244901
उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति कैदी के लिए बनी है मसीहा
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर जिला जेल में 8 साल से बंद कैदी की सजा पूरी हो चुकी थी लेकिन वह जुर्माना नहीं भर सका। जेल प्रशासन और उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति ने मिलकर उसकी जुर्माना राशि कोर्ट में जमा कराई। इसके बाद उसको जेल से रिहा कर दिया गया और उसने कई सालों बाद खुले आसमान में सांस ली। इस कदम की चारों ओर सराहना हो रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायबरेली के ओई गांव में बारिश से ईंट का मकान ढहा, 5 बकरियाँ मरी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे ईंटो से बना मकान लगातार हो रही बारिश के चलते ढह गया है। मकान के मलबे मे जानवरों की दबकर मौत हो गई जबकि इंसानी जानें सुरक्षित हैं। मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र स्थित ओई गांव का है। यहां लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राम सनेही के पक्की ईंटों से बना कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में मलबे के नीचे दबकर 5 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य बकरी के दबे होने की आशंका है। मकान गिरने से पीड़ित का गेहूं, राशन और गृहस्थी का सारा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए शासन-प्रशासन से मुआवजा दिलाने और हर संभव मदद का भरोसा दिया है।0
0
Report
सहरसा में कुख्यात अपराधी मृत्युंजय यादव गिरफ्तार; 19 मामलों में फरार आरोपित हिरासत में
Saharsa, Bihar:जहाँ सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. गिरफ्तार अपराधी मृत्युंजय यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित 19 संगीन मामले दर्ज हैं जिसमे करीब आधा दर्जन हत्या का मामला दर्ज है और यह अपराधी पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था. इधर पुलिस लगातार अपराधी मृत्युंजय यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी मृत्युंजय यादव जनसेवा ट्रेन से कहीं जा रहा था जिसके बाद पुलिस की टीम ने अपराधी मृत्युंजय यादव का पीछा करते हुए बेगूसराय स्टेशन से अपराधी मृत्युजंय यादव को धर दबोचा. इस सम्बंध में प्रभारी SDPO धीरेंद्र पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी मृत्युंजय यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी सहित अन्य कुल 19 संगीन मामले दर्ज हैं और यह पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था. अपराधी को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेजा जा रहा है.0
0
Report
नेपाल त्रासदी के संदर्भ में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने तात्कालिक मदद की पुष्टि की
Ranchi, Jharkhand:नेपाल त्रासदी को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, पूरी सूचनाएं इकठ्ठा की जा रही है, भारत सरकार ने तुरंत ही कदम उठाया। बड़ी प्राकृतिक आपदा थी, जिस तरह से ग्लेशियर टूटा और आपदा में वो बदल गया, जो दृश्य थे वो भयावह थे। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं जो लोग मिसिंग हैं स्वस्थ रहें, पीएम मोदी ने इस मामले में तुरंत बात कर हेलीकॉप्टर भेजने का काम किया। भारत हमेशा पड़ोसियों के साथ तत्पर रहता है। भारत की फौज देश में किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा हो नर सेवा नारायण सेवा के भाव से तुरंत भारत के वीर जवान कूदते हैं। जो भी मिसिंग हैं स्वस्थ रहें और नेपाल जल्दी से जल्दी प्राकृतिक आपदा से उबरे ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।0
0
Report
Advertisement
वाशिम के स्कूल ने पेड़ों को राखी बांधकर वृक्ष रक्षाबंधन मनाया
Washim, Maharashtra:रिपोर्टर:गणेशा मोहळे, वाशीम अँकर:भाऊ-बहिणीच्या प्रेमाचे प्रतीक असलेला रक्षाबंधन सण वाशिमच्या एसएमसी इंग्लिश स्कूलच्या विद्यार्थ्यांनी अनोख्या पद्धतीने साजरा केला. राष्ट्रीय हरित सेनेतील चिमुकल्यां विद्यार्थ्यांनी परिसरातील प्राचीन वृक्षांना राख्या बांधून ‘वृक्ष रक्षाबंधन’उपक्रम राबविला.या उपक्रमात विद्यार्थ्यांनी वृक्षतोड रोखण्यासोबतच पर्यावरण संवर्धनाची शपथ घेतली. गेल्या १७ वर्षांपासून शाळेत हा उपक्रम सातत्याने राबविला जात आहे. वृक्षलागवडीसोबतच लावलेल्या वृक्षांचे संगोपन आणि संरक्षण करणे गरजेचे असल्याचा संदेश यावेळी देण्यात आला.0
0
Report
नेपाल बाढ़: हेलीकॉप्टर से राहत कार्य जारी, मृतकों की संख्या 389 पहुंची
Noida, Uttar Pradesh:Trishuli (Nepal): Nepal Flash Flood/Rescue Operations Underway In Flood-Affected Areas Using Helicopters / Visuals / reax नुवाकोट, नेपाल: हेलीकॉप्टर की मदद से तेज़ी से बचाव कार्य किए जा रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित जगहों पर लाया जा रहा है। बचाव दल के सदस्यों को भी हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजा जा रहा है। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद प्रभावित लोग अपने परिजनों और संबंधियों की तलाश कर रहे हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर के टूटने और भूस्खलन के कारण आई भयानक अचानक बाढ़ और मलबे के भारी बहाव से मरने वालों की संख्या बढ़कर 389 हो गई है।0
