244901
रामपुर एक AIMIM ने मॉब लिंचिंग के खिलाफ किया प्रदर्शन
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में AIMIM ने मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। वहीं जिला अध्यक्ष फरीदुजफ्फर रहमानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट पहुंचे। साथ ही उन्होंने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मॉब लिंचिंग रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग की गई और पांच सूत्रीय ज्ञापन में इस समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीट 2026: कुरुक्षेत्र के 5 केंद्रों में 1980 उम्मीदवारों के लिए शांतिपूर्ण परीक्षा की तैयारी
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्प नीट के लिए 21 जून को जिला में 5 परीक्षा केंद्रों पर 1980 युवा देंगे परीक्षा नीट परीक्षा को लेकर बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कुरुक्षेत्र, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि नीट-2026 की परीक्षा का आयोजन 21 जून को होगा। परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाएं किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में नीट 2026 की परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय तथा बिजली की उचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों में रैम्प तथा व्हील चेयर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के बाहर सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करवाई जाए। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा को जिला में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्प है। जिला में परीक्षा के दृष्टिगत 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 1980 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले में परीक्षा के लिए शाहबाद के एसडीएम शंभू राठी को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नीट (यूजी) परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा, जिसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित एजेंसी द्वारा बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की गई है। तथा पुरुष और महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग जांच काउंटर स्थापित किए गए। प्रत्येक 100 परीक्षार्थियों पर एक सुरक्षा जांच काउंटर तथा 48 परीक्षार्थियों पर एक बायोमेट्रिक उपकरण लगाया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर एवं अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध करा दिए गए है। उन्होंने यह भी बताया कि जैमर को परीक्षा के दिन दोपहर 1.45 बजे से सक्रिय किया जाएगा, ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। उपायुक्त ने बताया कि धर्मशालाओं में परीक्षा देने आए बच्चों व अभिभावकों के लिए यहां ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा के दौरान भी अभिभावक इन निर्धारित धर्मशालाओं में आराम कर सकते है।0
0
Report
ओ-ज़ोन के निवासी: कानून बनाकर सुरक्षा की मांग, पीएम को ज्ञापन देंगे
Delhi, Delhi:O-Zone मामले पर आम आदमी पार्टी ने सिगनेचर कैंपेन की शुरुआत की कहा पार्लियामेंट में कानून लाकर इन लोगों को संरक्षण दे सिगनेचर कैंपेन घर-घर चलाकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। संजीव झा, आप विधायक TT O-Zone में रहने वाले लोगों से बातचीत आप विधायक संजीव झा ने ओ जोन पर सिग्नेचर कैंपेन की शुरुआत कर कहां है कि मुख्यमंत्री की तरफ से आश्वासन दिया गया है लेकिन कानून बनाकर उनकी रक्षा करें यह लोग डरे हुए हैं। सरकार के आश्वासन से काम नहीं चलेगा कानून बनाकर लाइन जिसके बाद इनका संरक्षण मिल सके सांसद भी करें आश्वासन दे रहे हैं लेकिन उससे कुछ नहीं होगा उसके बावजूद भी कई जगह बुलडोजर चला है। दिल्ली में 'ओ-ज़ोन' का डर करीब 15 लाख लोगों पर मंडरा रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा वजीराबाद से ओखला के बीच के 22 किलोमीटर के दायरे में आने वाली लगभग 94 कॉलोनियों के बाहर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे लोगों को अपने पुश्तैनी और दशकों पुराने घरों पर बुलडोजर चलने की चिंता सता रही है। ओ जोन के क्षेत्र में रह रहे लोगों को बोर्ड लगने के बाद आप अपना घर टूटने का डर सता रहा है लोगों का कहना है कि अब उनको डर लगता है कि कहीं बुलडोजर एक्शन ना हो जाए। सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया है। लेकिन फिर भी डर है। वही आम आदमी पार्टी सिगनेचर कैंपेन चला रखे जिसके तहत वह प्रधानमंत्री को ज्ञापन देगी की पार्लियामेंट में कानून लाकर इन लोगों को संरक्षण दिया जाए। लोगों का कहना है कि करीबी 50 साल से लोग यहां रह रहे हैं। अब घर टूटने का डर है अगर घर टूट गए तो कहा जाएंगे।0
