244901
रामपुर के कुंदनपुर गांव स्थित गुरुदास स्टोन क्रेशर में हुआ हादसा
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के कुंदनपुर गांव स्थित गुरुदास स्टोन क्रेशर पर घटना में भुवरा निवासी के एक युवक जो लगभग 2 महीने से वहां कर्मी के रूप में कार्य कर रहा था वह एक पानी भरे गड्ढे में कन्वेयर के नीचे फंस गया। आपको बता दें कि अन्य कर्मियों ने उसके शव को देखा और पुलिस को सूचित किया जिसके चलते पुलिस ने शव को निकालकर उसका पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। सूचना के अनुसार परिजनों ने मृतक की हत्या होने करवाए जाने की आशंका जताई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डेढ़ करोड़ की चोरी: पूर्व सरपंच के घर चोरों ने दीवार फांदकर सारे आभूषण और नकद चुरा लिया!
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: पूर्व सरपंच के घर डेढ़ करोड़ की चोरी, परिवार को कमरों में बंद कर फरार हुए चोर फरीदाबाद के शाहुपुरा गांव में वारदात, 70 तोले सोना, ढाई किलो चांदी और साढ़े तीन लाख रुपये नकद चोरी; पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव शाहुपुरा में देर रात पूर्व सरपंच के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। पूर्व सरपंच देवी के मुताबिक, चोर दीवार कूदकर घर में दाखिल हुए और करीब 70 तोले सोने के आभूषण, ढाई किलो चांदी के आभूषण और साढ़े तीन लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई है। दीwall कूदकर घर में दाखिल हुए चोर शाहुपुरा निवासी पूर्व सरपंच देवी ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं और सभी परिवार के साथ एक ही मकान में रहते हैं। बुधवार देर रात वह अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ नीचे के कमरों में सो रहे थे, जबकि उनका दूसरा बेटा और उसकी पत्नी ऊपर के कमरे में सो रहे थे। एक बहू अपने बच्चे के साथ मायके गई हुई थी। देवी के अनुसार, देर रात चोर घर की दीवार कूदकर अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के सदस्यों के कमरों के दरवाजों पर बाहर से कुंडी लगाई गई चोरों ने घर में सो रहे परिवार के सदस्यों के कमरों के दरवाजों पर बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि कोई बाहर न निकल सके। हालांकि, जिस कमरे में देवी सो रहे थे, उसकी कुंडी चोर बाद में खोल गए। सुबह करीब 5 बजे देवी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि सामने वाले कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सोने के आभूषण और नकदी गायब मिली। 70 तोले सोना और ढाई किलो चांदी ले गए पूर्व सरपंच देवी ने बताया कि चोर घर से करीब 70 तोले सोने के आभूषण, ढाई किलो चांदी के आभूषण और 3.5 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। सुबह ऊपर जाकर देखने पर परिवार के अन्य सदस्यों के कमरों की कुंडी बाहर से लगी मिली। इसके बाद परिवार को पूरी वारदात का पता चला। पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाली जा रही घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सदर थाना प्रभारी प्रकाश चंद के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
भागवत: धर्म रिलिजन से नहीं, धर्म से ही मुक्ति मिलती है
Noida, Uttar Pradesh:उज्जैन, मध्य प्रदेश: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "गुरुदेव रानाडे, एक इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में डीन ऑफ फिलॉसफी हो गए, साक्षात्कारी महापुरुष थे। वो कहते थे कि 'हर धर्म के ऊपर एक और धर्म है।'। उस रिलिजन को देखकर ये रिलिजन चलेंगे तो ठीक रहेगा। क्योंकि उनके समय अंग्रेजी भाषा में धर्म के लिए कोई समय, कोई शब्द नहीं रहा। आज भी नहीं है। उस समय हमारे देश पर अंग्रेज़ों का राज था और जिनको समझाना थे कि हमारी विरासत श्रेष्ठ है। इसलिए उन्होंने 'रिलीजन' शब्द का इस्तेमाल किया... धर्म रिलिजन के ऊपर है। जब रिलिजन धर्म के अनुसार चलते हैं तो रिलिजन मनुष्य को मुक्ति दिलाते हैं। जब रिलिजन धर्म को छोड़कर चलते हैं तब फिर सांप्रदायिक कलह होते हैं। धर्म के नाम पर सब प्रकार के अत्याचार होते हैं... रिलिजन शब्द का अर्थ अलग है। रिलिजन रिलीजियो से आया है, बांधना होता है, एक अनुशासन में रखना होता है, उसको कहते हैं रिलीजियो। धर्म बांधता नहीं है, धर्म मुक्त करता है। धर्म का 'धृ' शब्द से शब्द आया है, धारणा