244901
Rampur - व्यापार मंडल ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
Rampur, Uttar Pradesh:उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने नाहिद सिनेमा घर स्थित बिजली घर के पास प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल ने विभाग पर ब्लैकमेलिंग और भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया। लघु उद्योगों पर संकट बताते हुए संदीप अग्रवाल ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा मुन्नीलाल के केला प्लांट और अनूप मल्होत्रा के प्लांट पर बार-बार बिजली काटकर ब्लैकमेल किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाजपा प्रवक्ता Debjit Sarkar ने नंदीग्राम और रेझिनगर बायपोल में मतदान पर टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): DEBJIT SARKAR (BJP WEST BENGAL CHIEF SPOKESPERSON) ON POLLING IN NANDIGRAM AND REJINAGAR BYPOLLS0
0
Report
दिल्ली में विपक्ष के विरोध के चलते आकाशवाणी कार्यालय के पास सुरक्षा बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: विपक्ष के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आकाशवाणी कार्यालय के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इलाके में दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है और बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं।0
0
Report
INDIA गठबंधन के तीन मांगों पर देशभर में मार्च
Ranchi, Jharkhand:रांची कॉंग्रेस पार्टी अपनी तीन मांगो के साथ केंद्र सरलत और ईसीआई पर हमलावर है। पहला ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा दूसरी, SIR को रद्द करना और तीसरा देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराना , देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता और INDIA गठबंधन इन तीन मुद्दों को लेकर सड़कों पर हैं। इंडिया गठबंधन के लगभग सभी सांसद इन मांगो को लेकर संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च जारी है वहीं बीजेपी मुद्दाविहीन विपक्ष पर दिग्भ्रमित करने का आरोप लगा रही है। झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, इण्डिया गठबन्धन के सभी सांसद, संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला जा रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीन मांगो को रखा है। ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो, एसआईआर रद्द हो और बैलेट से चुनाव हो। सीजेआई ने भी साफ कर दिया है ज्ञानेश कुमार ने कुछ गलतियां की है। इंडिया गठबंधन सेट मांगो के साथ एकजुट है और केंद्र सरकार को झुकना ही पड़ेगा। जनता भी समझ चुकी है देश में वोट चोरी हो रही है। बाइट ...कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, लोकतंत्र में आंदोलन ही एक ताकत है और लोकतंत्रिक तरीके से आंदोलन करके अपनी बात रखने का। जब सरकार तानाशाही हो जाए तो सड़कों पर उतरना पड़ता है।चुनाव आयोग ने जो कदम उठाए, निर्णय लिए पूरी तरह से असंवैधानिक है, गैर कानूनी है। चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं था, चुनाव आयोग तो छोड़िये एक अकेला व्यक्ति फैसला ले रहा था। चुनाव आयोग के अन्य आयुक्त की सहमति नहीं लिया गया। फॉर्म में तक बदलवा किया गया और गलत बयानी की गई। नैतिकता और शर्म थोड़ी सी भी बची हो तो केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त का त्यागपत्र ले, ज्ञानेश कुमार को हर कीमत पर इस्तीफा देना होगा, एसआईआर रद्द हो और बैलेट से चुनाव होना चाहिए। लोकतंत्र को बचाना है। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो बीजेपी विधायक नबीन जायसवाल ने कहा , कांग्रेस और इंडी गठबंधन हार पचा नहीं पा रहे, हर चुनाव के बाद एक ही राग अलापते हैं, इवीएम में गड़बड़ी हुई है, चुनाव आयोग धांधली किया। पर जनता इंडी गठबन्धन को नकार चुकी है। केरल में चुनाव जीते तो ईवीएम ठीक था। एसआईआर और चुनाव आयोग की बात है तो चुनाव आयोग राज्यों को जिम्मेवारी देती है और राज्य के अधिकारी, कर्मी इसको पूरा कराते हैं। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है ,झूठी बातों से जनता को दिग्भ्रमित करना है। राहुल गांधी के पास कोई काम बचा नहीं तो नैरेटिव सेट करने में लगे हैं। बाइट ...नबीन जायसवाल, विधायक, बीजेपी बाइट ...बालमुकुंद सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष, बीजेपी0
0
Report
Advertisement
पाली के विकास के लिए मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रोडमैप पर चर्चा, बजट का आश्वासन
Pali, Rajasthan:पाली महापौर नमिता बुबकिया ने सीएम भजनलाल शर्मा से की मुलाकात पाली महापौर नमिता बुबकिया ने जयपुर स्थित सीएमओ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया जहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में पाली नगर निगम की महापौर नमिता विकास बुबकिया ने पाली शहर के विकास को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर बात रखी, बैठक के दौरान महापौर नमिता बुबकिया ने मुख्यमंत्री के समक्ष पाली शहर के समग्र विकास का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पाली शहर में आगामी दिनों में शुरू होने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं, पेयजल व सीवरेज व्यवस्था, सड़कों के सुदृढ़ीकरण, सफाई व्यवस्था तथा सौंदर्यकरण के कार्यों पर बिंदुवार और गहन चर्चा की गई। महापौर ने मुख्यमंत्री को शहर की प्राथमिकता वाले कार्यों और आमजन से जुड़ी आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निगम के विकास रोडमैप की सराहना करते हुए पाली शहर के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग एवं आवश्यक बजट स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक के बाद महापौर नमिता बुबकिया ने बताया कि राज्य सरकार पाली के विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पाली शहर में तेजी से विकास कार्य देखने को मिलेंगे, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचेगा.0
