244901
रामपुर में सपा नेताओं ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया। सूचना के अनुसार पार्टी कार्यालय दारुल अवाम सील होने के कारण, उन्होंने सड़क पर ही केक काटा। साथ ही आसिम राजा सहित कई सपा सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे। सभी ने मिलकर अखिलेश यादव को शुभकामनाएं दीं और उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर निकाय चुनाव: कांग्रेस टिकट दावेदारों की भीड़, युवाओं को प्राथमिकता
Alwar, Rajasthan:निकाय कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की भीड़, जिताऊ उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने का ऐलान जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी, 65 वार्डों से बड़ी संख्या में आवेदन अलवर। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने फूलबाग में कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान अलवर नगर निगम के 65 वार्डों से टिकट के इच्छुक नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। टिकट के दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए आवेदन जमा कराए। साथ ही संभावित प्रत्याशियों को लेकर स्थानीय स्तर पर रायशुमारी भी की गई। बैठक में विधायक, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में सामने आए दावेदार की स्थिति, स्थानीय स्वीकार्यता और जीत की संभावनाओं को लेकर उसी वार्ड के कार्यकर्ताओं से राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि टिकट किसी नेता की पसंद के आधार पर नहीं, बल्कि जिताऊ उम्मीदवार को ध्यान में रखते हुए दिया जाएगा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। टिकट वितरण में स्थानीय चेहरों को महत्व देने के साथ एक परिवार से एक व्यक्ति को टिकट देने और करीब 75 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने की बात भी कही गई। इससे संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस इस बार निकाय चुनाव में नए और युवा चेहरों को बड़ी संख्या में मौका देने की तैयारी में है। बाइट : जितेंद्र सिंह वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आगामी निकाय चुनाव में प्रदेश की नगर निगमों और नगर पालिकाओं में कांग्रेस के बोर्ड बनने का दावा किया। उन्होंने अलवर नगर निगम के अलावा बहरोड़ और खैरथल सहित नए जिलों में भी कांग्रेस की जीत का दावा किया। जूली ने कहा कि टिकट का आधार केवल संगठन में पद या राजनीतिक पहचान नहीं होगा। वार्ड में दावेदार की पकड़, जनता के बीच सक्रियता और चुनाव जीतने की क्षमता को प्रमुखता दी जाएगी। बड़ी संख्या में आवेदन आने के बाद अब स्थानीय स्तर पर दावेदारों की मजबूती और कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा। नेताओं ने आरोप लगाया कि अलवर शहर में जगह-जगह सड़कें खुदी हुई हैं और विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी के विधायक और मंत्री जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने हैंडपंप और बोरिंग जैसे मूलभूत कार्यों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पर्याप्त काम नहीं होने के कारण कई क्षेत्रों में लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चंबल के पानी और ईआरसीपी के मुद्दे पर भी घेरा गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पानी को लेकर सरकार की ओर से बड़े-बड़े दावे और घोषणाएं की गईं, लेकिन आम जनता को अभी तक अपेक्षित लाभ नहीं मिला है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार विकास के दावों के बजाय जमीनी स्तर पर सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं का समाधान करे।0
0
Report
मिशन मानस के तहत सोडावास में विद्यार्थियों से संवाद, एसडीएम राणावत ने जानकारी दी
Pali, Rajasthan:मिशन मानस के तहत विद्यार्थियों से संवाद, सोडावास में एसडीएम राणावत ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की ओर से संचालित नवाचार ‘मिशन मानस’ के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोडावास में विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मिशन मानस की विभिन्न गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा को प्रभावी बनाने, नियमित अध्ययन, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास तथा भविष्य में रोजगार के उपलब्ध अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।0
0
Report
वलसाड में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मित देसाई की हालत बिगड़, भूख हड़ताल जारी
Valsad, Gujarat: વલસાડ ખાતે યુથ કોંગ્રેસની ભૂખ હડતાળનો મામલો યુથ કોંગ્રેસની ભૂખ હડતાળમાં તાલુકા યુથ કોંગ્રેસના પ્રમુખની તબિયત લથડી 10 દિવસ થી ભૂખ હડતાળ પર બેસેલા યુથ કોંગ્રેસ પ્રમુખ મિત દેસાઈની તબિયત લથડી મિત દેસાઈ ની તબિયત લથડતા તાત્કાલિક ડોક્ટરની ટિમ પોહચી આવતી કાલે કોંગ્રેસ વિરોધ પક્ષ નેતા આવવા પહેલા યુથ કોંગ્રેસના પ્રમુખની તબિયત લથતા ચકચાર0
0
Report
Advertisement
इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाज़ी गिरोह में 3 और गिरफ्तार, कुल 12 आरोपी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर कि राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से जुड़े ऑनलाइन सट्टेबाज़ी के नेटवर्क पर एक बार फिर से कार्रवाई की है और मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद इस केस में कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह एक बड़ा और संगठित सट्टा गिरोह है, जिसके तार विदेशों से भी जुड़े हो सकते हैं। इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और उनसे जुड़े पूरे सिंडिकेट से जुड़े सट्टेबाज़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में राजेंद्र नगर निवासी राहुल निंबोला, सिंधी कॉलोनी निवासी सौम्यप्रीत शिंदे और द्वारकापुरी निवासी धर्मेंद्र खींची उर्फ धम्मु शामिल हैं एडिशनल डीसीपी के अनुसार, गिरोह का नेटवर्क काफी फैला हुआ है और इसमें अब तक कुल 12 आरोपी बनाए जा चुके हैं। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी व्हाट्सऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाज़ी की आईडी और पासवर्ड बांटते थे। लिंक पर लॉगिन करने के बाद वॉलेट में बैलेंस दिखता था, जिसके ज़रिए सट्टा खेला जाता था। आरोपी सौम्यप्रीत शिंदे की आईडी पूर्व में जप्त किए गए आरोपी नाना पटवारी के मोबाइल में भी सक्रिय पाई गई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध और आईटी एक्ट की सख्त धाराएं जोड़ी हैं। कोर्ट से आरोपियों का 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के बाद गिरोह में 15 से 16 आरोपी और सामने आ सकते हैं। आरोपियों की रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है और इसमें विदेशी लिंक भी सामने आ रहे हैं。0
0
Report
खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, 11 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
Katihar, Bihar:महिला को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, 11 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं महिला का कहना है कि घटना को 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और बाद में उसे खंभे से बांधकर काफी देर तक पीटा गया आसपास मौजूद लोग घटना देखते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं सूचना मिलते ही आजमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और खंभे से बंधी महिला को मुक्त कराया पीड़िता ने आजमनगर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई कटिहार जिला के आजमनगर थाना क्षेत्र के रामपुर कदमगाछी गांव में एक महिला को कथित तौर पर खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। महिला के साथ कथित अमानवीय व्यवहार ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। महिला का आरोप है कि रामपुर गांव निवासी मोहम्मद नाहिद और उसके परिवार के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और बाद में उसे खंभे से बांधकर काफी देर तक पीटा गया। महिला के अनुसार, आसपास मौजूद लोग घटना देखते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि प्यास लगने पर पानी मांगने के बावजूद उसे पानी नहीं दिया गया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। घटना की सूचना किसी व्यक्ति ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आजमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और खंभे से बंधी महिला को मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस ने महिला को कदमगाछी गांव स्थित उसके ससुराल पहुंचाया, जहां परिजनों ने उसका इलाज कराया। पीड़िता ने आजमनगर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। महिला का कहना है कि घटना को 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में बारसोई डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज हो चुका है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
ग्वालियर में NSUI विरोध: प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आरोप और पारदर्शिता की मांग
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर NSUI प्रदेश अध्यक्ष का विरोध काले झंडे दिखाकर किया गया विरोध NSUI कार्यकर्ताओ और प्रदेश पदाधिकारी ने किया विरोध ग्वालियर से भिंड जाते समय प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का किया गया विरोध NSUI प्रदेश महासचिव विशाल तिवारी ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया प्रदेश में छात्र संघ चुनाव को लेकर बनाये गए जिला प्रभारीयो को लेकर किया विरोध स्थानीय व्यक्ति को जिला प्रभारी बनाये जानेका विरोध छात्र संघ चुनाव में टिकिट वितरण को पारदर्शी बनाने की मांग बाहरी जिले से प्रभारी बनाये जाकर पारदर्शिता लाने की मांग प्रदेश अध्यक्ष पर अन्य गम्भीर आरोप भी लगाए0
0
Report
Advertisement
पंकज की मांग पर अतुल प्रधान का वीडियो जारी
Noida, Uttar Pradesh:अतुल प्रधान का वीडियो पंकज की मांग पर0
0
Report
शिंदे-ठाकरे गुट के बीच सत्ता की जंग, मुख्यमंत्री कौन बनेगा?
