icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report
Advertisement

कौशांबी में गंगा-यमुना जलस्तर बढ़ा, बाढ़ खतरा बढ़ा—प्रशासन अलर्ट

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह गंगा का जलस्तर करीब छह सेंटीमीटर बढ़ने के बाद बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। प्रशासन का अनुमान है कि यदि जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो तराई क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। इसे देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी स्वयं भी बाढ़ संभावित इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं जनपद की तीनों तहसीलों में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें。
0
0
Report

दिल्ली-दरबॉर्डर पर छात्र आंदोलन के मद्देनज़र फरीदाबाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: छात्र आंदोलन के मद्देनज़र दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट, वाहनों की सघन जांच। दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। राजधानी से सटे सभी प्रमुख बॉर्डरों पर पुलिस ने नाके लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आंदोलन के मद्देनज़र दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही हैं।फरीदाबाद-बदरपुर बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी डिग्गी और अन्य हिस्सों की तलाशी ले रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी वाहन में कोई संदिग्ध वस्तु न हो और कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने पाए।फरीदाबाद बदरपुर बॉर्डर नाके पर तैनात एएसआई संजय कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दिल्ली से सटे सभी बॉर्डरों पर 24 घंटे नाकाबंदी की गई है। दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।उन्होंने बताया कि पुलिस प्रत्येक वाहन की जांच कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनाए रखी जा सके।फिलहाल बॉर्डर पर पुलिस की मुस्तैदी के बीच वाहनों की लगातार चेकिंग जारी ह
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़: 47 किलो अफीम डोडाचूरा और फोर्ड कार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बिजयपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 किलो 110 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा और एक फोर्ड कार जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर कार चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आरोपी खेतों की ओर भागा, जिसे पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान कार से दो प्लास्टिक के कट्टों और एक कपड़े के बोरे में भरा डोडाचूरा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उदपुरा निवासी गोपाल गुर्जर के रूप में हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में हुई यह कार्रवाई जुलाई माह में बिजयपुर थाना पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार चौथी बड़ी सफलता है।
0
0
Report

गोगुंदा में तलवार हत्या: 24 घंटे में आरोपी ओमप्रकाश गिरफ्तार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले के गोगुंदा कस्बे के खटीक मोहल्ले में तलवार से गर्दन काटने की हत्या का मामला पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अपनी करतुत पर गुड़गिड़ाते हुए माफ़ी मांगते नजर आ रहा है. डीएसपी गिर्वा गोपाल चंदेल ने बताया कि लघुशंका करने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ओमप्रकाश ने तलवार से वार कर अपने पड़ोसी देवीलाल खटीक की हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपी तलवार लेकर फरार हो गया. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें तैनात की गई. टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी के वणी गांव के जंगलों के गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले में अग्रिम अनुसन्धान कर रही है.
0
0
Report

PM के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

Jaipur, Rajasthan:PM के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेपर लीक पर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा पलटवार किया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आज पेपर लीक पर कड़े कानून की बात की जा रही है, लेकिन पहले ऐसा कानून क्यों नहीं लाया गया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं के बाद लगातार आंदोलन हो रहे हैं और राहुल गांधी देशभर में छात्रों से संवाद कर रहे हैं। जूली ने सवाल उठाया कि अब फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात हो रही है, लेकिन यह व्यवस्था पहले क्यों नहीं की गई। सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने के सवाल पर जूली ने कहा कि कांग्रेस की मांग स्पष्ट है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उच्च शिक्षा सचिव के तबादले के मुद्दे पर जूली ने कहा कि उन्हें पंचायती राज विभाग में भेज दिया गया, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तय करते हुए शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए था। वहीं, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि आज देश का नौजवान जाग चुका है और बड़ी संख्या में अपने अधिकारों के लिए खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। खाचरियावास ने कहा कि पेपर लीक पर कानून बनाना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया था। खाचरियावास ने कहा कि सरकार को मुद्दे से ध्यान भटकाने के बजाय जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

