icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244901
Syed Amir MianSyed Amir MianFollow21 Dec 2024, 01:09 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NH-23 पर तेज हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचला; जाम, मुआवजे की मांग

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में NH-23 पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की बोकारो के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र में NH-23 स्थित आईटीआई मोड़ जाने वाली सड़क पर गुरुवार को तेज रफ्तार कोयला लदे हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में 25 वर्षीय विक्रम कुमार उर्फ चिक्कू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक निहाल मोड़, तेलीडीह का रहने वाला था。 जानकारी के अनुसार विक्रम बाइक संख्या JH09AV 5174 से तेलीडीह से बांधगोड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बंगाल नंबर WB 65C 9349 का कोयला लदा हाइवा तेज गति से आया और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विक्रम ने घटनास्थল पर ही दम तोड़ दिया。 घटना की सूचना मिलते ही पिंडराजोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने NH-23 को पूरी तरह जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे。 स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर हाइवा अक्सर तेज गति से चलते हैं। लोगों ने मांग की कि दुर्घटनाग्रस्त हाइवा के कागजातों की जांच की जाए और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक सड़क जाम जारी रहेगा。 जाम के कारण NH-23 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर प्रशासन, वाहन मालिक और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता जारी रही। पुलिस लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। वहीं, मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है。
0
0
Report

राजनाथ सिंह का जबलपुर आगमन: टैंक प्रोजेक्ट से बनने लगा रक्षा क्षेत्र का हब

Jabalpur, Madhya Pradesh:केन्‍द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गुरूवार 27 अगस्‍त को जबलपुर आगमन हुआ। डुमना एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री का स्वागत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह जबलपुर सांसद आशीष दुबे ने किया इसके बाद रक्षा मंत्री व्‍हीकल फैक्‍ट्री पहुचें। व्‍हीकल फैक्टी्री में टी-सीरीज टैंक के ओव्‍हारहॉल प्रोजेक्ट के भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान रक्षा मंत्री ने व्हीकल फैक्ट्री में संबोधित करते हुए कहां की टैंक हमारे देश की ताकत है भले ही तकनीकी कितनी ही मजबूत हो लेकिन जमीनी लड़ाई में टैंक का कोई जवाब नहीं है जबलपुर में टांगो की ओवर ऑलिंग होगी। जिससे कि यहां का काम भी बढ़ेगा जबलपुर रक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा हब आने वाले समय में बनेगा। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भी कहा कि प्रदेश में रक्षा के क्षेत्र में बड़ा निवेश हो रहा है जिससे कि प्रदेश का नाम पूरे देश में होगा उन्होंने रक्षा मंत्री के कामों की सराहना की ओर कहा कि उन्हीं के बल पर दुश्मन देश हमसे कांप रहे हैं।
0
0
Report

क्षिप्रा नदी में डूबकर 22 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस जांच जारी

Ujjain, Madhya Pradesh:क्षिप्रा नदी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत, तलाश के दौरान छोटी पुलिया के पास मिला शव महिदपुर। उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में क्षिप्रा नदी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलने के बाद डीआरसी महिदपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया और शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान ग्राम गुराड़िया सांगा निवासी ओमप्रकाश पिता दशरथ मकवाना, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ओमप्रकाश बुधवार शाम करीब 6 बजे अपने घर से महिदपुर रोड स्थित अपने ससुराल ग्राम कानाखेड़ी गया था। वहां उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ। परिजनों को बताया गया कि ओमप्रकाश शराब के नशे में था और विवाद के बाद वहां से कहीं चला गया। इसके बाद परिजनों ने रातभर महिदपुर रोड क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह परिजनों ने महिदपुर रोड थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने ओमप्रकाश के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जो रुद्रखेड़ा के आसपास बताई गई। इसके बाद परिजन उसकी तलाश करते हुए दोपहर करीब 2:30 बजे महिदपुर की क्षिप्रा नदी स्थित छोटी पुलिया के पास पहुंचे। यहां नदी किनारे ओमप्रकाश की मोटरसाइकिल, मोबाइल और चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद लोगों ने नदी में तलाश शुरू की और पुलिस की डीआरसी टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डीआरसी महिदपुर की टीम में एनसीओ जोहर हुसैन, सैनिक बाबूलाल, महेंद्र सिंह और विकास मालवीय ने रेस्क्यू कर युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। शव को सरकारी अस्पताल महिदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। मामले में मृतक के चाचा गोवर्धन पिता कनीराम मकवाना, उम्र 47 वर्ष, निवासी गुराड़िया सांगा ने पुलिस को मौखिक रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक 667 जितेंद्र चौहान, थाना महिदपुर द्वारा की जा रही है। फिलहाल पुलिस के अनुसार मौत का प्रथम दृष्टया कारण पानी में डूबना सामने आया है। हालांकि युवक नदी तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डोडा पोस्त सहित मादक पदार्थ नष्ट

