247001
सहारनपुर के शिवालिक में चलती टूरिस्ट बस में लगी आग
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के शिवालिक की पहाड़ियों में चलती मिनी टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। आपको बता दें कि थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में हुई इस घटना में सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई वहीं बस पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। साथ ही आग के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर दोनों तरफ से ट्रैफिक रुक गया था और कोई जनहानि भी नहीं हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिक्षक दिवस पर ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ कार्यक्रम, गिद्ध संरक्षण को लेकर किया जागरूक
Newal Garh, Uttar Pradesh:जरवा/बलरामपुर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहटी में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रेंजर अमरजीत प्रसाद बन दरोगा अखिलेश गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के अवसर पर गिद्धों के पर्यावरणीय महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि गिद्ध प्रकृति के महत्वपूर्ण सफाईकर्मी हैं, जो मृत पशुओं के अवशेषों को नष्ट कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके संरक्षण से पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। ग्रामीणों और विद्यार्थियों को गिद्धों के प्राकृतिक पर्यावास को सुरक्षित रखने तथा वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने के लिए जागरूक किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।0
0
Report
Hanumangarh में 10.24 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: 10.24 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, जंक्शन पुलिस ने NDPS एक्ट में कार्रवाई, तस्कर मुकेश कुमार निवासी भभूता सिद्ध कॉलोनी को गिरफ्तार, गश्त के दौरान SI चुका ने टीम सहित कार्रवाई, अवैध हेरोइन की तस्करी के संबंध में पूछताछ में जुटी पुलिस.0
0
Report
डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव में बागी के कार्यालय के सामने लावारिस कुत्ते छोड़ने से हंगामा
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड संख्या 31 में एक अनोखा और विवादित मामला सामने आया है। न्यू कॉलोनी स्थित भाजपा के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन के चुनावी कार्यालय के ठीक सामने नगर परिषद के शेल्टर होम की गाड़ी ने अचानक 10 से 15 लावारिस कुत्ते छोड़ दिए। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने मौके पर ही कड़ा विरोध दर्ज कराया। हालांकि, विरोध के बावजूद गाड़ी चालक आनन-फानन में कुत्तों को छोड़कर वहां से रवाना हो गया। इस पूरी घटना ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। दरअसल, वार्ड-31 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी और निवर्तमान उपसभापति सुदर्शन जैन चुनाव मैदान में हैं, जबकि उनके खिलाफ भाजपा के ही बागी सुनील जैन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में आचार संहिता के लागू रहते नगर परिषद की इस कार्रवाई पर स्थानीय निवासियों और समर्थकों में भारी आक्रोश है। निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सत्ता का खुला दुरुपयोग है और उन्हें कमजोर करने की नीयत से यह हथकंडा अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटिया हरकतों से उनके चुनावी हौसले पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और वार्ड की जनता 9 सितंबर को मतदान के दिन वोट के जरिए इसका करारा जवाब देगी। टिकट नहीं मिला तो बगावत, अब आमने-सामने दो जैन चेहरे वार्ड-31 में इस बार भाजपा का टिकट वितरण सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बना हुआ है। यहाँ भाजपा ने अन्य वार्ड के रहने वाले निवर्तमान उपसभापति सुदर्शन जैन को टिकट दिया है। इसी वार्ड के निवासी सुनील जैन भी भाजपा से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन टिकट न मिलने पर वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर गए। इस वार्ड में कांग्रेस से कनकमल जैन मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन जैन और बागी सुनील जैन के बीच माना जा रहा है। वार्ड में जैन समुदाय के मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका में है, जिसके बाद सिंधी समुदाय के मतदाता आते हैं। इनका रुख ही आगामी चुनावी समीकरण तय करेगा।0
