244901
रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की दो इमारतें हुई सील
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की दो इमारतों को शत्रु संपत्ति घोषित कर सील किया गया है। इन इमारतों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी शामिल है। प्रशासन ने पहले ही विश्वविद्यालय को इमारतें खाली करने का निर्देश दिया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद, राजस्व और शत्रु संपत्ति विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन इमारतों को सील कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बखरी गोलीकांड: विश्वकर्मा पूजा के दौरान किसान पर गोली, जांच जारी
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। बखरी थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा कर रहे एक किसान को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायल किसान को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र की हैं, जहां विश्वकर्मा पूजा के दौरान गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि बखरी थाना क्षेत्र के रहने वाले किसान अनमोल महतो रात में अपने घर के सामने विश्वकर्मा पूजा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही अनमोल महतो गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल अनमोल महतो को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।परिजनों का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी गांव के ही रहने वाले हैं और जान मारने की नीयत से अनमोल महतो पर गोली चलाई गई। हालांकि, गोली चलाने के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।0
0
Report
Hanumangarh में हेरोइन तस्करी मामले में वांछित साहिद अली उर्फ मंत्री गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: हेरोइन तस्करी मामले में वांछित गिरफ्तार, आरोपी साहिद अली उर्फ मंत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, संगरिया पुलिस को मिली सफलता, टिब्बी में दर्ज NDPS मामले में चल रहा था फरार, हेरोइन तस्कर ने लिया था साहिद अली का नाम, थानाधिकारी अमर सिंह ने टीम सहित किया गिरफ्तार0
0
Report
अंता नगर पालिका: निर्दलीयों के कांग्रेस में शामिल होने से बोर्ड बनाने के आसार बढ़े
Baran, Rajasthan:अंता नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनने के आसार , तीनों निर्दलीय कांग्रेस खेमे में जाने की सूचना ,कांग्रेस खेमे में छाई खुशी की लहर बारां जिले के अंता में एक बार फिर से निर्दलीयों की दम पर कांग्रेस द्वारा नगर पालिका में बोर्ड बनाने के स्पष्ट आसार नजर आ रहे हे यहां तीनों निर्दलीय पार्षद कांग्रेस खेमे में चले जाने की सूचना के बाद कोंग्रेसी खेमे में खुशी की लहर छाई हुई हे ।। बता दे कि नगर निकाय चुनाव में 35 वार्डो में से कांग्रेस तथा भाजपा को 16,16 बराबर बराबर सीटें मिली हे वही 3 निर्दलीय चुनाव जीते हे जिनमें 2 निर्दलीय कांग्रेस समर्थित हे ऐसे में तीनों निर्दलीयों के कांग्रेस खेमे में चले जाने की सूचना के चलते कांग्रेस का लगातार चौथी बार बोर्ड बनता हुआ नजर आ रहा हे । पिछली बार चुनाव में भी कांग्रेस तथा भाजपा की यही स्थिति थी दोनों ही पार्टियों में 35 वार्डो में 16,16 सीटे मिली थी ऐसे में निर्दलीय की दम पर ही कांग्रेस अपना बोर्ड बनाने में कामयाब हुई थी और इसबार भी निर्दलीयों की दम पर ही बोर्ड बनेगा । बाइट _ अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नागर विजुअल _ चुनावी माहौल0
0
Report
Advertisement
करणी नगर से 12 चक्का डंपर चोरी: CCTV में चंबल ब्रिज भागता दिखा वाहन
Kota, Rajasthan:करणी नगर से 12 चक्का डंपर चोरी, सीसीटीवी में चंबल ब्रिज पार करता दिखा वाहन बारां निवासी मालिक की रिपोर्ट पर नांता थाना पुलिस ने BNS की धारा 303(2) में दर्ज किया मामला कोटा। शहर के नांता थाना क्षेत्र स्थित करणी नगर से एक 12 चक्का डंपर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर बाड़े में खड़े डंपर को उड़ा ले गए। वारदात के बाद खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में चोरी गया डंपर नांता से कुन्हाड़ी होते हुए चंबल ब्रिज से गुजरता दिखाई दिया है बारां जिले के अंता (ग्राम दुगारी) निवासी डंपर मालिक भूपेंद्र राठौर ने नांता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उनका टाटा कंपनी का 12 चक्का डंपर (RJ 29 GC 3495) कोटा में चल रहा था। 16 सितंबर की शाम 4 बजे चालक रवि ने वाहन को करणी नगर स्थित अजय चांदिजा के बाड़े में रोजाना की तरह खड़ा किया था। अगले दिन 17 सितंबर की सुबह 5 बजे चालक जब बाड़े में पहुंचा, तो डंपर गायब मिला नांता पुलिस ने परिवादी की लिखित तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले का अनुसंधान सहायक उप-निरीक्षक (ASI) शिवराज सिंह को सौंपा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
