247001
सहारनपुर में मवेशी चोरी का मामला आया सामने
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के फतेहपुर क्षेत्र के दतौली मुगल गांव में मवेशी चोरी का मामला सामने आया। सूचना के अनुसार दो स्थानीय चोर मवेशी लेकर भाग रहे थे जब एक किसान ने उन्हें देख लिया। जिसके चलते किसान ने मवेशी छीन लिया, लेकिन चोर फरार हो गए। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिजनौर: अवैध कब्जा रोकने की शिकायत पर डीएम ने जाँच के आदेश दिए, धमकी सामने
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--विश्व हिन्दू राष्ट्र सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री रोबिन चौधरी ने अवैध कब्जा धारको की डीएम से की शिकायत। डीएम ने मामले की जाँच के दिए आदेश। जाँच के आदेश होने के बाद अवैध कब्जा धारक में मची खलबली। एक अवैध कब्जा करने वाले इकरामुद्दीन ने दी रोबिन चौधरी को फोन पर अंजाम भुगतने की धमकी। भू माफियाओ द्वारा खेल के मैदान पर अवैध कब्जा करने की शिकायत करना पड़ा महंगा। शिकायत कर्ता रोबिन ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार। थाना नूरपुर इलाके के नंगली पथवारी गांव का मामला।0
0
Report
हरदोई में नमाज़- कुर्बानी पर सख्त निगरानी, पुलिस ने शांति बनाये रखने संकेत दिए
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में शहर में सिनेमा चौराहा से मुन्ने मियां चौराहा, बिलग्राम चुंगी होते हुए सांडी रोड तक फ्लैग March निकाला गया। भारी पुलिस बल के साथ निकले march के जरिए अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि सड़क पर नमाज़, खुले में कुर्बानी और कुर्बानी के अवशेष फेंकने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 100 ईदगाह और 368 मस्जिदों में नमाज़ अदा की जाएगी, जिसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले को 2 सुपर जोन, 7 जोन और 128 सेक्टरों में बांटकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पीआरवी और क्लस्टर मोबाइल लगातार गश्त करती रहेंगी। पुलिस प्रशासन ने पहले ही धर्मगुरुओं, पीस कमेटी और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। एसपी ने कहा कि ड्रोन कैमरा से निगरानी कराई जा रही है, पुलिस की नजर हर गतिविधि पर है और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
दिनदहाड़े बैकुंठपुर: कुमार चौक पर 30 हजार रुपये चोरी, CCTV में आरोपी की रेकी
Muju, Jeonbuk State:एकर - कोरिया जिले बैकुंठपुर में कुमार चौक में दिनदहाड़े बाइक की डिक्की तोड़कर 30 हजार रुपये चोरी होने की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक पंचायत सचिव कबीर दास बैंक से रकम निकालकर स्टाम्प लेने पहुंचे थे। इसी दौरान पांडेय टाइपिंग दुकान के पास बाइक खड़ी कर कुछ देर के लिए अंदर गए, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो आरोपी पहले से इलाके में रेकी करते नजर आ रहे हैं। फुटेज में एक आरोपी नीले रंग की शर्ट पहनकर बाइक चलाते दिखा, जबकि दूसरा काले रंग की शर्ट में बाइक की डिक्की तोड़ते नजर आया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी कुछ ही सेकंड में नकदी निकालकर तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया
Greater Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं निष्पक्ष कार्रवाई का दिया आश्वासन जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर ग्राम बनवारीवास, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर में 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के सम्पूर्ण प्रकरण से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस घटना से क्षेत्र में अत्यंत दुख एवं आक्रोश का वातावरण है तथा पीड़ित परिवार गहरे मानसिक एवं सामाजिक आघात से गुजर रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री . योगी आदित्यनाथ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा सम्पूर्ण मामले में न्यायोचित एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घटना से जुड़े प्रत्येक तथ्य की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशीलता एवं न्याय के सिद्धांतों के साथ कार्य कर रही है तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था एवं समाज में न्याय की भावना बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।0