करना यह होता है। और इसलिए ये जो हमारे मन में सैकड़ों वर्षों की आत्मविस्मरण के कारण और दो सौ वर्षों की कुसंस्कार के कारण जो गांठें बनी हैं, जो परत बनी है, जो सत्य ज्ञान को अंदर आने नहीं देती... मैं ये कहता हूं कि धर्म को समझना है तो हम लोगों को पहले कुछ बातें जो अपने मन में बैठी हैं, उससे मुक्त होना पड़ेगा। एक बात का उल्लेख मैंने किया, धर्म ये बुढ़ापे की बात नहीं है। सृष्टि के अस्तित्व से धर्म है, सृष्टि के विलय तक निश्चित चलेगा। सब कुछ उसी से चलता है। मेरे लिए मेरा धर्म मेरे जन्म से निश्चित है, मेरे मृत्यु तक वो रहेगा... धर्म सभी सुख का कारण है। इतना बड़ा महाभारत, इतिहास जो बताया गया? व्यास महर्षि के द्वारा, क्यों बताया गया? लोगों को धर्म समझ में आए इसलिए। महाभारत में भगवद् गीता है, कर्तव्य का उपदेश है, कर्मयोग का उपदेश है और महाभारत के अंत में पांच श्लок हैं, उसको भारत सावित्री कहते हैं, वो कहते हैं कि महाभारत का सार है...0
0
Report
जबलपुर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बलिदान दिवस पर शंकर शाह रघुनाथ सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण किया
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जबलपुर पहुंचे गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद शंकर शाह रघुनाथ सिंह के बलिदान दिवस पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह जबलपुर सांसद आशीष दुबे भी मौजूद शंकर शाह रघुनाथ शाह के बलिदान को बताया ऐतिहासिक बलिदान दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम0
0
Report
Advertisement
FDA महाराष्ट्र का खाद्य सुरक्षा अभियान: नागपुर समेत जिलों में भारी मात्रा में जप्त
Noida, Uttar Pradesh:फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, महाराष्ट्र राज्य। 341, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, बांद्रा (पूर्व), मुंबई - 400 051 प्रेस नोट | तिथि: 17 सितंबर 2026 फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की राज्यव्यापी कार्रवाई नागपुर में ₹12 लाख का गुटखा ज़ब्त, 3 गिरफ्तार; 14 होटल/रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित oundal campaign के मौसम के अनुसार 2,813 किलोग्राम दूध और दूध से बने उत्पादों का स्टॉक ज़ब्त किया गया। नागपुर डिवीजन में ₹12.10 लाख कीमत का प्रतिबंधित स्टॉक और 2 गाड़ियाँ ज़ब्त; 3 लोग गिरफ्तार। राज्य भर में 27 होटलों/रेस्टोरेंट/ढाबों की जांच के बाद 14 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित, 13 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी। अन्य खाद्य पदार्थों (दूध उत्पाद, सुपारी, नमकीन और ताड़ी) का स्टॉक, जिसका वजन 2,580.7 किलोग्राम और 12.5 लीटर था, और कीमत ₹4,66,802 थी, ज़ब्त किया गया। एक ग्राहक की शिकायत के बाद कोलाबा में ओलंपिया कॉफ़ी हाउस का लाइसेंस तुरंत निलंबित कर दिया गया। कोंकण डिवीज़न में 16 सितंबर 2026 को रजिस्ट्रेशन नंबर AR 20B 8986 वाली गाड़ी की जांच में 479 किलोग्राम खोया और 958 किलोग्राम मीठा मावा, कुल ₹3,16,140 मूल्य के स्टॉक मिले। AR-06-C-7795 वाहन से 659 किलोग्राम खोया और 220 किलोग्राम बजरंग ब्रांड मीठा मावा ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था; स्टॉक ज़ब्त कर लिया गया। AR 01 Q 0822 (M/s. श्री विजय ट्रैवल्स) कीASHOK लेलैंड गाड़ी से 174 किलोग्राम मीठा मावा ज़ब्त, ₹48,720 कीमत का स्टॉक। पुणे डिवीज़न में विष्णु स्वीट्स एंड डेरि प्रोडक्ट्स, कराड में 126 किलोग्राम दूध-आधारित मिठाइयाँ ज़ब्त; अमावा मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट, अकीवत में 197 किलोग्राम स्टॉक ज़ब्त, जिसमें खोया और रबड़ी शामिल थे, कुल ₹40,430 मूल्य के। नागपुर डिवीज़न में सघन कार्रवाई: ₹12,10,782 मूल्य का प्रतिबंधित स्टॉक और 2 वाहन ज़ब्त, 3 FIR दर्ज और 3 लोग गिरफ्तार। मुंबई में फ्रडक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई: 7 होटलों के लाइसेंस निलंबित, कोलाबा में ओलंपिया कॉफ़ी हाउस का लाइसेंस तत्काल निलंबित किया गया।0
0
Report