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में जब्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण 46 अभियोगों में जब्त 184.792 किलो डोडा पोस्त किया गया नष्ट इसके साथ 10.830 किलो गांजा, 207.05 ग्राम एमडी भी नष्ट 52.08 ग्राम स्मैक और 41.95 ग्राम एमडीएमए का भी किया गया नष्टीकरण अफीम के पौधे और वनज सहित बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ किए गए नष्ट नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख 18 हजार 75 रुपये एसपी मृदुल कच्छावा सहित पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
0
0
Report

महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow11m ago
Gonda, Uttar Pradesh:आज मेडिकल कॉलेज गोंडा के सभागार में खेलो इंडिया के छात्र छात्राओं से केंद्रीय मंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने संवाद किया और प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण देखा,इसके पूर्व मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में खेलो इंडिया पर केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम बहुत ही लोकप्रिय है जो शहर से लेकर गांव तक इसकी प्रशंसा की जा रही है उन्होंने कहा जहां गांव में जमीन है वहां स्टेडियम बनाकर इसे आगे बढ़ाया जाएगा,जिससे गोंडा के लड़के भी खेलो इंडिया का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने मेडिकल कॉलेज के गेट पर 1857 में अंग्रेजों से 30 राजाओं का नेतृत्व कर मुकाबला करने वाले गोंडा के राजा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराज देवी बक्श सिंह की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण किया और कहा मेडिकल कॉलेज का नाम मुख्यमंत्री द्वारा महाराजा देवी बक्श सिंह के नाम से नामकरण किया जाएगा,उन्होंने महाराजा देवी बक्श सिंह के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने का जिक्र किया कहा राजा देवी बक्श सिंह अंग्रेजों के हाथ नहीं नेपाल चले गए जहां उनकी आज भी समाधी बनी हुई है पत्रकारों के सवाल पूछने पर केंद्रीय मंत्री ने नेपाल में आए भीषण बाढ़ और तबाही जिसमें कई भारतीयों की जान गई हैं मंत्री ने कहा भारत हमेशा नेपाल के साथ रहा है और रहेगा हर संभव मदद भी करेगा, मंत्री द्वारा मेडिकल कॉलेज के गेट पर विशाल महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्होंने कहा यह गोंडा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है इनका गोंडा वासी सम्मान करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

पुष्कर होटल से 1.08 करोड़ रु कैश बरामद, मालिक गिरफ्तार; आयकर विभाग को सूचना

Ajmer, Rajasthan:पुष्कर के होटल स्पैरो के कमरे से 1 करोड़ 8 लाख 79 हजार रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद हुई है। यह राशि होटल स्पैरो के मालिक बांकेश सेन के कमरे से मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने नकदी जब्त कर होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुष्कर थाना प्रभारी अशोक बिशु और सीओ ग्रामीण सत्येंद्र नेगी भारी पुलिस जाप्ते के साथ होटल पहुंचे। पुलिस टीम ने होटल का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए अलग-अलग हिस्सों और कमरों की तलाशी ली। इस दौरान होटल मालिक के कमरे से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। नोटों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस ने बैंककर्मियों को मौके पर बुलाया। बैंककर्मियों ने मशीन की सहायता से नोटों की गिनती की। कई बार की गई गणना के बाद बरामद नकदी की कुल राशि 1 करोड़ 8 लाख 79 हजार रुपये सामने आई। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने होटल में आवाजाही रोकते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। थाना प्रभारी अशोक बिशु ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के दौरान चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत होटल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। तलाशी में होटल मालिक के कमरे से संदिग्ध नकदी मिली। आरोपी से रकम के स्रोत, इसे होटल तक लाने के कारण और यह पैसा कहां भेजा जाना था, इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पूरी नकदी जब्त कर ली है और मामले की सूचना आयकर विभाग को दी जा रही है ताकि स्रोत और जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच हो सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद राशि का नगर निकाय चुनाव से कोई संबंध है या नहीं। फिलहाल नकदी के स्रोत और उसके संभावित इस्तेमाल का खुलासा नहीं हुआ है।
0
0
Report

बड़वाणी के कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद: मोदी ने युवाओं से सीधे संवाद किया

