icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244901
Syed Amir MianSyed Amir MianFollow23 Dec 2024, 01:53 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हजारीबाग गांधी मैदान में दुर्गा पूजा पंडालों की भव्य तैयारी

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर भव्य पंडालों का निर्माण शुरू हो गया है। इसी क्रम में शहर के प्रसिद्ध गांधी मैदान, मटवारी में इस वर्ष मैसूर के प्रसिद्ध पैलेस की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल तैयार किया गया है। करीब 70 फीट लंबा और 200 फीट चौड़ा यह पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनने वाला है।पंडाल के साथ यहां मां दुर्गा की करीब 60 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा भी तैयार की जा रही है। प्रतिमा का निर्माण हजारीबाग के ही स्थानीय मूर्तिकारों द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार पंडाल और प्रतिमा को भव्य रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। गांधी मैदान में हर वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के सहयोग से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पूजा के दौरान यातायात, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जाने की तैयारी है。
0
0
Report

बंगारो में अवैध आरा मिल ध्वस्त, भारी चिरायुक्त लकड़ी जब्त

Giridih, Jharkhand:देवरी अंचल के हीरोडीह थाना क्षेत्र के बंगारो गांव में अवैध रूप से संचालित आरा मिल को वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। मौके से भारी मात्रा में चिरायुक्त लकड़ी और बोटा जब्त किया गया, जिन्हें कैरिडीह के बिट कार्यालय लाया गया। यह कार्रवाई देवरी, तीसरी, डोरंडा वन प्रक्षेत्र के सहयोग से की गई। छापेमारी में जेसीबी मशीन लगा कर आरा मिल को ध्वस्त किया गया। आरा मिल के पास रखा हुआ चिरायुक्त लकड़ी एवं लकड़ी का बोटा बरामद किया गया, साथ ही मौके से एक डाला और ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। बताया गया कि मामले की जांच के बाद आरा मिल संचालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान में डोरंडा वन रोपण प्रक्षेत्र के प्रभारी वनपाल अमित कुमार, देवरी के नीरज कुमार पांडेय, तीसरी के अभिमित राज आदि लोग मौजूद थे।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर: 9 माह के बच्चे के गले में काजल डिब्बी फंसने पर इमरजेंसी इलाज

MJManoj JainJust now
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के ग्राम लड़ावत गांव में खेलते समय 9 माह के मासूम के गले में काजल की प्लास्टिक की डिब्बी फंस गई। सांस लेने में गंभीर परेशानी होने पर परिजन उसे तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर और ईएमटी टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे का उपचार शुरू किया। जानकारी के अनुसार लड़ावद निवासी गजराज सिंह का 9 माह का बेटा हर्ष घर पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक काजल की प्लास्टिक की डिब्बी उसके गले में फंस गई। डिब्बी गले में काफी गहराई तक पहुंचने के कारण बच्चे का श्वसन मार्ग अवरुद्ध हो गया और उसे सांस लेने में अत्यधिक परेशानी होने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में पदस्थ ईएमटी डॉक्टर तेजपाल सिंह जादौन और टीम ने बिना समय गंवाए स्थिति को संभाला। डॉक्टर जादौन ने बताया कि डिब्बी गले में गहराई तक फंसी थी, इसलिए उसे निकालना चुनौतीपूर्ण था। टीम ने लैरिंगोस्कोप की मदद से बेहद सावधानीपूर्वक प्रयास करते हुए डिब्बी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डिब्बी बाहर निकलते ही बच्चे ने राहत की सांस ली। फिलहाल हर्ष को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की स्थिति सामान्य है। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ की तत्परता एवं सूझबूझ के लिए आभार जताया।
0
0
Report

दमोह के खिलाड़ियों के साथ मारपीट, टीचर नहीं दिखे; भूखा रहने का VIDEO वायरल

Damoh, Madhya Pradesh:टीचर्स की लापरवाही खिलाड़ियों पर पड़ी भारी,पहले हुई पिटाई फिर रहना पड़ा भूखा... दमोह से डाज बाल की एक टीम छतरपुर गई हुई थी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के बीच विवाद हुआ और दमोह के खिलाड़ियों के साथ जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है,जब यह मारपीट हो रही थी तो उनके साथ जाने वाले दमोह के मैनेजर सभी टीचर्स वहां से नदारत नजर आए करीब 8 से 10 लड़कों के साथ मारपीट हुई वहीं मारपीट के बाद खिलाड़ियों को भोजन भी नहीं मिला. सारी रात भूखे पेट रहना पड़ा दमोह पहुंचने के साथ उन्होंने आप बीती सुनाई उनका कहना ये है कि लंच में जो खाना दिया गया उसमें भी कीड़े मिले कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है की अपना घर बार छोड़कर खेल खेलने गए इन छोटे-छोटे बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिन शिक्षकों के भरोसेयों इन्हे भेजा गया था वे केवल औपचारिकता करके वहां से गायब हो गए और बच्चों को परेशानियों में छोड़ दिया, इस संबंध में जब जिला शिक्षा अधिकारी से बात की तो उनके पास भी रटा रटाया जवाब मिला कि जांच करा रहे है और इसके अलावा कोई ठोस कार्यवाही की बात तक अफसर के पास नहीं है।
0
0
Report