0
Report
धौलपुर में रबी सीजन के लिए बिजली सप्लाई चाक-चौबंद, किसानों को निर्बाध आपूर्ति
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर- रबी सीजन में किसानों को सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए विद्युत तंत्र के रखरख maintenance के निर्देश दिए गए हैं। जयपुर डिस्कॉम के धौलपुर एसई विवेक शर्मा ने वीसी के माध्यम से जिले के सभी एईएन और जेईएन की बैठक ली। एसई ने बताया कि रबी सीजन को देखते हुए किसानों को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। किसानों को सिंचाई के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विद्युत तंत्र के रखरखाव एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। विभाग द्वारा 33/11 केवी जीएसएस, पावर ट्रांसफॉर्मर, फीडर, विद्युत लाइनों और वितरण ट्रांसफॉर्मरों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं रखरखाव कराया जा रहा है। अधिक लोड वाले क्षेत्रों में विद्युत भार का आकलन कर अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। रबी सीजन के दौरान निर्धारित कृषि ब्लॉक के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्क रहने और व्यवधान की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फॉल्ट आने पर शीघ्र दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक संसाधन एवं टीमों को तैयार रखने को कहा गया है। डिस्कॉम अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे लाइनों एवं ट्रांसफॉर्मरों के आसपास सुरक्षा नियमों का पालन करें और समस्या की सूचना तत्काल हेल्पलाइन पर दें। इसके साथ ही लंबित नए कनेक्शन जारी करने, 181 संपर्क परिवादों के त्वरित निस्तारण, पीएम सूर्य घर योजना में पंजीकरण बढ़ाने, राजस्व वसूली और नियमित जनसुनवाई के निर्देश भी दिए गए0
0
Report
झुंझुनूं के टोंक छिलरी स्कूल ने मतदान जागरूकता रैली से लोकतंत्र का संदेश दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं पंचायत चुनाव के साथ ही स्वीप गतिविधियां हुई शुरू टोंक छिलरी स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली मनीषा को बनाया मतदान जागरूकता की ब्रांड एंबेसडर हैंडबॉल अंडर—19 टीम की राज्य स्तर पर विजेता टीम की सदस्य है मनीषा प्रिंसिपल संजू नेहरा ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना पंचायत चुनावों में अधिक से अधिक मतदान पर रहेगा जोर — संजू नेहरा पंचायताराज चुनावों की रणभेरी बज चुकी है लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत जिलेभर में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक छिलरी में मतदान जागरूकता रैली निकाली गई विद्यालय की प्रिंसिपल संजू नेहरा ने मतदान जागरूकता को खेल प्रतिभा से जोड़ते हुए एक अनूठा नवाचार किया हाल ही में हैंडबॉल अंडर-19 में विजेता रही झुंझुनूं जिले की टीम की खिलाड़ी एवं टोंक छिलरी विद्यालय की छात्रा मनीषा कुमारी पुत्री नत्थूराम सैनी को मतदान जागरूकता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया मनीषा कुमारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली हाथों में मतदान के संदेश लिखी तख्तियां लेकर विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को पंचायतराज चुनाव में बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया रैली के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान के दिन घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचने की अपील की इस अवसर पर नितिन कुमार का भी अंडर 19 वर्ग छात्र वर्ग में राज्य स्तर पर सहभागिता निभाने पर सम्मान किया गया रैली के दौरान मनीषा के परिजनों ने केक काट कर व माला और साफा पहनाकर प्रिंसिपल संजू नेहरा एवं पीटीआई कुलदीप का अभिनंदन किया विद्यालय की इस पहल ने खेल प्रतिभा को लोकतांत्रिक जागरूकता से जोड़ने का संदेश दिया विद्यालय प्रबंधन की ओर से कहा गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट गांव की सरकार और विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है खेल मैदान की विजेता मनीषा अब मतदान जागरूकता की आवाज बनकर ग्रामीणों को लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी का संदेश दे रही हैं प्रिंसपल संजू नेहरा ने बताया कि मतदान होने तक लगातार स्वीप अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम होंगे इस रैली में उप प्रधानाचार्या मोनिका पालीवाल, व्याख्याता संदीप कुमार, हरीश कुमार, वरिष्ठ अध्यापक सतीश कुमार पालीवाल, संजीव कुमार, अध्यापक जीवनराम, रमेशचंद्र शर्मा, सज्जनकुमार सैनी, ओम छापोला, शारीरिक शिक्षक कुलदीप, कार्यालय सहायक अभिषेक व नितेश कुमार सैनी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के नेवी जवान रमन लांबा को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इन्डाली में नेवी जवान रमन लांबा की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि सड़क हादसे में घायल नेवी जवान का इलाज के दौरान हुआ था निधन झुंझुनूं से इंडाली तक निकाली गई करीब 10 किमी लंबी तिरंगा यात्रा अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा हुए शामिल रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर दी गई श्रद्धांजलि नेवी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई झुंझुनूं जिले के इंडाली निवासी भारतीय नौसेना के जवान रमन लांबा का उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। रमन की पार्थिव देह झुंझुनूं पहुंची। जहां से इंडाली तक करीब 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। रमन की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपने लाडले जवान को श्रद्धांजलि दी। भारत माता के जयकारों के बीच पूरा माहौल भावुक हो गया और लोगों ने नम आंखों से रमन को अंतिम विदाई दी। इंडाली पहुंचने पर भारतीय नौसेना के जवानों ने रमन लांबा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। रमन लांबा वर्ष 2017 में भारतीय नौसेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी विशाखापट्टनम में थी। वे अविवाहित थे। जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को ड्यूटी से लौटते समय उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में रमन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें विशाखापट्टनम के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 4 अक्टूबर को उनका निधन हो गया。0