UPI शुल्क से जनता पर बोझ बढ़ा; स्मार्ट स्कूल पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:1. यूपीआई डिजिटल लेनदेन को पहले ख़ूब बढ़ावा देने के बाद अब सरकार द्वारा उस लेनदेन पर शुल्क वसूलने की नई व्यवस्था लोगों की नज़र में प्रथमदृष्टया मुनाफाख़ोरी के पूंजीवादी रवैये के तहत जनता से दोनों हाथों से टैक्स वसूली है, जिससे जनता में बेचैनी व आक्रोश स्वाभाविक है. 2. वैसे तो जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की इस व्यवस्था को ’कर’ मानने को तैयार नहीं है, किन्तु दिनांक 15 अक्तूबर से लागू होने वाली इस व्यवस्था को चाहे जो भी नाम दिया जाये जेब तो अन्ततः आमजनता की ही कटेगी, उसका ही ख़र्च बढ़ेगा. 3. साथ ही, यह भी सर्वविदित है कि देश की बहुसंख्यक जनता अपार ग़रीबी व ज़बरदस्त महंगाई आदि की मार से त्रस्त है व उनके बच्चे अशिक्षा, बेरोज़गारी व अव्यवस्था आदि से पीड़ित हैं, ऐसे में सरकार की नीति व कार्ययोजना लाभ कमाने वाली व्यावसायिक कम व कल्याणकारी ज़्यादा हो तो यह उचित होगा। जनता की तंगी, दुख-तकलीफ की अगर सरकार चिन्ता नहीं करेगी तो फिर कौन करेगा? 4. इसके साथ ही, यूपी सरकार द्वारा करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के क़ीरब 14,500 स्कूलों को ’स्मार्ट स्कूल’ बनाने की घोषणा अच्छी बात है, लेकिन बच्चों को कतिथ ’स्मार्ट पढ़ाई’ से पहले उन्हें बुनियादी शिक्षा आदि की ज़रूरतें अर्थात स्कूली बच्चों के सर पर छत, उनके लिये बेंच, कुर्सी, किताब, शौचालय, मैदान, साफ-सफाई आदि की सही व्यवस्था पूरी की जायें और यह सब प्रति स्कूल क़रीब दो लाख रुपये में क्या संभव हो पायेगा, इस पर भी सरकार सहानुभूतिपूर्वक ज़रूर विचार करे।0
0
Report
ATS ने 100 से अधिक युवाओं के लिंक की पड़ताल शुरू कर दी
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू आतंकी मॉड्यूल के व्हाट्सएप ग्रुपों से जुड़े थे 100 से अधिक संदिग्ध--सूत्र अल कायदा इन इंडियन (एक्यूआईएस) से जुड़े मॉड्यूल की जांच में 100 से अधिक युवाओं के बारे में जानकारी मिली है ये युवा उन व्हाट्सएप समूहों से जुड़े थे, जिनमें गिरफ्तार आरोपियों की सक्रियता थी इसी में पाकिस्तानी हैंडलर्स भी शामिल थे जांच में पता चला है कि यूपी और आसपास के राज्यों के युवाओं को इन समूहों के जरिये देश विरोधी साहित्य, वीडियो और अन्य सामग्री भेजी जा रही थी एटीएस अब इन सभी की भूमिका की पड़ताल कर रही है सूत्रों के मुताबिक कोयंबटूर से गिरफ्तार मकसूद अली और पहले गिरफ्तार किए गए मोहम्मद नबील से मिले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच में इन समूहों की जानकारी सामने आई। समूहों में अलग-अलग राज्यों के युवा जुड़े थे। जांच में ऐसे संदेश और सामग्री मिलने की बात सामने आई है, जिनके जरिये युवाओं को भारत विरोधी विचारों से प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। एटीएस अब समूहों से जुड़े युवाओं की पहचान के साथ उनके आपसी संपर्क और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कौन केवल समूह में जुड़ा था और कौन सामग्री को आगे भेजने, नए लोगों को जोड़ने या नेटवर्क की गतिविधियों में सक्रिय था। एटीएस गिरफ्तार आरोपियों के डिजिटल उपकरणों की जांच के साथ इस नेटवर्क के दूसरे संपकों और संभावित विदेशी कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।0
0
Report
Advertisement
नदीया के कृष्णनगर में पुराने घर का ढहना: परिवार बाल-बाल बचा