0
Report
कर्नाटक MLC चुनाव में क्रॉस-वोटिंग: बीजेपी-जेडीएस ने मिलकर मुकाबला किया
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): BY VIJAYENDRA (BJP STATE PRESIDENT) ON MLC ELECTION RESULTS / MEKADETU DAM ISSUE जब पूछा गया कि क्या कर्नाटक MLC चुनाव में क्रॉस-वोटिंग को लेकर BJP को कोई स्पष्ट जानकारी मिली है, तो राज्य BJP प्रमुख विजयेंद्र येदियुरप्पा ने कहा, "आठ-दस दिन पहले, पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे मौजूदा केंद्रीय मंत्री H.D. कुमारस्वामी ने मुझे फ़ोन किया था। उन्होंने कहा, 'विजयेंद्र, अपने आलाकमान के नेताओं से बात करो। या तो तुम तीसरा उम्मीदवार उतारो, या फिर हम MLC चुनाव में एक उम्मीदवार उतारेंगे। चलो मुकाबला करते हैं। सच कहूँ तो, हमें इतनी आसानी से हार नहीं माननी चाहिए।' उन्होंने अच्छी नीयत से मुझसे यह बात कही थी। मैंने भी कहा, 'नहीं, आप ही उम्मीदवार उतारिए। चलिए साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं।' मैंने them ... मैंने उन्हें हमारी राष्ट्रीय लीडरशिप की राय के आधार पर यह बात बताई थी। BJP और JD(S) दोनों की नीयत यही थी कि हमें मुकाबला करना चाहिए, आसानी से हार नहीं माननी चाहिए और तीसरे उम्मीदवार को जिताने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। यह सच है कि दोनों पार्टियों ने मिलकर कोशिशें कीं। लेकिन कल वोटिंग के दौरान, JD(S) की तरफ से भी छह-सात क्रॉस-वोट हुए। BJP की तरफ से भी कम से कम चार-पांच क्रॉस-वोट हुए हैं। हमें इसकी जानकारी भी मिली है। हमारे पार्टी में जिन विधायकों ने क्रॉस-वोटिंग की है, उन्हें माफ़ करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्हें माफ़ नहीं किया जाएगा। हमारे पास इस बारे में कुछ जानकारी भी है कि किसने यह खेल खेला हो सकता है। मैंने आज सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने का समय माँगा है। मैंने राज्य में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम और विधान परिषद में हुई क्रॉस-वोटिंग के बारे में उन्हें बताने का अनुरोध किया है। पूरी संभावना है कि वे आज या सोमवार को समय देंगे। मैं उनसे मिलूँगा, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलूँगा और पूरी बात समझाऊँगा। लेकिन एक बात पक्की है: जिन विधायकों ने पार्टी लाइन तोड़ी है, उन्हें पार्टी निश्चित रूप से गंभीरता से लेगी। हम उनके ख़िलाफ़ जो भी ज़रूरी कार्रवाई होगी, वह करेंगे।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में 24 में से 24 पटवारियों के तबादले रद्द, क्या छाया है राजनीतिक दबाव?
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में 24 घंटे में 24 पटवारी का तबादला हुआ रद्द 46 में से 24 पटवारियों का 24 घंटे में तबादला रद्द भोपाल जिले के लंबे समय से तैनात 46 पटवारियों का तबादला 15 जून को हुआ बैरसिया और हुजूर के पटवारी का तबादला 16 जून को 46 में से 24 पटवारी का तबादला हुआ रद्द सालों से जमे पटवारियों का किया गया था तबादला विवादों में रही निधि नेमा और किशोर सिंह दांगी पर भी अधिकारी मेहरबान वर्षों से एक ही क्षेत्र में पदस्थ थे कई पटवारी स्थानांतरण से राहत पाने वाले कई पटवारी 2015 से लेकर 2022 तक लगातार हुजूर और कोलार क्षेत्र में पदस्थ रहे हैं सदाशिव गौंड, किशोर सिंह दांंगी, नरेंद्र रैकवार, केवल सिंह कौर, रेनु पटेल, बुजकिशोर नागर, अभिषेक शर्मा, मुकुल सराठे.... दीक्षा शर्मा, संदीप शर्मा, प्रियंका सिंह, सौरभ सोलंकी, प्रदीप पटेल, पूजा ठाकुर, प्रियंका दुबे, निधि नेमा का नाम शामिल0
0
Report
भोपाल में 24 घंटे में 24 पटवारी तबादला रद्द, विरोध तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालराजधानी में 24 घंटे में 24 पटवारी का तबादला हुआ रद्द 46 में से 24 पटवारियों का 24 घंटे में तबादला रद्द भोपाल जिले के लंबे समय से तैनात 46 पटवारियों का तबादला 15 जून को हुआ बैरसिया और हुजूर के पटवारी का तबादला 16 जून को 46 में से 24 पटवारी का तबादला हुआ रद्द सालों से जमे पटवारियों का किया गया था तबादला विवादों में रही निधि नेमा और किशोर सिंह दांगी पर भी अधिकारी मेहरबान वर्षों से एक ही क्षेत्र में पदस्थ थे कई पटवारी स्थानांतरण से राहत पाने वाले कई पटवारी 2015 से लेकर 2022 तक लगातार हुजूर और कोलार क्षेत्र में पदस्थ रहे हैं सदाशिव गौंड, किशोर सिंह दांगी, नरेंद्र रैकवार, केवल सिंह कौर, रेनु पटेल, बुजकिशोर नागर, अभिषेक शर्मा, मुकुल सराठे.... दीक्षा शर्मा, संदीप शर्मा, प्रियंका सिंह, सौरभ सोलंकी, प्रदीप पटेल, पूजा ठाकुर, प्रियंका दुबे, निधि नेमा का नाम शामिल0