रीवा में स्वामित्व योजना में लापरवाही पर 15 पटवारियों का निलंबन, 127 को नोटिस

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर 15 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि 127 अन्य पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन के मुताबिक, स्वामित्व योजना के तहत जमीनों और संपत्तियों के सर्वे, भौतिक सत्यापन तथा डिजिटल अभिलेख तैयार करने जैसे कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है। संबंधित एसडीएम ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, निलंबन की कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत की गई है। सभी निलंबित पटवारियों का मुख्यालय उनके संबंधित तहसील कार्यालय निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। जवा तहसील के पटवारी योगेश कुमार डाबर के मामले में योजना के काम में लापरवाही के साथ बिना अवकाश अनुपस्थित रहने और समीक्षा बैठकों में लगातार गैरहाजिर रहने का भी उल्लेख किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि सरकारी निर्देशों और सौंपे गए दायित्वों का पालन नहीं करने पर आगे भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बेगूसराय के श्रीकृष्ण महिला कॉलेज: 150 फर्जी एडमिट कार्ड पकड़े, AISF जांच मांगे

Begusarai, Bihar:एंकरों द्वारा Begusarai में श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में फर्जी एडमिट कार्ड का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर कॉलेज पहुंचीं छात्राओं के दस्तावेजों की जांच की गई, तो कई एडमिट कार्ड संदिग्ध पाए गए। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 150 फर्जी एडमिट कार्ड जब्त किए। आरोप है कि कॉलेज के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर फर्जी फॉर्मेट तैयार किया गया और छात्रों से पैसे लेकर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए गए। मामले में कॉलेज गेट के सामने संचालक से पूछताछ की गई है। वहीं, छात्र संगठन AISF ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बेगूसराय के श्रीकृष्ण महिला कॉलेज की हैं, जहां फर्जी एडमिट कार्ड का मामला सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी और गहमागहमी का माहौल बन गया। दरअसल, बुधवार को छात्राएं परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर कॉलेज पहुंचीं। कॉलेज प्रशासन ने जब दस्तावेजों की जांच शुरू की, तो कई एडमिट कार्ड संदिग्ध पाए गए। इसके बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और जांच के दौरान करीब 150 फर्जी एडमिट कार्ड जब्त किए गए। मामले में कॉलेज गेट के सामने स्थित पेपर हाउस दुकान के संचालक नवीन कुमार पर आरोप लगे हैं। AISF के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार का आरोप है कि कॉलेज के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर एक फर्जी फॉर्मेट तैयार किया गया। इसी फॉर्मेट के आधार पर कथित तौर पर इंटरनल एडमिट कार्ड और बीएससी सेमेस्टर-3 के एडमिट कार्ड तैयार कर छात्राओं को दिए गए और इसके बदले उनसे पैसे लिए गए। फर्जी एडमिट कार्ड तैयार करने से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। हालांकि, वायरल वीडियो और पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जानकारी मिलते ही महिला कॉलेज के प्रोफेसर सह प्रभारी प्राचार्य विमल कुमार समेत कॉलेज प्रशासन सक्रिय हो गया। कॉलेज प्रशासन पेपर हाउस की दुकान पर पहुंचा और संचालक नवीन कुमार से पूछताछ की। इसके बाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर संचालक से पूछताछ की। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, पूछताछ के दौरान संचाला ने पुलिस के समक्ष माफी मांगी। वहीं, दोबारा इस तरह की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई के बाद कुछ छात्राओं से लिए गए पैसे वापस कराए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, कितनी छात्राओं से कितनी राशि ली गई और कितनी राशि वापस कराई गई, इसका विस्तृत आंकड़ा फिलहाल सामने नहीं आया है। इस पूरे मामले को लेकर छात्र संगठन AISF ने भी मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। AISF ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वहीं, प्रभारी प्राचार्य विमल कुमार ने छात्राओं से अपील की है कि एडमिट कार्ड, परीक्षा फॉर्म या कॉलेज से संबंधित किसी भी दस्तावेज के लिए बाहरी व्यक्तियों पर भरोसा करने से पहले कॉलेज प्रशासन से जानकारी जरूर लें। किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर तत्काल कॉलेज को सूचित करें। फिलहाल, श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में करीब 150 संदिग्ध फर्जी एडमिट कार्ड जब्त किए जाने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कॉलेज के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर फर्जी फॉर्मेट किसने तैयार किया? कितनी छात्राओं को ऐसे एडमिट कार्ड दिए गए? और इस पूरे मामले में कितने रुपये का लेन-देन हुआ? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। अब देखना होगा कि कॉलेज प्रशासन और पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

