247001
KRK के खिलाफ देवबंद कोतवाली में मुकदमा हुआ दर्ज
Saharanpur, Uttar Pradesh:फ़िल्मी कलाकार कमाल राशिद खान KRK के खिलाफ देवबंद कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। आपको बता दें कि उन पर BSP सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी के लिए IPC की धारा 500,509 व SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मायावती ने कमाल राशिद खान और उनके भाई मजीद अली को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा: मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, एक सिपाही घायल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, विशेष चेकिंग अभियान के दौरान गादीखेडा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मोहम्मद उमर और मोहम्मद वसीम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल और चोरी की ई-रिक्शा बेचकर अर्जित 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने 12 जुलाई को एक बुजुर्ग को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी ई-रिक्शा चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों आरोपियों पर अमरोहा और बिजनौर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
एसआईटी की विस्तृत जांच से अज्ञात आरोपियों के नाम खुलने की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:एसआईटी की प्रारम्भिक रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी उसी में टिन्नू यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प, लवकुश, मनीष, अविनाश, करुणेश और रमाशंकर की भूमिका का जिक्र था इसलिए ये सभी आरोपी बनाए गए थे अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि अब एसआईटी की विस्तृत जांच के बाद अज्ञात में कई नाम खुल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, विस्तृत जांच में एसआईटी ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भूमिका खंगाली। जिसमें अनिल मिश्रा की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। उसके पुख्ता साक्ष्य हैं। वहीं, इस बात की भी पुष्टि हुई है कि अनिल की सिफारिश से सबसे अधिक लोग मंदिर में नौकरी पर रखे गए थे। अनिल और सुभाष की भूमिका बेहद संगीन मानी गई है।0
0
Report
अविनाश गहलोत का बांसवाड़ा दौरा: छात्रावास की व्यवस्थाओं पर खास चर्चा
Banswara, Rajasthan:सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत शुक्रवार को बांसवाड़ा जिले के दौरे पर रहे, मंत्री ने माँ त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किए, दर्शन के बाद रात को मंत्री ने शहर के अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हॉस्टल वार्डन कक्ष में पहुंचकर छात्रावास के रजिस्टरों की जांच की और विद्यार्थियों की उपस्थिति व अन्य रिकॉर्ड देखे। मंत्री ने छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों से संवाद किया तथा पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे, जिनका कुछ छात्र संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। बातचीत के दौरान मंत्री ने छात्रों से यह भी पूछा कि वे उन्हें पहचानते हैं या नहीं, जिस पर कई छात्रों ने उनका नाम नहीं बता पाने की बात कही। इस पर मंत्री ने विद्यार्थियों को समझाइश देते हुए कहा कि माता-पिता ने उन्हें पढ़ने और भविष्य संवारने के लिए छात्रावास भेजा है, इसलिए पूरी लगन से अध्ययन करें और जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने छात्रावास में नियमित साफ-सफाई, अनुशासन और दैनिक अध्ययन पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड: सीएम धामी की उच्चस्तरीय आपदा प्रबंधन समीक्षा मॉनसून निगरानी
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Chairs High-Level Disaster Management Review Meeting Amid Monsoon / Visuals उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अपने आवास पर राज्य के सभी जिलों में मॉनसून की स्थिति का जायजा लेने के लिए आपदा प्रबंधन की एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारी बारिश के असर, तैयारियों और डेंगू से बचाव के उपायों की समीक्षा की जा रही है। इस बैठक में संबंधित विभागों के सचिव, सभी 13 जिलों के जिलाधिकारी और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी शामिल हो रहे हैं, जबकि जिला प्रशासन के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से इसमें जुड़ रहे हैं。0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट SIT को स्टेटस रिपोर्ट सीधे कोर्ट को सौंपेगा; फैसला जल्दी
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या | सुप्रीम कोर्ट द्वारा SIT को स्टेटस रिपोर्ट सीधे कोर्ट को सौंपने के निर्देश पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी दिनेंद्र दास जी महाराज ने कहा, "...कोर्ट जल्द से जल्द निर्णय देगा और इसमें सफलता मिलेगी...कोर्ट का जो निर्देश होगा वो हमें स्वीकार्य होगा..."0
0
Report
नैनीताल में रहस्यमयी पत्थरबाजी, nightly fear फैल गई
