244901
प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर पहुंचे जिला कलेक्ट्रेट, समीक्षा बैठक भी की
Rampur, Uttar Pradesh:यूपी में उप चुनाव में 10 सीटों पर प्रभारी मंत्री ने जीत का किया दावा। रामपुर जिला कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर का आगमन हुआ, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस मौके पर नगर विधायक और कृषि राज्य मंत्री बलदेव औलख भी उनके साथ मौजूद रहे। इस मौके प्रभारी मंत्री ने कहा कि सपा 2022 में भी दावा कर रही थी कि वो 400 सीट जीतेगी। उनके दावे कितने हवा हवाई होंगे आगे पता चल जाएगा। काठ की हांडी बार-बार नही चढ़ती।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हैदराबाद में इंडिराम्मा हाउसिंग टावर्स के आधार पत्थर, नम्पल्ली में सरकारी योजना शुरू
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): MOHAMMED AZHARUDDIN (INC)/ ANIL KUMAR YADAV (INC)/ MAJID HUSSAIN (AIMIM) ON INDIRAMMA HOUSING TOWERS FOUNDATION STONE LAYING/ HOUSING DEVELOPMENT IN NAMPALLY CONSTITUENCY/ TELANGANA GOVERNMENT HOUSING INITIATIVE0
0
Report
ऑपरेशन कवच: पश्चिमी जिला में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 117 ग्राम heroin बरामद
Delhi, Delhi:ऑपरेशन कवच के दौरान वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के नारायणा और इंद्रपुरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार 117 ग्राम हीरोइन स्मैक बरामद दोनों गिरफ्तारियां एरिया पेट्रोलिंग के दौरान हुईं राजेश शर्मा पश्चिमी जिला में ऑपरेशन कवच के दौरान पैट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान दो अलग अलग मामलों में दो ड्रग्स तस्कर को नारायणा और इंद्रपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर 117 ग्राम हीरोईन बरामद की है।पकड़े गए ड्रग्स तस्कर की पहचान नरेश उर्फ़ गंजा 32 के रूप में हुई है। यह इंदरपुरी का एक घोषित अपराधी है और वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में लगभग दो दर्जन क्रिमिनल केस में शामिल रहा है।सरफ़राज़ उर्फ़ मुल्ला 28 के रूप में हुई है।इस पर भी एक्साइज़ और जुए और कई अपराधिक मामले दर्ज है।नारायणा पुलिस नेआरोपी नरेश के पास से 97 ग्राम हीरोईन और इंद्रपुरी पुलिस ने सरफराज से 20 ग्राम स्मैक बरामद की है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार पश्चिमी जिला में ऑपरेशन कवच चलाया जा रहा है जिसमें नारायणा पुलिस ने पैट्रोलिंग ऑपरेशन कवच के दौरान टीम ने एक आदमी को बैग ले जाते हुए देखा जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा है। उसे पकड़ लिया गया, और तय तरीके से बैग की जांच की गई। उसमें 97 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ था, जिसकी शुरुआती जांच में हीरोइन के रूप में पहचान हुई। आरोपी की पहचान नरेश उर्फ गंजा उर्फ ओम प्रकाश के रूप में हुई। नशीला पदार्थ ज़ब्त कर लिया गया, और PS नारायणा में NDPS एक्ट की धारा 21(b) के तहत केस दर्ज किया गया। वही इंद्रपुरी मामले में टीम एरिया पेट्रोलिंग ड्यूटी कर रहे थे तभी एक आरोपी को पकड़ और उसके पास से 20 ग्राम चरस स्मैक बरामद की उसके बाद इंद्रपुरी थाने में, NDPS एक्ट की धारा 21(b) के तहत PS इंदरपुरी में दर्ज की गई। अब पुलिस इनके और साथियों की तैलाश में जुटी है.0
0
Report
हरदा थोक मंडी में फुटकर विक्रेताओं का विरोध, 250 ग्राम बिक्री पर रोक की मांग
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा शहर में फुटकर सब्जी का कारोबार करने वाले व्यापारियों ने थोक मंडी में आम ग्राहकों को कम मात्रा में सब्जियां बेचने का विरोध किया है। व्यापारियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिला प्रशासन के अधिकारी शिकायत दर्ज कराते हुए इस व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की। फुटकर व्यापारियों का आरोप है कि थोक व्यापार का लाइसेंस रखने वालों कुछ व्यापारी मंडी परिसर में ही आम ग्राहकों को 250 ग्राम, आधा किलो और एक किलो तक सब्जियां बेच रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि थोक मंडी में इस तरह फुटकर बिक्री होने से शहर में तय स्थानों पर दुकान लगाकर कारोबार करने वाले फुटकर व्यापारियों के व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है। फुटकर व्यापारियों के मुताबिक, वे निर्धारित स्थानों पर दुकान लगाकर टैक्स और अन्य शुल्क का भुगतान करते हैं, जबकि मंडी परिसर में थोक लाइसेंस की आड़ में कम मात्रा में सब्जियां बेचने से उनके सामने कारोबार का संकट खड़ा हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरपुर के आजादी के समय बने स्कूल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, छात्र पढ़ाई बाधित
