244901
रामपुर में रामायण पार्क की मूर्तियां खंडित, विधायक ने जताई नाराजगी
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में पनवड़िया स्थित रामायण पार्क में असामाजिक तत्वों ने भगवान की मूर्तियों को खंडित कर दिया। घटना के बाद बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। विधायक आकाश सक्सेना ने जिलाधिकारी से इस सम्बन्ध में बात की है और प्रतिमाओं के संरक्षण के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस का मसाल जुलूस, इस्तीफे की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले में युवाओं का मसाला जुलूस यूथ कांग्रेस व छात्र संगठन एनएसयूआई सहित युवाओं ने शहर के पिपराली रोड स्थित ज्योतिबा सर्कल से सीएलसी चौक तक निकाला मसाल जुलूस यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब बोले जब तक केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देगा तब तक यूथ कांग्रेस का संघर्ष रहेगा जारी, भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्री पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप एंकर भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब आज नीट पेपर लीक मामले में युवा कांग्रेस व छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से आए निकल गई मशाल जुलूस में शामिल होने सीकर आए। सीकर में नीट पेपर लीक मामले में युवाओं की ओर से शहर के पिपराली रोड स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल से सीएलसी चौक तक सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस में यू हैव ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्थिति की मांग उठाई। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में युवा कांग्रेस, छात्र संगठन नही के कार्यकर्ता सहित युवा वर्ग मौजूद रहा। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से आज सीकर में नीट पेपर लीक मामले में मशाल जुलूस निकाला है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस की एक ही मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को देश का गद्दार बताते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान पैसों के लालच में देश के भविष्य को भेज रहा है, छात्र और युवाओं के भविष्य को बेच रहा है। एसएमएस केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उसे इस मामले में इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में उनके नेतृत्व में संघर्ष कर रहे थे और आगे भी करते रहेंगे जब तक केंद्रीय मंत्री शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देता और उसके खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होती है तब तक यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता संघर्ष करता रहेगा। यूथ कांग्रेस चुनाव में आयु सीमा के सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के चुनाव में आयु सीमा 35 निर्धारित की गई है, लेकिन अभी सिर्फ पेपर ले एक मामले में ही यूथ कांग्रेस का संघर्ष हो रहा है तो इसीलिए सिर्फ इसी पर ही सवाल करें। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की आगे की रणनीति है कि जिस तरह से पेपर माफिया भाजपा चल रही है और छात्रों के भविष्य को बेचकर अरबों खरबों रुपए कमा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो छात्र दिन-रात पढ़ाई करते हैं उनकी मेहनत पर हमला करके फिर से कमाने का काम बीजेपी और भाजपा के नेता कर रहे। जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देगा तब तक यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा और केंद्रीय मंत्री को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ेगा क्योंकि जिस तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री जब तक इस्तीफा नहीं दे देता तब तक मामले को लेकर कांग्रेस सड़कों पर रहेगी। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी विकास चिकारा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुधींद्र मुंड, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल चोपड़ा, नही जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश नागा, लॉ कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राकेश गढ़वाल, विकास मूंड सहित सैकड़ो की संख्या में यूथ कांग्रेस व छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट - उदय भानु चिब राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय यूथ कांग्रेस।0
0
Report
कार्यक्रम से लौटते समय कालबैशाखी प्रभाव से चित्रकोण्डा विधायक की गाड़ी पर पेड़ गिरा, विधायक घायल
Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ଏକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ଯୋଗ ଦେଇ ଫେରୁଥିବାବେଳେ ମାଲକାନଗିରି ଜିଲ୍ଲା ଚିତ୍ରକୋଣ୍ଡା ବିଧାୟକଙ୍କ ଗାଡ଼ି କାଳ ବୈଶାଖୀ ପ୍ରଭାବରେ ଏକ ଗଛ ପଡ଼ିଲା। ଅଳ୍ପକେ ବର୍ତି ଗଲେ ବିଧାୟକ ମଙ୍ଗୁ ଖିଲ।0
0
Report