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले के युवाओं और खिलाड़ियों से किया सीधा संवाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव वर्चुअल संबोधन विद्यार्थियों और युवाओं ने देखा और सुना. राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में बड़वानी के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय में खेलो इंडिया संवाद खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना रहा. कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य और पूर्व राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा मौजूद रहे. सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव वर्चुअल संबोधन हुआ, जिसका सीधा प्रसारण महाविद्यालय में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से किया गया. खास बात ये रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़वानी की नेशनल हॉकी खिलाड़ी स्नेहा मोहनीय और हिन्द पाटीदार से सीधा संवाद किया. प्रधानमंत्री मोदी ने स्नेहा से बातचीत करते हुए खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन और सुविधाओं को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए वह हर खिलाड़ी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. प्रधानमंत्री से सीधे संवाद के बाद स्नेहा मोहनीय ने अपनी खुशी जाहिर की; उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से बात करने के बाद उन्हें काफी अच्छा लगा और खुशी है कि कोई उनके पीछे खड़ा होकर उन्हें इतना प्रोत्साहित कर रहा है. वहीं कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई. केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया संवाद केवल खेल और फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं में नागरिक जिम्मेदारी, कौशल विकास, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना भी है.
0
0
Report
Advertisement

गुरजीत सिंह औजला की आह्वान: पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगें तुरंत पूरी करे

Ludhiana, Punjab:कर्मचारियों की जायज मांगें तुरंत पूरी करे पंजाब सरकार : गुरजीत सिंह औजला कर्मचारियों को दिया पूर्ण समर्थन अमृतसर। पंजाब और चंडीगढ़ में कर्मचारी संगठनों द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर किए जा रहे रोष प्रदर्शन को अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं और पंजाब सरकार को बिना किसी और देरी के इनका समाधान करना चाहिए। 27 अगस्त को किए जा रहे राज्यव्यापी कर्मचारी संघर्ष की पृष्ठभूमि में 18 प्रतिशत बकाया डीए, पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा कांट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित करने सहित कई मांगें प्रमुख हैं। सांसद औजला ने कहा कि कर्मचारी प्रदेश के प्रशासन की रीढ़ की हड्डी हैं और उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि महंगाई के मौजूदा दौर में कर्मचारियों को 18 प्रतिशत बकाया डीए नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार को कर्मचारियों से किए गए वादों को धरातल पर लागू करना चाहिए। इसके साथ ही लंबे समय से सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे कांट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की मांग पर भी सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। सांसद औजला ने कहा कि कर्मचारियों ने आम आदमी पार्टी की सरकार से बड़ी उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन आज वे अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल घोषणाएं करने के बजाय कर्मचारियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना चाहिए। औजला ने कहा कि वह कर्मचारियों के मुद्दे पहले भी संसद के अंदर और बाहर उठाते रहे हैं और आगे भी उनकी आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि कर्मचारियों की जायज मांगों को तुरंत स्वीकार कर लागू किया जाए तथा प्रदेश में टकराव की स्थिति पैदा करने के बजाय बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा, “कर्मचारी पंजाब की तरक्की में अहम भूमिका निभाते हैं। उनके अधिकारों के साथ न्याय करना सरकार की जिम्मेदारी है। पंजाब सरकार को अपना अड़ियल रवैया छोड़कर कर्मचारियों की मांगें तुरंत पूरी करनी चाहिए。”
0
0
Report
Advertisement

परमा में दहेज हत्या: नवविवाहित सखीना बेगम के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली। जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम परमा में 21 वर्षीय नवविवाहिता सखीना बेगम की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मर्ग जांच, जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में दहेज हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण में मृतका के पति मोहम्मद इद्रीश, ससुर मोहम्मद हनीफ उर्फ छोटे और जेठ तौफिक रजा उर्फ मोहम्मद तौफीस को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना जियावन में दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी की निशानदेही पर छिपाकर रखे गए चूड़ियों के टुकड़े भी साक्ष्य के तौर पर जब्त किए गए हैं। मामले में पुलिस ने साक्ष्य संकलन और वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए 27 अगस्त को तीनों आरोपियों को न्यायालय देवसर के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालयीन आदेश के बाद उन्हें जिला जेल पचौर भेज दिया गया।
0
0
Report

चिचोली के बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद ने बुलडोजर चलाया

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के चिचोली में नवीन बस स्टैंड के सुचारू संचालन को लेकर नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की. संयुक्त दल ने बुलडोजर कार्रवाई के दौरान कुछ पक्के अतिक्रमण हटाए हैं. कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और सीएमओ के बीच बहस भी हुई. व्यापारियों के विरोध के बाद दो दिनों की मोहलत दी गई है. सीएमओ, तहसीलदार, पुलिस और राजस्व अमले की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया. मार्च से अब तक अतिक्रमणकारियों को तीन से चार बार नोटिस दिए जा चुके हैं. व्यापारियों ने त्योहारों का हवाला देकर समय मांगा, जिस पर मोहलत सोमवार तक मानवीय आधार पर दी गई. वर्तमान में कहा गया कि कार्रवाई किसी राजनीतिक दबाव से नहीं है, बल्कि बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त कर आम जनता के लिए सुचारू रूप से संचालित करने के लिए है. चेतावनी दी गई कि सोमवार तक अतिक्रमण नहीं हटे तो नगर परिषद बलपूर्वक कार्रवाई करेगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top