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर के मुसहरी प्रखंड के पताही पंचायत स्थित नवराष्ट्र उच्च विद्यालय एक ऐसा स्कूल है जिसे आजादी के समय बनाया गया था और आज यहां बुनियादी सुविधाओं के अभाव में छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण कम छात्रों का आना जारी है. जर्जर इमारत, शौचालय, पानी पीने की व्यवस्था नहीं है और जो मौजूद है वह भी जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है. जी मीडिया की टीम ने स्कूल का रियलिटी चेक किया तो नल पर पानी पीने की कोशिश करती छात्राएं दिखीं. स्कूल में एक RO भी लगा है, वह भी खराब पड़ा है. इस स्कूल में 1027 बच्चे पढ़ते हैं, 14 कमरे हैं. कमरे की हालत ऐसी है कि किसी कमरे में छत नहीं है और बरामदा ही पढ़ाई के लिए इस्तेमाल होता है. शौचालयों की हालत अत्यंत दयनीय है. लैब रूम का भी बुरा हाल है; लैब में रखे सामानों की मरम्मत नहीं हुई है और प्रैक्टिकल संभव नहीं हो पाते. लैब रूम में मात्र एक मानव रहित कंकाल है और कंप्यूटर बारिश से खराब हो चुका है. इस स्कूल में 50% छात्राएं पढ़ती हैं और अधिकतर छात्रों को शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण खेलना पड़ता है. प्रिंसिपल अरविंद कुमार सिंह और पंचायत के मुखिया संजय कुमार ने कहा कि स्कूल सिर्फ नाम का रह गया है क्योंकि सुधार के लिए अधिकारी तक चक्कर लगाते रहे पर कार्रवाई नहीं की गई. आजादी के बाद इस जिले के नामी ग्रामीण स्कूलों में इसका नाम आता था, पर अब बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बच्चे पढ़ना छोड़ रहे हैं और जो पढ़ते हैं वह बरामदे पर बैठकर पढ़ लेते हैं.0
0
Report
खट्टाली की राशन दुकान में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कार्रवाई की मांग
Alirajpur, Madhya Pradesh:सरकारी राशन दुकान पर मनमानी: उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा राशन, क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर उपभोक्ताओं को राशन न मिलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पिछले कई समय से गरीब परिवारों को राशन के लिए भटकना पड़ रहा है, जिससे परेशान होकर आज ग्रामीणों ने सरपंच के नेतृत्व में जिला स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचकर प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई। राशन वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका स्थानीय निवासियों का आरोप है कि खट्टाली स्थित सरकारी संस्था में राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पात्र हितग्राहियों को बार-बार चक्कर काटने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि संस्था में राशन के भंडारण और वितरण को लेकर बड़ी गड़बड़ी की जा रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है। सरपंच ने उठाई ग्रामीणों की आवाज उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्थानीय सरपंच खुद ग्रामीणों को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे और उच्च अधिकारियों के सामने इस गंभीर मुद्दे को रखा। राशन दुकान संचालक एवं संबंधित जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा तुरंत राशन वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है।0
0
Report