Nainital, Uttarakhand:रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, 10 दिनों से रात होते ही घरों की छतों पर बरस रहे पत्थर एंकर-नैनीताल के जिला पंचायत और अपर माल रोड क्षेत्र में इन दिनों रहस्यमयी पत्थरबाजी से स्थानीय लोग दहशत में हैं।शहर के इन क्षेत्र में पिछले करीब 10–11 दिनों से हर रात लगभग 8 बजे के बाद अचानक घरों की छतों पर पत्थर गिरने लगते हैं। यह सिलसिला देर रात 12 से 1 बजे तक जारी रहता है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में इसे शरारती तत्वों की हरकत समझा गया, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं के बाद मामला और अधिक संदिग्ध प्रतीत होने लगा है। लोगों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से भी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो दिनों तक रात में जंगल क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति हाथ नहीं लगा। स्थानीय निवासी चंपा ने बताया कि इस घटना से परिवारों का सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं और महिलाएं शाम ढलते ही भय के साये में घरों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही रात के आठ बजते हैं, घरों की छतों पर अचानक पत्थर गिरने लगते हैं। पुलिस को शिकायत देने के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने स्वयं भी जंगल में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, सुरेश चंद भट्ट ने बताया कि जिला पंचायत परिसर, गेस्ट हाउस के ऊपर वाले जंगल और आसपास के क्षेत्र से आबादी की ओर पत्थर फेंके जाने की आशंका है। उनके अनुसार करीब 10–11 दिन पहले शुरू हुई यह घटना अब लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। स्थानीय निवासी निर्मल का कहना है कि अब इस इलाके में रहना मुश्किल हो गया है। लगातार हो रही पत्थरबाजी से लोग परेशान हैं, लेकिन अब तक कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति पकड़ में नहीं आया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग एकजुट होकर पत्थर फेंकने वालों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। लगातार हो रही इस रहस्यमयी पत्थरबाजी ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों का जल्द पता लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
हापुड - नशेड़ी युवक ने चौकी में घुसकर की जमकर तोड़फोड़, शीशे व गमले तोड़े।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां नशे की हालत में एक युवक ने चौकी के अंदर जमकर उत्पात मचाया है। बताया जा रहा है इस नशेड़ी युवक ने काफी देर तक चौकी के अंदर घुसकर तांडव किया है। नशे की हालत में युवक ने चौकी में लगे शीशे व गमले तोड़े हैं। बताया जा रहा है जिस समय इस नशेड़ी युवक ने यह उत्पात मचाया उसे समय कोई भी पुलिसकर्मी चौकी पर मौजूद नहीं था। चौकी में तोड़फोड़ करते समय युवक के हाथ में भी गंभीर चोट आई है। वहीं पुलिस ने चौकी के अंदर तोड़फोड़ करने वाले इस नशेड़ी युवक को फिलहाल हिरासत में ले लिया है। और आरोपी पर आगे कार्रवाई करने की बात कह रही है। पूरी घटना हापुड थाना देहात के दोमयी चौकी की बताई जा रही है0
0
Report
बिजनौर में स्कूल वैन की छत पर बच्चों के बैठने का वीडियो वायरल
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में स्कूल प्रबंधन ने यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाई। वैन के ऊपर बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा है और वैन के अंदर भूसे की तरह बैठाया गया है। बच्चों की जान से किया जा रहा खिलवाड़। वैन की छत पर बैठे बच्चों का वीडियो वायरल। अफजलगढ़ क्षेत्र के असफाबाद चमन गांव के राखी मेमोरियल विद्या निकेतन जनता इंटर कॉलेज की वैन का मामला।वीओ — बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र के असफाबाद चमन गांव में स्थित राखी मेमोरियल विद्या निकेतन जनता इंटर कॉलेज की स्कूल वैन का एक चिंताजनक वीडियो सामने आया है जिसमें स्कूल वाहन की छत पर मासूम बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कई बच्चे वाहन की छत पर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के बैठे हुए हैं, जबकि वाहन सड़क पर चल रहा है।स्कूली बच्चों के परिवहन को लेकर शासन द्वारा सख्त सुरक्षा मानक निर्धारित किए गए हैं, लेकिन यहां उन नियमों की खुलेआम अनदेखी होती दिखाई दे रही है। किसी भी अप्रिय घटना या हादसे की स्थिति में बच्चों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है। अभिभावकों ने भी इस तरह की लापरवाही पर चिंता जताई है और मांग की है कि संबंधित विभाग एवं प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर जांच कराए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में मासूम बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।यूपी सरकार समय समय पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को दिशा निर्देश जारी करती रहती है लेकिन फिल्ड में तैनात अफसरों पर शायद इस तरह के दिशा निर्देश का कोई फर्क नहीं पड़ता है। बिजनौर ARTO और PTO की घोर लापरवाही की वजह से ही इस तरह से वैन के ऊपर बच्चों को बिठाकर ले जाया जा रहा है आखिर कार ये अफसर कर क्या रहे हैं, इतना ही नहीं ट्रेफिक पुलिस क्या कर रही है चप्पे चप्पे पर तैनात ट्रेफिक पुलिस वालों को भी यह वीडियो दिखाई नहीं दे रहा है। क्या जिले के परिवहन विभाग के अफसरों को किसी अप्रिय घटना का इंतजार है तब कार्यवाही होगी बड़ा सवाल?0
0
Report
दिल्ली- बॉम्बे एक्सप्रेसवे पर गड्ढों से पलटी पिकअप, हादसों का जारी कहर
Noida, Uttar Pradesh:इटावा, कोटा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के बाद भी नहीं रुका हादसों का कहर। दिल्ली बॉम्बे एक्सप्रेव वे पर बडौद ओर लबान के बीच गड्ढों में अनियंत्रित होकर पिकप पलटी; चालक घायल। सूचना दी गई।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री भ्रमण के लिए निकले, किसानों से संवाद
