icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244901
Syed Amir MianSyed Amir MianFollow19 Jan 2025, 06:43 am

रामपुर- फर्जी दस्तावेज बनाकर यूपी पुलिस ने भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी गिरफ्तार

Rampur, Uttar Pradesh:

रामपुर फर्जी दस्तावेज बनाकर यूपी पुलिस ने भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी गिरफ्तार। रामपुर में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 के दौरान दस्तावेजों की जांच के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दीपक कुमार नामक अभ्यर्थी, जो मूल रूप से बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के माहू गांव का निवासी है, ने अपनी उम्र 5 साल कम दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दोबारा पास की थी। जांच के दौरान, दीपक कुमार के बायोमैट्रिक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई। पूछताछ में यह सामने आया कि उसने 2010 और 2012 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी, लेकिन उम्र कम दिखाने के लिए 2021 और 2023 में दोबारा ये परीक्षाएं दीं। इसके अलावा, उसने फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top