600 करोड़ रुपए से 30 परियोजनों को मदद मिल रही है दिल्ली के वर्ल्ड क्लास इंफ्रा देने के लिए पीएम का आभार पीएम उदय के तहत 1511कॉलोनियों को ऑथराइज किया गया उज्वला के तहत 3 लाख कनेक्शन मिले हैं ग्लोबल वैन्यू भी दिल्ली को मिला है 73 लाख परिवार को फ्री राशन मिलता है नई उद्योग नीति और वेयर हाउस पॉलिसी में भी केंद्र की मदद मिल रही है विकसित भारत की तर्ज पर विकसित दिल्ली बन पा रही है आज एक जगह एसीआर राज्यों से संवाद हो पाता है और कई समस्याओं का हल निकलता है RBI ने फाइनेंशियल बैंकर बनने में सहमति दी वो एक बड़ी उपलब्धि है दिल्ली मेट्रो एक बड़ी सुविधा पर्यावरण की दृष्टि से , प्रदूषण को लेकर पिछली सरकारों ने केंद्र को गाली देने का काम किया , समाधान का नहीं दिल्ली को आज बड़ी संख्या में ईवी पॉलिसी मिली हैं पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना को लागू किया प्रदर्शन को लेकर सीएम का बयान बड़ी हैरानी की बात है कि देश में पहली बार एसआईआर भी हो रहा है , पहले भी हुआ है ये आवाज तब क्यों नहीं उठाई 2002में दिल्ली में एसआईआर हुआ था उसके बाद 2015 के बाद कांग्रेस की एक भी सीट नहीं आई कांग्रेस का इसके बाद क्या जवाब है इनकी सरकार बने तो सब ठीक है पंजाब पर इनका ध्यान क्यों नहीं है पंजाब में लगातार क़त्ल हो रहे हैं कांग्रेस की नीति है कि सब कुछ उनका हो , पीएम भी बने तो गांधी परिवार का बने आज जो नुकसान हजारों करोड़ रुपए का हुआ है प्रदर्शन करना है क्योंकि इनकी सरकार नहीं बनी तमिलनाडु और केरल में सरकार इनकी बनी तो ठीक है सीजेपी पंजाब में प्रदर्शन करने क्यों नहीं जाती है आप की बी टीम के तौर पर सीजेपी काम कर रही है विदेशी लोगों के साथ भारत को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं अराजक पार्टी और अराजक नेता हैं पुलिस , रिपोर्टर को मारते है इन्हें बस सत्ता चाहिए देश की सेनाओं पर सवाल उठाते हैं कांग्रेस सांसद के ऊपर यौन योषण के आरोप लगते हैं तो राहुल गांधी मौन साध लेते हैं आखिर वो इस विषय पर क्यों नहीं बोल रहे हैं जंतर मंतर पर ही प्रदर्शन क्यों करना है व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी हो रही धरना देना है तो प्रेस कांफ्रेस करें , बताएं रखे अपनी बात धरना स्थल बनाए हैं वहां जाएं , ये एक साजिश है जिसके तहत किया जा रहा है0
0
Report
18 साल से फरार 20 हजार इनामी डाकू गिरफ्तार; स्थाई वारंटी पकड़ी गई
Dholpur, Rajasthan:18 साल से फरार 20 हजार का ईनामी डकैत और स्थाई वारन्टी गिरफ्तार धौलपुर एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धौलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है मनियां थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डकैती के 18 साल पुराने मामले में 20 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक स्थाई वारन्टी को भी पकड़ा है। थानाधिकारी मनियां अनिल गौतम ने बताया कि दिनांक 15 मार्च 2008 को मनियां पुराने टोल के पास हाईवे से गुजर रही बस संख्या यूपी 80-एक्यू-9210 में सवार सवारियों व परिचालक से 9 हथियारबंद बदमाशों ने 2 लाख 64 हजार 300 रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे। इस संबंध में थाना मनियां में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में 8 मुल्जिमों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना के बाद से फरार चल रहा शेष मुल्जिम धनिराम पुत्र बुजमोहन उम्र 48 साल निवासी जिला कानपुर देहात उत्तर प्रदेश पर पुलिस अधीक्षक धौलपुर की ओर से 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। जिसे टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। इसी प्रकार 5 साल से फरार चल रहे स्थाई वारन्टी करवेन्द्र पुत्र बनवारी जाति गुर्जर उम्र 33 साल निवासी बरैलपुरा मोरोली थाना कोतवाली को भी डीएसटी टीम के लोकेश कुमार एसएसआई ने सागरपाड़ा चौकी से गिरफ्तार किया0
0
Report
राम लीला में परशुराम-राम संवाद से पंडाल गूंज उठा, सीता-विवाह धूमधाम से सम्पन्न
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता में श्रीराम कला मंडल समिति के तत्वावधान में राम लीला का मंचन किया जा रहा हे जिसका दर्शक देर रात्रि तक लुत्फ उठा रहे हे । मंगलवार रात्रि को परशुराम संवाद और राम विवाह की भव्य लीला का मंचन किया गया।रामलीला के दौरान स्थानीय कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा रामलीला के दौरान जब भगवान श्रीराम ने जनकपुरी में शिव धनुष को तोड़ा तो उसकी गर्जना सुनकर महर्षि परशुराम क्रोधित होकर जनकपुरी पहुंचे। तत्पश्चात महर्षि परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखा संवाद हुआ।लक्ष्मण के तीखे व्यंग्य और परशुराम भगवान के क्रोध का दृश्य देख दर्शक रोमांचित हो उठे। बाद में भगवान राम ने विनम्रता से परशुराम का तेज शांत किया।इस संवाद में कलाकारों ने अपने संवाद और अभिनय से खूब तालियां बटोरीं। बाद में राम विवाह उत्सव की लीला का मंचन किया गया जिसमें राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता का विवाह भगवान श्रीराम के साथ बड़ी धूमधाम से किया। सीता और श्रीराम के जयमाला दृश्य पर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया।विवाह के मंगल गीतों और शहनाई की धुन पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया0
