icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शिक्षा के मंदिर में बढ़ता व्यापार, अभिभावक बेहाल

ASAmit SinghFollow33m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले में निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षा, जिसे समाज का आधार और मंदिर कहा जाता है, वही अब धीरे-धीरे व्यवसाय का रूप लेती नजर आ रही है। अभिभावकों का आरोप है कि प्राइवेट स्कूलों ने पढ़ाई से ज्यादा कमाई पर ध्यान केंद्रित कर लिया है। जिले के कई निजी विद्यालयों में हर साल किताबें बदलने का सिलसिला जारी है। महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें जबरन लागू की जा रही हैं, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पहले जहां एक बच्चे की किताब से दूसरा भी पढ़ लेता था, वहीं अब हर साल नई किताबें खरीदना मजबूरी बन गया है। यहीं नहीं, स्कूलों में टाई, बेल्ट, जूते और ड्रेस भी तय दुकानों या स्वयं विद्यालय से ही खरीदने का दबाव बनाया जाता है। अभिभावकों का कहना है कि यह सब एक सुनियोजित कमीशनखोरी का हिस्सा है, जिसमें बच्चों की पढ़ाई एक साधन बनकर रह गई है। इस व्यवस्था का सबसे ज्यादा असर मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है, जिनकी आर्थिक स्थिति पर इसका सीधा प्रभाव पड़ रहा है। कई अभिभावक बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने में खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि जब शिक्षा सेवा के बजाय मुनाफे का माध्यम बन जाती है, तो उसका असर पूरे समाज के भविष्य पर पड़ता है।
0
0
Report

​सिकंदराराऊ में अक्रूर जयंती की धूम: श्रद्धा और समरसता के संगम में डूबा शहर

Mohammad RajaMohammad RajaFollow36m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​सिकंदराराऊ। श्री वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को वार्ष्णेय समाज के कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। भक्ति और सामाजिक समरसता के इस महोत्सव में न केवल वार्ष्णेय समाज, बल्कि माहेश्वरी, महाजन और अन्य वैश्य वर्गों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। ​उत्सव का आगाज मोहल्ला बारहसैनी स्थित अक्रूर पार्क में महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण, विधि-विधान से पूजन और महाआरती के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला ने नगर को भक्तिमय कर दियाlप्र प्रातः 7 बजे 'श्री मंदिर बनिया बारहसैनी' से प्रभात फेरी निकली। संकीर्तन करते श्रद्धालुओं का कारवां जीटी रोड, नयागंज, बड़ा बाजार और तहसील मार्ग जैसे प्रमुख क्षेत्रों से गुजरा। राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने अक्रूर जी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाजोत्थान का संकल्प लिया। ​शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजनों ने समां बांध दिया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रात्रि में विशाल प्रीतिभोज का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में समाज बंधुओं ने शामिल होकर एकता का परिचय दिया। ​शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। शहर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा और भाजपा नेता पंकज गुप्ता ने मंडी गांधीगंज में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें ​पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान,व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय और बबलू सिसोदिया मौजूद रहे l ​कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेंद्र वार्ष्णेय (पिंटू जी), नीरज वैश्य, अखिल वार्ष्णेय, राज वार्ष्णेय (सभासद), गिरीश मोहन गुप्ता, और हर्ष वार्ष्णेय सहित प्रमुख समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा। ​इस मौके पर प्रमुख रूप से पंकज गुप्ता, नीरज वार्ष्णेय मामा, डॉ. महेंद्र वार्ष्णेय, रोहित बाबा, शुभम वार्ष्णेय, अमन गुप्ता, जीतू महेश्वरी, विवेक वार्ष्णेय, मोनू वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, शिव कुमार लाला, राकेश वार्ष्णेय (पत्रकार), नंदलाल वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय (राजा जी), मीरा महेश्वरी, विशाल दरगड़, और सोमेश यादव सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन केवल एक जयंती समारोह न रहकर, समाज की एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बन गया।
0
0
Report

रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव मिलने से मचा हड़कंप

Dipu RawatDipu RawatFollow45m ago
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:महराजगंज। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक किशोर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत करौता उर्फ नेबुईया निवासी प्रिंस शर्मा (15) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रिंस घर से इंदरपुर चौराहे जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान पता चला कि खुशहालनगर के पास रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान प्रिंस के रूप में की। बताया जा रहा है कि किशोर के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही घुघली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष घुघली कुँवर गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन की टक्कर से मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर से चोरी हुए पीतल के घंटे बरामद, एक युवक को किया गिरफ्तार

Lalit KumarLalit KumarFollow49m ago
Devchara, Uttar Pradesh:आंवला, थाना सिरौली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 6 पीतल के घंटे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त की पहचान राकेश कुमार मौर्य पुत्र भोलेराम मौर्य, निवासी ग्राम नगरिया सादात थाना मीरगंज, जनपद बरेली (उम्र करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौरी शंकर मंदिर, गुलड़िया उपराला से कुछ दिन पूर्व चोरी हुए पीतल के घंटे एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक के थैले में लेकर पिपरिया तिराहा स्थित प्रतीक्षालय में बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक के थैले में 6 पीतल के घंटे (5 छोटे व 1 मध्यम आकार) बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने ये घंटे मंदिर से चोरी किए थे और उन्हें बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
0
0
Report

सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाल बाल बच्चे यात्री

Mohammad AsimMohammad AsimFollow1h ago
Sandana, Uttar Pradesh:सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर रालामऊ गांव के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया l इस दुर्घटना में बस चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिजायर कार (संख्या UP 78 FC 1911) मिश्रिख से सिधौली की ओर जा रही थी। वहीं, टूरिस्ट बस (संख्या UP 32 ZN 6734) लखनऊ से नैमिषारण्य की दिशा में जा रही थी। रालामऊ गांव के समीप पहुंचते ही दोनों वाहनों में टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बस चालक चंदन शर्मा, पुत्र सीताराम शर्मा, निवासी कानपुर रोड सेक्टर-जी एलडीए कॉलोनी, लखनऊ को मामूली चोटें आईं। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। बस में लखनऊ की सचिवालय कॉलोनी के लगभग 25 यात्री सवार थे, जो इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद डिजायर कार का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही संदना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

पूरनपुर में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-नकदी बरामद।

FKFirasat KhanFollow1h ago
Gairatpur Jabti, Uttar Pradesh:पूरनपुर पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम दयाराम (25 वर्ष) निवासी सराय नवदिया, खुटार, शाहजहाँपुर और आजाद (23 वर्ष) निवासी धनसिंहपुर, खुटार, शाहजहाँपुर हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत थाना पूरनपुर पुलिस ने 11 अप्रैल को सुबह 4:05 बजे ग्राम जेठापुर नहर पुलिया के पास से दोनों को दबोचा। तलाशी में इनके पास से लूट के ₹5000 नकद, एक 12 बोर का नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने लूटा गया सामान बेचकर यह रकम जुटाई थी।यह घटना 6 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। अमित वर्मा पुत्र रामदास, निवासी सबलपुर खास, पूरनपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लेकर अपने गांव लौट रहे थे। राकेश के ड्यूबेल के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना पूरनपुर में मु0अ0सं0 141/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लगातार दबिश और जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस गुड वर्क की सराहना की है।
0
0
Report
Advertisement

चियासर गंगा घाट पर बनेगा पक्का पुल

NDNikhil DixitFollow2h ago
सेम्रिया, हरपालपुर, उत्तर प्रदेश:कटियारी क्षेत्र और कन्नौज के बीच चियासर गंगा घाट पर पक्के पुल के निर्माण को शासन ने स्वीकृति दे दी है। सवायजपुर और छिबरामऊ के विधायकों के प्रयासों से यह मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू और छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पुल के निर्माण की मांग की थी। चियासर घाट हरपालपुर के जीवनपुरवा मजरा दहेलिया के पास स्थित है। पुल का निर्माण ईपीसी मोड पर किया जाएगा, जिस पर 288 करोड़ 99 लाख 22 हजार रुपए की लागत आएगी।वर्तमान में चियासर घाट पर गंगा नदी पार करने का एकमात्र साधन नाव है। बरसात के मौसम में यह मार्ग बंद हो जाता है, जिससे कटियारी क्षेत्र के लोगों को कन्नौज पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर की दूरी के बजाय 80 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। पुल बनने के बाद यह दूरी घटकर 30 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे हरदोई और कन्नौज की लगभग चार लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।इस पुल के निर्माण से कटियारी क्षेत्र छिबरामऊ, गुरसहायगंज, कन्नौज, कानपुर और फर्रुखाबाद के राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगा। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बताया कि पुल निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने इस परियोजना को क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी बताया है।
0
0
Report

बाइक साइकिल से टकराई, छात्र समेत तीन घायल

NDNikhil DixitFollow2h ago
सेम्रिया, हरपालपुर, उत्तर प्रदेश:हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सुभौआपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर बाइक सवार जीजा-साले की बाइक साइकिल सवार स्कूली छात्र की साइकिल से टकरा गयी। जिससे तीनो लोग गंम्भीर रुप से घायल हो गए पाकर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी हरपालपुर मे भर्ती कराया गया है। वहाँ पर डॉक्टर ने छात्र की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ललुआमऊ गांव निवासी सिद्धार्थ 19 वर्ष शनिवार सुवह अपने जीजा बांसी गांव निवासी सफाई कमी रंजेश 22 के साथ बाइक से भरखनी ब्लॉक जा रहे थे। ज्यूरी चंद्रमपुर गांव निवासी कक्षा छः का छात्र ऋषि 11 वर्ष साइकिल से अपने स्कूल जीनियस पब्लिक में पढने जा रहा था। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सुभौआपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बाइक सवार की साइकिल से टक्कर हो गई। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को एंबुलेंस से हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।वहां पर ऋषि की हालत गंभीर होने डॉक्टर ने हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाये थे।
0
0
Report
Advertisement

