244901
रामपुर कोर्ट ने भाजपा पूर्व विधायक समेत 6 लोगों को जेल भेजा
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में MP-MLA कोर्ट ने भाजपा के पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर सहित आधा दर्जन लोगों को कोर्ट कस्टडी में भेज दिया है। सूचना के अनुसार कोर्ट ने एक युवक और अन्य 5 लोगों को धारा 323, 395, 427, 504, 506 के तहत दोषी माना है। ये लोग शाहबाद के करीमगंज राणा चीनी मिल में तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। साथ ही में यह मामला 13 साल पुराना है, जिसमें 38 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वहीं अभी तक इस केस में 21 लोग बरी हो चुके हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मुलाकात कर 2027 विधानसभा चुनाव पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:नवनियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी से मुलाकात की, और मिलकर आभार व्यक्त किया और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 पर बात की0
0
Report
कोटा नगर निगम रिश्वत मामले में संविदाकर्मी ट्रेप; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
Jaipur, Rajasthan:भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा की टीम ने सोमवार को नगर निगम कोटा में कार्रवाई को अंजाम देते हुए रिश्वत के मामले में एक संविदाकर्मी को ट्रैप किया है, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया है. दोनों आरोपी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जारी राशि की एवज में रिश्वत मांग रहे थे. यह रिश्वत की राशि भी 30 फीसद थी. जिसमें एक संविदाकर्मी 10 हजार लेते हुए ट्रैप हुआ है. जबकि दूसरा 5 हजार की डिमांड कर रहा था भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि उन्हें परिवर्दी ने शिकायत दी थी कि उसकी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में राशि जारी हुई है. इस योजना के तहत पहली किस्त के 50 हजार रुपए उसके स्वीकृत होकर आ गए हैं. इस 50 हजार की राशि को देने और अगली किस्तों को भी अप्रूव करवाने की एवज में उससे 15000 की रिश्वत मांगी जा रही है, जिसम…0
0
Report
बाड़मेर सरकारी अस्पताल: डॉक्टर चार घंटे राउंड में, मरीजों को इलाज नहीं मिला
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर के सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को डॉक्टर के इंतजार में करीब 4 घंटे तक परेशानी उठानी पड़ी。 मरीजों और परिजनों का आरोप है कि लंबे समय तक डॉक्टर उपलब्ध नहीं हुए और उन्हें इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा。 मामले की जानकारी लेने पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. हनुमान चौधरी का कहना है कि डॉक्टर उस वक्त अस्पताल में राउंड पर थे。 यानी अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉक्टर मरीजों के वार्ड राउंड पर थे, जबकि मरीजों का कहना है कि उन्हें इलाज और डॉक्टर की मौजूदगी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा。 सवाल व्यवस्था पर है राउंड के दौरान ओपीडी/मरीजों के इलाज की वैकल्पिक व्यवस्था क्या थी? अगर डॉक्टर 4 घंटे राउंड पर थे, तो इंतजार कर रहे मरीजों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श क्यों नहीं मिल सका?0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े लूट: कोटपूतली में मंगलसूत्र तोड़ने वाले बदमाश फरार
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली शहर के उपली कोठी इलाके में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. अपने घर के बाहर खड़ी एक महिला को निशाना बनाते हुए बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश उसके गले से मंगलसूत्र तोड़कर मौके से तेज रफ्तार में फरार हो गए. अचानक हुई इस वारदात से पीड़ित महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित महिला व उसके परिजनों ने बताया दोनों बदमाशों ने महिला से एड्रेस जानने के बहाने से बातों में उलझा लिया; इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठा बदमाश ने महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की ओर से आसपास के रास्तों और दुकानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्ध बाइक और बदमाशों की पहचान कर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके. एक जगह दोनों बाइक सवार बदमाश CCTV कैमरे में नजर आ रहे हैं लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर काफी रोष व्याप्त है.0
0
Report
बांसवाड़ा में नव निर्वाचित महापौरों के लिए CM की 100 दिवसीय योजना के निर्देश