रेवाड़ी में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने पीएम-शाह-प्रधान का पुतला फूंका: ज़ोरदार प्रदर्शन

Rewari, Haryana:पेपर लीक मामले में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग. रेवाड़ी में AICC के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक चिरंजीव राव की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन. कैबिनेट मंत्री की मीटिंग के बाहर दिया धरना; ज्ञापन सौंप फूंका प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह एवं शिक्षा मंत्री का पुतला. बच्चों के साथ पुलिस ने की बर्बरता बोलें. भारी पुलिस बल रहा तैनात. NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक मामले के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में रेवाड़ी की सड़कों पर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया. AICC के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक चिरंजीव राव की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया. पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने केंद्र और राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने निर्दोष छात्रों और बेटियों के साथ बेहद बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया है. प्रदर्शन में शामिल बेटियों पर हुए अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए राव ने कहा, जिन्होंने भगवान के घर में चोरी की है, वे किसी अन्य को कहाँ बख्शने वाले हैं. चिरंजीव राव ने धरने-प्रदर्शनों में विदेशी फंडिंग के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह कोई बाहरी फंडिंग नहीं है, बल्कि देश के युवा अपनी जेब खर्च से इस आंदोलन को चला रहे हैं. भाजपा द्वारा इसे विपक्ष की साजिश बताए जाने पर उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर इसमें कोई साजिश है, तो केंद्र में बैठी भाजपा सरकार इसका पर्दाफाश करके दिखाए. भाजपा के इस दावे पर कि विपक्ष सदन में वार्ता से भाग रहा है, राव ने पलटवार करते हुए कहा, जब हमारी बहन-बेटियां और छात्र सड़कों पर पुलिस की लाठियों का शिकार बन रहे हों, तो ऐसे माहौल में विपक्ष चुपचाप बैठकर वार्ता कैसे कर सकता है? प्रदर्शनकारी रेवाड़ी बाल भवन पहुँचे, जहाँ कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक चल रही थी. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर बैठकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. काफी देर तक चली जद्दोजहद और भारी मशक्कत के बाद जिला उपायुक्त को बैठक छोड़कर गेट पर आना पड़ा, जहाँ प्रदर्शनकारियों ने उन्हें देश के प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की पुरजोर मांग की. ज्ञापन सौंपने के बाद, बाल भवन से कुछ ही दूरी पर तैनात भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक यह लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी. चिरंजीव राव, राष्ट्रीय सचिव AICC एवं पूर्व विधायक रेवाड़ी
0
0
Report

नीट पेपर लीक विरोध पर जहानाबाद में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी की

Jehanabad, Bihar:नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को जहानाबाद में हुए उग्र प्रदर्शन और बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। इसी कड़ी में आज मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव जहानाबाद पहुंचे और शहर की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने गुरुवार को हुए उपद्रव वाले घटनास्थल और डीएम आवास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कल होने वाले बिहार बंद को लेकर भी पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। दरअसल जहानाबाद में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के खिलाफ छात्र संगठनों का गुस्सा गुरुवार को हिंसक हो गया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया और यहाँ तक कि डीएम आवास पर भी पत्थरबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी। इस घटना के बाद शुक्रवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने खुद मोर्चा संभाला। आईजी ने जहानाबाद पहुंचकर डीएम आवास और उपद्रव वाले स्थानों का मुआयना किया। एसपी और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करते हुए, उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए आईजी विकास वैभव ने बताया कि गुरुवार की घटना में टाउन इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आईजी ने छात्रों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं और कानून को अपने हाथ में न लें। वही शनिवार को प्रस्तावित बिहार बंद के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीएम आवास समेत शहर के तमाम प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए डीएम आवास के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
0
0
Report
Advertisement

