244901
रामपुर में बाइक चोरी के आरोप में दिल्ली के दो युवक हुए गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में बिलासपुर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दिल्ली के दो युवकों को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर माठखेड़ा रोड बाइपास पुल के नीचे छापेमारी की गई। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में एक चोरी की बाइक और दो अवैध चाकू बरामद किए गए। आरोपी बाइक को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कटनी की 49 रेत खदानें बंद, नदी में JCB-पोकलेन से अवैध उत्खनन वीडियो
Katni, Madhya Pradesh:कटनी की 49 रेत खदानें बंद हैं... न टेंडर हुआ, न खनन की अनुमति मिली... इसके बावजूद नदी के बीचोंबीच रात के अंधेरे में जेसीबी और पोकलेन मशीनें गरज रही हैं। नदी की धारा में रैंप बनाकर रेत निकालने का वीडियो सामने आने के बाद खनिज विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक हलचल मच गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कटनी की सभी रेत खदानें बंद हैं, तो आखिर नदी का सीना चीरकर रेत कौन निकाल रहा है? मामला कलेक्टर आशीष तिवारी तक पहुंचा तो उन्होंने खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित को टीम के साथ मौके पर जांच के लिए रवाना कर दिया। हालांकि कलेक्टर ने वीडियो उमरिया जिले की सीमा का होने की आशंका भी जताई है। दरअसल, कटनी जिले में रेत खनन का जिम्मा संभाल रही मेसर्स धनलक्ष्मी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने करीब डेढ़ साल पहले अपनी 49 रेत खदानें सरेंडर कर दी थीं। इसके बाद कंपनी के पास मौजूद पुराने स्टॉक से ही रेत की बिक्री किए जाने की बात सामने आई थी। लेकिन अब नदी के भीतर भारी मशीनें उतारकर रेत निकालने का वीडियो सामने आने से पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। वायरल वीडियो में रात के अंधेरे में जेसीबी और पोकलेन मशीनों के जरिए नदी के बीच रैंप तैयार कर रेत का उत्खनन करते हुए देखा जा सकता है। सवाल यह भी है कि यदि यह उत्खनन बिना वैध अनुमति किया जा रहा है, तो इसकी निगरानी की जिम्मेदारी किसकी है, मामला सिर्फ अवैध उत्खनन और सरकारी राजस्व के नुकसान तक सीमित नहीं है। नदी की धारा के बीच भारी मशीनें उतारकर रैंप बनाना पर्यावरणीय दृष्टि से भी गंभीर सवाल खड़े करता है। इससे नदी के प्राकृतिक प्रवाह, जलीय जीवों और पर्यावरण पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। ऐसे में एनजीटी के पर्यावरणीय दिशा-निर्देशों के पालन और खनन नियमों की निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित टीम के साथ मौके पर जांच कर रहे हैं। अब जांच में दो अहम बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट होगी—पहला, नदी में जिस स्थान पर उत्खनन हो रहा है, वह किस जिले की सीमा में आता है और दूसरा, वहां रेत निकालने के लिए वैध अनुमति है या नहीं। कटनी की खदानों के टेंडर और संचालन आदेश जारी होने के बाद ही खनन शुरू किया जा सकेगा। फिलहाल वायरल वीडियो ने खनिज विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में नदी के भीतर रात के अंधेरे में मशीनें चलाने वालों के नाम सामने आते हैं या मामला जिले की सीमा के विवाद में ही उलझकर रह जाता है। बाइट रत्नेश दीक्षित जिला खनिज अधिकारी0
0
Report
राजस्थान में निवेश समझौतों को धरातल पर उतारने की कवायद तेज, समीक्षा बैठक
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के निवेश समझौतों को धरातल पर उतारने की कवायद।\nमुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में की एमओयू की प्रगति की समीक्षा,\nनिवेश समझौतों के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश,\nलंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश,\nभूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों का सत्यापन कर प्रक्रिया में लाएं तेजी,\nजिन निवेश प्रस्तावों में जमीन की जरूरत नहीं, उन्हें जल्द उतारें धरातल पर,\nनिवेश प्रस्तावों की स्वीकृति में नहीं हो अनावश्यक देरी,\nविभागवार निर्धारित लक्ष्यों और अब तक की प्रगति की भी हुई समीक्षा,\nमुख्य सचिव ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश,\nकहा- निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता,\nसभी विभाग आपसी समन्वय के साथ करें काम,\nबैठक में संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष और अधिकारी रहे मौजूद।0
0
Report
बसनिया-ओढारी बाँध से विस्थापन बनाम विकास: ग्रामीणों का विरोध तेज
