रामपुर में रिश्वत लेते हुए नायब नाजिर रंगे हाथ गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के टांडा में नायब नाजिर यूनुस खान को एंटी करप्शन टीम मुरादाबाद ने 2400 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। नायब नाजिर पर नकल निकालने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप था। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मच गया। यूनुस खान के खिलाफ पहले से रिश्वत लेने की शिकायत थी जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने उन्हें तहसील से पकड़ लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा में महसूस किये गये भूकंप के झटके 4.4 तिव्रता से आये भूकंप के झटके।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के गजरौला नौगावां हसनपुर सहित अलग-अलग जगह 10:25 मिट पर महसूस किया गये भूकंप के झटके जनपद में 4.4 तिव्रता से रिकोर्ड किया गया वही लोग अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए यह भूकंप के झटके जनपद अमरोहा में नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर से लेकर तमाम अलग-अलग जगह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