शराब पीकर गाली गलौज करने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

NDNikhil DixitFollow2h ago
सेम्रिया, हरपालपुर, उत्तर प्रदेश:अरवल थाना क्षेत्र के नाऊपुरवा मजरा दयालपुर गांव निवासी सर्वेंद्र सिंह यादव 52 वर्ष पुत्र दरबारी सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 7 अप्रैल समय करीब 4 बजे गांव के ही अमित यादव शराब के नशे में दरवाजे के सामने गाली गलौज करने लगे पीड़ित के द्वारा जब गाली देने का विरोध किया गया तो आरोपी अमित और उसकी पत्नी साधना माता कुंडला देवी सब लोग एक राय होकर अपने हाथों में लाठी डंडा लेकर एवं ईट पत्थर से मारने पीटने लगे जिससे वहां घायल हो गया शोर सुनकर आसपास के लोग आए और बचाया तभी आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए हैं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है शुक्रवार को अरवल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है
0
0
Report

हापुड -परिजन करते रहे गुमशुदा बेटे की तलाश, पुलिस ने कर दिया अंतिम संस्कार।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow3h ago
Hapur, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है। जहां सिंभावली थाना पुलिस की संवेदनहीनता का बड़ा मामला सामने आया है। परिवार अपने बेटे को तलाशता रहा, लेकिन पुलिस ने उसे लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से नाराज़ परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया, जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए दो सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार मामला सिंभावली थाना क्षेत्र का है, जहां 22 वर्षीय प्रशांत नामक युवक एक अप्रैल की रात अपने दोस्त की बाईक मांगकर गंगा स्नान के लिए घर से निकला था। रास्ते में सड़क दुघर्टना में घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने घायल को सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया जहां स्थिति को देखते हुए मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। 3 अप्रैल को घायल प्रशांत की मृत्यु हो गई। जिसके बाद बिना किसी को सूचना दिए लावारिस मानकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया। परिवार के लोग अपने बेटे की तलाश के लिए इधर-उधर भटकते रहे।परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पुलिस से मदद मांगी, लेकिन समय पर न तो गुमशुदगी दर्ज की गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। परिजनों को एक हफ्ते बाद सूचना मिली कि युवक का सड़क हादसे में निधन हो गया था। पुलिस ने उसकी पहचान किए बिना उसे लावारिस मान लिया और अंतिम संस्कार भी कर दिया। परिजनों को इस बात की जानकारी कई दिन बाद मिली, जिसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा।गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस समय पर सूचना देती तो वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार खुद करते।मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की। वहीं एसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए और प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए दो सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

​महाराणा प्रताप महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण संपन्न

Mohammad RajaMohammad RajaFollow4h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​सिकंदरा राऊ। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-26 का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने की। ​छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और रंगोली के साथ-साथ देशभक्ति कविता और नृत्यों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरीlविभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक और क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। श्री विश्वनाथ प्रताप ने वर्षभर की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। ​प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के संदेशों से प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. मंजू उपाध्याय, प्रो. विनीता सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
0
0
Report

Eow में पूर्व बी जे पी जिला अध्य्क्ष भी दोषी

Hemant NagziriyaHemant NagziriyaFollow4h ago
Anjad, Madhya Pradesh:अंजड पेयजल योजना घोटाला: करोड़ों के फर्जी भुगतान पर EOW इंदौर में FIR दर्ज* बड़वानी/अंजड। नगर परिषद अंजड की बहुप्रतीक्षित पेयजल योजना में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। इस मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर द्वारा गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में शासन द्वारा नगर परिषद अंजड को घरेलू नल कनेक्शन योजना के तहत ₹12.207 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी। इस योजना का उद्देश्य नगर के लगभग 2700 घरों तक घर-घर पेयजल उपलब्ध कराना था। कार्य अधूरा, फिर भी पूरा भुगतान EOW की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि योजना का कार्य आज तक पूर्ण नहीं हुआ है और ठेकेदार द्वारा कोई पूर्णता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बावजूद नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बिना किसी कटौती के करीब ₹10.20 करोड़ का भुगतान कर दिया। जांच में यह भी पाया गया कि कार्य से संबंधित माप पुस्तिका (Measurement Book) और कैशबुक में गंभीर अनियमितताएं हैं। कई जगहों पर कार्य विवरण अधूरा है, हस्ताक्षर नहीं हैं और गलत प्रविष्टियां की गई हैं। EOW इंदौर ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (जालसाजी), 409 (आपराधिक विश्वासघात), 120B (षड्यंत्र) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(सी), 13(1) के तहत मामला दर्ज किया है। मंजुला राकेश पाटीदार, श्रीमती पुष्पा परमार, तत्कालीन CMO सुरेन्द्र सिंह परमार, अमरदास सैनानी, मायाराम सोलंकी, तत्कालीन इंजीनियर दिनेश पटेल, लेखापाल हुकुमचंद मालवीय, ठेकेदार कंपनी के प्रोपराइटर परेश सोरठिया एवं ठेकेदार सनीष मकवाना पूर्व बी जे पी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खण्डेलवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top