0
Report
Advertisement
परबतसर के मेगा हाईवे पर बस-ट्रेलर टक्कर, दर्जनभर से अधिक घायल
Didwana, Rajasthan:खबर डीडवाना के परबतसर से है जहां हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर डारापूरा गांव के पास रविवार को बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस परबतसर, मकराना और बागोट की मदद से घायलों को उपचार के लिए परबतसर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया। इनमें से 6 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया। हादसे के बाद मेगा हाईवे पर दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होकर खड़े होने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था सुचारू कराने में जुटी साथ ही हादसे के कारणों का मौका मुआयना किया।0
0
Report
आरा में सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस के दो डिब्बे डिरेल, कोई हताहत नहीं
Mumbai, Maharashtra:डी डी यू रेलखंड पर आज अहले शुबह 4.5 में सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगी डिरेल हो गई जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।हालांकि ये पूरा हादसा ट्रेन के लोको पायलट उमाशंकर पाण्डेय ने बताया कि मेरी गाड़ी की सिग्नल हुई और मै ट्रेन लेकर बढ़ गया लेकिन केबिन के पास देखा तो ट्रेन के पटरी का प्वाइंट गलत था जो किसी दूसरे दिशा में लेकर जा रहा था।मैने इसकी सूचना आरा स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी जिसके बाद एक महिला अधिकारी के कहने पर मैने ट्रेन को बैक करना शुरू किया जिसमे दो बोगी जो जनरल कटेगरी की थी डिरेल हो गई।हालांकि इस पूरे घटना में कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है।मगर सवाल उठता है कि आखिरकार इस हादसे का असली दोषी कौन है और किसने पटरी का गलत प्वाइंट जोड़ा था।संयोग की बात ये थी कि ट्रेन की स्पीड कम थी नहीं तो आज एक बड़ा हादसा आरा में होता और कई लोग काल के गाल में समा जाते।लोकोपיילट उमाशंकर पाण्डेय के द्वारा बताए गए बातों से लगता है कि एक बड़ी लापरवाही की है जो एक बड़े हादसे का सबब बन सकता था। अब देखना यह अहम होगा कि इस घटना के पीछे जो भी हैं उन पर रेल प्रशासन किस तरह की कार्रवाई करता है। घटना के बाद से घटनास्थल पर दानापुर रेल खंड के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने जायजा लिया है और इस घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रेल परिचालन पुनः बहाल कर दिया गया है और डिटेल हुई बोगियों को पटरी से हटाया जा चुका है।0
0
Report
MIT चौराहे पर कार रोकने के लिए भिड़ंत, वायरल वीडियो बना हंगामा
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में सड़क पर ड्रामा: चौराहे पर कार रोकने के लिए हुआ जबरदस्त हंगामा मंदसौर के व्यस्त MIT चौराहे पर उस वक्त हडकंप मच गया, जब सड़क के बीचों-बीच अचानक भीड़ और गहमागहमी का माहौल बन गया। ट्रैफिक के बीच लोगों का यह जमावड़ा किसी बड़े विवाद की ओर इशारा कर रहा था। सड़क को मोटरसाइकल सवारों ने मोटरसाइकिल खड़ी कर आधा ब्लॉक किया हुआ था। भीड़ के बीच से अचानक एक काले रंग की कार तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश करती है। स्थिति को भांपते हुए वहां मौजूद कुछ लोग और दोपहिया वाहन सवार दौड़कर उस चलती हुई गाड़ी को घेर लेते हैं और बलपूर्वक उसका रास्ता रोकने का प्रयास करते हैं। एक युवक कार पर लात भी मारता है जिसकी आवाज भी आती है, लेकिन कार चालक कार को भगा ले जाता है, कार के पीछे एक स्कार्पियो भी दिखती है सड़क पर चल रहे इस आमने-सामने के ड्रामे और खींचतान के बीच वहां अफरा-तफरी मच जाती है। तनावपूर्ण माहौल के बीच कार किसी तरह वहां से निकल निकलने में कामयाब हो जाती है, जिसके बाद पीछे से लोग भी उसकी तरफ भागते हुए नजर आते हैं। चौराहे पर घटी इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। व्यस्त सड़क पर इस तरह से जबरन रास्ता रोकने और तनाव पैदा करने की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है मामला शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप का था, लेकिन किसी भी स्थिति में कानून को हाथ में लेना क्या उचित है,0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर-भोपाल बस में अचानक आग, यात्रियों ने खिड़कियाँ तोड़कर बचाई जान