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - बसनिया-ओढारी बांध पर आर-पार विकास बनाम विस्थापन की जंग जल-जंगल-जमीन बचाने ग्रामीणों का ऐलान बैठक हुई विफल एंकर- मंडला और डिंडोरी जिले में प्रस्तावित बसनिया और ओढारी बांध परियोजना को लेकर अब टकराव के बीच समाधान की तलाश तेज हो गई है। बांध निर्माण से जहां कथित तौर पर हजारों हेक्टेयर जमीन और करीब 31 गांव प्रभावित होने की बात सामने आ रही है, जबकि सांसद का कहना है कि डिंडोरी ओर मण्डला जिले के केवल 5 गांव प्रभावित होंगे वहीं ग्रामीण अपनी पुश्तैनी जमीन, जंगल और अस्तित्व बचाने के लिए विरोध पर अड़े हैं। दूसरी ओर प्रशासन का दावा है कि इस परियोजना से 42 गांवों को लाभ मिलेगा और 100 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। اسیissues पर जिला योजना भवन में सांसद, कैबिनेट मंत्री, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रभावित गांवों के प्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक हुई। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि विकास की इस परियोजना की कीमत क्या आदिवासियों को अपनी माटी छोड़कर चुकानी पड़ेगी? वीओ- जिला योजना भवन में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों, प्रभावित गांवों के सरपंचों और ग्रामीणों ने अपनी बात रखी। बसनिया और ओढारी बांध परियोजना का विरोध कर रहे ग्रामीणों का साफ कहना है कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जल, जंगल और जमीन नहीं छोड़ेंगे। उनका विरोध सिर्फ जमीन के डूब क्षेत्र तक सीमित नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति, परंपरा और पीढ़ियों से जुड़े अस्तित्व का भी सवाल है। वहीं प्रशासन परियोजना के फायदे गिनाते हुए दावा कर रहा है कि बांध बनने से 42 गांवों को लाभ मिलेगा और 100 मेगावाट बिजली का उत्पादन संभव होगा। पर तस्वीर का दूसरा पहलू भी बेहद अहम है। परियोजना से मंडला और डिंडोरी जिले के 31 गांव प्रभावित होंगे और करीब 7 हजार हेक्टेयर भूमि पर असर पड़ेगा。 वीओ- ऐसे में बैठक के केंद्र में सिर्फ बांध निर्माण नहीं, बल्कि विकास और विस्थापन के बीच संतुलन का सवाल भी रहा। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन ग्रामीणों की आशंकाओं का समाधान किस तरह निकालते हैं। क्योंकि बिजली और विकास की जरूरत अपनी जगह है, लेकिन जल, जंगल और जमीन से जुड़ी हजारों लोगों की जिंदगी کو नजरअंदाज करना भी आसान नहीं होगा। अंतिम लाइन- सवाल बांध बनने या न बनने का ही नहीं, बल्कि यह भी है कि विकास की धारा बहे तो किसकी कीमत पर? बाईट - तितरा सिंह मरावी - सरपंच - ग्राम ओढारी बाईट - बाजारी लाल सरवटे - सरपंच - ग्राम दरगढ़ बाईट - फग्गन सिंह कुलस्ते - सांसद0
0
Report
Advertisement
पौड़ी हादसा: इको कार खाई में गिरने से सात मौत, बचाव जारी
Olakamanda, Uttarakhand:पौड़ी अपडेट। जनपद पौड़ी के रिखणीखाल ब्लॉक में भीषण सड़क हादसा हुआ है।यहां एक इको कार खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल है।राहत-बचाव कार्य जारी है।हादसे में फिलहाल सात लोगों की मौत हो गई है। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे।हादसे में कार चालक की भी मौत हो गई है। अभी घायलों को निकालने का काम चल रहा है.कार में सवार सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं और दीदी-भुलि योजना के फॉर्म भरने रिखणीखाल गई हुई थीं. वहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ.0
0
Report
विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर परतावल व छतिराम बूथों का मंडलायुक्त व डीआईजी ने परखी व्यवस्था
Shikarpur, Uttar Pradesh:निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश परतावल/महराजगंज। आगामी विधानसभा निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त गोरखपुर इन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र डॉ. एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी महराजगंज शिवशरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने परतावल व छतिराम स्थित पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।0
0
Report
केलवाड़ा के उप जिला अस्पताल में बदहाली, मरीजों को पानी-चद्दर नहीं मिली
Baran, Rajasthan:उप जिला अस्पताल केलवाड़ा में बदइंतजामी का आलम, मरीजों को न चद्दर मिली न पीने का पानी बारां जिलें के केलवाड़ा कस्बे के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अस्पताल में सफाई, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब नजर आ रही है। कहीं मरीजों के बिस्तरों पर चद्दर तक नहीं है, तो कहीं बेड के गद्दे फटे और क्षतिग्रस्त पड़े हैं। वार्डों में गंदगी पसरी हुई है और शौचालयों की हालत भी बदतर बनी हुई है। । महिला वार्ड में बेड पर चद्दर नहीं है, कई जगह गद्दे फटे हुए थे। खिड़कियों के शीशे टूटे होने से ठंडी हवाएं सीधे मरीजों तक पहुंच रही हैं। सर्दी के मौसम में भर्ती मरीजों और महिलाओं को इससे भारी परेशानी हो रही है। वार्डों और शौचालयों में गंदगी जमा होने से संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। पेयजल के नाम पर लगे वाटर कूलर बदहाल हैं, जिससे मरीजों और परिजनों को स्वच्छ पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में सूअर खुलेआम घूमते नजर आए, जिससे स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान कई जगह चिकित्सकों और नर्सिंगकर्मियों की कुर्सियां खाली मिलीं। ड्यूटी के समय कार्मिकों के मौजूद नहीं होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।0
0
Report
Advertisement
सीकर में सुरक्षित बचपन अभियान: शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट व साइबर अपराधों पर ट्रेनिंग