अनूपगढ़ से बड़ी खबर: घड़साना में किसान महापड़ाव, प्रशासन घेराबंदी जारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ़ से बड़ी खबर, नई मंडी घड़साना में आज किसानों का बड़ा महापड़ाव, प्रशासन ठप करने का किसानों ने किया ऐलान, उपखंड कार्यालय का चौतरफा घेराव करेंगे किसान, हजारों किसान ट्रैक्टरों के साथ नई मंडी घड़साना पहुंचेंगे, उपखंड कार्यालय के आगे होगी किसानों की महापंचायत, खेत बचाओ, किसान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन जारी, सिंचाई पानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी, चार में से दो समूहों को सिंचाई पानी देने की प्रमुख मांग, रबी सीजन के लिए छह माह का पानी रेगुलेशन जारी करने की मांग, सिंचाई विभाग के दो अधिकारियों को हटाने की मांग पर किसान अड़े, क्रॉप कटिंग पूरी कराने और बीमा क्लेम के लिए विशेष गिरदावरी की मांग, बीकानेर-श्रीगंगानगर के किसान महापड़ाव में जुटेंगे, गांव-गांव से ट्रैक्टरों के जरिए घड़साना पहुंचेंगे किसान, आंदोलन को लेकर घड़साना पुलिस छावनी में तब्दील, 4 ASP, 5 RPS, दर्जनभर थानाधिकारी, 300 जवान, STF और RAC जाप्ता जाफ्तातैनात0
0
Report
5 किलो 60 ग्राम बच्चे का सामान्य प्रसव: सरदारशहर अस्पताल में दुर्लभ सफलता
Churu, Rajasthan:सरदारशहर。 सरदारशहर में अनोखी डिलीवरी: 5 किलो 60 ग्राम के बच्चे का नॉर्मल प्रसव, सोनोग्राफी में सामने आया था बच्चे का अधिक वजन, आमतौर पर ऐसे मामलों में ऑपरेशन की रहती है जरूरत सरदारशहर राजकीय उपजिला अस्पताल में एक ऐसा प्रसव हुआ है, जिसने चिकित्सा क्षेत्र में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। पुलासर निवासी 29 वर्षीय रचना जोशी ने 5 किलो 60 ग्राम वजन के बच्चे को नॉर्मल तरीके से जन्म दिया। अस्पताल की महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया शेखावत ने यह प्रसव करवाया。 जानकारी के अनुसार रचना जोशी प्रसव के लिए राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंची थीं। सोनोग्राफी रिपोर्ट में गर्भस्थ शिशु का वजन सामान्य से काफी अधिक दिखाई देने पर डॉ. प्रिया शेखावत ने परिजनों को स्थिति की जानकारी दी। आमतौर पर 4 किलो से अधिक वजन वाले बच्चों के प्रसव में ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ सकती है। हालांकि महिला की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने नॉर्मल प्रसव की कोशिश करने का निर्णय लिया। परिजनों की सहमति और चिकित्सकीय निगरानी में प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जब नवजात का वजन किया गया तो उसका वजन 5 किलो 60 ग्राम निकला। डॉ. प्रिया शेखावत ने बताया कि इतने अधिक वजन वाले बच्चे का नॉर्मल प्रसव होना बेहद दुर्लभ मामला है। उन्होंने कहा कि सामान्यतः अधिक वजन वाले बच्चों के प्रसव में ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन महिला की स्थिति अनुकूल होने के कारण नॉर्मल डिलीवरी का प्रयास किया गया और सफल प्रसव हुआ। उन्होंने बताया कि अधिक वजन वाले बच्चों के मामलों में कई बार मां में डायबिटीज भी एक कारण हो सकती है, लेकिन हर मामले में ऐसा जरूरी नहीं है। गर्भावस्था के दौरान खान-पान और अन्य परिस्थितियों का भी बच्चे के वजन पर प्रभाव पड़ सकता है। नॉर्मल प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। बच्चे के परिजनों ने डॉ. प्रिया शेखावत का आभार जताते हुए कहा कि बच्चे का वजन काफी अधिक होने के बावजूद डॉक्टर की मेहनत और निगरानी के चलते नॉर्मल प्रसव संभव हो पाया। सरदारशहर के राजकीय अस्पताल में 5 किलो 60 ग्राम के बच्चे का नॉर्मल प्रसव अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
एटा के स्मार्ट शॉप में चोर ने टट्टर काटकर चोरी; CCTV में कैद
Etah, Uttar Pradesh:एटा में चोरों के हौंसले बुलंद,चोर ने स्मार्ट शॉप में की चोरी, शहर के बीचों-बीच हुई स्मार्ट शॉप में चोरी की घटना से क्षेत्र में मचा हडकंप, चोर ने दुकान का टट्टर काट चोरी की घटना को दिया अंजाम, चोर दुकान के गल्ले से करीब 13-14 हजार रुपये चोरी कर हुआ फरार,चोरी की पूरी वारदात CCTV में हुई कैद, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस, पुलिस CCTV कैमरे की मदद चोर की तलाश में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के स्मार्ट शॉप की घटना。0
0
Report
जेडयू विधायक ने कहा निशांत कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री, नेतृत्व उनके हाथों में