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में चलती बस बनी आग का गोला ग्वालियर से भोपाल जा रही शरद ट्रेवल्स की स्लीपर बस में चेतकपुरी स्थित विवेकानंद चौराहे के पास अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए यात्रियों ने बस की खिड़कियों के काँच तोड़े और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने भी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में यात्रियों के सुरक्षित होने की बात सामने आई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका0
0
Report
रतलाम में स्कूटी बैटरी विस्फोट: दो मौत, शोरूम संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में 19 अगस्त की रात विंध्यवासिनी कॉलोनी में हुए स्कूटी बैटरी विस्फोट अग्निकांड में अब तक दो मौतें हो चुकी हैं। हादसे में घर में मौजूद मां और उनकी दो बेटियां झुलस गई थीं। करीब पांच दिन पहले इलाज के दौरान एक बेटी की मौत हुई थी, वहीं अब इस अग्निकांड में झुलसी मां ने भी दम तोड़ दिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर के माणकचौक क्षेत्र स्थित बालाजी कम्युनिकेशन EV शोरूम के संचालक संजय व्यास के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा EV स्कूटर और बाइक इस्तेमाल करने वालों के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है। बाजार में लगातार नए इलेक्ट्रिक वाहन आ रहे हैं। ऐसे में वाहन खरीदते समय सिर्फ कीमत और डिजाइन नहीं, बल्कि कंपनी की विश्वसनीयता, बैटरी की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जानकारी लेना भी बेहद जरूरी है। साथ ही वाहन में इस्तेमाल होने वाली बैटरी और चार्जर की प्रमाणिकता भी जांचना चाहिए।0
0
Report
जन्माष्टमी की झांकी में हाईटेंशन से छूए लोहे के पाइप, ड्राइवर-बच्चे की मौत
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतरने से ड्राइवर और 11 साल के बच्चे की मौत जन्माष्टमी की झांकी में हाईटेंशन से छूए लोहे के पाइप हादसे में ड्राइवर वीरेंद्र और दीप राठौर की मौके पर मौत, विपिन गम्भीर रूप से झुलसा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा घटना के बाद गांव में मंचा कोहराम शीशगढ़ थाना क्षेत्र के सराय गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में रातभर बारिश, शहर हुआ जल-बद्ध, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर रातभर की बारिश से धौलपुर पानी-पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त धौलपुर। बीती रात से चल रही लगातार बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रातभर हुई बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। बाजार पूरी तरह बंद रहे। सुबह दैनिक कार्यों के लिए निकलने वाले लोग अपने घरों में कैद हो गए। बस्तियों में जलभराव की विकट स्थिति बन गई। कई घरों में पानी घुस गया। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की जगन चौराहा हरदेव नगर मोदी तिराहा संतररोड सहित कई मुख्य बाजारों में जलभराव की स्थिति बन गई0
0
Report
डिंडौरी में 10वीं के छात्र पर चाकू हमला: तीन नाबालिग फरार
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी जिले के समनापुर में कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन नाबालिग छात्रों ने रास्ते में रोककर विवाद के बाद छात्र के पेट में चाकू मार दिया और फरार हो गए। घायल छात्र को समनापुर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल डिंडौरी रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक छात्र सतीश मरावी लंच के समय स्कूल से छात्रावास जा रहा था। इसी दौरान बीईओ कार्यालय के पीछे बाइक सवार तीन छात्रों ने उसे रोक लिया। विवाद के बाद एक छात्र ने उसके पेट में चाकू मार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र कक्षा 11वीं में पढ़ता है। घटना के बाद घायल सतीश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच करते हुए फरार छात्रों की तलाश कर रही है।0
0
Report
रायगढ़ पुलिस ने चिटफंड मामले फरार निदेशक सुनील तिवारी को जशपुर से गिरफ्तार किया