Sikar, Rajasthan:सीकर में बच्चों को लैंगिक अपराधों, साइबर अपराधों और सुरक्षा से जुड़े मामलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नालसा (NALSA) के सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम न्यायालय अध्यक्ष श्रीमती रूपा गुप्ता के निर्देशन में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से दो-दो शिक्षकों, प्राथमिकता से एक महिला और एक पुरुष शिक्षक, को शामिल किया गया। शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट, बच्चों के साथ होने वाले लैंगिक अपराध, गुड टच-बैड टच और साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अभियान के प्रथम चरण में 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे' के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए थे। इन शिविरों में न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों तथा अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया। अब अभियान के दूसरे चरण में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे स्कूलों में बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दे सकें और किसी भी प्रकार की घटना या शिकायत सामने आने पर उचित कार्रवाई एवं सहायता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा बाल अपराधों की रोकथाम के लिए शिक्षकों की भूमिका को मजबूत करना है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में भाजपा-बीएपी गठबंधन: निर्दलीयों से दूरी, सियासी समीकरण बदले
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी के बीच हुए गठबंधन के बाद जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव में दोनों दलों को सफलता मिली, लेकिन पंचायत समिति प्रधान और उपप्रधान के चुनाव में सियासी समीकरण बदल गए। प्रतापगढ़ और अरनोद में भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन नहीं दिया और अपने उम्मीदवार उतारकर जीत दर्ज की। इसके बाद गठबंधन को लेकर उठे सवालों और भाजपा जिलाध्यक्ष के वायरल पत्र पर अब भाजपा ने सफाई दी है। राज्य मंत्री हेमंत मीणा और पार्टी के जिला प्रभारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा ने गठबंधन की शर्तों का पूरी तरह पालन किया, लेकिन प्रतापगढ़ और अरनोद में बीएपी के चुनाव चिह्न पर प्रत्याशी उतारने के बजाय निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतारे गए। भाजपा ने स्पष्ट किया कि गठबंधन बीएपी के साथ था, निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ नहीं। भाजपा ने भविष्य में बीएपी से गठबंधन की स्थिति में पार्टी के चुनाव चिह्न पर ही प्रत्याशी उतारने की अपेक्षा जताई। इस सफाई के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की राजनीति और स्थानीय स्तर पर तालमेल को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है.0
0
Report
रावतसर पंचायत समिति उप प्रधान चुनाव 2026: मतदान शुरू, सुरक्षा चाक चौबंद
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : रावतसर पंचायत समिति उप प्रधान पद चुनाव 2026, उप प्रधान पद हेतु मतदान की प्रकिया हुई शुरू, रावतसर पंचायत समिति परिसर में चल रहा है मतदान, कांग्रेस प्रत्याशी ममता समर्थक सदस्यों संग पहुंची मतदान करने, मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ में, रावतसर एसडीएम शुभम शर्मा और पुलिस सीओ विक्रम चौहान सहित पुलिस जाप्ता मौजूद0
0
Report
Advertisement
फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी: आरोपी गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के साइबर थाने के सीआई मुकेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत संदिग्ध बैंक खातों एवं म्यूल अकाउंट्स के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान साइबर ठगी से जुड़े एक मामले की जांच में बैंक स्टेटमेंट और केवाईसी दस्तावेजों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच में गणेशपुर निवासी अरविंद पाटीदार का बैंक खाता संदिग्ध पाया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी विजेश पाटीदार निवासी खेरमाल, थाना दोवड़ा ने अपने मित्र से उधारी के पैसे जमा करवाने और पुराना कर्ज चुकाने का बहाना बनाकर उसका क्यूआर कोड प्राप्त किया था। इसके बाद साइबर ठगी से प्राप्त राशि मित्र के बैंक खाते में जमा करवाकर लेन-देन किया जाता था। इस तरह मित्र के बैंक खाते का उपयोग म्यूल अकाउंट के रूप में किया जा रहा था। साइबर थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजेश पाटीदार को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करना स्वीकार किया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है。0
0
Report
झारखण्ड के राज्यपालTarai स्मृति समारोह में नौ व्यक्तियों को सम्मानित किया
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- रुद्रपुर पहुंचे झारखण्ड के राज्यपाल। स्थान- रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर झारखन्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां उन्होंने आयोजित स्मृति समारोह मे उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने डीडी चौक और मेडिकल कालेज में लगी पंडित रामसुमेर शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये, इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा तराई की स्थापना करने में पंडित राम सुमेर शुक्ला का अहम योगदान था; 112वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने का सौभाग्य मिला है।0
0
Report