Banswara, Rajasthan:एंकर - राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से राजस्थान के 309 नव निर्वाचित महापौर/सभापति/अध्यक्षगणों के साथ संवाद किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में जयपुर से माननीय स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह जी खर्रा, मुख्य सचिव वी. निवासन, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग रवि जैनभी उपस्थित थे। बांसवाड़ा जिले से नगर परिषद् बांसवाड़ा के सभापति मुकेश रावत, नगर पालिका कुशलगढ़ के अध्यक्ष हितेश पडियार, नगर पालिका परतापुर-गढ़ी के अध्यक्ष सुदीप पंचौरी एवं नगर परिषद् के आयुक्त एवं नगर पालिका परतापुर गढ़ी के अधिशासी अधिकारी ने वी.सी. में भाग लिया। विडियो कॉन्फ्रेस के दौरान मुख्यमंत्री महोदय द्वारा नव निर्वाचित महापौर/ सभापति /अध्यक्षगणों को शुभकामनाएं दी गयी। मुख्यमंत्री द्वारा 100 दिवसीय कार्य योजना तैयार कर कार्य संपादित किये जाने, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सफाई व्यवस्था को बनाए रखने, संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत का त्वरित निस्तारण करने, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित करने, भ्रष्टाचार मुक्त कार्य करने आदि विषयों पर निर्देश प्रदान किये गये。0
0
Report
लखनऊ क्राइम ब्रांच ने 50,000 के इनामी बदमाश दरबारी को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ क्राइम ब्रांच ने 50000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार . बदमाश दरबारी को किया गिरफ्तार लखनऊ में इंदिरा नगर इलाके में एक घर पर अपने साथियों संग बोला था हमला चोरी का विरोध करने पर मां बहन और पिता को मारपीट कर किया था घायल घटना के बाद से था फरार मामले में घटना में शामिल पांच लोगों को पहले गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल मुख्य सरगना और 50000 का इनामी दरबारी था फरार क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
महराजगंज बाइक सवार दो युवको को मारा टक्कर मौके पर दोनों की हुई दर्दनाक मौत,ASP ने दी जानकारी
Murila, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है, वहीं हादसे के बाद फरार ट्रक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वी/ओ- पूरा मामला महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विजयसलहिया का है जहां आज एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में मृत दोनों व्यक्तियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद फरार अज्ञात ट्रक का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
बिहार: प्रीता वर्मा का DGP कार्यकाल बढ़ा, अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक रहेगा
Patna, Bihar:प्रीता वर्मा का DGP पद पर कार्यकाल बढ़ा। अगले आदेश तक बिहार की DGP बनी रहेंगी प्रीता वर्मा बिहार सरकार के गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 1991 बैच की IPS अधिकारी हैं प्रीता वर्मा 15 सितंबर 2026 को प्रीता वर्मा को मिला था DGP, बिहार का अतिरिक्त प्रभार प्रीता वर्मा के पास गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा का भी प्रभार गृह विभाग ने 5 अक्टूबर 2026 को जारी किया नया आदेश राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना अगले आदेश तक DGP का अतिरिक्त प्रभार जारी रहेगा0
0
Report
भोपाल: वर्ग एक शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन देर शाम तक जारी, पद वृद्धि की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वर्ग एक के शिक्षक अभ्यर्थियों का देर शाम तक प्रदर्शन जारी पद वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर बैठे हैं शिक्षक अब तक प्रशासन से नहीं मिला कोई आश्वासन वर्ग एक में 10 हजार पदों की भर्ती की मांग0
0
Report
Advertisement
गोमती जलस्तर बढ़ने से लखनऊ के एकाना स्टेडियम के पास अंडरपास बंद
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ एकाना स्टेडियम तक पहुंचा गोमती का पानी स्टेडियम के पास मौजूद अंडर पास में भरा पाना 6 अक्टूबर को एकाना में होना है भारत वेस्ट इंडीज का T20 मैच जलभराव के कारण अंडर पास किया गया बंद गोमती के बढ़ते जलस्तर से शहर के कई इलाके जलमग्न0
0
Report
रामपुर में बिना अनुमति आम पेड़ कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में बिना अनुमति आम के पेड़ काटने पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में धड़ल्ले से काटे जा रहे थे आम के पेड़, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, कुलवंत और जरीम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पेड़ों की कटाई को लेकर जांच शुरू, रामपुर के तहसील स्वार क्षेत्र में बिना अनुमति आम का बाग काटने का मामला सामने आया है, रायपुर गांव में सन फ्रांसिस स्कूल के पास आम के पेड़ों को काटे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जाँच के बाद वन विभाग ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, मामले में वन विभाग ने पेड़ों की कटाई को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, मामला तहसील स्वार क्षेत्र के रायपुर गांव का है, जहां