Darogapara, Chhattisgarh:ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस ने चिटफंड मामले फरार निदेशक सुनील तिवारी को जशपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी को घरघोड़ा पुलिस रायगढ़ लेकर आई, जहाँ पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनील तिवारी के जशपुर आने की सूचना मुखबिर से मिली थी. थाना घरघोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3 सितंबर 2026 को जशपुर से उसे अभिरक्षा में लिया. मामला वर्ष 2012 से 2017 के बीच का है. नवापारा घरघोड़ा में संचालित “शुष्क इंडिया लिमिटेड” कंपनी पर लोगों को कम समय में ज्यादा रकम देने का झांसा देकर मासिक जमा और फिक्स डिपॉजिट के जरिए पैसा लेने का आरोप है. निवेशकों को रकम के बदले बॉन्ड पेपर भी दिए गए थे. बाद में कंपनी बंद हो गई और निवेशकों को उनकी जमा राशि वापस नहीं मिली. शिकायत के बाद थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 61/2017 दर्ज किया गया था. जांच में कंपनी के डायरेक्टरों के रूप में दिनेश सैनी, नरेंद्र लोधी और सुनील तिवारी के नाम सामने आए. मामले में पहले ही एक आरोपी दिनेश सैनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है. अब फरार डायरेक्टर सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.0
0
Report
Advertisement
बोकारो के गोमिया में हाथियों का झुंड रिहायशी इलाकों की ओर, फसल तबाह
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के गोमिया में हाथियों के झुंड से एक जंगली हाथी बिछुड़ गया जो रिहायशी इलाके में घुसने जा रहा था लेकिन QR टिम के द्वारा लगातार हाथियों को जंगल में खदेड़ा जा रहा है। बताते चले कि 37 हाथियों का झुंड बोकारो के गोमिया के ऊपरघाट सहित आसपास के क्षेत्र में जमे हुए है। जंगली हाथियों का झुंड के द्वारा फसल को भी बर्बाद किया गया। वहीं वन विभाग के टिम के द्वारा हाथियों पर नजर रखा जा रहा है।0
0
Report
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकपीड़ा भारी
Noida, Uttar Pradesh:झारखंड के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। वे कुशल जनप्रतिनिधि एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें。 ॐ शांति。0
0
Report
मिर्जापुर हादसे के चार शव एक साथ गांव पहुंचे, पूरे गाँव में मातम
Obra, Uttar Pradesh:मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगवती देई स्थित प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे ने सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गावां गांव में मातम पसरा दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद आज सुबह उनके गांव पहुंचे तो हर आंख नम हो गई। एक साथ चार शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। किसी मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया तो किसी महिला की मांग सूनी हो गई। हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। हादसे के वक्त नीचे कई लोग मौजूद थे और मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतक सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र स्थित बड़गांवां गांव के रहने वाले थे। सभी शवों का मिर्जापुर में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद आज सुबह चारों शव उनके पैतृक गांव पहुंचे। जैसे ही एक साथ चार शव गांव पहुंचे, पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के घर पहुंचे शवों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। बताया गया कि घटना से एक दिन पहले ही मृतक अशोक काम पर गए थे। अशोक के परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। पिता की मौत के बाद इन मासूम बच्चों की दुनिया ही मानो उजड़ गई है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले अन्य मृतकों के परिवारों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किसी मासूम ने अपना पिता खो दिया तो किसी परिवार ने अपना सहारा। चार परिवारों की खुशियां एक झटके में मातम में बदल गईं। शव गांव पहुंचने की सूचना पर जुगैल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के साथ अन्य अधिकारी भी गांव में मौजूद हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। एक साथ चार शव पहुंचने के बाद बड़गावां गांव में मानो शोक की लहर दौड़ गई है। मौके पर सीओ व एसडीएम भी मौजूद हैं।0
0
Report
Advertisement
