244901
रामपुर में 7 वर्षीय बच्ची से ट्यूशन टीचर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के पंखेवालान बमनपुरी गेट में एक बेहद दर्दनाक घटना हुई है। एक 7 साल की बच्ची के साथ उसके ट्यूशन टीचर ने कई बार गलत हरकत की। 23 अगस्त को आरोपी टीचर को बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी टीचर वासिक को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के नौबतपुर में पिकअप से 160 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना के पश्चिमी क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौबतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 160 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की रात करीब 12:10 बजे बिहटा-सरमेरा ओवरब्रिज के पास नौबतपुर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक पिकअप वाहन, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR11GE6734 है, तेजी से भागने लगा। वाहन में दो लोग सवार थे। पुलिस बल ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया。 पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वाहन में मादक पदार्थ होने की बात स्वीकार की। इसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप में बनाए गए गुप्त बॉक्स से भूरे रंग के प्लास्टिक में पैक 17 बंडल गांजा, जिसका कुल वजन 160 किलो था, बरामद किया गया। पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी जब्त किए。 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार और अभिलाष कुमार उर्फ चुन्नु के रूप में हुई है। नौबतपुर थाना में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
रक्तदान महादान: सांसद ने युवाओं से समाजसेवा का आह्वान किया
Patna, Bihar:इसी क्रम में सदर अस्पताल, मोतिहारी में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह ने किया。 इस अवसर पर सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने से बड़ा कोई सामाजिक सेवा का कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का अवसर है। रक्तदान के माध्यम से हम जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं。 उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे सामाजिक सेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक रक्तदाता किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।0
0
Report
आगरा में 765 केवी लाइन से तार चोरी: तीन गिरफ्तारी, रुपए का माल बरामद
Agra, Uttar Pradesh:खुलासा—खेरागढ़ में 765 केवी लाइन से तार चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3 लाख रुपये नकद, तमंचा और 2 कारतूस बरामद तार काटने में इस्तेमाल औजार, मैक्स लोडर और करीब 1 कुंतल तार भी बरामद पूछताछ में सामने आया—आरोपी एल्युमीनियम तार को गलाकर बेचते थे साढ़े सात से आठ लाख रुपये की कीमत का लगभग 28 कुंतल तार हुआ था चोरी चोरी के माल की रकम में से 2 लाख रुपये एक अन्य व्यक्ति को ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए पकड़े गए तीनों आरोपी अलवर, राजस्थान के रहने वाले बताए गए समाधी गांव के पास 765 केवी दौसा-घिरोर लाइन से तार काटने का मामला खेरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत का मामला0
0
Report
Advertisement
फसल नुकसान से परेशान किसान ने की आत्महत्या, गांव में मातम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम औंता में फसल में हुए नुकसान से परेशान एक किसान की मौत से परिवार में मातम छा गया। गांव निवासी 52 वर्षीय आमोद प्रजापति ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और शोक का माहौल है। परिजनों के मुताबिक, आमोद प्रजापति फसल में हुए भारी नुकसान को लेकर काफी समय से परेशान चल रहे थे। उन्हें अपने दो बच्चों के भविष्य की भी चिंता सता रही थी। बताया गया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक आमोद के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खेत पर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए。 सूचना मिलने पर चुर्खी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद आमोद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।0
0
Report
ग्वालियर में डिलीवरी के बाद पति ने पत्नी पर हमला; आरोपी की तलाश
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में कमलाराजा अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला पूजा पर उसके पति उदयभान ने हमला कर लिया। महिला के गाल पर गंभीर चोट आई है और मौके से आरोपी फरार हो गया। घायल महिला पूजा के पिता ने कम्पू थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस आरोपी पति उदयभान की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बारे में कहा गया है कि डिलीवरी के बाद होने वाले विवाद के कारण हमला हुआ और अभी तक स्पष्ट वजह पुलिस के लिए भी पहेली बनी हुई है।0
0
Report
बाढ़ आकलन पर केंद्रीय टीम के कार्यक्रम पर विपक्ष कांग्रेस का निशाना