Buldhana, Maharashtra:संजय गायकवाड, आमदार, बाईट्स.. प्रत्येक व्यक्तीला वाटते की आपला नेता उच्च पदावर बसला पाहिजे . एकनाथ शिंदे हे पुन्हा मुख्यमंत्री व्हावेत, अशी सगळ्यांची इच्छा आहे . देवेंद्र याना दिल्लीत आणि शिंदे यांना मुख्यमंत्री करावे, असे मलाही वाटते . शेवटी भाजपाचा अंतर्गत विषय आहे . देवेंद्रजी शिस्तीत चालणारे नेते आहेत . पक्षाचा कुठलाही आदेश आला तर देवेन्द्रजी आणि त्यांची टीम पळतील . हे खरं आहे की ज्यांचे सदस्य जास्त त्यांचा मुख्यमंत्री .. शेवटी लोकांची भावना आहे . उद्या जर का सुप्रीम कोर्टाने आमच्या बाजूने निकाल दिला तरीही सुप्रीम कोर्टाला नाव ठेवायला मागे पुढे पाहणार नाही .. आमचा न्याय व्यवस्थेवर विश्वास आहे , आमच्या बाजूने निकाल लागेल . ही मानसिकता उद्धव, आदित्य आणि टीम ची झालीय .. संजय राऊतला अक्कल आहे का , मोका कुठे लागतो काय लागतो . मोका झोपडपट्टीतील गुंडावर लागतो . एव्हढे मोठे आमदार खासदार नगरसेवक असताना संगठित गुन्हा दाखल करतो का . जरा कायद्याचा अभ्यास कर म्हणावा संजय राऊत, 17 सप्टेंबर पर्यंत मोदी. आतापर्यंत संजय राऊत यांनी अनेकवेळा भविष्यवाणी केलीय, मात्र एकही खरे ठरले नाही .. मुंगेरी लाल की हसीन सपने पाहणाऱ्या संजय राऊत ने आतापर्यंत जे बोलले त्याचे विपरीत घडलेलं आहे . जे स्वप्न तो पाहत आहे, ते पूर्ण होणार नाही . मोदी पंतप्रधान राहणारच आहे .0
0
Report
रायपुर में ब्लैक करेंसी स्कैम का पर्दाफाश; 9 गिरफ्तार, करोड़ों की नकदी बरामद
Begun, Rajasthan:रायपुर रायपुर में Wash & Wash Black Currency Scam का पर्दाफाश रायपुर में ब्लैक करेंसी स्कैम करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ 7 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा की नगदी जब्त 2005 से सक्रिय गिरोह ने देशभर में 100 से ज्यादा लोगों से अरबों की ठगी की रायपुर के कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी का भी खुलासा पुणे के खंडाला रिसॉर्ट में करोड़ों की ठगी करते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी आरोपी काले नोटों को केमिकल से असली बनाने और रकम दोगुनी करने का देते थे झांसा गिरोह के मास्टरमाइंड ज्ञान प्रकाश उर्फ योगी, प्रवीण उर्फ कैप्टन और मनोज उर्फ बड़े सर गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल, काले नोट के आकार का पेपर, कांच की प्लेट समेत अन्य सामग्री जब्त रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पहले नागपुर से 2 महिला आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 9 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में देश के कई राज्यों में फैला था ठगी का नेटवर्क, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी बाइट- स्मृतिक राजनाला, डीसीपी, क्राइम टीटी- रमाकांत साहू, एसीपी, सिविल लाइन0
0
Report
Advertisement
तलवाड़ा सेक्टर में नाग दिखा; CCTV में कैद हुआ वीडियो वायरल
Hoshiarpur, Punjab:ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਸੈਕਟਰ ਵਿੱਚ ਤੇਂਦੂਏ ਦੀ ਦਸਤਕ, CCTV ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋਈ ਤਸਵੀਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਤਲਵਾੜਾ ਇਲਾਕੇ ਤੋਂ ਇਸ ਸਮੇਂ ਦੀ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਤੇਂਦੂਆ ਘੁੰਮਦਾ ਹੋਇਆ CCTV ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋਿਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ 20 ਅਗਸਤ ਦੀ ਸਵੇਰ ਕਰੀਬ 4 ਵੱਜ ਕੇ 30 ਮਿੰਟ ਦੇ ਸਮੇਂ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਸੈਕਟਰ ਦੇ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਤੇਂਦੂਆ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤਾ। CCTV ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਤੇਂਦੂਏ ਦੀ ਪੂਰੀ ਹਿਲਜੁਲ ਰਿਕਾਰਡ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਵੀਡੀਓ ਹੁਣ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ’ਤੇ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਤੇਂਦੂਏ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਲੈਂਦਿਆਂ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਨਿਗਰਾਨੀ ਵਧਾਈ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਫਿਲਹਾਲ CCTV ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋਈ ਤੇਂਦੂਏ ਦੀ ਇਹ ਵੀਡੀਓ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਚਰਚਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਬਣੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਤੇਂਦੂਆ ਨਜ਼ਰ ਆਵੇ ਤਾਂ ਉਸ ਦੇ ਨੇੜੇ ਜਾਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਤੁਰੰਤ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ。0
