244901
बहराइच में पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो चचेरे भाइयों की गई जान
Rampur, Uttar Pradesh:बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव में एक घटना में दो चचेरे भाइयों की जान चली गई। सूचना के अनुसार 13 वर्षीय लड़का और 11 वर्षीय लड़का आम बीनने गए थे, जहां बारिश से भरे गड्ढे में दोनों डूब गए। आपको बता दें कि एक को बचाने की कोशिश में दूसरा भी डूब गया। साथ ही परिवार वालों ने खोजबीन के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुंछ में नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान तेज, मनोज सिन्हा ने पदयात्रा की अगुवाई
Chikri Ban, एंकर: पुंछ में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत एक विशाल नशा विरोधी पदयात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ जन आंदोलन को और मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी की अपील की। वीओ: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज पुंछ जिले में आयोजित एक विशाल नशा विरोधी पदयात्रा का नेतृत्व किया। इस पदयात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पदयात्रा से पहले आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि पिछले 57 दिनों से चल रहा नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान अब कई जिलों तक पहुंच चुका है और एक मजबूत जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ जमीनी स्तर पर व्यापक जन जागरूकता पैदा करना और नशा-आतंकवाद की जड़ों को समाप्त करना है। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को खत्म करने के लिए हर स्तर पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। ड्रग तस्करों, नशा पेडलर्स और आतंक फंडिंग से जुड़े तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने युवाओं को देश और समाज का भविष्य बताते हुए कहा कि उन्हें नशे की गिरफ्त से दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने महिलाओं से भी अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उपराज्यपाल ने कहा कि अभियान के दूसरे चरण में अब पंचायत स्तर पर विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि गांव-गांव तक नशा विरोधी संदेश पहुंच सके और जम्मू-कश्मीर को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। पुंछ से नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश देते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि प्रशासन और समाज के साझा प्रयासों से ही इस चुनौती का मुकाबला किया जा सकता है। सरकार अब पंचायत स्तर तक अभियान को विस्तार देकर नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। शॉट्स और बाईट0
0
Report
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चौकी प्रभारी निलंबित, रायपुर ग्रामीण में बड़ा एक्शन
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई दुष्कर्म मामले में लापरवाही पर चौकी प्रभारी पर गिरी गाज silayari चौकी प्रभारी SI जितेंद्र दुबे निलंबित एसपी ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने की बड़ी कार्रवाई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले की विवेचना में घोर लापरवाही का आरोप निलंबन अवधि में एसपी कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) से संबद्ध रहेंगे पीड़िता को न्याय दिलाने जनप्रतिनिधियों ने एसपी से की थी शिकायत कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन, 9 जून को चक्काजाम की दी थी चेतावनी0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्लास्टर गिरने से व्यक्ति की मौत: बिल्डर पर लापरवाही के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का प्लास्टर गिरने से व्यक्ति की मौत ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। बिसरख थाना क्षेत्र स्थित अरिहंत अंबर सोसाइटी में बिल्डिंग का प्लास्टर टूटकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद सोसाइटी के निवासियों में डर और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, टावर डी-1507 में रहने वाले 46 वर्षीय विकास चावला शनिवार शाम अपनी बाइक से सोसाइटी से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बिल्डिंग के बाहरी हिस्से से प्लास्टर का एक बड़ा टुकड़ा उनके ऊपर आ गिरा। प्लास्टर गिरने से बाइक असंतुलित हो गई और वह नीचे गिर पड़े। गिरने के दौरान उनका सिर पास की दीवार के किनारे से टकरा गया, जिससे उन्हें चोट आई और काफी खून बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें पास में ही एक निजी यथार्थ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से इमारतों के बाहरी हिस्से का प्लास्टर खराब हो रहा है, लेकिन बिल्डर की ओर से समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) ने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए बिल्डर से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को ज्ञापन भेजने की तैयारी भी की जा रही है। निवासियों का समर्थन जुटाने के लिए हर टावर के रिसेप्शन पर हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया है। वही नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06.06.2026 को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत Arihant Amnber सोसाइटी में एक व्यक्ति विकास चावला पुत्र रविंद्र चावला उम्र 46 वर्ष जोकि सोसाइटी से बाहर निकल रहे थे, तभी ऊपर से प्लास्टर गिरने से उनकी बाइक डिसबैलेंस होकर गिर गई, जिससे उनका सिर दीवार के किनारे पर लग गया। उपरोक्त व्यक्ति को घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजन मौके पर मौजूद है। शांति व्यवस्था स्थापित है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ में साइकिलिंग और योग कार्यक्रम धमाकेदार शुरुआत