कथारा वाशरी स्लरी पॉन्ड टूटने से दामोदर नदी प्रदूषित, किसानों के खेत संकट में

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के कथारा वाशरी का स्लरी पॉन्ड टूटा, हजारों टन स्लरी बही, दामोदर का पानी काला, जलीय जीवों पर छाया संकट। CCएल की लापरवाही आया सामने। बताये चलेकि कथारा वाशरी के स्लरी पॉन्ड का तटबंध टूटने से हजारों टन कीमती स्लरी पानी में बह गई है। तटबंध टूटने से स्लरी सीधे दामोदर नदी में जा समाई है, जिससे दामोदर नदी का पानी काला हो गया है। प्रदूषण बढ़ने से जलीय जीवों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। घटना के बाद हजारों टन स्लरी तेज बहाव से सीधे दामोदर नदी में जा समाई है। इस बात की जानकारी जब निकटवर्ती सरहचिया बस्ती के ग्रामीणों को तब लगी जब देखा कि दामोदर नदी का पानी काला हो रहा है तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया कि आखिर दामोदर नदी का पानी इतना काला कैसे हो जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह देखा तो दामोदर का पानी काला पड़ गया था। यहां दामोदर नदी की जलधारा काली हो जाने व जल प्रदूषण बढ़ने के साथ ही जलीय जीवों पर संकट गहरा गया है। इसका असर किसानों के खेतों में भी देखा गया जहां नदी किनारे के खेतों में भी स्लरी युक्त पानी भर गया है, जिससे अब किसानों के फसलों की बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 50 हजार टन नंबर-वन कोल स्लरी का स्टॉक जहां पॉन्ड में जमा था, जो बहकर दामोदर में जा रहा है। वही दूसरी तरफ इस दूषित पानी के चलते दामोदर नदी में स्थित मछली व जंतुओं पर भी मरने का खतरा उत्पन्न होने लगा है। फिलहाल दामोदर का पानी काला हो गया है। वहीं इस मामले में परियोजना पदाधिकारी, कथारा वाशरी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि कोल स्लरी पॉन्ड का तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही उसे दुरुस्त कराने में प्रबंधन जुट गया। जल्द ही पॉन्ड के तटबंध को बना दिया जाएगा। सीसीएल प्रबंधन काफी गंभीरता से स्लरी पॉन्ड के तटबंध टूटने के कारण की जांच करा रहा है। बार-बार टूट रहा है तटबंध: स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। हर साल स्लरी पॉन्ड का तटबंध टूटता है, तब कच्चा तटबंध पानी के दबाव से न टिक पाता है। वही इस सेलरी के बहने से करोड़ों का नुकसान भी हुआ है। कथारा वाशरी के स्लरी पॉन्ड के बार-बार टूटने से जहां एक तरफ CCL को करोड़ों का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ दामोदर नदी के प्रदूषण और किसानों की फसल पर भी गहरा असर पड़ रहा है। देखना होगा कि प्रबंधन इस बार तटबंध को कितना मजबूत बनाता है।
0
0
Report

बिजनौर में दबंगों ने पुलिस चौकी के अंदर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में दबंगों ने युवक को पुलिस चौकी के अंदर घुसकर लाठी डंडों से मारापीटा. एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने धामपुर कोतवाल रविन्द्र प्रताप सिंह और जैतरा पुलिस चौकी इंचार्ज पवन कुमार को लाइन हाजिर किया. दबंगों ने पुलिस चौकी के सामने और अंदर युवक की जमकर पिटाई की. पीड़ित युवक जान बचाने के लिए पुलिस चौकी में घुसा. कानून से बेखौफ दबंगों ने पुलिस चौकी में भी युवक को जमकर मारा पीटा. पुलिस चौकी के अंदर दबंगों ने जमकर तांडव मचाया. चौकी के सामने बवाल हुआ. पूरे घटना क्रम के दौरान पुलिस नदारद. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पीड़ित समीर की तहरीर पर तीन दबंगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top