IG के आने पर नौगांव चोरी केस में सिविल लाइन पुलिस मारपीट आरोप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव चोरी केस के फरियादी प्रमोद कुमार तिवारी ने सिविल लाइन पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने फरियादी पर पुलिसकर्मियों से मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीडित प्रमोद तिवारी का आरोप है कि आज IG के आने की सूचना पर वे सिटी कोतवाली प्रार्थना पत्र देने गए थे। वहां से कंट्रोल रूम और कंट्रोल रूम से सिविल लाइन थाने भेजा गया। आरोप है कि सिविल लाइन में उनकी पिटाई की गई।पीडित ने बताया कि IG साहब की जानकारी लगी थी वहां प्रार्थना पत्र देने गया। वहां से पता चला कंट्रोल रूम में हैं, कंट्रोल रूम वालों ने कहा सिविल लाइन चले जाइए। वहां पहुंचा तो पुलिस पहले से खड़ी थी। मेरी मोटरसाइकिल में 50 हजार रुपये रखे थे, मेरी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की गई। गेट पर कैमरा लगा है, उसमें सब रिकॉर्ड हुआ है। पटक कर मारा और कहा माल मांगेगा तो चाहे जिसके यहां चला जा। ढाई क्विंटल चांदी हमारे TI ने बेच ली है। डॉक्टर ने बोतल चढ़ाने को कहा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने डॉक्टर पर दबाव बनाया कि इसका इलाज नहीं कराना है। एसपी रजत सकलेचा का कहना है कि नौगांव में पिछले साल चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। फरियादी विवेचना से संतुष्ट नहीं था, इसलिए कई बार विवेचक बदले गए। फरियादी ने आरोप लगाया था कि जब्त माल पुलिस ने हड़प लिया है, जिसकी एडिशनल SP से जांच कराई गई और आरोप गलत पाए गए। एसपी ने बताया कि प्रमोद तिवारी नामक आवेदक द्वारा नौगांव थाने में पिछले वर्ष चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना से संतुष्ट न होने पर समय-समय पर विवेचकों को बदला गया है। इनके द्वारा आरोप लगाया गया कि चोरी का माल जब्त कर कुछ पुलिसकर्मियों ने हड़प लिया है। इसकी जांच एडिशनल SP से कराई गई और जांच असत्य पाई गई। लेकिन देखने में आया है कि आवेदन देने के अलावा भी खुद की जान को हानि पहुंचाने के प्रयास किए जाते हैं, जैसे पूर्व में ज्वलनशील पदार्थ छिड़कना, सल्फास की गोली लाना और कल जहरीला पदार्थ खाने का प्रयास किया गया। जांच असत्य हो चुकी है और दबाव बनाने के लिए जहर खाकर प्रयास किया गया, इसलिए नए कानून की धारा 226 के तहत और एक पुलिसकर्मी की उंगली काटने और दो लोगों को चोटिल करने पर सुसंगत BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरियादी को RTI के माध्यम से लिखित जवाब दिया गया है और काउंसलिंग भी कराई गई है। पुलिस चोरी के मामले में रिकवरी का प्रयास कर रही है, लेकिन विधि विरुद्ध कार्य करने पर कार्रवाई जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
मुख्य चुनाव आयुक्त पर अजय राय का बड़ा हमला: वोटर लिस्ट से नाम कटने का दावा
Lucknow, Uttar Pradesh:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हमला लखनऊ में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं अजय राय ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के जरिए लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और षड्यंत्र के तहत लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा अजय राय ने आरोप लगाया कि पूरे देश में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों से मुलाकात की, जहां करीब 700 वोट काटे जाने की बात सामने आई अजय राय ने ज्ञानेश कुमार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं अजय राय के मुताबिक आगरा, सहारनपुर और गोरखपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कई धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्होंने दावा किया कि आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी हुई अजय राय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार के घर नहीं गए थे, इसके बावजूद हत्या के प्रयास, घर में घुसने और दंगा जैसे आरोपों में मुकदमे दर्ज किए गए उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र बचाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी अजय राय के बयान - अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस: “ज्ञानेश कुमार जी द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई है षड्यंत्र के तहत लोगों के नाम काटे जा रहे हैं हमारे कार्यकर्ताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमे लगाए जा रहे हैं... राहुल गांधी जी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार भले बूढ़े हो जाएं, लेकिन इनको सलाखों के पीछे भेजेंगे।”0
0
Report
EC के विरोध में ठाकरे भाइयों के प्रदर्शन पर शैना एनसी का बयान