Begun, Rajasthan:फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा रविवार सुबह Sunday ऑन साइकिल कार्यक्रम और योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस उप अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। सुभाष चौक से इंदिरा गांधी स्टेडियम तक निकाली गई रैली में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद स्टेडियम में योग, रोप स्किपिंग और अन्य फिटनेस गतिविधियाँ आयोजित हुईं। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। पुलिस जवानों ने आमजन को नियमित व्यायाम और फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित किया।0
0
Report
पश्चिम बंगाल शराब एसोसिएशन के सचिव बिजन पात्रा पर प्रति क्रेट वसूली का कथित आरोप
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): BIJAN PATRA (SECRETARY, LIQUOR ASSOCIATION) ON ALLEGED EXTORTION PER CRATE OF LIQUOR & BEER UNDER TMC पश्चिम बंगाल शराब एसोसिएशन के सेक्रेटरी बिजन पात्रा कहते हैं, '...पहली मांग यह है कि हमें जो प्रॉफिट मार्जिन मिलता था, वह बहुत समस्या वाला था। वह बहुत कम था। हमें 2-3% का प्रॉफिट मार्जिन मिलता था। सरकार की सारी कटौतियों के बाद हमें यह मिलता था। हमारी मांग है कि MRP पर 10% का मार्जिन मिले। इससे दुकान और कारोबार बच जाएगा...' राजारहाट, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल शराब एसोसिएशन के सेक्रेटरी बिजन पात्रा कहते हैं, '...पहली मांग यह है कि हमें जो प्रॉफिट मार्जिन मिलता था, वह बहुत समस्या वाला था। वह बहुत कम था। हमें 2-3% का प्रॉफिट मार्जिन मिलता था। सरकार की सारी कटौतियों के बाद हमें यह मिलता था। हमारी मांग है कि MRP पर 10% का मार्जिन मिले। इससे दुकान और कारोबार बच जाएगा...'0
0
Report
भरतपुर में हनुमान बेनीवाल सभा के बाद मंत्री जवाहर बेढम पर विरोध बढ़ा
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर 21 जून को भरतपुर में हनुमान बेनीवाल की सभा को लेकर बोले गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम, केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण का एक विषय हो सकता है, लेकिन जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल नागौर सांसद ने भरतपुर के लाल के लिए किया है उसको कोई भी भरतपुर का जन स्वीकार नहीं करेगा, लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद और विरोध हो सकता है, स्तरहीन शब्दों का इस्तेमाल कर भाषा पर संयम नहीं होना राजनीति में बर्धाश्त के काबिल नहीं, इसके कड़े शब्दों में निंदा करते हैं...0
0
Report
Advertisement
11kV लाइन से टकराकर बुजुर्ग ट्रैक्टर चालक 80% झुलसे, लापरवाही का आरोप
Alwar, Rajasthan:झूलती 11 हजार केवी लाइन बनी काल: ट्रैक्टर ट्रॉली के संपर्क में आते ही लगी आग, बुजुर्ग 80% झुलसे अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां नोहरे में काम कर रहे एक बुजुर्ग ट्रैक्टर चालक की ट्रॉली ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। हादसे में बुजुर्ग श्री राम मीणा गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों के अनुसार, श्री राम मीणा अपने नोहरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली से काम कर रहे थे, तभी नीचे झूल रही विद्युत लाइन ट्रॉली से टच हो गई। संपर्क होते ही ट्रैक्टर में आग भड़क उठी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। परिजन तुरंत उन्हें कठूमर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जयपुर के लिए रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। वहीं परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नोहरे के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी लाइन जमीन से मात्र करीब 8 फीट ऊंचाई पर थी। इस संबंध में पहले भी विभाग को लिखित शिकायत देकर लाइन को ऊंचा करने की मांग की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। परिजनों का आरोप है कि विभाग की इसी लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ।0
0
Report
खस्ताहाल सड़कें बन रही गांव के लिए मौत की राह, वीडियो वायरल
