Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rampur244901

Rampur: वीर बाल दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में भव्य रैली का आयोजन

Dec 28, 2024 07:16:39
Rampur, Uttar Pradesh

रामपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वीर बाल दिवस सप्ताह के अवसर पर एक विशाल रैली आयोजित की गई। विद्या भारती के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंध समिति के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि संयोजक विकास और हरपाल ने इसे सफलतापूर्वक आयोजित किया। छात्रों ने नारे और पोस्टरों के माध्यम से वीर बाल दिवस के महत्व को प्रदर्शित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्यों का अहम योगदान रहा।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Mar 20, 2026 11:38:27
Kannauj, Uttar Pradesh:*कन्नौज पहुंची उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर क़ानून व्यवस्था को बेहतर बताया और किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओ को बेहतर व्यवस्था की बात की* उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री एवं जनपद की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के हाॅल में सूचना विभाग द्वारा लगाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रर्दशनी तथा कलेक्ट्रेट परिसर में ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम के तहत बच्चों का अन्नप्रासन भी कराया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलों अभियान एवं मिड-डे मिल योजना के तहत कठपुतली की प्रस्तुति भी देखी तथा सराहना की। उन्होनें कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश, भारत का ग्रोथ इंजन के रूप में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के 09 वर्ष एवं केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार दिनांक 18 से 26 मार्च 2026 तक नौ दिवसीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मना रही हैं। उन्होनें कहा कि इन वर्षों में प्रदेश में कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और तकनीक आधारित सुशासन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश आज भयमुक्त, निवेश अनुकूल और तेज़ी से विकसित होने वाला राज्य बन चुका है। वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश में कोई सांप्रदायिक दंगा या जातिगत संघर्ष नहीं हुआ। वर्ष 2016 की तुलना में डकैती में लगभग 90 प्रतिशत, लूट में 85 प्रतिशत, हत्या में 47 प्रतिशत, बलवा में 70 प्रतिशत तथा फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं में 62 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 181, वीमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला बीट पुलिसिंग के माध्यम से महिला सुरक्षा को मजबूत किया गया है। 19,839 महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई और 9,172 महिला बीटों का गठन किया गया। महिला एवं बाल अपराधों के निस्तारण में 98.90 प्रतिशत निस्तारण दर के साथ उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 1.06 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। 39,885 बीसी सखियों के माध्यम से 42,711 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लेनदेन किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 26.81 लाख बेटियां लाभान्वित हुई और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 5.20 लाख से अधिक बेटियों के विवाह संपन्न कराए गए। कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ने प्रदेश को वैश्विक धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाया है। वाराणसी में देश का पहला मल्टी मॉडल टर्मिनल स्थापित किया गया है, जिससे जल, थल और रेल कनेक्टिविटी को नई गति मिली है। रजनी तिवारी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरे हैं और लगभग 60 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। उत्तर प्रदेश 96 लाख से अधिक इकाइयों के साथ देश का सबसे बड़ा एमएसएमई हब बन चुका है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत 197 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। प्रदेश में वर्तमान में 16 हवाई अड्डे संचालित हैं, जिनमें 4 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे शामिल हैं। 8 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य चल
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 20, 2026 11:38:26
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर गांव में कृषि भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया। विवाद के कारण खेत में प्रशासन द्वारा फसल काटने के आदेश के विरोध में दो ग्रामीणों ने पानी की ओवरहेड टंकी पर चढ़कर तनाव पैदा किया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता शुरू की। उपखंड अधिकारी सुभाष चौधरी, तहसीलदार हर्षिता मिढ्ढा, डीएसपी मदनलाल और थानाधिकारी प्रियंका समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। भीम आर्मी के पदाधिकारी भी वार्ता में शामिल रहे। प्रशासन द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुसार आगामी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद दोनों ग्रामीण टंकी से नीचे उतर आए। मौके पर भीड़ भी काफी थी। सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के लिए समेज़ा कोठी थाना प्रभारी कृष्णालाल, मुकलावा थाना प्रभारी बाबूलाल मौके पर मौजूद रहे। बाइट 1: सुभाष चौधरी, उपखंड अधिकारी, रायसिंहनगर। बाइट: सुनील नायक, भीम आर्मी पदाधिकारी।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 20, 2026 11:38:13
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में तेज रफ्तार ने एक बार फिर जिंदगी छीन ली। अनपरा थाना क्षेत्र में दो बाइक सवारों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में 10वीं के एक छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र सीएचएस का फॉर्म भरकर बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी धन निरंकारी गेट के समीप यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही छात्र ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के धन निरंकारी गेट के पास की हैं, जहां सड़क पर बिखरे वाहन और लोगों की भीड़ इस भीषण हादसे की गवाही दे रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार हुई कि एक बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 10वीं का छात्र बताया जा रहा है, जो सीएचएस का फॉर्म भरकर घर वापस लौट रहा था। वहीं हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 20, 2026 11:37:45