गजरौला में सपा-पुलिस के बीच धरना-नोकझोंक, अनुमति जरूरी

Amroha, Uttar Pradesh:सामाजिक पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक, बिना अनुमति धरने पर मचा हंगामा अमरोहा जनपद के गजरौला में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बिना प्रशासनिक अनुमति के धरना-प्रदर्शन करने बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बताया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकता और पहले प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक है। इसी बात को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच बहस का दौर चलता रहा, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का ज्ञापन प्राप्त किया और शांतिपूर्वक उन्हें वहां से रवाना कर दिया।
0
0
Report

मीरी-पीरी अस्पताल की हड़ताल खत्म, 72 घंटे में संचालन संभालने का दावा

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद स्थित मीरी-पीरी मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में पिछले 4 महीने से सैलरी नहीं मिलने के विरोध में चल रही डॉक्टरों और कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। इसके साथ ही अस्पताल की ओपीडी सेवाएं भी दोबारा शुरू कर दी गईं। कर्मचारी और डॉक्टर 3 जुलाई से काम छोड़कर धरने पर बैठे हुए थे। हड़ताल खत्म होने की घोषणा के दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) के सदस्य एवं धर्म प्रचार कमेटी के पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह दादूवाल शाहाबाद पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे डॉक्टरों और कर्मचारियों से मुलाकात की और काम पर लौटने की अपील की। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया। 72 घंटे में संस्थान का प्रबंधन संभालने का दावा बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अगले 72 घंटे के भीतर मीरी-पीरी संस्थान का संचालन अपने हाथ में लेगी। आवश्यक सरकारी औपचारिकताएं और एनओसी मिलने के बाद अस्पताल में रुके हुए विकास कार्य और अधूरी बिल्डिंग का निर्माण भी दोबारा शुरू कराया जाएगा। 'जरूरत पड़ी तो अपनी तरफ से सैलरी दूंगा' अब अस्पताल का संचालन व्यवस्थित तरीके से होगा और मरीजों को पहले की तरह इलाज की सुविधा मिलेगी। दादूवाल ने कहा कि डॉक्टरों और कर्मचारियों की सैलरी को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि अगर किसी कारणवश सैलरी देने में दिक्कत आती है तो वह खुद अपने स्तर पर कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए तैयार हैं। दवाइयों की कीमत पर भी दिया भरोसा उन्होंने कहा कि अस्पताल में महंगी दवाइयों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अस्पताल का प्रबंधन संभालने के बाद इस व्यवस्था में सुधार किया जाएगा, ताकि मरीजों को दवाइयां कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा सकें। स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर भी रखी राय जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुद्दे पर दादूवाल ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी भी प्रदर्शन में लाठीचार्ज जैसी स्थिति नहीं बननी चाहिए। उन्होंने छात्रों से भी कानून हाथ में नहीं लेने और आंदोलन को राजनीति से दूर रखने की अपील की। फिल्म विवाद पर भी बोले पंजाब में जसवंत सिंह खालड़ा की फिल्म सतलुज पर चल रहे विवाद को लेकर दादूवाल ने कहा कि सच्चाई लोगों के सामने आनी चाहिए। साथ ही किसी भी फिल्म में ऐसे दृश्य नहीं होने चाहिए, जिनसे समाज में विवाद या तनाव पैदा हो। फिल्म को पहले ही फैसले आ चुके हैं।
0
0
Report

SC का आदेश: अदालत की रिकॉर्डिंग बिना अनुमति सोशल मीडिया पर नहीं पोस्ट होगी

Noida, Uttar Pradesh:अब कोर्ट की अनुमति के बिना अदालती कार्यवाही की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया / डिजिटल प्लेटफार्म पर नहीं डाल सकेंगे\nSC ने अहम आदेश में सोशल मीडिया या दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कोर्ट की कार्यवाही की ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग को पब्लिश करना, उसमें छेड़छाड़ करना, पोस्ट करना, दोबारा पोस्ट करना, अपलोड करना या मोनेटाइज़ पर रोक लगा दी है।\n\nआदेश दिया है कि संबंधित हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल या सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल की पहले से इजाज़त के बिना कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं इस्तेमाल किए जा सकते\n\nएक जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह अंतरिम आदेश दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top