Rampur- बिजली बिलों की समस्याओं पर जनसेवा समिति ने उठाई आवाज
Rampur, Uttar Pradesh:जनसेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष वसीम उल हसन खान बिजली घर पहुंचे और एक्ससीएन से मुलाकात कर उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं को रखा।वसीम उल हसन खान ने बताया कि पिछले दो महीने में किला बिजली घर के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन का लोड बगैर जांच के बढ़ा दिया। पहले 1 किलोवाट का लोड बढ़ाकर 2 किलोवाट और फिर 4 किलोवाट कर दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं के बिल में भारी पेनल्टी जुड़ गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