0
Report
हिमाचल की राजनीति: 1500 रुपए की मानदेय गारंटी पर कांग्रेस-BJP घमासान
Shimla, Himachal Pradesh:रक्षाबंधन पर हिमाचल प्रदेश की सियासत में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की कांग्रेस सरकार की गारंटी को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा विधायक रीना कश्यप ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बहनें हर महीने 1500 रुपए का इंतजार कर रही हैं और अब यह इंतजार नाराजगी में बदल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के साथ वादा खिलाफ़ी की है। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं केवल 1500 रुपए नहीं मांग रही हैं, बल्कि अपने पांच साल के पूरे बकाये की मांग कर रहीं हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं से झूठ बोला और रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भी प्रदेश की बहनों को निराशा ही हाथ लगी है। क्या है हर महीने ₹1500 की गारंटी? साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने हिमाचल की महिलाओं के लिए हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता का वादा किया था। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बनी और यह वादा प्रदेश की राजनीति में लगातार विपक्ष के निशाने पर रहा। हालांकि सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत कुछ महिलाओं को 1500 रुपए देने की शुरुआत की है, लेकिन यह सम्मान राशि पात्रता शर्तों के साथ दी जा रही है। रीना कश्यप ने कहा कि सरकार को अब घोषणाओं के बजाय महिलाओं को जवाब देना चाहिए। उनका कहना है कि रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों से उपहार की उम्मीद करती हैं, लेकिन हिमाचल की महिलाएं सरकार से अपने हक के 1500 रुपए का इंतजार कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में प्याज 35 रुपये किलो पर बिक्री: सरकार का नया कदम
New Delhi, Delhi:लोकेशन: आदर्श नगर राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर स्टेशन पर पहुंची कादा एक्सप्रेस नासिक से प्याज लेकर दिल्ली पहुंचे कांदा एक्सप्रेस राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रही प्याज की कीमतों से परेशान लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने उठाया कदम दिल्ली में अब सरकारी दरों पर लोगों को मोहल्ला कराया जाएगा प्याज आजादपुर मंडी में 50 से 60 रुपए किलो पहुंची प्याज की कीमत है प्याज की बड़ी कीमतों से दिल्ली वासी हो रहे परेशान महंगाई से राहत दिलाने के लिए सरकार दिल्ली में अलग-अलग जगह पर ₹35 किलो कि दर पर देगी प्याज0
0
Report
हरिद्वार सिडकुल की सड़क जंग: युवक-युवती समेत कई भिड़े, वीडियो वायरल
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार, सिडकुल हरिद्वार सिडकुल की सड़क बनी जंग का मैदान, युवक-युवती के विवाद में सड़क पर भिड़े कई लोग。 कंपनी में काम करने वाले युवक-युवती के आपसी विवाद के बाद सड़क पर जमकर मारपीट。 वायरल वीडियो में युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते दिखे, महिलाओं के भी झगड़े में शामिल होने की तस्वीरें。 मारपीट के दौरान बेल्ट भी चली, सड़क पर काफी देर तक हंगामा होने की बात सामने आई。 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, वीडियो में मारपीट का पूरा घटनाक्रम कैद。 मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली, वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू。 सिडकुल पुलिस वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान और विवाद की वजह पता करने में जुटी。0
0
Report
फतेहपुर: दादों पुल से युवती ने यमुना में छलांग, तलाश जारी
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में दादों पुल से यमुना में कूदी युवती किशनपुर-दादों को जोड़ने वाले यमुना पुल से युवती ने लगाई छलांग युवती को नदी में कूदता देख राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना पुल पर युवती का दुपट्टा और अन्य सामान मिला सूचना पर फतेहपुर और बांदा जनपद की पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय मछुआरों की मदद से शुरू हुआ तलाश अभियान यमुना में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव से रेस्क्यू में दिक्कत सूचना पर एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची कई घंटे के रेस्क्यू के बाद भी युवती का नहीं मिला सुराग किशनपुर थाना क्षेत्र के यमुना पुल का मामला0
0
Report
Advertisement
तिरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में आशीर्वाद लिया, नेपाल संकट पर भारत का साथ