मथुरा में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर, सड़क-नाली और ऑफिस ध्वस्त
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: अवैध कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, सड़कें, नाली व ऑफिस ध्वस्त मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने जिले में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही दो अनाधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की है। उपाध्यक्ष के निर्देश और सचिव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। प्राधिकरण द्वारा पहली कार्रवाई गौर केन्द्र इंडस्ट्रियल एरिया के मौजा-कोटा चन्दन नगर, कोटा में की गई। यहाँ रोहित अग्रवाल द्वारा बिना किसी पूर्व विधिक स्वीकृति या मानचित्र अनुमोदन के लगभग 6000.00 क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस मामले में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27(1) व 28(1) के तहत वाद संख्या MTDA/Z4/ANI/2025/0000851 दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और 18 जून 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित हुआ। निर्धारित समय में निर्माण न हटाने पर प्रवर्तन दल ने मौके पर बनी सड़क, नाली और ऑफिस को ध्वस्त कर दिया। इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई मौजा गणेशरा स्थित सीमेंट गोदाम के पीछे खसरा संख्या 591 व 592 पर की गई। जहाँ निर्माणकर्ता द्वारा बिना पूर्व विधिक स्वीकृति व तलपट मानचित्र अनुमोदन के अवैध निर्माण व सड़क का निर्माण किया गया था। इस प्रकरण में भी अधिनियम की धारा 27(1) व 28(1) के तहत वाद संख्या MTDA/Z4/ANI/2026/0001024 योजित करते हुए 17 अगस्त 2026 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया था, जिसके अनुपालन में प्रवर्तन दल ने अनाधिकृत कॉलोनी की सड़क को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि उपाध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
श्रद्धा कपूर पटना पहुंचीं, अक्षरा सिंह के साथ प्रमोशनल इवेंट में धमाकेदार परफॉर्मेंस
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक प्रमोशनल इवेंट और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ परफॉरमेंस के लिए पटना पहुंचीं। उन्होंने इस शहर से मिले प्यार को लेकर खुशी और उत्साह जाहिर किया।0
0
Report
एसडीएम के अचानक निरीक्षण से बाढ़ अस्पताल में सफाई व ड्यूटी के मुद्दे उभरे
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी कृष्णा जोशी के अचानक अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुँचने पर हड़कंप मच गया। एसडीएम के अस्पताल पहुँचते ही स्वास्थ्यकर्मी और अस्पताल प्रबंधन तुरंत हरकत में आ गए। आनन-फानन में अस्पताल के कर्मचारी और उपाधीक्षक मौके पर पहुँचे। एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लैब, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी और कूड़े का ढेर देखकर वे भड़क गईं। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगाई और अस्पताल की सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण जगह पर स्वच्छता के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, निरीक्षण के दौरान तीन डॉक्टर और कुछ नर्सिंग स्टाफ अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर भी एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित पाए गए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से जवाब-तलब किया जाएगा। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टर की कमी पर उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टर की उपलब्धता को लेकर स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर जल्द से जल्द डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति का प्रयास किया जाएगा। बाइट कृष्णा जोशी, एसडीएम, बाढ़0
0
Report
शाजapur में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सफल, 2936 आवेदन, 90% से अधिक उपस्थिति
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए शनिवार को जिलेभर में चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले के कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण कुल 2936 विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म जमा किए थे। इसके लिए जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी दीपा कीर के अनुसार परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। परीक्षा के लिए शाजापुर में एक केंद्र बनाया गया था, जहां 409 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं कालापीपल में तीन परीक्षा केंद्रों पर क्रमशः 432, 288 और 347 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसी तरह मोहन बड़ोदिया में दो केंद्रों पर 360 और 222 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शुजालपुर में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों पर क्रमशः 384, 288 और 207 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिला शिक्षा अधिकारी दीपा कीर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए जिले में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कुल 2936 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।0
0
Report
Advertisement