0
Report
गोरखपुर रोडवेज बस पर पत्थरबाज़ी, 33 यात्री डरे
Gorakhpur, Uttar Pradesh:स्लग : गोरखपुर में रोडवेज बस पर दबंगों ने की पत्थरबाजी, मचा हड़कंप। एंकर : गोरखपुर में दबंगई का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ओवरटेक करने के लिए साइड नहीं मिलने से नाराज कार सवार युवकों ने पहले रोडवेज बस को रुकवाकर चालक से विवाद किया और धमकी दी। इसके बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया। बस पुलिस चौकी से आगे बढ़ी तो बाइक सवार तीन युवक उसका पीछा करने लगे और राजघाट पुल से पहले बस पर पत्थर बरसा दिए। पत्थरबाजी से बस में सवार करीब 33 यात्रियों में हड़कंप मच गया। आरोप है कि बस रुकने के बाद युवकों ने कंडक्टर का बैग छीनने की कोशिश भी की। हालांकि यात्रियों के नीचे उतरते ही तीनों युवक बाइक से फरार हो गए। पूरी घटना का वीडियो कंडक्टर ने पुलिस को सौंप दिया है और अब पुलिस आरोपितों की पहचान में जुटी है। वीओ : गोरखपुर में सड़क पर दबंगई और रोडवेज बस में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करने वाली ये घटना शुक्रवार रात की है। लखनऊ से गोरखपुर आ रही गोरखपुर डिपो की रोडवेज बस नंबर UP 78 KT 1244 में करीब 33 यात्री सवार थे। रात करीब 11 बजे कालेसर के पास पीछे से आ रही कार में सवार युवकों ने बस चालक से ओवरटेक करने के लिए साइड मांगी। बस चालक के मुताबिक उस समय तत्काल साइड देने की जगह नहीं थी, इसलिए उसने रास्ता नहीं दिया। आगे जगह मिलते ही बस ने कार को रास्ता दे दिया। लेकिन आरोप है कि इसी बात को लेकर कार सवार युवक भड़क गए। नौसढ़ से पहले कार सवार युवकों ने बस को रुकवा लिया और चालक से कहासुनी शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने चालक को धमकी दी और चौकी चलने के लिए कहा। मामला बढ़ता देख चालक बस लेकर नौसढ़ पुलिस चौकी पहुंचा। लेकिन जिस कार सवार युवकों ने बस रुकवाई थी, वे चौकी तक नहीं पहुंचे。 इसके बाद चालक और कंडक्टर को लगा कि विवाद खत्म हो गया है और बस यात्रियों को लेकर आगे बढ़ गई। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। नौसढ़ पुलिस चौकी से बस आगे बढ़ी तो बाइक सवार तीन युवक बस के पीछे लग गए। आरोप है कि राजघाट पुल से पहले बाइक सवार युवकों ने चलती बस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुई पत्थरबाजी से बस के अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पत्थरबाजी में किसी यात्री को चोट नहीं लगी। हालात बिगड़ते देख चालक ने राजघाट पुल से पहले बस रोक दी। आरोप है कि बस रुकते ही बाइक सवार युवक कंडक्टर की तरफ बढ़े और उसका बैग छीनने की कोशिश की। कंडक्टर विकास कुमार ने शोर मचाया तो बस में बैठे यात्री नीचे उतरने लगे। यात्रियों की भीड़ देखकर तीनों युवक मौके से बाइक लेकर फरार हो गए। यानी महज ओवरटेक करने के लिए साइड नहीं मिलने से शुरू हुआ विवाद बस पर पत्थरबाजी और कंडक्टर का बैग छीनने की कोशिश तक पहुंच गया। घटना के बाद चालक और कंडक्टर ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। कंडक्टर ने बाइक सवार युवकों का मोबाइल से बनाया गया वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। अब यही वीडियो पुलिस के लिए आरोपितों तक पहुंचने का अहम सुराग बना हुआ है। घटना को लेकर एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। कार सवार युवकों के मिलने के बाद विवाद की असली वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर बाइक सवार युवकों की पहचान में जुटी है। साथ ही उस कार सवार युवकों की भी तलाश की जा रही है, जिनसे बस चालक का पहले विवाद हुआ था। बड़ा सवाल यही है कि आखिर सड़क पर साइड न मिलने की मामूली बात इतनी बढ़ी कि रोडवेज बस पर पत्थर बरसाने और कंडक्टर का बैग छीनने की कोशिश तक नौबत कैसे पहुंच गई?0
0
Report