0
Report
गठबंधन पर आंच: कांग्रेस के आरोपों के बीच नेताओं की जुबानी बहस
Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा, गठबन्धन भरोसे विश्वास की पहचान है और उस भरोसे पर खंजर मारा गया है और जिसने खंजर मारे वो जोर से बोल रहे हैं. कांग्रेस पर आरोप लगाने वाले अंतरात्मा में झांक कर देखें. इतिहास हमारा नहीं रहा है. कांग्रेस पर विश्वासघात का आरोप लगाने वाले अपने अंतरात्मा में झांक कर देखें. माले राज्य सचिव मनोज भक्त ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा, कांग्रेस को पता है जनता को जवाब देने है और गठबंधन में भी जवाब दें है इस लिए अपनी कमजोरियों और साजिश को ढकने के लिए माले पर आरोप लगा रहे हैं। इस पूरी घटना में कांग्रेस के विधायक और के राजू भी संलिप्त हैं. के राजू बोल रहे थे उनके विधायक ने उनको दिखाया किसको वोट दिए तो मेरे भी विधायक ने मुझे दिखाया कि कांग्रेस उम्मीदवार को वोट किया है। तो झूठ कौन हो रहा है। कम्युनिस्ट लोग किसी डर में वोट नहीं करते हैं। कांग्रेस में आपस में गुटबाजी है। के राजू अपने नेता को बरगलाने के लिए दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
पटना में तेज प्रताप यादव के खिलाफ FIR, आकाश यादव का आरोप-प्रत्यारोप जारी
Patna, Bihar:JJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के खिलाफ अनुष्का के भाई आकाश यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए पटना में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में आकाश यादव ने आरोप लगाया है कि तेज प्रताप यादव ने उन्हें धमकी दी कि यदि उन्हें उनकी पत्नी से मिलने से रोका गया तो उज्जैनी का अपहरण कर लिया जाएगा और इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आकाश यादव के अनुसार, 6 जून को तेज प्रताप यादव अपने सहयोगी मोती लाल यादव के साथ पटना के पाटलिपुत्र इलाके स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। उस समय वह खाटूश्याम दर्शन के लिए बाहर गए हुए थे। आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति में तेज प्रताप यादव और उनके साथी ने घर में जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया तथा घर के सदस्यों को धमकाया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बाद में मोती लाल यादव के माध्यम से उन्हें फोन कर धमकी दिलाई गई। आकाश यादव का आरोप है कि कुछ देर बाद एक अन्य व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को ‘मोहित’ बताते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया। कथित तौर पर उसने चेतावनी दी कि मंत्री जी के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलना है। वहीं, तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को उसके कथित अभद्र और धमकीपूर्ण व्यवहार के लिए कानूनी नोटिस भेजा गया था, उसी ने प्रतिशोध की भावना से उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि यह उनकी सार्वजनिक छवि, सामाजिक प्रतिष्ठा और वर्षों से अर्जित जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने की एक सुनियोजित साजिश है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा कानून, मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते आए हैं, लेकिन उनकी विनम्रता को कोई उनकी कमजोरी न समझे। उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में होने का अर्थ यह नहीं है कि वह झूठे आरोप, चरित्रहनन और कानून के दुरुपयोग को सहन करेंगे। तेज प्रताप यादव ने न्यायपालिका, कानून और संवैधानिक संस्थाओं पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि सत्य तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर सामने आएगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह मामला अब कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा।0
0
Report
स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही पर डीएम सख्त, सुबह 8 बजे पहुंचे अस्पताल, 29 स्वास्थ्यकर्मी मिले नदारद