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) सड़क से डामर और गिट्टी ग़ायब, गहरे गड्ढों में भरा पानी, ग्रामीणों ने खराब सड़क के वीडियो सोशल मीडिया वायरल कर विकास पर खड़े कर रहे हैं सवाल। चाकसू विधानसभा क्षेत्र के माधोराजपुरा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत बीची से माधोराजपुरा जाने वाली सड़क है खस्ताहाल। ग्रामीणों ने चाकसू विधायक से की सड़क बनवाने की मांग, खराब सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल। बीमार लोगों के लिए खस्ताहाल सड़क बनी हुई है जानलेवा, वाहनों का चलना तो दूर आए दिन गड्ढों में फंस रहे हैं वाहन। मानसून की पहली बारिश ने ही खोली विकास की पोल, पंचायत से माधोराजपुरा उपखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क बनी हुई है खस्ताहाल।0
0
Report
राजस्थान में खेलों के विकास पर कांग्रेस का जोर, RCए चुनाव जल्द कराने की मांग
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ने जोधपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महंगाई सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर नियंत्रण करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में खेल गतिविधियों, विशेषकर क्रिकेट के विकास की अनदेखी की जा रही है। अमीन पठान ने कहा कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव पिछले ढाई वर्षों से नहीं कराए गए हैं, जिससे क्रिकेट और अन्य खेलों के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस फिर से सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेशभर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं और टूर्नामेंटों का आयोजन किया जाएगा, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच मिल सके। पठान ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। प्रेस वार्ता में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जफर खान, पूर्व विधायक मनीषा पवार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।0
0
Report
Advertisement
वासुदेव देवनानी का दावा: विपक्ष के प्रदर्शन और जमीन पर अंतर
Jodhpur, Rajasthan:CJP को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और धरातल की वास्तविकता में बहुत बड़ा अंतर : वासुदेव देवनानी जोधपुर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान मीडिया से खास बातचीत में देश के लोकतंत्र, संविधान और युवाओं की भूमिका पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने देश में हाल ही में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर धरना-प्रदर्शनों और नैरेटिव पर तीखा प्रहार किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं के प्रति आस्था बनी रहनी चाहिए। इन संस्थाओं के प्रति अश्रद्धा पैदा करना किसी भी तरह से उचित नहीं है। इस तरह के बेवजह के प्रदर्शनों से विदेशों में भारत के लोकतंत्र की गलत छवि बनती है, इसलिए विपक्ष को इससे बाज आना चाहिए। देश के संविधान को कोई डैमेज नहीं कर सकता। युवाओं को संदेश देते हुए देवनानी ने कहा कि भारत का युवा देशभक्त है और उसकी जड़ें बहुत गहरी हैं। युवा बहकावे में आने वाला नहीं है। सोशल मीडिया के प्रभाव पर उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और धरातल की वास्तविकता में बहुत बड़ा अंतर है। विपक्ष के प्रदर्शनों का जितना शोर सोशल मीडिया पर था, जमीन पर उतने लोग भी नहीं जुटे। उन्होंने साफ किया कि Modi सरकार लोकतंत्र में विश्वास रखती है और सबको अपनी बात कहने का पूरा अवसर देती है, लेकिन इन प्रदर्शनों को युवाओं का कोई समर्थन नहीं मिला है।0
0
Report
15 लाख के बरामदे का शिलान्यास, माता शबरी आश्रम में भील विकास की पहल
Begun, Rajasthan:#गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र के जलकी का खेड़ा स्थित माता शबरी आश्रम में विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ द्वारा घोषित 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले खुले बरामदे का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भील समुदाय के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने आश्रम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भैरों सिंह चौहान, पूर्व प्रधान देवीलाल जाट और भाजपा नेता अशोक कुमार जैन ने विधायक द्वारा समाज के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि भील समाज के उत्थान और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।0
0
Report
शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के शौर्य को जम्मू-कश्मीर में स्मरण, अल्मोड़ा में सैन्य सम्मान
Almora, Uttarakhand:जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद हो गए।वे 5 असम रेजिमेंट में तैनात थे और ऑपरेशन शेरूवाली के तहत तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। अभियान के दौरान दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में उनका पैर फिसल गया और वे गहरी खाई में गिर गए। साथियों ने तत्काल बचाव अभियान चलाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया。 सेना के 150 जनरल अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी मूल रूप से अल्मोड़ा के बगवालीपोखर क्षेत्र के निवासी थे। उनका परिवार वर्तमान में पांडेखोला में रहता है। उन्होंने 8 जून 2024 को भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया था। महज 25 वर्ष की आयु में उन्होंने देश सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया। जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सैन्य अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्थिव शरीर को वायुसेना के विशेष विमान से उत्तराखंड लाया जा रहा है। शहीद अधिकारी का अंतिम संस्कार अल्मोड़ा में पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा0