0
Report
Advertisement
गुरदासपुर में नशे के विरोधी के पक्ष में, अकाली दल नेताओं की हिरासत
Gurdaspur, Punjab:Gurdaspur ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਆਵਾਜ਼ ਚੁੱਕਣ ਵਾਲੇ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਮਾਨਸਾ ਪਹੁੰਚਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ,,,ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਘਰਾਂ ਵਿਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਡਿਟੇਨ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਆਵਾਜ਼ ਚੁੱਕਣ ਵਾਲੇ ਪਰਮਿੰਦਰ sਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦਾ ਕੱਲ ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਸ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਮਾਨਸਾ ਵੱਲ ਨੂੰ ਕੂਚ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅੱਜ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਜਥੇਬੰਧੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਵੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਤੋਂ ਮਾਨਸਾ ਪਹੁੰਚਣਾ ਸੀ ਤਾਂ ਜੋ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ ਪਰ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਤਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਘਰ ਵਿੱਚ ਹੀ ਡਿਟੇਨ ਕਰ ਲਿਆ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਨਸ਼ਾ ਵੱਧਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਬੋਲਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰਾਂ ਤੇ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਵਿਕ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਹ ਵੀ ਬੰਦ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਅਤੇ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਵੀ ਸਮਰਥਨ ਕਰਨਗੇ。0
0
Report
नालासोपारा में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, जिम प्रशिक्षक पर आरोप
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई से सटे नालासोपारा में लव जिहाद का मामला_shadi का झांसा देकर हिंदू युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप। आरोपी जिम ट्रेनर आरिफ शेख पर कई हिंदू लड़कियों को फंसाने का भी आरोप है। आरोप के अनुसार, आरोपी पर 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो निकाल कर पोर्न वेबसाइटों पर बेचने का भी आरोप है। महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म किए जाने का मामला आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने जिम ट्रेनर आरिफ शेख (22) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती की शिकायत के अनुसार, जिम में दोस्तों के साथ मौजूद रहने के दौरान उसकी मुलाकात आरिफ से हुई थी। इसके बाद उसने नजदीकियां बढ़ाईं और प्रेमजाल में फंसाकर अलग-अलग प्रलोभन देकर कथित तौर पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने शादी का वादा करके उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस की शिकायत में पैसे के लेन-देन, धमकी देने और मारपीट के आरोप हैं। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने करीब 70 से 80 हिंदू युवतियों को अलग-अलग प्रलोभन देकर जाल में फंसाया है और आरिफ ने अश्लील वीडियो पोर्न वेबसाइटों पर बेचे। हिंदू संगठन इस पर आरोप जड़ते हैं कि नवरात्रि के दौरान गरबा कार्यक्रमों में शामिल होने वाली लड़कियों को टार्गेट करता था। हिंदू लड़की ने आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, आरोपी के मोबाइल फ़ोन में 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो हैं। वीडियो को विदेशी अश्लील वेबसाइट पर डालकर पैसे कमाए जा रहे थे। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इस मामले के बारे में पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, और मामले के दायरे के बारे में भी बयान दिया है। नालासोपारा में इसके पीछे एक बड़े रैकेट के सक्रिय होने का दावा किया गया है। चार पीड़ित युवतियों के सामने आने के साथ साथ वीडियो और आर्थिक लेन-देन से जुड़ी जानकारी भी पुलिस को दी गई है। सोमैया के अनुसार पुलिस आयुक्त इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं और आगे भी पीड़ितों के मिलने की आशंका है। इस मामले में विपक्षी नेताओं ने भी आवाज उठाई है और प्रशासन से गहराई से जांच की मांग की है। केस के पीछे कथित रूप से एक बड़ा जाल है और मामले में नाबालिग लड़कियों के शामिल होने के दावे भी किये गए हैं, الشرطة इसे गंभीरता से जांच रही है। घटना के बाद महाराष्ट्र में आक्रोश है—लड़कियों के शोषण, अश्लील वीडियो बनाना और धर्मांतरण के दबाव की बातें भी उठाई जा रही हैं।0
0
Report
मेरठ में मंत्री दिनेश खटीक को जान से मारने की धमकी; मामला दर्ज
मेरठ से बड़ी खबर, मंत्री दिनेश खटीक को जान से मारने की धमकी मेरठ में राज्यमंत्री दिनेश खटीक को जान से मारने की धमकी फोन पर अनस नामक युवक ने फोन पर मंत्री से की गाली गलौच सहारनपुर से मेरठ लौटते वक्त दी जान से मारने की दी धमकी मंत्री दिनेश खटीक के सहयोगी नितिन प्रमुख ने मुकदमा दर्ज कराया बहसूमा के गणेशपुर का रहने वाला बताया जा रहा अनस मेरठ के बहसूमा थाने में दर्ज हुआ मुकदमा यूपी सरकार में जल शक्ति मंत्री है दिनेश खटीक0
0
Report
Advertisement