Noida, Uttar Pradesh:ब्राह्मण समुदाय को टारगेट करने वाली भड़काऊ बयानबाज़ी को रोकने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार किया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि आप अपनी बात उचित फोरम के सामने रखें। याचिकाकर्ता का कहना था कि सोशल मीडिया और मेनस्ट्रीम मीडिया में ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ नफरती बयानबाज़ी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। जस्टिस नागरत्ना ने सलाह दी कि हेट स्पीच से प्रभावित न हों, उसे अनदेखा करें। यदि आप प्रतिक्रिया देंगे, तो बदले में और प्रतिक्रिया आएंगी। बेहतर होगा कि स्कूल और कॉलेज जाकर भाईचारे का संदेश दें। यह सिर्फ एक समुदाय की बात नहीं है, हेट स्पीच तो किसी के खिलाफ भी नहीं होनी चाहिए। अगर समाज मे भाईचारा बढ़ेगा तो नफरत ख़ुद ब ख़ुद खत्म हो जाएंगी। आप अपनी बात उचित फोरम के सामने रख सकते है。
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 20, 2026 11:37:33
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में एक बिस्कुट फैक्ट्री में नौकरी से हटाए गए मौसेरे भाई का बदला लेने के लिए एक फैक्ट्री कर्मचारी ने सनसनीखेज कदम उठा लिया। उसने फैक्ट्री के मैनेजर को व्हाट्सएप कॉल कर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दे डाली। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए पूरी साजिश रची। लेकिन आखिरकार तीन दिन बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वही पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीओ- दअरसल गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के जेबी मंघाराम फैक्ट्री से जुड़ा है। जहां मैनेजर राजेश सिंह इंदौरिया को 15 मार्च की रात व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल उठाते ही सामने वाले ने सीधे धमकी दी जिंदा नहीं छोडूंगा घर में घुसकर गोली मारूंगा। करीब चार मिनट तक चली इस कॉल में आरोपी लगातार धमकाता रहा। लेकिन उसने उस समय कारण नहीं बताया। जिसकी शिकायत मैनेजर ने थाने में की। पुलिस जांच में सामने आया कि धमकी देने वाला सूर्य प्रताप सिंह भदौरिया है जो उसी फैक्ट्री में काम करता है। हालांकि, पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर नंबर ट्रेस कर लिया और बुधवार रात आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना सुर बदल लिया और कहा कि उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसका मौसेरा भाई भी वहीं कार्यरत था। जिसे मैनेजर ने 'अनफिट' बताकर नौकरी से हटा दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने बदला लेने की ठानी और धमकी दे डाली। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए चालाकी भी दिखाई। उसे अंदेशा था कि पुलिस कॉल ट्रेस करेगी इसलिए उसने अपने घर में इस्तेमाल होने वाले दूसरे नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट बनाया और उसी से इंटरनेट कॉल कर धमकी दी। यही वजह रही कि वह तीन दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा। फिलहाल पुलिस ने उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बाइट- जयराज कुबेर- ASP ग्वालियर
0
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 20, 2026 11:37:15
Noida, Uttar Pradesh:पूर्वी बिहार और सीमांचल को जोड़ने वाली जीवनरेखा विक्रमशिला सेतु से जुड़ी बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। पुल के पिलरों की सुरक्षा के लिए बनाई गई प्रोटेक्शन वॉल कई जगहों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। एक पिलर की दीवार पूरी तरह ढह चुकी है, दूसरा हिस्सा टूटकर लटक रहा है और तीसरा आधा टूट चुका है।सबसे खतरनाक स्थिति यह है कि लटकता हुआ हिस्सा लगातार पिलर से टकरा रहा है, जिससे पुल की मजबूती पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। पहले भी एक्सपेंशन जॉइंट का गैप तेजी से बढ़ने की खबर सामने आई थी, लेकिन अब तक जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गंगा के तेज बहाव और भारी नावों-जहाजनाओं की आवाजाही के कारण पिलरों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में प्रोटेक्शन वॉल का कमजोर होना पिलर की पकड़ को ढीला कर सकता है, जो किसी बड़े हादसे का संकेत बन सकता है। खासकर बाढ़ के समय यह खतरा और गंभीर हो सकता है। फिलहाल पिलर संख्या 16 से 20 के बीच तीन पिलरों के वॉल क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। विभागीय टीम ने मौके का जायजा लेकर रिपोर्ट भेज दी है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कार्रवाई कब होगी。
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Mar 20, 2026 11:36:17
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर में सामने आई चोरी की वारदात सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं बल्कि एक खतरनाक सोच का नतीजा है जहां जरूरत नहीं बल्कि गर्लफ्रेंड और शौक पूरे करने की चाह ने युवाओं को अपराधी बना दिया खबर पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी मेहनत से कमाने के बजाय आसान पैसा चाहते थे ताकि अपने शौक पूरे कर सकें और गर्लफ्रेंड पर खर्च कर सकें। इसी चाह में ये आरोपी गांव-गांव घूमकर खेतों में लगे बोर मशीन के केबल वायर काटते, उसे जलाकर तांबा निकालते और कबाड़ी दुकानों में बेच देते थे। यानि दिखावे की जिंदगी और रिश्तों का दबाव इन युवाओं को अपराध की राह पर ले गया। पुलिस ने पांच आरोपियों और दो कबाड़ी संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से केबल वायर और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हो गई है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 फीट बोर मशीन का केबल वायर बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 1000 रुपये आंकी गई है. इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है. सबसे बड़ा सवाल यही है क्या आज की युवा पीढ़ी शौक और रिश्तों के दबाव में अपराध की ओर बढ़ रही है?
