244901
रामपुर में नवमी गुदड़ी मेले का ठेका 8.11 लाख में हुआ नीलाम
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर नगर पंचायत मसवासी में नवमी गुदड़ी मेले का वार्षिक ठेका मंगलवार को नीलाम हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित नीलामी में असलम खान ने सर्वाधिक 8,11,000 रुपये की बोली लगाकर ठेका प्राप्त किया। पिछले वर्ष यह ठेका 3,31,000 रुपये में हुआ था। इस बार सरकारी बोली 3,50,000 रुपये रखी गई थी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्र के प्रयासों से ठेके की राशि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। नीलामी में नायब तहसीलदार और लिपिक भी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पूंडरी मंडी में धान खरीद को लेकर किसानों ने तालेबंदी कर احتجاج किया
Kaithal, Haryana:हैफेड कार्यालय पर तालाबंदी करके खरीद के नाम पर अवैध कटौती का आरोप मंडी के सभी गेट खोलने और बाहर के राइस मिलर्स को खरीद की अनुमति देने की मांग : विक्रम कसाना पुंडरी मे धान खरीद सुचारू रूप से शुरू न होने और किसानों को मंडी में आ रही विभिन्न परेशानियों को लेकर बुधवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (चढुनी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट के नेतृत्व में किसानों ने हैफेड मैनेजर पुंडरी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूंडरी स्थित हैफेड कार्यालय पर तालेबंदी कर दी और जिला प्रबंधक हैफेड कैथल व पूंडरी हैफेड मैनेजर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि पूंडरी मंडी में हैफेड एजेंसी द्वारा धान की खरीद सुचारू रूप से नहीं की जा रही है, जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि खरीद के नाम पर किसानों से 200 से 300 रुपये तक की अवैध कटौती की जा रही हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष गुरनाम फरल ने कहा कि किसी भी सूरत में किसानों की मेहनत की कमाई से इस प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट ने मांग की कि पूंडरी मंडी के सभी गेट खोले जाएं, ताकि सभी गेटों से किसानों के गेट पास काटे जा सकें और मंडी में धान की आवक एवं खरीद व्यवस्था सुचारू हो सके। इसके साथ ही किसानों ने मांग रखी कि बाहर के राइस मिलर्स को RO (रिलीज आर्डर) जारी करके पूंडरी मंडी में खरीद की अनुमति दी जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए पर्याप्त खरीदार मिल सकें और खरीद व्यवस्था पर दबाव कम हो। किसानों ने हैफेड पूंडरी के मैनेजर की कार्यप्रणाली पर भी कड़ा रोष जताया और उनकी कार्यशैली को लेकर सवाल उठाते हुए तबादले की मांग की। किसानों ने कहा कि यदि संबंधित मैनेजर मेडिकल लीव पर हैं तो उनकी अनुपस्थिति में किसी सक्षम अधिकारी की तत्काल नियुक्ति की जाए, ताकि पूंडरी मंडी में हैफेड की धान खरीद प्रभावित न हो और किसानों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। टैलबंदी और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसडीएम कैथल मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। किसानों ने एसडीएम के समक्ष कैथल हैफेड के जिला प्रबंधक और पूंडरी हैफेड मैनेजर की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी शिकायतें रखते हुए उचित कार्रवाई तथा व्यवस्था में सुधार की मांग की। एसडीएम ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मामले में उचित कार्रवाई और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि जब तक मंडी में धान की खरीद व्यवस्था पूरी तरह सुचारू नहीं होती, किसानों की शिकायतों का समाधान नहीं किया जाता और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती, तब तक किसान अपने हक की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
रोहतک के सिविल अस्पताल में रात के हादसे: मां-बेटी वाशरूम में गिरकर घायल