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): SHAINA NC (SHIV SENA) ON THACKERAY BROTHERS' PROTEST AGAINST ELECTION COMMISSION/RAHUL GANDHI0
0
Report
आदि कैलाश में भारी बर्फबारी: 100 ग्रामीण घोड़े-खच्चरों के साथ सुरक्षित लौटे
Pithoragarh, Uttarakhand:उत्तराखंड के आदि कैलाश क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। लगातार तीन दिनों से खराब मौसम और भारी बर्फबारी के चलते सीमांत इलाका बर्फ से ढक गया है। आदि कैलाश क्षेत्र में 4 से 5 फीट तक हिमपात हुआ है, जबकि नाभीढांग में करीब 2 फीट बर्फ जम चुकी है。 भारी बर्फबारी के कारण आदि कैलाश गए कुटी के पास करीब 100 ग्रामीण घोड़े-खच्चरों के साथ फँस गए थे। ग्रामीणों को लगभग 12 किलोमीटर का बर्फीला रास्ता पैदल तय कर रविवार देर शाम कुटी गांव पहुंचना पड़ा。 कुटी निवासी सुप्यो सिंह नें विडिओ बना कर प्रसारन तक पहुंचाई जानकारी उनके मुताबिक, भारी बर्फबारी के बीच कुटी के करीब 100 ग्रामीण घोड़े-खच्चरों के साथ सुरक्षित गांव लौट आए हैं。 ताजा बर्फ में पैर धंसने के कारण आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई थी। हालांकि तमाम परेशानियों के बावजूद सभी ग्रामीण सुरक्षित अपने गांव पहुंच गए। फिलहाल आदि कैलाश क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों के अलावा करीब 10 होटल संचालकों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।0
0
Report
Advertisement
Barapullah Phase-3 फ्लाईओवर उद्घाटन: नोएडा से एम्स 15 मिनट, प्रदूषण घटेगा
New Delhi, Delhi:नोएडा से एम्स सिर्फ 15 मिनट बारापुल्लाह फेस 3 फ्लाईओवर तैयार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन. दिल्ली वासियों को बड़ी सौगातें आज दी जा रही है और खासकर ईस्ट ओर साउथ में रह रहे लोगों के लिए राहत की खबर क्योंकि अब समय की बचत होगी, प्रदूषण में कटौती होगी और 15 मिनट में नोएडा से एम्स तक पहुंच जाएंगे. लगभग एक दशक से अटका Barapullah Phase-3 का फ्लाईओवर आज से शुरू हो गया है. इससे पहले कई बार इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन कभी पूरी नहीं हो पाई पर अब जो है यहां पर काम पूरा हो गया है. 2014 में हुआ था शिलान्यास, 2015 में शुरू हुआ था निर्माण और 30 महीने में पूरा होने वाली परियोजना को तैयार होने में करीब 9 साल की देरी हुई . सराय काले खां से मयूर विहार फेज-1 तक 3.5 किमी लंबा कॉरिडोर तैयार हुआ है. रैंप और लूप समेत कॉरिडोर की कुल लंबाई 4.9 किमी है. यह पूरा कॉरिडोर एकदम सिग्नल फ्री है. लेन के साथ साइकिल ट्रैक और फुटपाथ की भी सुविधा दी गई है. यह प्रोजेक्ट 1200 करोड़ की लागत से पूरा होना था लेकिन टाइमलाइन से पूरा न होने पर अब इस फ्लाईओवर को कुल लागत1635 करोड़ से पूरा किया गया है. बारापुल्लाह फेस 3 की शुरुआत के बाद NH 24 और DND पर ट्रैफिक का भार कम हो जाएगा, कॉरिडोर शुरू होने से रोजाना करीब 2 टन CO₂ उत्सर्जन कम होने का अनुमान है. यह फ्लाईओवर लोगों को ट्रैफिक और कंजेशन से बचाएगा और उसके साथ-साथ समय की भी बचत करेगा और दिल्ली के हवा साफ होगी प्रदूषण में कटौती होगी. राजधानी में आज 1941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है. बारापुल्लाह फेस 3 के अलावा आज मुकरबा चौक अंडरपास का भी उद्घाटन किया गया है और मोदी मिल से सावित्री सिनेमा वाले फ्लाईओवर और लोनी अंडरपास का शुभारंभ किया गया है.0
0
Report
कोटड़ी स्कूल के विज्ञान मेले ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और नवाचार दिखाया
Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद ब्लॉक के कोटड़ी स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार के निर्देश एवं शिविरा पंचांग के अनुसार विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य बलवीर सिंह चौहान के निर्देशन में हुआ। विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान मॉडल प्रदर्शन, क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले के संयोजन एवं प्रभारी की जिम्मेदारी व्याख्याता मीठालाल मीना को दी गई। मेले में विद्यार्थियों को दो वर्गों में विभाजित किया गया—कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए सीनियर वर्ग तथा कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए जूनियर वर्ग। दोनों वर्गों में विज्ञान मॉडल प्रदर्शन, क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग निर्णायक दलों का गठन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर मॉडल तैयार कर अपनी रचनात्मक सोच और प्रयोगात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विज्ञान मेले के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, तर्क क्षमता और विषय के प्रति रुचि विकसित करना रहा। आयोजन के अंत में प्रधानाचार्य एवं विद्यालय स्टाफ की मौजूदगी में प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।0