Krishnanagar, West Bengal:नदीया के कृष्णनगर शहर के कदमतला शिव मंदिर के पास बाब्लू सिंह राय के पुराने घर का कल रात बारिश के बाद जोरदार ढह गया। घर के अंदर बाब्लू सिंह राय की बुजुर्ग सासू मां, उनकी बेटी अंजंताराय, उनकी बड़ी बेटी हुना़ और बाब्लू के साथ थे। बाब्लू सिंह राय का एकलौता पुत्र उस समय घर के बाहर था। परिवार के सभी सदस्य बड़े हादसे से बच गये। पड़ोसियों के अनुसार बार-बार चेतावनी के बावजूद घर की मरम्मत नहीं करवाने से स्थिति बिगड़ रही है। वे सभी बाहर नहीं जाना चाहते थे, इसी कारण घर के बाहर निकलना रोका गया। दमकल विभाग और नगरपालिका के प्रतिनिधि बार-बार समझाते रहे, पुलिस कृष्णनगर कोतवाली ने उन्हें समझाकर स्थानीय नगरपालिका-नियंत्रित लॉज में ठहराने की व्यवस्था करवाने को कहा है।0
0
Report
गंडक नदी के कटाव से सिसवा गाँव पर कहर, दर्जनों घर नदी में डूबे
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ योगापट्टी के सिसवा गांव में गंडक नदी का भीषण कटाव जारी है गंडक नदी के जद में फिर एक घर चढ़ गया है आधा घर जमीन पर आधा घर नदी में लटक रहा है कभी भी यह घर भी नदी में समाहित हो सकता है घर राधा मोहन पटेल का बताया जा रहा है गांव के अभी तक दर्जनों लोगों का घर नदी के गर्भ में समा चुका है दर्जनों लोगों ने अपना आशियाना तोड़ चुके है ग्रामीण राहत बचाव की मांग कर रहे है पक्के बांध की मांग कर रहे है कटावरोधी कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है0
0
Report
कोटा रेलवे कॉलोनी में 9 फीट मूषक पर 7 फीट गणपति का अनोखा गणेश उत्सव
Kota, Rajasthan:कोटा की रेलवे कॉलोनी में अनोखा गणेश उत्सव, 9 फीट के मूषक पर विराजे 7 फीट के गणपति बालाजी नवयुवक मंडल पिछले 10 वर्षों से स्थापित कर रहा मिट्टी की प्रतिमा; धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा भव्य आयोजन。 कोटा। रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में बालाजी नवयुवक मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर अत्यंत भव्य और अनोखे गणेश उत्सव की शुरुआत की गई है। मंडल की ओर से पिछले 10 वर्षों से लगातार पर्यावरण-अनुकूल मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा निभाई जा रही है। इस बार 9 फीट लंबे विशालकाय मूषक पर विराजमान 7 फीट ऊंचे गणपति महाराज श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। मंडल के सदस्य नागेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से हर साल कुछ नया और आकर्षक करने का प्रयास किया जाता है। इस बार भी उत्सव के दौरान रामायण व महाभारत के प्रसंगों पर आधारित नाट्य मंचन, विशाल जागरण और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। स्थानीय निवासियों की भारी भागीदारी से पूरा पांडाल भक्तिमय माहौल से सराबोर है। विसर्जन के बाद भी सदस्यों का यह उत्साह कम नहीं होता और अगले वर्ष के आयोजन की तैयारियां कई महीने पहले से ही शुरू कर दी जाती हैं。0
0
Report
Advertisement
RLD का JGDM फॉर्मूला: JAT-GURJAR-DALIT-MUSLIM को साथ लाकर UP की चाल तेज
Noida, Uttar Pradesh:रालोद का नया फॉर्मूला JGDM कॉम्बिनेशन. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी आरएलडी नई सोशल इंजीनियरिंग तैयार करने में जुटी है. आरएलडी सामाजिक रूप से एक दूसरे से दूर रहने वाली जातियों जाट और गुर्जर को एक मंच पर लाने के प्रयास में है. इसके साथ दलित और मुस्लिम को भी जोड़ने की कोशिश है. यानी आरएलडी जाट, गुर्जर, दलित, मुस्लिम यानी 'JGDM कॉम्बिनेशन' बनाने में जुटी है. रोहित अग्रवाल प्रवक्ता रालोद. जाट, गुर्जर, दलित और मुस्लिम समुदायों को एक साथ लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के राजनीतिक और सामाजिक जनाधार को बड़ा बनाना. पश्चिम यूपी में गांव-गांव में टीम गठित की है जो सीधे जमीन पर काम करके रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंपेगी. 2022 के विधानसभा चुनाव में रालोद ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर 33 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. इस बार कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि पार्टी को 35 से 40 सीटें मिलनी चाहिए, ताकि हर समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जा सके. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और गुर्जर समाज बड़ी तादाद में हैं, इसलिए उनका समन्वय पर रालोद फोकस कर रहा है. चौधरी चरण सिंह से लेकर चौधरी अजीत सिंह और अब जयंत चौधरी ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी है. कोरोना काल और किसान आंदोलन के समय जयंत चौधरी ने दर्जनों सभाएं करके माहौल बनाया था. अब रालोद का प्रयास है कि किसान जातियों (जाट और गुर्जर) और मुस्लिम, दलित के बीच ऐसा सामाजिक सामंजस्य बने, जिससे न केवल राजनीतिक लाभ मिले बल्कि आपसी रिश्ते और भाईचारा भी मजबूत हो.0