Rohtak, Haryana:सिविल अस्पताल में पहले फ्लोर से गिरी मां-बेटी रोहतक में देर रात की घटना, वाशरूम में जाते समय हुआ हादसा रोहतक के सिविल अस्पताल में देर रात को वाशरूम में गई मां-बेटी पहली मंजिल से नीचे गिर गई। गिरने के कारण दोनों को चोट आई। हादसे के बाद सिविल अस्पताल का प्रशासन करीब आधे-पौने घंटे बाद पहुंचा और दोनों को संभाला। दोनों अभी सिविल अस्पताल में भर्ती है वह हाथ का ऑपरेशन करवाने के लिए सिविल अस्पताल आई थी, जहां कल ही उसका ऑपरेशन हुआ है। रात के समय उसे वाशरूम जाना था, लेकिन अंधेरा अधिक था क्योंकि लाइट नहीं थी। वह अपनी मां के साथ वाशरूम में गई, जहां दरवाजा खोलकर पैर रखा तो वह नीचे गिर गई अमनी देवी ने बताया कि उसकी बेटी का कल ऑपरेशन हुआ था, जिसे रात के समय वाशरूम लेकर गई थी। लाइट न होने के कारण अंधेरा था, जिसके कारण वाशरूम में अंदर जाते ही दरवाजा खोला तो उसकी बेटी पानी व सीवर के पाइप वाली जगह में नीचे गिर गई। उसे बचाने के चक्कर में वह भी नीचे गिर गई0
0
Report
हाथरस के गिलोंदपुर में 30 साल पुराने नरकंकाल का रहस्य बरकरार, डीएनए मैच नहीं
Hathras, Uttar Pradesh:अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ तो आपने देखी ही होगी, जहां खुदाई के दौरान मिले कंकाल के रहस्य ने पूरी कहानी को उलझाकर रख दिया था। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस में भी सामने आया, लेकिन यहां असली जिंदगी की ‘दृश्यम’ जैसी कहानी का रहस्य दो साल बाद भी बरकरार है। हाथरस में थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गिलोंदपुर गांव में सितंबर 2024 में पंजाबी सिंह के मकान के आंगन में खुदाई के दौरान एक नरकंकाल बरामद हुआ था। पंजाबी सिंह ने दावा किया था कि यह नरकंकाल उसके पिता का है, जिनकी करीब 30 साल पहले हत्या कर शव को घर में ही दफन कर दिया गया था। उसने गांव के राजवीर और अपने दो सगे भाइयों मुकेश व प्रदीप पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस ने नरकंकाल का डीएनए परीक्षण कराया, लेकिन नरकंकाल का डीएनए पंजाबी सिंह से मैच नहीं हुआ। डीएनए रिपोर्ट के बाद मामला और भी रहस्यमयी हो गया। आखिर यह नरकंकाल किसका है और इसे मकान के आंगन में किसने दफनाया था, यह सवाल आज भी अनसुलझा है। बुधवार को पंजाबी सिंह अपनी मां उर्मिला के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा और मीडिया से हुई बातचीत में पंजाबी सिंह और उसकी मां ने बताया कि दो साल बीत जाने के बाद भी उन्हें इस मामले में सच्चाई का इंतजार है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर खुदाई में मिला नरकंकाल किसका था और करीब 30 साल तक वह मकान के आंगन में कैसे दफन रहा। दो साल बाद भी इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर के जैतरा चौकी पर दो गुटों के बीच हिंसक भिड़ंत, वीडियो वायरल
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर मे दबँगो को नहीं क़ानून का ख़ौफ़। पुलिस चौकी पर दो गुटों मे जमकर चले लाठी डंडे। पुलिस चौकी के अंदर दबँगो ने जमकर मचाया तांडव। चौकी के सामने जमकर हुआ बवाल। पूरे घटना क्रम के दौरान पुलिस रही नदारद। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। मारपीट की घटना को अंजाम देकर दोनों पक्ष हुए फरार। थाना धामपुर के जैतरा पुलिस चौकी की घटना。0
0
Report
रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज: दूसरा टी20 धमाकेदार मुकाबला, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Ranchi, Jharkhand:भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में होने वाले दूसरे T20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। बुधवार की शाम करीब 3:45 बजे दोनों टीमें रांची पहुंचीं, जिसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर होटल से लेकर जेएससीए स्टेडियम तक खास इंतजाम किए गए हैं। अब सभी की नजरें शुक्रवार को होने वाले रोमांचक मुकाबले पर टिकी हैं। मुकाबले से एक दिन पहले आज दोनों टीमें जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। वेस्टइंडीज की टीम करीब 1:30 बजे मैदान पर उतरेगी, जबकि भारतीय टीम शाम 5:30 बजे से अभ्यास करेगी। अभ्यास के दौरान दोनों टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी, वहीं खिलाड़ियों को देखने और टीमों की एक झलक पाने के लिए क्रिकेट फैंस में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है。0
0
Report
रहमत नगर में दो दशक से सड़क-नाली समस्या, नगर पालिका से सुधार की मांग