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार सुबह अचानक सीएचसी लार और पीएचसी भागलपुर का निरीक्षण किया। सुबह करीब आठ बजे हुए इस औचक निरीक्षण में दोनों अस्पतालों पर कुल 29 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सभी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सीएचसी लार में उपस्थिति पंजिका की जांच के दौरान 24 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने ओपीडी, प्रसव केंद्र तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संस्थागत प्रसव बढ़ाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीएचसी भागलपुर के निरीक्षण में पांच स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। अस्पताल परिसर की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त पाई गई, जबकि लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर न होने की समस्या भी सामने आई। डीएम ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। स्टाफ नर्स के एक सरकारी आवास में बिना आवंटन के निवास करने का मामला भी सामने आया, जिस पर आवास खाली कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर समयबद्ध उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों को संतोषजनक उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
कांग्रेस नेताओं RANDHAWA-RAJA WARRING का भगवंत मान पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SUKHJINDER SINGH RANDHAWA (CONGRESS) & AMRENDRA SINGH RAJA WARRING (PUNJAB CONGRESS PRESIDENT) ON PUNJAB CM BHAGWANT MANN0
0
Report
Advertisement
बिहार में सुरक्षा नियमों के आधार पर निर्णय: तेजस्वी के आरोप नकली, विजेंद्र यादव का दावा
Patna, Bihar:बिजेंद्र प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री बिहार उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने लालू परिवार की सुरक्षा को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार सुरक्षा संबंधी मामलों में तय नियमों और आवश्यकता के आधार पर निर्णय लेती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिसे सुरक्षा की जरूरत होगी, उसे सुरक्षा दी जाएगी। तेजस्वी यादव द्वारा बदले की भावना से कार्रवाई किए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें चुनाव में हराकर विपक्ष में बैठाया है और विपक्ष का काम आरोप लगाना होता है। विजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में विकास कार्य लगातार चल रहे हैं, लेकिन विपक्ष उन्हें देखना नहीं चाहता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को विकास कार्य कैसे दिखाई देंगे, क्योंकि वे अक्सर विदेश चले जाते हैं। राज्य का खजाना खाली होने के विपक्ष के आरोपों को भी उन्होंने निराधार बताया और कहा कि यदि खजाना खाली होता तो विकास योजनाओं का संचालन और कर्मचारियों को वेतन भुगतान संभव नहीं होता। सरकार वित्तीय नियमों के अनुरूप सभी कार्य कर रही है। लालू प्रसाद यादव द्वारा सुरक्षा लौटाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि उन्होंने अपनी सुरक्षा वापस की है तो यह उनका निर्णय है और यदि वे निजी सुरक्षा कर्मी रखते हैं तो इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी सरकार के अच्छे कार्यों की चर्चा नहीं करता। साथ ही उन्होंने यह भी याद दिलाया कि तेजस्वी यादव को दो बार उपमुख्यमंत्री बनाने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही किया था।0
0
Report
जालौन: प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश, ठेका निरस्त की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, गांव के अंदर शराब की दुकान खोले जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, एकजुट होकर ग्रामीणों ने शराब की दुकान के खिलाफ मोर्चा खोलकर प्रशासन से ठेका निरस्त की मांग की, शराब की दुकान खोले जाने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी, बोले ग्रामीण:- गांव में अगर शराब की दुकान खुली तो युवाओं पर पड़ेगा गलत प्रभाव, जालौन के रेंढ़र थाना क्षेत्र के मानपुरा रौरा गांव का मामला। बाइट:- मुनेश कुमार--ग्राम प्रधान बाइट:- हरगोविंद सिंह--ग्रामीण बाइट:- लल्लूराम गौतम--ग्रामीण0
0
Report
डिंडोरी में जल संकट पर ग्रामीणों का आक्रोश: हाईवे पर चक्का जाम
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में आज पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कनई सांगवा गांव के लोगों ने जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। विधायक ओमकार मरकाम ने गांव में गहराए जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। चक्काजाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन की समझाइश और जल्द समस्या के समाधान के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो गया।0
0
Report
Advertisement
पटना में टेंडर घोटाले की चानबीन तेज, SVU ने तीन स्थानों पर छापेमारी