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग: आरोपी गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:चक्रधरनगर पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खुद को पुलिस विभाग में कार्यरत बताकर महिला का विश्वास जीता और विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में उसने महिला की जानकारी के बिना बनाए गए अंतरंग फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पीड़िता की शिकायत के अनुसार, मार्च 2026 में कोरबा रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात बिलासपुर निवासी अक्षय कुमार कुम्हरानी से हुई थी. आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए वर्दी वाली तस्वीरें दिखाईं और शादी का प्रस्ताव रखकर महिला से संपर्क बढ़ाया. बाद में महिला के गांव पहुंचकर उसने शादी का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और चुपके से अंतरंग फोटो एवं वीडियो रिकॉर्ड कर लिए. मेकाहारा अस्पताल में मां के इलाज के दौरान भी आरोपी ने उसे अपने साथ ले जाकर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए संबंध बनाए रखने का दबाव बनाया. विरोध करने पर आरोपी ने 27 मई को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर महिला के अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए तथा व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की. रायगढ़ में उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी (31 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 02, सड़कपारा डोडकी, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रियलमी सी-3 मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया है. पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.0
0
Report
Advertisement
नोएडा एयरपोर्ट पर ORAT ट्रायल सफल; 15 जून से वाणिज्यिक उड़ानें शुरू
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग और टर्नअराउंड टेस्ट पूरा。 एयरपोर्ट ने कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने से पहले अंतिम ORAT ट्रायल सफलतापूर्वक किया。 15 जून 2026 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने की तैयारी पूरी。 ट्रायल के दौरान रनवे, एयरोब्रिज, बैगेज सिस्टम और कार्गो संचालन का परीक्षण किया गया。 विमान को एयरोब्रिज से जोड़कर यात्री आवागमन प्रक्रिया की जांच की गई。 विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) और ग्राउंड पावर सिस्टम का सफल परीक्षण。 इन-फ्लाइट कैटरिंग, ग्राउंड हैंडलिंग और रिफ्यूलिंग ऑपरेशन की भी जांच की गई。 एयरपोर्ट के इंस्ट्रुमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और RNP नेविगेशन प्रक्रियाओं का पुनः सत्यापन किया गया。 इंडिगो एयरलाइंस और एयरपोर्ट के विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन का परीक्षण किया。 एयरपोर्ट प्रशासन ने दावा किया कि सभी महत्वपूर्ण परिचालन प्रणालियां सफलतापूर्वक काम कर रही हैं。 नोएडा एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए नया अंतरराष्ट्रीय एविएशन हब बनने की ओर बढ़ा。 पहले चरण में एयरपोर्ट की क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी。 भविष्य में विस्तार के बाद एयरपोर्ट 7 करोड़ से अधिक यात्रियों की वार्षिक क्षमता वाला हवाई अड्डा बनेगा。0
0
Report
श्योपुर में आरटीओ कार्रवाई से किसान नाराज़, अवैध खनन-रेत माफिया پر सवाल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर में आरटीओ विभाग ने दर्जनों ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की और उन्हें जांच के दायरे में लाकर चलानी कार्रवाई शुरू कर दी। मामले के बाद किसानों में भारी नाराजगी है और उनका कहना है कि वे अपनी उपज बेचने के लिए मंडी पहुंचे थे, मगर आरटीओ अधिकारियों ने उनके ट्रैक्टरों को रोककर कार्रवाई की। किसानों का आरोप है कि खेती-किसानी के काम में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टरों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि जिले में खुलेआम चल रहे अवैध खनन और रेत माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। नाराज किसानों ने कहा कि प्रशासन सॉफ्ट टारगेट पर कदम उठाकर अपनी उपलब्धियां दिखाने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि अवैध रेत परिवहन करने वाले बड़े वाहनों और खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही, बल्कि मंडी में अनाज लेकर आए किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों ने प्रशासन से ट्रैक्टरों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और अवैध खनन-रेत माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरटीओ विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों का कहना है कि सभी पर कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई हो रही है।0
0
Report
देखिए उसकी मुस्कान: भाई के कोई दुश्मन नहीं
Noida, Uttar Pradesh:Look at that smile.. bro has no enemies0
0
Report
Advertisement
नैनपुर में कथित सट्टा कारोबारी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला जिले के नैनपुर नगर में एक कथित सटोरिये का सट्टा लिखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति कथित रूप से सट्टा गतिविधियों में संलिप्त दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मामला नैनपुर नगर का है, जहां लंबे समय से अवैध सट्टा कारोबार की शिकायतें सामने आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना। वायरल वीडियो की सत्यता और समय की स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने वीडियो की बारीकी से पड़ताल की ओर वीडियो में दिख रहे कथित सटोरिये से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
बिल्ली ने लोमड़ी से मुर्गी बचाई
Noida, Uttar Pradesh:Cat saves chicken from a fox0
0
Report
NGT orders strict action against restaurants operating in residential areas
