Back
रामपुर सचिवों का निलंबन विरोध: पार्क में धरना देकर बहाली की मांग
SDSuresh Diwakar
Mar 13, 2026 14:01:40
Rampur, Uttar Pradesh
रामपुर में निलंबित किये गए तीन सचिवों की बहाली को लेकर जिलेभर के सचिवों की धरने की चेतावनी,
रामपुर में जिलेभर के ग्राम विकास व पंचायत सचिवों ने तीन साथियों के निलंबन के विरोध में चेतावनी दी, बहाली न होने पर डॉ.भीमराव अंबेडकर पार्क में धरने का किया ऐलान,
रामपुर जिले में ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों के बीच भारी देखने को मिल रही है, जिलेभर के 85 सचिवों में से 61 सचिवों ने एकजुट होकर जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन भेजते हुए चेतावनी दी, कहा यदि उनके तीन साथियों को जल्द बहाल नहीं किया गया तो वे धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले आज सचिवों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में दिया धरना, धरने के दौरान मौजूद सचिवों ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए थे, लेकिन समस्याओं के समाधान के बजाय विभाग की ओर से उनके तीन साथियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया, वही सचिवों का कहना है कि सचिव संजीव तोमर और जितेंद्र कुमार व शकील पर की गई कार्रवाई पूरी तरह अनुचित है, उन्होंने मांग की कि तीनों सचिवों को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए, सचिवों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपने निर्धारित कार्यों के अलावा कोई अतिरिक्त काम नहीं करेंगे, बैठक के दौरान सचिवों ने सामूहिक रूप से एक ज्ञापन तैयार किया और इसे जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजा है, उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आगे और बड़े लेबल ओर डॉ.भीमराव अंबेडकर पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे,
वही सचिव परमानंद ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आज की बैठक में आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई है, उन्होंने कहा कि सभी सचिव एकजुट हैं और अपने साथियों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को अंत तक लड़ेंगे, यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, रामपुर में ग्राम विकास और पंचायत सचिवों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है, तीन सचिवों के निलंबन के विरोध में जिले के तकरीबन 61 सचिव एकजुट हो गए हैं, डॉ.भीमराव अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन भेजते हुए चेतावनी दी है,
Byte:परमानंद (सचिव)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 13, 2026 14:49:4480
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 13, 2026 14:49:3485
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 13, 2026 14:49:1551
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 13, 2026 14:49:0029
Report
SKSumit Kumar
FollowMar 13, 2026 14:48:47Hathras, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में बुजुर्ग पर दबंगों का कहर देखने को मिला...यहां दबंगों ने ना सिर्फ बुजुर्ग को पीटा बल्कि मुर्गा बनाया और नाक भी रगड़वाई। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है
82
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 14:48:2432
Report
IKIsateyak Khan
FollowMar 13, 2026 14:48:1678
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 14:47:53Noida, Uttar Pradesh:The device developed by the North American police to stop fleeing car.
72
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 13, 2026 14:47:45107
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 13, 2026 14:47:28Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर. करंट से विद्युत कर्मी की मौत। बिजली सही करते समय विद्युत कर्मी को लगा करंट। घटना से गांव में मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। खैराबाद थाना क्षेत्र का मामला।
111
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowMar 13, 2026 14:47:1436
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 13, 2026 14:46:5941
Report