Haridwar, Uttarakhand:भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने जूना अखाड़े में स्थित मायादेवी मंदिर और भैरों मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी महाराज और महामंत्री हरि गिरी महाराज समेत कई साधु संतों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। तीरथ सिंह रावत ने नेपाल आपदा पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस संकट की घड़ी में भारत सरकार अपने पड़ोसी देश नेपाल के साथ खड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सीमाएं नेपाल से मिलती है और अन्य राज्य भी नेपाल से जुड़े हुए हैं। इसलिए सरकार को सीमावर्ती इलाकों की भी चिंता है। किसी भी त्रासदी या आपदा से बचने के लिए हमारी पूरी तैयारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत राहत बचाव दल अलर्ट है। वहीं वंदे मातरम को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि आज साधु संत भी अपने कार्यक्रमों की शुरुआत वंदे मातरम से कर रहे हैं। कानून बनने के बाद विपक्ष भी दो लाइन ही सही लेकिन वंदे मातरम गाने लगा है। बाइट - तीरथ सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा0
0
Report
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से चालक समेत दो की मौत, 34 घायल
Azamgarh, Uttar Pradesh:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बेल्थरा डिपो की रोडवेज बस लखनऊ से बलिया के लिए रवाना हुई थी। देर रात आजमगढ़ की ओर बढ़ते समय स्टोन नंबर 191 के पास सामने आये पिकअप वाहन की गति अचानक अनियंत्रित हो गई। पिकअप को बचाने के प्रयास में बस चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बस एक्सप्रेसवे किनारे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से टकरा गई। दुर्घटना की जोरदार टक्कर से बस में सवार चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गई; लगभग 34 यात्री घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल और आसपास के अस्पतालों में भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बस को हटाने की कार्रवाई शुरू की। जिलाधिकारी ने घायलों में अधिकतर मऊ व बलिया के रहने की पुष्टि की और मृतक परिवारों को सहायता राशि दी जाएगी।0
0
Report
जम्मू-कश्मीर के सीएम ओमर अब्दुल्ला ने रक्षाबंधन पर जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omar Abdullah extends warm greetings to the people of Jammu & Kashmir on Raksha Bandhan. He said the festival celebrates the cherished bond of love, trust and mutual respect between siblings and expressed hope that it brings happiness, peace and prosperity to every household while strengthening unity and harmony across J&K.0
0
Report
Advertisement
बायपास पर बड़ा बस हादसा: 5 की मौत, 11 घायल
Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ ब्यावरा-इंदौर बायपास पर बड़ा बस हादसा, 5 की मौत, 11 घायल, घुमावदार ओवरब्रिज पर तिरछी होकर रगड़ाती गई स्लीपर बस हादसे में 5 यात्रियों की मौत, तकरीबन 11 घायल होने की प्रारंभिक सूचना, गहरी नींद में सो रहे कई यात्री ब्रिज से नीचे गिरे, बस ब्यावरा से इंदौर जा रही थी, घायलों को ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, एसपी, एसडीएम सहित पुलिस-प्रशासन का अमला अस्पताल पहुंचा, भोपाल बायपास के घुमावदार ट्राएंगल ब्रिज को हादसे की वजह माना जा रहा, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, राहत-बचाव कार्य जारी ब्यासर में बड़ा हादसा की जांच में जुटी पुलिस ब्यावरा के देहात थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
धौलपुर में अवैध खनन के खिलाफ तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर。 बाड़ी सदर पुलिस ने अवैध खनन परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी छिपे पत्थर ब्लॉक का परिवहन कर रही तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान तीनों वाहन चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है。 भरतपुर रेंज आईजी प्रीति चन्द्रा द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई थानाधिकारी बाड़ी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने पहली ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुंधापुरा मोड़ से, दूसरी को देवीसिंह फार्म हाउस के पास से और तीसरी को माधव पैलेस के पास से पत्थर ब्लॉक भरे हुए जब्त किया। तीनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
बिहार सरकार ने रक्षाबंधन पर दो दिनों के लिए महिलाओं की बस सेवा मुफ्त कर दी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना आज पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बिहार सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए बिहार के बहनों के लिए बस सेवा दो दिनों के लिए फ्री कर दी है। बस से जा रही महिलाओं ने कहा सरकार का यह पहल बेहद ही सराहनीय है। सरकार ने बिहार के बहनों को रक्षाबंधन पर यही तोहफा दिया है बस सेवा फ्री कर के। हम लोग बहुत खुश हैं।0
0
Report
Advertisement