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 20, 2026 11:35:57
Raipur, Chhattisgarh:विधेयक पर बोलते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सदन में कहा- छत्तीसगढ़ के बेटा बेटीों का ध्यान चयन मंडल के माध्यम से रखा जाएगा. 32000 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है. पूर्व PSC मामले में CBI की जांच जारी है. इसका युवाओं को नुकसान झेलना पड़ा, युवाओं का भरोसा संस्था पर टूट चूका था, आयु सीमा का नुकसान उठाना पड़ा. भर्ती प्रक्रिया को सरल और पारदर्शिता बनाने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल बनाने का निर्णय लिया है. अब तक ये नहीं होने से 4-5 सालों में एक बार परीक्षा होती थी. अब निर्धारित समय पर हर साल होंगी. परीक्षाओं के शेड्यूल तय हो जाने से एजेंसी को आसानी होगी हर विभाग की चयन प्रक्रिया अलग होती है. अलग तैयारी करनी पड़ती है. परिक्षा लेने का दबाव होता है. सार्वजनिक धन का अपव्यय होता है. इसके साथ साथ नियुक्ति में विलम्ब हो जाता है. इसलिए मण्डल बनने पर मण्डल द्वारा चयन प्रक्रिया का निर्धारित किया जाएगा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल में एक अध्यक्ष 3 सचिव होंगे... सभी कर्मचारी अधिकारी चयन मण्डल के अधीन माने जायेंगे पाठ्यक्रम समिति, परीक्षा समिति का गठन किया जाएगा समस्त विभागों के लिए भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया कर सकेगा मंडल मण्डल द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित की सकेगी युवाओं को अधिकतम अवसर प्रदान करेंगे......
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 20, 2026 11:35:43
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में मौसम का कहर, तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश से फसलों को भारी नुकसान अमरोहा जिले में पिछले दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। लगातार कई घंटों से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के लिए यह बारिश मुसीबत बनकर सामने आई है। तेज हवाओं और बारिश के चलते गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। इसके अलावा आम के बागों को भी भारी नुकसान हुआ है, तेज हवा के कारण पेड़ों से आम गिर गए हैं और फसल को क्षति पहुंची है। लगातार जारी बारिश से जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। किसान अब मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फसलों को हुए नुकसान ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 11:35:30
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया- अम्बाला रोड स्थित बड़ी ईदगाह पर पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया- उनके साथ एसपी सिटी व्योम बिंदल सहित कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही - अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए- ताकि बारिश के बावजूद नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो - इस दौरान अधिकारियों ने शांति, भाईचारे और आपसी सहयोग का संदेश भी दिया-प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की।
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Mar 20, 2026 11:34:54
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर खुर्जा में गैस एजेंसी पर भेदभाव का आरोप, हंगामे का वीडियो वायरल बुलंदशहर के खुर्जा मूड़ा खेड़ा इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गैस वितरण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर जमकर हंगामा हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक गैस एजेंसी पर लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एजेंसी संचालक कुछ चुनिंदा लोगों को गैस सिलेंडर दे रहा था, जबकि अन्य लोगों को “गैस खत्म” कहकर वापस भेजा जा रहा था। इतना ही नहीं, एजेंसी के व्यवहार को भी अभद्र बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और एजेंसी संचालक से जवाब-तलब किया। इस दौरान माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि हंगामा खड़ा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बढ़ते दबाव के बीच एजेंसी संचालक को माफी भी मांगनी पड़ी। हालांकि, पूरे मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई गैस वितरण में भेदभाव किया जा रहा था या यह केवल आरोप हैं। सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन इस घटना ने इलाके में तनाव जरूर बढ़ा दिया है।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 20, 2026 11:34:41
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top