Patna, Bihar:पटना में चर्चित टेंडर घोटाले की जांच तेज हो गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपी रिशु श्री से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। इन खुलासों के आधार पर विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने आज राजधानी पटना में तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। SVU की टीम निलंबित आईएएस अधिकारी उगेश सागर, अभिलाषा कुमारी तथा M/s Matriswa Infra Pvt. Ltd. के निदेशक पवन कुमार के ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी को पूछताछ में ऐसे महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल उगेश सागर, अभिलाषा कुमारी और पवन कुमार तीनों फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश भी लगातार जारी है। SVU की टीम संबंधित दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। टेंडर घोटाले से जुड़े इस मामले में आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
स्विमिंग पूल डूबने से अग्निवीर प्रदीप कुमार की मृत्यु, गांव में शोक
Jhunjhunu, Rajasthan:मातृभूमि की सेवा का सपना लेकर सेना में भर्ती हुए झुंझुनूं जिले के चिमनपूरा (बाड़ेट) गांव के अग्निवीर प्रदीप कुमार अब तिरंगे में लिपटकर अपने घर लौटे। प्रदीप कुमार का निधन रांची (झारखंड) में 623 ईएमई बटालियन के स्विमिंग पूल में ड्यूटी के दौरान डूबने से हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे वाले दिन दोपहर करीब 3 बजे प्रदीप ने अपने पिता से फोन पर बात की थी। उसने कहा था, “पापा, मैं अभी स्विमिंग पूल पर ऑन ड्यूटी हूं, यहाँ बिल्कुल ठीक हूं।” इसके बाद उसने मां से भी घर-परिवार का हालचाल जाना। शाम को यूनिट के सूबेदार का फोन आया और परिवार को बताया गया कि प्रदीप स्विमिंग पूल में गिर गया है। शुरुआत में सेना की ओर से परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा गया कि डॉक्टर उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कुछ देर बाद दोबारा फोन आया और सैन्य अधिकारी ने भारी मन से प्रदीप के निधन की सूचना दी। प्रदीप तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और बचपन से ही देश सेवा का जज्बा रखते थे। पिता जगदीश प्रसाद ने बताया कि प्रदीप पढ़ाई में बेहद होनहार था। उसने 12वीं कक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। परिवार चाहता था कि वह किसी अन्य क्षेत्र में करियर बनाए, लेकिन प्रदीप का सपना सेना में जाकर देश सेवा करना था। उसने पिता से कहा था, “मेरा जीवन देश के लिए है, मैं सेना में ही जाऊंगा।” इसके बाद वह 23 अप्रैल 2025 को सेना में भर्ती हो गया।करीब डेढ़ महीने पहले ही उसकी ट्रेनिंग पूरी हुई थी और वह पहली बार छुट्टी पर घर आया था। उसने परिवार से जल्द दोबारा लौटने का वादा किया था, लेकिन इस बार वह तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा। अग्निवीर प्रदीप कुमार के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरा इलाका गम और गर्व के भाव में डूब गया। वीर सपूत के सम्मान में शहीद गजराज सिंह मूर्ति स्थल से चिमनपुरा (बाड़ेट) गांव तक करीब 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों लोग यात्रा में शामिल हुए और “भारत माता की जय” तथा “शहीद प्रदीप कुमार अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर प्रदीप को अंतिम सलामी दी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। गांव में हर ओर वीर सपूत की शहादत की चर्चा रही और लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।0
0
Report
जोशी की कुटिया में विशाल हॉल का लोकार्पण, आस्था को नया केंद्र
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं की “जोशी की कुटिया” बालाजी मंदिर परिसर में नवनिर्मित विशाल हॉल का लोकार्पण समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू रहे। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र भाम्बू ने कहा कि “जोशी की कुटिया” झुंझुनूं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां निर्मित यह विशाल हॉल समाज के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने ललित जोशी परिवार की सराहना करते हुए कहा कि पूर्वजों की स्मृति में किया गया यह कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा। ललित जोशी ने बताया कि इस वार्ड में लंबे समय से बड़े हॉल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी को देखते हुए परिवार ने समाजहित में हॉल निर्माण का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि इस हॉल का उपयोग धार्मिक, सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए किया जा सकेगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, बनवारी सैनी, राजेंद्र शर्मा बगड़, आयुष अंतिमा राजस्थान हेड राजेंद्र शर्मा झेरली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में ललित जोशी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
Advertisement