0
Report
दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार मामलों के विरोध के चलते विजय चौक पर सुरक्षा तैनात
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: CEC ज्ञानेश कुमार के मामले को लेकर मकर द्वार से भारत निर्वाचन आयोग तक INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च से पहले विजय चौक के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात है।0
0
Report
मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा: बाइक कंटेनर से टकराकर दंपत्ति और दो बच्चों की मौत
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पल्सर बाइक कंटेनर से टकराकर पहिए के नीचे आ गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद बाइक और कंटेनर में भीषण आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति में महिला और दो बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंटेनर में रेडटेप कंपनी के जूते भरे हुए थे, जिन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।0
0
Report
Advertisement
कार से जुड़ी खबर पर नवीन अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा स्कार्पियो सवार चार की हुई दुखद मौत,तीन घायल आलाधिकारी पहुंचे मौके पर
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: पुरकाजी थाना क्षेत्र में लक्सर रोड पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। पुलिस ने डम्फर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना देकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
सविता पूनिया के गांव जोधकां में भव्य स्वागत, एशियन गेम्स गोल्ड से देश गर्व
Sirsa, Haryana:एंकर रीड- एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली गोलकीपर सविता पूनिया का उनके पैतृक गांव जोधकां पहुंचने पर पंचायत और ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सविता के स्वागत समारोह में जोधकां के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में बच्चे और ग्रामीण पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर बच्चों और ग्रामीणों ने नाचते-गाते हुए सविता का स्वागत किया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि सविता पूनिया ने न केवल गांव जोधकां बल्कि पूरे सिरसा जिले और हरियाणा का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। ग्रामीणों ने भारतीय महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। वाॅयस01-ग्राम पंचायत जोधकां के सरपंच आनंद स्वरूप ने कहा कि सविता गांव और सिरसा जिले की शान हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और शानदार नेतृत्व की बदौलत भारत की झोली में एशियन गेम्स का गोल्ड आया है। उन्होंने कहा कि सविता आज गांव के बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं。 बाईट-आनंद स्वरूप, सरपंच गांव जोधकां。 वाॅयस02-सविता पूनिया ने ग्रामीणों द्वारा किए गए भव्य स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि अपनों का यह प्यार और सम्मान उनका उत्साह और बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का पूरा विश्वास और उत्साह था। चीन की टीम को हराकर लक्ष्य हासिल करना टीम के लिए बेहद खास और अभूतपूर्व उपलब्धि रही। 44 साल बाद एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को मिली यह सफलता खिलाड़ियों के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलम्पिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। अब टीम का अगला लक्ष्य ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतना है। सविता ने हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन मिल रहा है। वह दूसरे प्रदेशों के खिलाड़ियों को भी हरियाणा जैसी खेल नीतियां बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। सविता ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करें। खासकर बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए परिवार का पूरा सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं होती, जरूरत सिर्फ उसे सही अवसर और प्रोत्साहन देने की है。 बाईट- सविता पूनियां, हाॅकी गोलकीपर。 वाॅयस03-सविता के पिता महेन्द्र पूनिया ने कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्हें बेटी और भारतीय टीम से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी। सविता सहित टीम की सभी खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक जीतने को लेकर काफी उत्साह था। एशियन गेम्स में यह सपना पूरा हो गया है और अब सभी की निगाहें ओलम्पिक पर हैं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सविता और भारतीय महिला हॉकी टीम भविष्य में भी देश के लिए इसी तरह गौरव हासिल करती रहेगी। बाईट-महेन्द्र पूनियां, सविता के पिता。0
0
Report
Advertisement
भोजपुरी गायक पवन सिंह की नई तस्वीर वायरल? जानिए मामला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Mall: ताजा खबर
Noida, Uttar Pradesh:Mall0
0
Report
Advertisement