0
Report
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग आउटसोर्सिंग विरोध: तीन दिन से चला प्रदर्शन
New Delhi, Delhi:दिल्ली मे केंद्र सरकार के अस्पतालों में आउटसोर्सिंग के खिलाफ सफदरजंग अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन। दिल्ली के चार बडे हॉस्पिटल मे नर्सिंग 2 घंटे तीन दिन से नारे बाजी विरोध कर रहे है0
0
Report
वीजा बनवाने के नाम पर 80 हजार की ठगी, विरोध करने पर पीड़ित की पिटाई
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में वीजा बनवाने के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसा वापस मांगने पर दबंगों ने पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दी है। मामला सरायअकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद गांव का है। पीड़ित मो. अहमद का आरोप है कि कुछ लोगों ने विदेश भेजने और वीजा बनवाने के नाम पर उससे 80 हजार रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो वीजा बना और न ही पैसा वापस किया गया। आरोप है कि जब मो. अहमद ने अपना पैसा वापस मांगा तो दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने सरायअकिल थाने पहुँचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
56वां वार्षिक दिवस: मनोज तिवारी ने श्याम लाल कॉलेज को एक करोड़ दान किया
New Delhi, Delhi:श्याम लाल कॉलेज (इवनिंग) में बुधवार को 56वें वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू शामिल हुए। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणी तथा कॉलेज गवर्निंग बॉडी की चेयरपर्सन सविता गुप्ता भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी ने कॉलेज के विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है ताकि छात्रों को आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। समारोह उत्साह और उमंग के माहौल में संपन्न हुआ। बाइट - मनोज तिवारी सांसद बाइट -- जितेन्द्र महाजन विधायक राकेश चावला उत्तर पूर्वी जिला0
0
Report
प्रयागराज: ईद-उल-ज़हरा के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा कड़ी की
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अज़हा 2026 से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: DCP मनीष कुमार शांडिल्य ने कहा, "कल बकरीद पर्व के मद्देनजर पूरे शहर में 400 के आसपास मस्जिद और ईदगाह है जहां नमाज पढ़ी जाएगी। सभी जगह पीस कमेटी की बैठक कर ली गई है। सभी को अवगत करा दिया गया है कि सड़क पर नमाज नहीं होनी है। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी नहीं की जाएगी। कुर्बानी का फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डाला जाएगा। पुलिस द्वारा सुरक्षा का वातावरण कायम करने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है।"0
0
Report
रामगढ़-गोला में बकरीद शांति के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ और गोला पुलिस के द्वारा बकरीद को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। गोला थाना अंतर्गत बकरीद पर्व को लेकर पुलिस निरीक्षक पंकज सर के नेतृत्व में गोला थाना क्षेत्र के गोला बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें थाना प्रभारी बरलगा एवं थाना के सभी पुलिस अधिकारी शामिल हुए।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में बेसन बनाते समय भीषण आग, 4 साल के बच्चे की मौत
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ घर में बन रहा था बेसन, छौंक लगाने पर छप्पर में लगी भीषण आग, भीषण आग में 4 साल के मासूम बच्चे की जिन्दा जलकर मौत, घर में रखे मेहनत मजदूरी से कमाए 30 हजार रूपये भी जलकर हुए राख, बच्चों और सामान बचाने के चक्कर में पिता भी झुलसा, सूचना के बाद मौके पर नहीं पहुँची दमकल, लोगों खुद ही पानी डालकर बुझाई आग, घटना के बाद मौके पर पहुँची इलाका पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी, अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके के नूरपुर रोड की घटना।0