Delhi, Delhi:ब्रेकिंग- *आवासीय इलाकों में नियम तोड़कर चल रहे रेस्टोरेंट्स पर NGT सख्त* नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) को आवासीय क्षेत्रों में चल रहे ऐसे रेस्टोरेंट्स की जांच करने का आदेश दिया है, जो पर्यावरण नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. NGT ने कहा है कि यदि जांच में ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण या मानकों के खिलाफ लगी चिमनियां पाई जाती हैं, तो संबंधित रेस्टोरेंट्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. यह आदेश एक शिकायत पर दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ रेस्टोरेंट्स आवासीय इलाकों में नियमों के विपरीत संचालित हो रहे हैं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. NGT ने DPCC को जल्द निरीक्षण कर सच्चाई पता लगाने और जरूरत पड़ने पर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.0
0
Report
Advertisement
इस्माईलाबाद में पुरानी रंजिश पर गोली, घायल की हालत गंभीर
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :- इस्माईलाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। गोली युवक की पीठ में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक ने अपने पुराने प्रतिद्द्वंद्वी पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल की पहचान खेड़ी शहीदां निवासी गुलशन कुमार के रूप में हुई है। उसका इलाज पिहोवा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी。 बस स्टैंड के पास हुई फायरिंग जानकारी के अनुसार घटना इस्माईलाबाद बस स्टैंड के पास हुई। गुलशन कुमार ने अस्पताल में बताया कि उसका पिछले साल अक्टूबर में मनिंद्र सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। उस विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बना हुआ था। गुलशन के मुताबिक, बुधवार को एक बार फिर दोनों का आमना-सामना हुआ। पहले कहासुनी हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान मनिंद्र सिंह ने पिस्तौल निकालकर उस पर फायर कर दिया। गोली उसकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुराने झगड़े से जुड़ा है मामला घायल युवक का कहना है कि पिछले साल हुए झगड़े में मनिंद्र सिंह को चोटें लगी थीं। उस मामले में केस दर्ज हुआ था और उसे करीब तीन महीने जेल में भी रहना पड़ा था। गुलशन का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे, लेकिन रंजिश खत्म नहीं हुई। उसका कहना है कि आरोपी लगातार बदला लेने की धमकियां देता था। आरोपी पड़ोसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है कि आरोपी मनिंद्र सिंह मूल रूप से ठसका मीरांजी गांव का रहने वाला है और वर्तमान में इस्माईलाबाद में रह रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है。 पुलिस जुटी जांच में घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है。 पुलिस का कहना है कि घायल के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.0
0
Report
स्पीडबोट से विएतनामी डिलीवरी ने नई मिसाल कायम कर दी
Noida, Uttar Pradesh:Vietnamese delivery via speedboats takes things to a whole new level!0
0
Report
नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को बहेड़ी पुलिस ने दबोचा
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बहला-फुसलाकर नाबालिग किशोरी को ले जाने और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित चल रहे आरोपी कृष्णा उर्फ कृष्णपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना बहेड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को कृष्णा उर्फ कृष्णपाल पुत्र गेंदनलाल निवासी अलीगंज भमिया, थाना बहेड़ी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पीड़िता की बरामदगी होने तथा सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस एवं 16/17 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मिली सूचना पर पुलिस टीम ने सरकारी अस्पताल के गेट के पास से आरोपी कृष्णा उर्फ कृष्णपाल (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आयुध अधिनियम तथा अपहरण से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने कृत्य पर खेद व्यक्त किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय एवं हेड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
Advertisement
आबूरोड में शादी समारोह से लौटती जीप पलटी, 20 से अधिक घायल
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के आबूरोड में एक शादी समारोह में शामिल होकर आमली लौट रहे लोगों से भरी जीप अल्ट्राटेक चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सभी घायलों को उपचार के लिए पिंडवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।0
0
Report
कैमोर पहाड़ में खाली ट्रक खाई में गिरा, चालक गंभीर घायल
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी:सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कैमोर पहाड़ में मऊगंज से अमिलिया आ रहा एक खाली ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और केबिन में फंस गया, जिसे गैस कटर से निकालकर मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया। क्लीनर को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
मां ने चढ़ाई के गुर सिखाए, लोगों में चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Mother gives climbing lessons.0
0
Report
Advertisement