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : शहर के लाइन मोहल्ला स्थित रहमत नगर में सड़क और नाली की बदहाल व्यवस्था से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मोहल्ले में नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले करीब दो दशक से सड़क निर्माण की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। रहमत नगर में मस्जिद भी स्थित है। सड़क पर नाली का पानी जमा रहने के कारण नमाज पढ़ने के लिए आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के पहियों से गंदे पानी के छींटे बच्चों के कपड़ों पर पड़ जाते हैं। कई बार कपड़े गंदे होने के कारण बच्चे स्कूल जाने के बजाय वापस घर लौटने को मजबूर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, समस्या को लेकर नगर पालिका को कई बार लिखित रूप से जानकारी दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से सड़क निर्माण और नाली की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
रांची में घने कुहासे से नेशनल हाईवे पर विजिबिलिटी घटकर ट्रक रफ्तार थमी
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। कल देर शाम से हुई बारिश के बाद आज सुबह राजधानी के बाहरी इलाके घने कुहासे की चादर में लिपटी नजर आई। नेशनल हाईवे पर कुहासा इतना घना है कि विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है। कई ट्रक चालकों ने एहतियातन अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया है, क्योंकि कुहासे की वजह से आगे बढ़ने में परेशानी हो रही है। बदले मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला है और पारा नीचे गिरा है। सुबह-सुबह सड़क पर घने कुहासे और कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। बारिश के बाद बदले मौसम ने राजधानी में ठंड का एहसास भी बढ़ा दिया है।0
0
Report
बलिया के सरकारी स्कूल में 12 बार चोरी, चोरों ने स्कूल का सामान उड़ाया
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चोरों के निशाने पर है और बार-बार चोरी की घटनाएं हुईं। चोर इतने शातिर हैं कि बच्चों के खेलने के सामान से लेकर स्कूल के खिड़की, दरवाज़े, पंखे, इनवर्टर, बैटरी और आरो प्लांट का मोटर तक चोरी कर चुके हैं। बलिया के गड़वार शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवा कला के प्रधानाचार्य शंकर कुमार रावत का कहना है कि इस विद्यालय में ज्वाइन करने के बाद से ही लगातार चोरों का आतंक बना हुआ है। स्कूल में ताला लगाने के बाद अगले दिन ताला टूट जाता है। स्कूल की बाउंड्री वॉल होने के बावजूद माइक्रोस्कोप से लेकर बच्चों के खेलने के सामान तक चोरों ने साफ कर दिया। प्रिंसिपल का कहना है कि वह विद्यालय की व्यवस्था सुधारते रहे और चोरी होती रही। पुलिस से कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया और ना ही चोरी हुए सामान का मिलना हो पाया। अब इस पूरे मामले पर बलिया के बीएसए मनीष कुमार सिंह का कहना है कि विद्यालय की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है और प्रधान व गांव की जनता से भी सहयोग लिया जा रहा है ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।0
0
Report
भाटपुरा गेट के बाहर कचरे के ढेर में आग, धुएं से लोगों को परेशानी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के भाटपुरा गेट के बाहर कल देर शाम कचरे के ढेर में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शौचालय के पास पड़े कचरे में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाए जाने के बाद उठे घने धुएं ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी। धुआं इतना अधिक था कि कुछ दूरी तक लोगों को देखना भी मुश्किल हो गया और आसपास मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद नगर परिषद की दमकल और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि कचरे में आग लगने के कारण धुआं आसपास के क्षेत्र में काफी दूर तक फैल गया था। भाटपुरा गेट के पास बोहरा समाज की दरगाह में आयोजन होने के कारण वहां आने-जाने वाले सैकड़ों लोगों को भी धुएं के कारण परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने कचरे में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि आसपास के लोग यहां लगातार कचरा डालते हैं, जिसके कारण सुबह से शाम तक कचरे के ढेर लगे रहते हैं। स्थानीय लोगों ने कचरा जमा होने की समस्या के स्थायी समाधान और नियमित सफाई व्यवस्था की भी मांग की है।0