0
Report
11 हजार वोल्ट हाईटेंशन से पाइप टकराकर मथुरा में तीन मजदूर मरे
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में दर्दनाक हादसा: बोरिंग के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया पाइप, तीन मजदूरों की मौके पर मौत मथुरा। जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्यारा गांव में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बोरिंग की खुदाई के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से पाइप छू जाने के कारण करंट की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, प्यारा गांव में गुरुवार शाम को बोरिंग की खुदाई का काम चल रहा था। काम के दौरान गंगौरी गांव निवासी मजदूर मोहन और सुल्तान खुदाई कर रहे थे, जबकि प्यारा गांव का रहने वाला एक अन्य मजदूर मोहन भी उनके पास ही खड़ा था। इसी दौरान बोरिंग का लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। पाइप में तुरंत तेज करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर तीनों बुरी तरह झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया。 ग्रामीणों का हंगामा और प्रदर्शन हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतकों के परिजन एकत्रित हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने तीनों शवों को मौके पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही शेरगढ़ थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि बोरिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है और उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
गोबर से गणेश: कोटा में 200 इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण संदेश
Kota, Rajasthan:गोबर से गणेश, पर्यावरण संरक्षण का संदेश कोटा के गायत्री आश्रम में अनोखी पहल, 200 प्रतिमाएं घर-घर पहुंचीं कोटा। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर शहर के बोरखेड़ा स्थित गायत्री आश्रम में पर्यावरण संरक्षण का अनुपम संदेश दिया गया। आश्रम परिसर में इस बार गोबर से निर्मित इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर 11 बालिकाओं का बाल संस्कार विधि से पूजन किया गया और उन्हीं के हाथों से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई गई। आश्रम के प्रधान संचालक एवं संरक्षक यज्ञदत्त हाड़ा ने बताया कि गायत्री आश्रम में वर्ष 1965 से ही गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष श्रद्धालुओं को अपने-अपने घरों में स्थापित करने के लिए गोबर से बनी करीब 200 छोटी प्रतिमाएं वितरित की गईं। इन प्रतिमाओं की सबसे बड़ी खासियत इनका विसर्जन है। अनंत चतुर्दशी के दिन इन प्रतिमाओं को नदियों में बहाने के बजाय घर पर ही गमले में विसर्जित किया जाएगा। इससे प्रतिमा प्राकृतिक रूप से मिट्टी में घुल जाएगी और जल प्रदूषण भी नहीं होगा। आश्रम प्रबंधन ने सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी आस्था और भक्ति के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी अवश्य लें।0
0
Report
Advertisement
Noida के DLF Mall पर iPhone लॉन्च में भीड़, खरीदारी देखने को मिली
Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh): Customers gather at DLF Mall for latest iPhone launch.नोएडा (उत्तर प्रदेश): DLF Mall के बाहर iPhone की खरीदारी के लिए लोग जुटने लगे。0
0
Report
सड़क के बीच आग लगने का क्षण वायरल
Noida, Uttar Pradesh:FIRE ART MID OF ROAD0
0
Report
बिजनौर में पुलिस मुठभेड़: दो बदमाश गोली से घायल, तीसरे को दबोचा
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशो से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, बदमाशो के तीसरे साथी को भी दबोचा, बदमाशो के कब्जे से चोरी की दो भैंस, पीकअप गाड़ी, दो तमंचा, दो कारतूस बरामद, सिपाही मोहित भी घायल, थाना अफजलगढ़ क्षेत्र हरेवली मार्ग का मामला।0
0
Report
Advertisement