Patna, Bihar:जेडयू के विधायक विनय चौधरी ने अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और उनके बेटे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर बड़ी बात कह दिया है उन्होंने कहा नीतीश कुमार की कमी निशांत कुमार पूरा करेंगे जनता ने मान लिया है। जनता के साथ कल ही हम बैठे हुए थे जनता के बीच में, उसने कहा कि अब निशांत हम लोग का नेता बनेगा। जब सवाल किया गया कि क्या निशांत मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं विधायक ने जवाब में कहा नेता का अर्थ क्या होता है? सीधा-सीधी है बनेंगे अब जदयू का नेतृत्व निशांत कुमार के हाथों में जाएगा हम लोग मान चुके हैं, हम लोग के नेता वो हैं पार्टी के नाम बदलने को लेकर विधायक जी ने कहा अभी क्या नीतीश मतलब जदयू अभी नहीं है, क्या? नहीं है तो तब बदला जाएगा। अभी भी है। यह तो फॉर्मेलिटी है, प्रक्रिया है, होगी। नीतीश कुमार मतलब जनता दल (यू)。 सबसे बड़ी बात विधायक ने निशांत कुमार को लेकर कह दिया जो बिहार की राजनीति में आप चर्चा का विषय बनने वाला है निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनने को लेकर कहा कि हमारी इच्छा है कि मैं कल ही उनको मुख्यमंत्री के लिए शपथ दिलवा दू0
0
Report
टिहरी झील पर 108 बोट एंबुलेंस, मेंटेनेंस की कमी से जान जोखिम
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी झील से सटे गांवों में मरीजों को सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 108 बोट एंबुलेंस चलाई जा रही है लेकिन इसके रख रखाव और मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया जाता है जिससे कई बार बोट एंबुलेंस ही मरीजों तीमारदारों और ऑपरेटरों की जान का जोखिम बन जाती है,कई बार फ्यूल खत्म होने या फिर टेक्निकल फॉल्ट के चलते बोट एंबुलेंस बीच झील में रुक जाती है जिससे उसमें सवार लोगों की जान पर बन जाती है और आप तस्वीरों में देख सकते है कि बोट एंबुलेंस की हालत ये है कि छत को त्रिपाल से ढकना पड़ रहा है तो इंजन की हालत खस्ता है,वही मामले में सी एम ओ डॉ रामप्रकाश इस मामले में 108 के प्रभारी से बात की गई है और जल्द इसकी मेंटेनेंस की जाएगी और रखरखाव पर भी ध्यान दिया जाएगा जिससे मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो。0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में दीपों से विकसित भारत 2047 का संदेश, सेवा संकल्प अभियान आयोजित
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए। मंदिर परिसर में दीपों की रोशनी से ‘विकसित भारत 2047’ का आकर्षक संदेश भी बनाया गया। इस दौरान ‘‘जिसने देश का जीवन संवारा, उसे है आशीर्वाद हमारा’’ के भाव के साथ देश की प्रगति और राष्ट्र निर्माण के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी रामप्रताप चौहान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य गरीबों, जरूरतमंदों और आमजन के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से स्वच्छता, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत किया जा रहा है。0
0
Report
किशनगढ़ के देव डूंगरी मंदिर में करंट हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के देव डूंगरी स्थित देवनारायण मंदिर में देर रात तक जागरण की गूंज रही, लेकिन सुबह होते ही खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। आरती के बाद 17 वर्षीय किशोर अचानक करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में किशोर को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान देव डूंगरी निवासी 17 वर्षीय कालू गुर्जर के रूप में हुई है। सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के कपासन में स्वच्छता सेवा-2026 अभियान का शुभारंभ
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी खेमराज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाईकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखी गई है। अभियान के दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के साथ स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आमजन को स्वच्छता कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और सफाईकर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मोदी के जन्मदिन पर कपासन में गौ सेवा कार्यक्रम; भाजपा ने आह्वान किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार शाम जेलेश्वर गौशाला में विशेष गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौ माताओं को हरे चारे का भोग लगाकर गौ सेवा की गई। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए और सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा को समाज और संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से ऐसे सेवा कार्यों में भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में जीएसएस अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर सहित भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