0
Report
Advertisement
INDIA गठबंधन पर भाजपा नेता की टिप्पणी: विपक्ष मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): SAMIK BHATTACHARYA (WEST BENGAL BJP PRESIDENT) ON INDIA BLOC MEETING / TMC CHIEF MAMATA BANERJEE / TMC LEADER ABHISHEK BANERJEE कोलकाता: INDIA गठबंधन की बैठक पर पश्चिम बंगल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "ये हास्यास्पद विषय है... आज तक आपने कभी सुना कि INDIA गठबंधन के सभी दलों ने एक साथ प्रेस वार्ता की हो? दिल्ली में चुनाव के दौरान INDIA गठबंधन के ही दल आम आदमी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रत्याशी मैदान में उतारे, पश्चिम बंगाल में खुलेआम ममता बनर्जी ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा। INDIA गठबंधन कहा है?... तृणमूल कांग्रेस जा चुकी है। अनहोनी को होनी करना संभव नहीं है। आगामी 20 साल में भारत की सत्ताधारी पार्टी, भाजपा को हटाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है लेकिन लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक सशक्त विपक्ष की जरूरत है। दुर्भाग्य है कि भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में कोई काबिल विपक्ष नहीं है..."0
0
Report
राज्य के गोदबरिश मिश्रा विद्यालय के स्थापना अवसर पर मुख्यमंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन की उपस्थिति
Rajya re 2 nd Godabarisha Mishra vidyalaya ra vittiprastara sthapana abasara re aain mantri Prithviraj Harichandan nka mantabya0
0
Report
Sant Devanand Maharaj's cremation draws thousands of devotees, demand for justice intensifies
Jaipur, Rajasthan:स्लग-संत देवानंद महाराज की समाधि-अभिनव अग्रवाल -सवाई माधोपुर 07 जून 2026 कोटा के चंद्रेसल मठ के महंत संत देवानंद महाराज की शुक्रवार रात कुछ लोगो द्वारा चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई ,जिसके बाद आज सवाई माधोपुर जिले के सुरवाल थाना क्षेत्र के चाणक्य दह स्थित आश्रम पर साधु संतों एंव हजारों लोगो की मौजूदगी में आज संत देवानंद मजराज के पार्थिव देह को समाधि दी गई ,समाधि देने से पूर्व साधु संतों एंव सैंकड़ो ग्रामीणों व संत के भक्तों द्वारा पहले संत की पार्थिव देह की आश्रम परिसर में ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर शव यात्रा निकाली गई और उसके बाद आश्रम परिसर में ही साधु संतों की मौजूदगी में पार्थिव देह को समाधि दे दी गई । गौरतलब है कि संत देवानंद महाराज मूलतया सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के रजमाना गांव के रहने वाले है , ओर पिछले कई सालों से घर परिवार को छोड़कर वे संत बन गए थे और चाणक्य दह स्थित आश्रम सहित कोटा के चंदेसल मठ के महंत बन गए थे ,वे कभी कोटा स्थित मठ तो कभी सवाई माधोपुर के चाणक्य दह स्थित आश्रम पर रहते थे ,शुक्रवार रात कोटा के चंद्रेसल मठ पर कुछ लोगो द्वारा चाकुओं से गोदकर उनकी हत्या कर दी गई ,जिसके बाद कोटा के मठ से जुड़े साधु संतों व अनुयायियों में गहरा रोष व्याप्त हो गया ,कोटा पुलिस ने शव को कोटा अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया , वही संत की हत्या को लेकर आक्रोशित साधु संत एंव उनके भक्त धरने पर बैठ गए और न्याय की मांग करने लगे ,इस दौरान ,उंन्होने सरकार और प्रशासन से पांच सूत्री मांग की ,जिसमें एसआईटी का गठन और मामले की गहनता से जांच, फास्ट ट्रैक अदालत में मामले की सुनवाई और अपराधियों को दंड, चाणक्या धाम पर महाराज श्री की समाधि एवं स्मारक निर्माण, जिला मुख्यालय पर महाराज श्री के नाम से महाविद्यालय खोलना, रजवाना सरकारी स्कूल का नामकरण महाराज श्री के नाम से करने की मांग रखी ,धरना प्रदर्शन के बाद कई दौर की वार्ता चली और प्रशासन द्वारा सभी मांगो पर सहमति देने के बाद संत का शव परिजनों द्वारा लिया गया और बिता रात शव सवाई माधोपुर के चाणक्य दह आश्रम पहुंचा ,जहाँ आज संत के पार्थिव देह को समाधि दी गई । वही संत देवानंद महाराज की हत्या को लेकर पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सात टीमें बनाई गई ۔ जिन्होंने कुछ सन्दिग्ध लोगो को भी डिटेंन किया है ,लेकिन अभी तक संत की हत्या के सही कारणों का पता नही चल पाया ,संत के भक्तों ओर परिजनों सहित संत के गुरु भाई संतो का कहना है कि संत देवानंद महाराज को न्याय मिलना चाहिए ,जिन लोगो ने संत की हत्या की है उनका या तो एनकाउंटर हो या उन्हें फाँसी की सजा दी जाए ,अगर सरकार और प्रशासन द्वारा संत को न्याय नही दिलाया गया तो उनके भक्त व साधु संत सड़को पर उतरेंगे ओर संत को न्याय दिलाने के लिए बड़ा आंदोलन करेंगे ,जो शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।0
0
Report
Advertisement
