रामपुर में रोडवेज और निजी बस की हुई टक्कर
Rampur, Uttar Pradesh:थाना मिलक नगर हाइवे पर सुबह साढ़े चार बजे रोडवेज और एक निजी बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 49 से अधिक यात्री घायल हुए। दोनों बसों में करीब 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। जबरदस्त टक्कर से दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पाकर डीएम जोगिंदर सिंह, एसपी विद्यासागर मिश्र समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों की जानकारी ली। कई घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारी उनकी देखभाल के लिए पहुंचे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