0
Report
Advertisement
चिनावल में 27 वर्षीय व्यापारी ने आत्मघाती गोलीकांड, जांच जारी
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, रावेर जळगाव जिल्ह्यातील रावेर तालुक्यातील चिनावल येथे २७ वर्षीय व्यापारी तरुणाने डोक्यात गोळी झाडून आत्महत्या केल्याची धक्कादायक घटना समोर आली आहे. निर्मल युवराज महाजन असे मृत तरुणाचे नाव आहे. मध्यरात्रीच्या sुमारास त्याने राहत्या घराच्या तिसऱ्या मजल्यावरील खोलीत आतून बंद करून घेतल्यानंतर स्वतःवर गोळी झाडली. सकाळी काही प्रतिसाद मिळत नसल्याने कुटुंबीयांनी धाव घेतल्यानंतर हा प्रकार उघडकीस आला. घटनेची माहिती मिळताच सावदा पोलीसांनी घटनास्थळी धाव घेत पंचनामा केला असून मृतदेह शवविच्छेदनासाठी पाठवण्यात आला आहे. आर्थिक परिस्थिती चांगली असतानाही निर्मलने टोकाचे पाऊल का उचलले, याचा तपास सावदा पोलीस करत आहेत.0
0
Report
नाले में कूदे युवक का शव मिला; रेस्क्यू कई घंटे बाद बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-- नाले में कूदे युवक का शव मिला कई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव हुआ बरामद 8 से 10 घंटे लगा पत्नी से लड़ाई के बाद नाले में कूदा था युवक शराब पीने को लेकर पत्नी से हुई थी बहस पुलिस के साथ दमकल,NDRF और SDRF की टीम ने रेस्क्यू चलाया सुबह करीब 6 बजे के आसपास मिला युवक का शव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस थाना सेक्टर 39 क्षेत्र का मामल0
0
Report
पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर जेल द
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की अंबिकापुर पुलिस ने पीड़िता की पहचान उजागर करने और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें जिला न्यायालय में पेश किया। कोर्ट परिसर में लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि अदालत क्या रुख अपनाती है। सुनवाई के उपरांत न्यायालय के आदेश पर आरोपी इंफ्लुएंसर को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
यूपी पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
Lucknow, Uttar Pradesh:आज 8 अक्टूबर को यूपी के पश्चिमी हिस्सों में गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है। IMD के ताजा उपखंडवार अलर्ट में पश्चिमी यूपी के लिए Thunderstorm & Lightning/Squall जारी है, जबकि पूर्वी यूपी के लिए कोई चेतावनी नहीं है। गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी क्षेत्र समेत कई जिले। कुछ इलाकों में 40–50 किमी/घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में भी देर रात से बारिश हो रही है और सुबह भी हल्की बूंदाबांदी जारी है。0
0
Report
महिला चोर ने अमरोहा में लाइट बंद कर गेट खोलने का प्रयास CCTV कैद
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी प्रथम में मंगलवार रात एक अज्ञात महिला चोर ने हाथ में लोहे की रॉड लेकर पहले खंभे पर जल रही लाइट को बंद किया और इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर कई घरों के गेट खोलने का प्रयास किया। CCTV में कैद हुई यह करतूत पहली बार कॉलोनी में सनसनी फैल गई। चोरी की कोशिश के दौरान महिला ने आसपास के कई घर निशाना बनाने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत है और रात के समय सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।0
0
Report
रायबरेली में जीएसटी ने श्याम श्री ग्रुप प्रतिष्ठानों पर छापा, तम्बाकू कारोबार की पूछताछ
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में जीएसटी विभाग ने श्याम श्री ग्रुप के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है। छापेमारी देर रात सिंधी क्वार्टर इलाके स्थित श्याम श्री ग्रुप के पंजीकृत संस्थान पर की गई। कार्रवाई के दौरान ग्रुप से संबंधित प्रतिष्ठानों पर विभिन्न कारोबार से जुड़े दस्तावेज़ों को खंगाला गया। बताया जा रहा है कि यह ग्रुप शराब, तम्बाकू तथा दो पहिया वाहनों के शो रूम का संचालन करता है। फिलहाल जीएसटी विभाग ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।0
0
Report
Advertisement