Patna, Bihar:पटना बिहार में बाढ़ क्षति आकलन को लेकर आई केंद्रीय टीम को लेकर विपक्ष ने निशाना साधा है, कांग्रेस ने कहा कि 2008 में कोसी तटबंध टूटी तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी.. पीएम मनमोहन सिंह में खुद बिहार का दौरा किया था और एक हजार करोड़ रुपए का विशेष पैकेज बाढ़ के लिए दिए साथ ही सवा लाख मैट्रिक टन अनाज बिहार को मुहैया कराया गया लेकिन दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी जी ने संवेदना के दो शब्द भी नहीं कहे और अब आकलन की ही बात कही जा रहे है, कांग्रेस काम करती थी बीजेपी जुमलाबाजी करती है बाइट 1 शिशिर कौंडिल्य, कांग्रेस प्रवक्ता आरजेडी ने भी केंद्र और राज्य सरकार पर बाढ़ के मसले पर निशाना साधा है, केंद्रीय टीम के प्रस्तावित दो दिन के कार्यक्रम में बदलाव कर एक दिन में लौट जाने पर भी आरजेडी ने निशाना साधा और कहा कि इससे उनकी गंभीरता दिखती है वह भी तब आये जब नेता प्रतिपक्ष ने चिट्ठिं लिखी .. बाढ़ क्षति और राहत का नहीं शिवराज सिंह चौहान दिया बत्ती में होने वाले खर्चा का आकलन करने आये थे बाइट 2 शक्ति यादव,आरजेडी मुख्य प्रवक्ता जेडीयू ने विपक्ष के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके समय में क्या होता था सब जानते हैं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगते राहत और सहायता पहुंचाई जा रही है, मुख्यमंत्री खुद स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं, केंद्र और राज्य सरकार गंभीर है लेकिन विपक्ष अनर्गल बाते करती है बाइट 3 अंजुम आरा,जेडीयू प्रवक्ता बीजेपी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के खाते में पैसे भी भेजे गए है। डीबीटी के जरिए,खाना पीना ,चारा,दवा से लेकर हर तरह की राहत दी गई है,राहत बचाव अभियान चलाए गए, मुख्यमंत्री खुद बाढ़ का लगातार जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे,उनके समय कागजों पर रहता बचाव होता था,केंद्रीय टीम आयी और आकलन किया जा रहा है अब हकीकत में लोगो को राहत और सुविधा मिल रहे है यही फर्क है उनके समय में और एनडीए के समय में बाइट 4 प्रेमरंजन पटेल,बीजेपी प्रवक्ता0
0
Report
Advertisement
तिवारीपुर में चार किन्नरों ने घर में घुसकर लूटपाट कर दी, महिलाओं के साथ मारपीट
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर के कछवां थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि टेम्पू पर सवार होकर आए चार किन्नरों ने घर में घुसकर दो महिलाओं के साथ मारपीट की और सोने-चांदी के जेवरात, नकद और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला कछवां थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव का है. पीड़िता रेनू देवी पुत्री अशोक कुमार बिंद ने तहरीर में बताया है कि बुधवार शाम करीब 6 बजे वो अपनी चाची सरिता देवी के साथ घर पर थी, परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे. इसी दौरान एक टेम्पू से चार किन्नर अचानक उनके घर पहुंच गए और जबरन घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर लिया. आरोप है कि चारों ने दोनों महिलाओं को घेरकर मारपीट शुरू कर दी. पीड़िता का आरोप है कि उसके बक्से में रखे दो मंगलसूत्र, कान के झुमके, 27 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से मोबाइल फेंकते हुए टेम्पू पर सवार होकर कछवां की तरफ भाग गए. पीड़िता के मुताबिक लूटा गया सामान करीब 2 लाख रुपये का है. घटना के बाद पीड़िता ने अपने चाचा को फोन पर सूचना दी, जो उस वक्त कछवां में सामान खरीद रहे थे. घर लौटते समय मझवां नहरा के पास चाचा को वही चारों किन्नर टेम्पू पर जाते दिखे. उन्हें रोकने पर नोकझोंक शुरू हो गई. इसी दौरान कछवां थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पीड़िता के चाचा का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बातों में उलझाए रखा और इसी बीच चारों किन्नर सड़क पर करीब 10 मिनट तक कपड़े उतारकर हंगामा करते रहे और पुलिस के सामने से ही फरार हो गए. चाचा ने पुलिस की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है. फिलहाल पीड़िता ने थाना कछवां में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
गांव के शौचालय बंद पर ग्रामीण ने लोटा-गला मांगपत्र के साथ ब्लॉक दफ्तर पहुंचा
Amethi, Uttar Pradesh:स्लग- हाथ मे लोटा गले मे मांग लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुँचा युवक उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में गांव की एक बुनियादी समस्या को लेकर ग्रामीण ने ऐसा अनोखा तरीका अपनाया कि विकासखंड कार्यालय में मौजूद अधिकारियों का ध्यान उसकी शिकायत की ओर खिंच गया। संग्रामपुर विकासखंड मुख्यालय पर ग्राम सभा पुन्नपुर का एक ग्रामीण हाथ में पानी से भरा लोटा और गले में मांगपत्र लटकाकर ADO पंचायत के कार्यालय पहुंच गया। ग्रामीण का आरोप था कि गांव का सामुदायिक शौचालय करीब तीन महीने से बंद पड़ा है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ने अधिकारियों से शौचालय को तत्काल खुलवाकर नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की0
0
Report
झीरम घाटी नरसंहार: NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को मृत्युदंड, परिवार ने कहा अधूरा न्याय