जोधपुर में एडीजी घुमरिया ने कानून-व्यवस्था और साइबर सुरक्षा पर समीक्षा की
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान के एडीजी एवं रेंज प्रभारी हवा सिंह घुमरिया आज जोधपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में रेंज के एसपी सहित पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में एडीजी हवा सिंह घुमरिया ने कहा कि पुलिस मुख्यालय की ओर से हर एक-दो महीने में इस तरह की समीक्षा बैठक की जाती है। बैठक में पिछले कुछ समय में हुए घटनाक्रम, पुलिस की व्यस्तता और लंबित मामलों सहित आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई。 लंबित मामलों और एसआईटी की जांच को लेकर एडीजी ने कहा कि एसआईटी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। जांच में एक-एक कड़ी जुड़ती जा रही है और उम्मीद है कि बहुत जल्द मामले का खुलासा देखने को मिलेगा。 उन्होंने कहा कि कई मामलों में अपराधी सामने नजर आने के बावजूद कुछ महत्वपूर्ण मिसिंग लिंक होते हैं। जब तक सभी कड़ियां आपस में नहीं जुड़ जातीं, तब तक जांच के आधार पर किसी को अपराधी मानना उचित नहीं होता। उन्होंने भरोसा जताया कि जांच सही दिशा में चल रही है और जल्द परिणाम सामने आएगा。 आगामी पंचायत चुनाव को लेकर एडीजी ने कहा कि चुनाव पुलिस के सामने हमेशा एक चुनौती होते हैं। पुलिस इस चुनौती को स्वीकार करते हुए पंचायत चुनाव भी शांतिपूर्वक संपन्न करवाएगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए चुनाव भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं。 उन्होंने जनता से भी अपील की कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह के आवेश में आकर गलत कदम न उठाएं और शांतिपूर्वक मतदान करें। जनता जिसे चुने, उसका सम्मान किया जाना चाहिए。 साइबर अपराध को लेकर एडीजी ने कहा कि पुलिस इसे बड़ी चुनौती के रूप में ले रही है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की एक अलग विंग तैयार की गई है। प्रदेश के जिलों में साइबर थाने भी खोले गए हैं और साइबर एक्सपर्ट्स की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि साइबर फ्रॉड से सावधान रहें और ओटीपी, बैंकिंग डिटेल या अन्य संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने कहा कि जितनी सावधानी जनता बरतेगी, उतना ही साइबर अपराध से बचाव संभव होगा। थानों में एएसआई की कमी के सवाल पर एडीजी ने माना कि कुछ स्थानों पर पदों को लेकर समस्या है। उन्होंने बताया कि कुछ प्रमोशन न्यायालयों में मामलों और स्टे के कारण प्रभावित हुए हैं। एएसआई पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण पद है, क्योंकि वह जांच का काम संभालता है। उन्होंने कहा कि जोधपुर में प्रमोशन की स्थिति को आईजी और पुलिस कमिश्नर से चेक करवाया जाएगा। यदि 2025-26 के प्रमोशन हो जाते हैं तो कई रिक्तियां पूरी होने की उम्मीद है。 नए पुलिस थाने खोलने के सवाल पर एडीजी हवा सिंह घुमरिया ने कहा कि उनका मानना है कि बहुत ज्यादा नए थाने खोलने के बजाय मौजूदा थानों में पुलिसकर्मियों की नफरी बढ़ाई जाए तो पुलिसिंग को बेहतर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नए थानों के प्रस्ताव सरकार के स्तर पर आते रहते हैं। यदि जोधपुर से कोई प्रस्ताव गया है और वह वाजिब मांग है तो पुलिस मुख्यालय की ओर से उसे सरकार से मंजूर करवाने के प्रयास किए जाएंगे।0
0
Report
गंगरार में मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया, 25 वर्ष की सेवा का नमन
Begun, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गंगरार मुख्यालय पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा से देशसेवा की यात्रा को भी नमन किया गया। कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ जनसेवा से देशसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजन में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