गोंडा अदालत ने डालिम को 5 वर्ष कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा न्यायालय ने मकान का ताला काटकर चोरी करने तथा बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रहने के मामले में बांग्लादेशी नागरिक को दोषी करार देते हुए आरोपी डालिम को 5 वर्ष के कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित सिंह-द्वितीय की अदालत ने यह आदेश भी दिया कि सजा पूरी होने के बाद जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर दोषी को उसके देश बांग्लादेश वापस भेजा जाए। 622 दिन तक लगातार कोर्ट में सुनवाई चली जिसके बाद कल शुक्रवार 21 अगस्त को सजा सुनाई गई है लेकिन फैसले की कॉपी आज शनिवार देर शाम 4 बजे सामने आई है। दरअसल पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी, निकट प्रेरणा पार्क का जहां बीते 26 नवंबर 2024 की रात जब यहां के रहने वाले गुरु प्रसाद तिवारी नहीं थे तब अज्ञात चोरों ने ताला काटकर अलमारी में रखे 8 जोड़ी चांदी की पायल, 10 जोड़ी बिछिया, सोने की नथ, कान की बाली और बच्चे का लॉकेट चुरा लिया था। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी डालिम पुत्र तजम्मुल निवासी- साहिब ग्राम, थाना गमस्तापुर, जनपद चापाई नवाबगंज, बांग्लादेश को 8 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। गिरफ्तारी के समय उसके कब्जे से चोरी के जेवरात बेचकर प्राप्त की गई नकदी बरामद हुई थी। विवेचना के उपरांत पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा 14 विदेशी अधिनियम के तहत अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत के समक्ष आरोपी ने गरीबी और नौकरी की तलाश में बॉर्डर पार करने का हवाला देते हुए कम सजा की गुहार लगाई जबकि अभियोजन ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए कड़ी सजा की मांग की। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी डालिम को अधिकतम 5 वर्ष के साधारण कारावास के साथ प्रत्येक धारा में 2,000-2,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है (अर्थदंड न देने पर 2 माह का अतिरिक्त कारावास)। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी और जेल में बिताई गई अवधि इसमें समायोजित की जाएगी। अदालत ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि सजा पूरी होने पर नियमानुसार दोषी को बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाए।0
0
Report
Advertisement
अमृतसर में रिश्तेदारी में गोलीबारी: एक व्यक्ति घायल, पुलिस जांच जारी
Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰੀ ’ਚ ਗੋਲੀਬਾਰੀ, ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਬਟਾਲਾ ਰੋਡ ਨੇੜੇ ਨਹਿਰੂ ਕਲੋਨੀ ਅਤੇ ਬਾਬਾ ਮੀਰ ਸ਼ਾਹ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਕੋਲ ਇੱਕ ਸਨਸਨੀਖੇਜ਼ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰੀ ਵਿੱਚ ਹੀ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ。 ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਪਛਾਣ ਜੈਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਸੂਰਜ, ਉਮਰ ਕਰੀਬ 50 ਸਾਲ, ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਕੰਪਨੀ ਵਿੱਚ ਕੰਪਿਊਟਰ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ。 ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਘਟਨਾ ਦੁਪਹਿਰ ਕਰੀਬ ਢਾਈ ਤੋਂ ਪੌਣੇ ਤਿੰਨ ਵਜੇ ਦੇ ਵਿਚਕਾਰ ਵਾਪਰੀ। ਹਮਲਾਵਰ ਸਕੂਟਰ ’ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ ਸਨ। ਕਿਉਂਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਘਰ ਆਉਣਾ-ਜਾਣਾ ਸੀ, ਇਸ ਲਈ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸ਼ੱਕ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ。 ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਘਰ ਪਹੁੰਚਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਮਲਾਵਰ ਪਹਿਲਾਂ ਆਰਾਮ ਨਾਲ ਬੈਠੇ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਵੀ ਪੀਤਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਜੈਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਨਾਲ ਦੇ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਗਏ, ਜਿੱਥੇ ਅਚਾਨਕ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਚਸ਼ਮਦੀਦਾਂ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਤਿੰਨ ਗੋਲੀਆਂ ਚੱਲੀਆਂ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਗੋਲੀ ਜੈਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਲੱਗੀ。 ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਜੈਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਉਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਮੁਤਾਬਕ ਉਸ ਦੀ ਹਾਲਤ ਖ਼ਤਰੇ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਨੇ ਆਪਣੀ ਬੇਟੀ ਨਾਲ ਗੱਲ ਵੀ ਕੀਤੀ ਹੈ。 ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਹਮਲੇ ਦਾ ਕਾਰਨ ਅਜੇ ਸਪੱਸ਼ਟ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਜਾਂ ਪੈਸਿਆਂ ਦੇ ਲੈਣ-ਦੇਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਵਾਦ ਹੋਣ ਦਾ ਸ਼ੱਕ ਜਤਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਪਰ ਅਸਲ ਕਾਰਨ ਪੁਲਿਸ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਵੇਗਾ。 ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਸਮੇਤ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਦੇ ਬਿਆਨ ਵੀ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜਾਂਚ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਕਾਰਵਾਈ ਜਾਰੀ ਹੈ。0