Rajnandgaon, Chhattisgarh:झीरम घाटी के बहुचर्चित नक्सली हमले के मामले में एनआईए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए हत्याकांड से जुड़े 10 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इस हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ राजनांदगांव के तत्कालीन विधायक उदय मुदलियार और उनके साथी अलनूर की भी जान चली गई थी। कोर्ट के फैसले के बाद उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार ने इसे अधूरा न्याय बताते हुए कहा है कि उनकी न्याय की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और वे सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।झीरम घाटी... छत्तीसगढ़ के इतिहास का वो काला अध्याय, जिसे आज भी याद कर लोग सिहर उठते हैं। 13 साल पहले हुए इस नक्सली हमले ने प्रदेश की राजनीति को झकझोर कर रख दिया था। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को नक्सलियों ने निशाना बनाया था।इसी हमले में राजनांदगांव के तत्कालीन पूर्व कांग्रेस विधायक उदय मुदलियार और उनके साथी अलनूर की भी मौत हो गई थी। अब इतने वर्षों बाद एनआईए कोर्ट ने मामले में 10 आरोपियों को मृत्युदण्ड की सजा सुनाई है।कोर्ट के फैसले के बाद उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि उन्हें फैसले से पूरी तरह संतोष नहीं है। उनका कहना है कि मामले में कई अन्य संदिग्धों और समर्पित नक्सलियों से पूछताछ नहीं की गई। ऐसे में उनके मुताबिक, घटना के सभी पहलुओं और जिम्मेदार लोगों तक पहुंचना अभी बाकी है।जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि उनके परिवार की न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने संकेत दिया है कि फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी की जा रही है।झीरम घाटी हमले के 13 साल बाद आया यह फैसला निश्चित तौर पर इस मामले की कानूनी लड़ाई में एक अहम पड़ाव है। लेकिन उदय मुदलियार के परिवार की ओर से सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी के ऐलान के बाद साफ है कि झीरम घाटी नरसंहार का यह मामला अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।0
0
Report
Advertisement
नालंदा में 25 वर्षीय युवक की हत्या: प्रेम प्रसंग के शक पर जांच तेज
Pariaunna, Bihar:नालंदा में 25 वर्षीय युवक की हत्या: प्रेम प्रसंग के शक पर परिजनों ने आरोप लगाए। युवक का शव नहर से बरामद हुआ है; सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान गोवाल बिगहा, करायपरसुराय थाना क्षेत्र के शिवम के रूप में हुई है। घटना राढ़ील छिलका और खड्डी लोदीपुर गांव के बीच बताई जा रही है। डीएसपी रामदুলार प्रसाद द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल के सिम के जरिए मृतक की पहचान हुई है। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है ताकि मामले पर से पर्दा हट सके।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
करनाल में टोल प्लाजा के पास रोड एक्सीडेंट, बेटे की मौत के बाद पिता का निधन
Karnal, Haryana:करनाल । नेशनल हाईवे पर बसताड़ा टोल के पास हुए रोड एक्सीडेंट में बेटे की मौत के बाद घायल बाप की भी इलाज के दौरान जान चली गई । बुधवार दोपहर को नेशनल हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास हादसा हुआ था । एक स्कूटी की टक्कर दो गाड़ियों से हो गई थी । स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था । हादसे का श्रीकर हुए दोनों पिता - पुत्र मेरठ के रहने वाले थे । वे मेरठ से करनाल किसी काम से आ रहे थे उसी समय ये हादसा हुआ । पुलिस ने एक गाड़ी कब्जे में ले ली है, वहीं दूसरी गाड़ी की तलाश अभी की जा रही है ।अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मोहम्मद अर्श और मोहम्मद जफर की इस हादसे में जान गई है।0
0
Report
Advertisement
दिलचस्प खबर नहीं मिली, कृपया अधिक जानकारी दें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
सूरतगढ़ थर्मल में कोयला भरे वैगन का बार-बार हादसा, अधिकारी मौके पर
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ थर्मल में बेपटरी हुई मालगाड़ी एक बार फिर बेपटरी हुआ कोयले से भरा वैगन सब क्रिटिकल थर्मल के वैगन टिपलर एक के नजदीक हुआ हादसा वैगन पेलेसमेंट करते समय कांटा संख्या 21/1 के नजदीक उतरा पटरी से कोल हैंडलिंग प्लांट के अधिकारी पहुंचे मौके पर0
0
Report
राजस्थान के पहले सफल पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट से नया जीवन मिला
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur SMS अस्पताल की बड़ी उपलब्धि राजस्थान का पहला सफल पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट संपन्न 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन स्वस्थ होने पर अस्पताल से मरीज को किया गया डिस्चार्ज 9 वर्षीय ब्रेन डेड बच्ची के अंगदान से संभव हुआ ट्रांसप्लांट 29 अगस्त को जोधपुर से जयपुर ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पहुंचा था लिवर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पूरी सर्जरी निःशुल्क SMS अस्पताल की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने हासिल की ऐतिहासिक सफलता राजस्थान में अब तक 86 कैडेवर अंगदान, SMS में हुए 37 अंगदान0
0
Report
Advertisement