सन फ्रांसिस स्कूल के पास आम के बाग को बिना अनुमति काटे जाने की सूचना वन विभाग को मिली, सूचना मिलते ही वन क्षेत्रीय अधिकारी विजय गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे, वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और पेड़ों की कटाई से संबंधित जानकारी जुटाई, जाँच के बाद वन विभाग की ओर से कुलवंत और जरीन खान के खिलाफ कार्रवाई की गई, दोनों के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है, बताया जा रहा है कि आम के पेड़ों को काटने के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी, वन विभाग की कार्रवाई के बाद अब मामले की जांच की जा रही है, पेड़ों की संख्या और कटाई से संबंधित अन्य तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है, फिलहाल वन विभाग ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, अधिकारियों का कहना है कि पेड़ों की अवैध कटाई के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, स्वार कोतवाली0
0
Report
कानपुर में ताला तोड़ कर चोरी: 4 गिरफ्तार, 90 फीसदी माल बरामद
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धनकुट्टी में 2 अक्टूबर की देर रात मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद व 4 लाख रुपये के जेवरात की चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरोह के तीन बालिग आरोपियों, फैसल, मुर्सलीन नौशाद उर्फ बादशाह तथा अबू बकर उर्फ सुहेल को गिरफ्तार किया है और साजिश रचने वाले 16 वर्षीय पड़ोसी बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। एडीसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता मनीषा गुप्ता की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर 5 अक्टूबर को कोपरगंज रोड स्थित पुरानी रेलवे कॉलोनी के पास से चारों को घेराबंदी कर पकड़ा, जिनके कब्जे से 14900 रुपये नकद और जेवरात समेत करीब 90 प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है; पीड़िता के घर के पास रहने वाले बाल अपचारी को परिवार के दुकान जाने और घर के आने-जाने की टाइमिंग की पूरी जानकारी थी, जिसके आधार पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। वारदात में शामिल कुल छह लोगों में से चार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और आपराधिक इतिहास वाले आरोपी मुर्सलीन समेत अन्य पर संबंधित धाराएं बढ़ाकर बाकी दो फरार साथियों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जदयू के अभिषेक झा ने तिरहुत स्नातक से एमएलसी नामांकन दाखिल, हजारों समर्थक मौजूद
Muzaffarpur, Bihar:जदयू के प्रदेश प्रवक्ता और NDA समर्थित प्रत्याशी अभिषेक ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र आयुक्त कार्यालय में दाखिल किया. इस मौके पर हजारों समर्थक मौजूद थे. पूर्व एमएलसी और सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे. मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने जीत की शुभकामना दी और कहा कि पिछली बार हुई गलतियों को सुधार कर इस बार पूर्ण जीत के प्रति आश्वस्त हैं. नामांकन पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा जनता मालिकों को प्रणाम और पार्टी नेतृत्व को आभार, हम नेitiश कुमार जी के विचारधारा के अनुसार लोगों की सेवा करेंगे.0
0
Report
हनुमानगढ़ पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई में तीन गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 12 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल तथा 4 हजार टैपेंटाडोल टैबलेट और 1 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए। दोनों मामलों में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार एएसआई राजाराम पुलिस टीम सहित गश्त पर थे। इस दौरान चक 14 डीएसपी के पास एक आरोपी को रोककर तलाशी ली गई। आरोपी मनीष के कब्जे से 12 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। दूसरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रावतसर-हनुमानगढ़ रोड पर शेरेगढ़ पुलिस चौकी के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 हजार प्रतिबंधित टैबलेट और 1 हजार कैप्सूल, कुल 5 हजार नशीले टैबलेट-कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस दोनों मामलों में नशीली दवाइयों से संबंध में पूछताछ में जुटी हुई है।0
0
Report
रोहिणी SP टीम ने लखनऊ जानकीपुरम में अवैध हेरोइन फैक्ट्री पकड़ी, 7.076 किलोग्राम बरामद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने लखनऊ के जानकीपुरम में चल रही अवैध हेरोइन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फैक्ट्री से 6.275 किलो तैयार हेरोइन, केमिकल और हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद 7.076 किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है। पुलिस ने दो आरोपियों को दिल्ली और दो को लखनऊ से गिरफ्तार किया है0
0
Report
Advertisement