0
Report
युवा भाजपा पंजाब अध्यक्ष ने गुरु दरबार साहिब में माथा टेककर पंजाब सेवा मांगी
Amritsar, Punjab:युवा भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अनुज खोसला ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका गोल्डन गेट पर अनुज खोसला का जोरदार स्वागत, पंजाब की सेवा के लिए मांगा गुरु साहिब का आशीर्वाद अनुज खोसला बोले- भाजपा युवा मोर्चा पंजाब में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने को प्रतिबद्ध पंजाब में डबल इंजन सरकार बनने पर उद्योग और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा: अनुज खोसला अमृतसर। युवा भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अनुज खोसला आज अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गोल्डन गेट, अमृतसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अनुज खोसला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस जिम्मेदारी को वह अपने लिए सम्मान और सेवा का अवसर मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद वह सबसे पहले गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर पंजाब और देश की सेवा के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। अनुज खोसला ने कहा कि वह श्री हरमंदिर साहिब के अलावा दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर भी नतमस्तक होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। साथ ही गुरु साहिब से प्रार्थना है कि उन्हें पंजाब के युवाओं और प्रदेश की जनता की सेवा करने के लिए शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और नीतियों के अनुसार काम करता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा केवल आश्वासन देने या वादे करने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि जो गारंटी देती है, उसे पूरा करने का प्रयास करती है। पंजाब के मौजूदा हालात पर टिप्पणी करते हुए अनुज खोसला ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार आर्थिक रूप से कमजोर हो जाए तो उद्योग कैसे आएगा, निवेश कैसे होगा और लोगों के लिए रोजगार के अवसर कैसे पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के कई युवा रोजगार और बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश जाने के लिए मजबूर हैं। अनुज खोसला ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने पर देश-विदेश से पंजाब में उद्योग और निवेश लाने की दिशा में काम किया जाएगा। उनका कहना था कि पंजाब कभी उद्योग, कृषि और व्यापार के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल था और भाजपा का लक्ष्य फिर से पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने का है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा प्रदेश के युवाओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेगा और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए रोजगार, उद्योग और विकास के मुद्दों पर काम करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करें। अनुज खोसला ने कहा कि पंजाब के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें सही अवसर उपलब्ध कराने की है। भाजपा युवा मोर्चा आने वाले समय में युवाओं को जोड़ने और प्रदेश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा。0
0
Report
चित्तौड़गढ़: त्योहारी चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा उपायों के लिए क्राइम मीटिंग
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में आगामी त्यौहारों और चुनाव को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने पुलिस लाइन स्थित अन्वेषण भवन में क्राइम मीटिंग ली। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई। एसपी ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। त्यौहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात करने को कहा। चुनाव के मद्देनजर गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक गतिविधियों पर भी निगरानी रखने को कहा。0
0
Report
Advertisement