0
Report
अमेठी में बकरीद के अवसर पर पुलिस ने फ्लैग मार्च कर शांति की अपील
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- बकरीद के दृष्टिगत थाना जामों पुलिस का फ्लैग मार्च, त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए बाजार व संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया marcher, पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी।0
0
Report
ललितपुर में ईद-उल-अजहा पर सुरक्षा कड़ी, मस्जिदों में शांति की अपील
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बकरीद को लेकर पुलिस फोर्स अलर्ट नजर आ रहा है। जिसको देखते हुये आज ललितपुर पुलिस अधीक्षक और DM सत्यप्रकाश ने भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर की मुख्य सड़कों पर पैदल गस्त किया। इस दौरान उन्होंने शहर की मुख्य मस्जिदों के इमामो और इलाको के जिम्मेदार लोगों से बातचीत की, उन्होंने ईद उल अजहा के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के सम्बंध में जरूरी दिशा निर्देश भी दिये। सड़को पर नमाज अदा न कि जाये और पर्व को शांति शांति के साथ मनाया जाये इसको लेकर लोगों से अपील की साथ मस्जिदों और इलाकों में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।0
0
Report
Advertisement
ईद-उल-अज़हा 2026 से पहले लखनऊ में पुलिस ने सुरक्षा कड़े इंतजाम कर दिए
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने ईद-उल-अज़हा 2026 से पहले सुरक्षा उपायों पर कहा, "कल 28मई को बकरीद मनाया जाएगा। पूरे जनपद में पुलिस ने तैयारियां कर ली है। सभी जोन में थाना प्रभारियों, ACP द्वारा पीस कमेटी की बैठक कर ली गई है। सभी स्टेकहोल्डर से वार्ता कर ली गई है...पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया है...1500 पुलिस बल, 6 कंपनी PAC और RAF की एक कंपनी तैनात की गई है।"0
0
Report
झांसी में बकरी ईद के लिए सुरक्षा प्रबंध पुख्ता, फ्लैग मार्च और CCTV निगरानी
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में बकरा ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वी/ओ.1- बकरा ईद के मद्देनजर झांसी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने, एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ और थाना प्रभारियों के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाया और जिले के सभी संवेदनशील स्थानों, मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं।0
0
Report
CRF डे 2026: IIT दिल्ली ने एडवांस्ड रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रदर्शन दिखाया
New Delhi, Delhi:आईआईटी दिल्ली के सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी (CRF) ने 27 मई, 2026 को ‘CRF डे 2026’ मनाया। CRF डे पर रिसर्चर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, फंडिंग एजेंसियां और टेक्नोलॉजी पार्टनर्स एक साथ आए और उन्हें IIT दिल्ली का एडवांस्ड रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर और चल रहे साइंटिफिक कोलैबोरेशन दिखाए गए। IIT दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. रंगन बनर्जी ने इस मौके पर 'CRF हैंडबुक' लॉन्च की। CRF हैंडबुक, यूज़र-फ्रेंडली और आसान फॉर्मेट में, इन एडवांस्ड रिसर्च फैसिलिटीज़ के स्पेसिफिकेशन्स और कैपेबिलिटीज़ की एक झलक दिखाती है। CRF, ऑप्टिकल कैरेक्टराइज़ेशन, हाई-रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग, फ़िज़िकल प्रॉपर्टी मेज़रमेंट, बायोमेडिकल एप्लीकेशन, एलिमेंटल एनालिसिस, फ़ैब्रिकेशन आदि क्षेत्रों में रिसर्च को मुमकिन बनाता है। इस मौके पर बोलते हुए IIT दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. रंगन बनर्जी ने कहा, “IIT दिल्ली की सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी का आखिरी मकसद लेटेस्ट रिसर्च फैसिलिटी देना और ग्लोबली कॉम्पिटिटिव और लोकल लेवल पर काम की रिसर्च को मुमकिन बनाना है। हमारा मकसद IIT और पूरे देश में रिसर्चर और स्टूडेंट को 24/7 एक्सेस देना है।”0
0
Report
Advertisement