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भ्रमण के लिए निकले\nमुख्यमंत्री ने खेत में किसानों के साथ किया संवाद,\nखुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खेत में आजमाये हाथ,\nखेते की निराई गुड़ाई0
0
Report
भिवंडी में इंस्टाग्राम धमकी: आरोपी माफी मांगने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
Thane, Maharashtra:भिवंडी में इंस्टाग्राम धमकी मामले में युवक हुसेन शेख ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया जिसका उद्देश्य घर तोड़ने जैसी धमकी देना और हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करना था. वीडियो वायरल होते ही भिवंडी शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हुसेन शेख के खिलाफ IPC की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया. फिर पुलिस ने उनके द्वारा पद्मानगर क्षेत्र के नागरिकों से माफी मांगने वाला वीडियो रिकॉर्ड करवाकर जारी किया. सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला पहले का वीडियो और माफी मांगने वाला वीडियो अब वायरल हो रहे हैं. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है. आगे की जांच जारी है. बाइट: विनोद पाटील, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, शहर पुलिस स्टेशन0
0
Report
पाटन पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीमकाथाना, पाटन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई। अवैध देसी पिस्टल के साथ एक बदमाश गिरफ्तार। नाकाबंदी के दौरान एक बदमाश को अवैध देसी पिस्टल सहित दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार आर्य उर्फ अटेक कोटपुतली थाना क्षेत्र के हत्या के प्रयास के मामले में वांछित है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारम्भिक जांच में आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहाँ से आया, उसका इस्तेमाल किन-किन घटनाओं में किया गया और क्या उसके साथ इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना में प्रसूता अंजली सैनी की मौत: मुआवजे और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा नीमकाथाना स्थिति: प्रसूता अंजली सैनी की मौत मामला। तीसरे दिन भी मांगों को लेकर नहीं बनी सहमति। हालाकि कुछ मांगों पर सहमति बनी लेकिन मुआवजे और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई पर सहमति नहीं बनी। देर रात तक धरना जारी रहा; प्रदर्शनकारी रात भर मौके पर डटे रहे। एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी। सीकर जिले के नीमकाथाना में प्रसूता अंजली सैनी की मौत को लेकर जारी विवाद तीसरे दिन भी नहीं थामा। प्रशासन और परिजनों के बीच दिनभर वार्ता हुई, लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। एमसीएच अस्पताल के बाहर देर रात तक धरना जारी रहा और प्रदर्शनकारी पूरी रात मौके पर डटे रहे। परिजन एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, कथित लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। आंदोलन आगे उठ सकता है।0
0
Report
बारामती की श्रावणी कुदळे मुलियों में देशभर में पहला स्थान, 710/720
Rui, Maharashtra:बारामतीची श्रावणी कुदळे नीट परीक्षेमध्ये मुलींमध्ये देशात पहिली... देशात पाचवी तर मुलींमध्ये पहिली आली है। पहिल्याच प्रयत्नात श्रावणी कुदळने हे घवघवीत यश संपादन केल्याने तिचे आई-वडील देखील आनंदी आहेत। जिल्हा परिषदेच्या शाळेमध्ये कृष्णा कुदळे आणि जयश्री कुदळे हे शिक्षक आहेत। मुलीने इतकं मोठं यश संपादन करेल असं वाटलं नव्हतं तीने यश संपादन केलं त्याचं कौतुक तिच्या आई-वडिलांना आहे। 720 पैकी तिने 710 मार्क मिळवले आहेत। बायोलॉजी मध्ये 360 पैकी 360 मार्क, केमिस्ट्री मध्ये 180 पैकी 175 तर फीजिक्स 180 पैकी 175 मार्क मिळाले आहेत。0
0
Report
सिंगरौली में कोयला हाईवा की चपेट में युवक की मौत, चक्काजाम के साथ आक्रोश फैल गया
Singrauli, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नहीं थम रहे सड़क हादसे... आए दिन कॉल परिवहन वाहनों की चपेट में आने से लोगों की हो रही मौतें.... तेज रफ्तार कोयला लोड हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत... बड़ोखर में हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा.... शव रखकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम... तेज रफ्तार भारी वाहनों पर उठे सवाल... निजी कंपनी के लिए कोयला लेकर जा रही थी हाईवा... मौके पर पहुंची पुलिस, हादसे के बाद पुलिस प्रशासन लोगों को दी समझाईश.... तब जाकर खुलवाया जाम... बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर में कोयला परिवहन कर रही एक हाईवा की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को टक्कर लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया。 घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और दुर्घटना के लिए तेज रफ्तार भारी वाहनों को जिम्मेदार ठहराया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना कोयला परिवहन करने वाले वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। सूचना मिलने के बाद बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। ग्रामीण मृतक परिवार को मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा0
0
Report
Advertisement