0
Report
ध धरियावद में उपजिला अस्पताल का नया परिसर शुरू, आपातकालीन और ओपीडी सेवाएं चालू
Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद में लंबे इंतजार के बाद उपजिला चिकित्सालय का नया परिसर अब मरीजों के लिए सुचारू रूप से शुरू हो गया है। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी के निर्देश पर पीएमओ डॉ. जितेंद्र बागड़िया के नेतृत्व में रेनिया मंगरी स्थित नवीन चिकित्सालय परिसर में विधिवत ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की गई। नवीन अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी, ओपीडी, निशुल्क दवा वितरण, निशुल्क जांच, आईपीडी वार्ड सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को उपचार के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। नवीन परिसर में चिकित्सा सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और व्यवस्थित उपचार सुविधा मिलने की उम्मीद है। पीएमओ डॉ. जितेंद्र बागड़िया ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पुराने उपजिला चिकित्सालय भवन के जर्जर और क्षतिग्रस्त होने के कारण अस्पताल को तत्काल प्रभाव से नवीन परिसर में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि नए अस्पताल परिसर में मूलभूत सुविधाओं के साथ मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी। उधर, पुराने चिकित्सालय भवन को नवीन परिसर में शिफ्ट किए जाने के बाद नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के.बी. मीणा ने पुराने भवन में सिटी डिस्पेंसरी की सेवा दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि नवीन चिकित्सालय परिसर नगर से बाहर होने के कारण कई मरीजों और दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। के.बी. मीणा के अनुसार विशेषकर आपातकालीन परिस्थितियों में नगर के बीच सिटी डिस्पेंसरी की सुविधा आमजन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सरकार से जनहित को ध्यान में रखते हुए पुराने चिकित्सालय परिसर में जल्द से जल्द सिटी डिस्पेंसरी सेवा बहाल करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़ वीडियो वायरल: विदेशी युवती के साथ छेड़छाड़ के चार आरोपी गिरफ्तार
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़। विदेशी युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट का वीडियो वायरल होने के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। कार्रवाई एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में, सीओ सिटी धर्मराज चौधरी के सुपरविजन और थाना प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने की। पुलिस के अनुसार, करीब चार साल पुरानी यह घटना हाल ही में सोशल मीडिया पर पुष्कर की बताकर वायरल की गई थी। जांच में सामने आया कि घटना का पुष्कर से कोई संबंध नहीं है। मामला किशनगढ़ के स्नो यार्ड क्षेत्र का है, जहां इजराइल की युवती खूबसूरत नजारों को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर रही थी। इसी दौरान पास बैठे दो युवकों ने उस पर अश्लील कमेंट किए थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी नाराजगी जताई थी। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फुटेज खंगाले और आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने गांधीनगर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद फुरखान, मोहम्मद अनीस, फरहान और अख्तर अली को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इजराइल लौट चुकी युवती ने कार्रवाई के लिए अजमेर पुलिस और गांधीनगर थाना पुलिस का आभार जताया। जी मीडिया से बातचीत में उसने कहा कि यह बीता हुआ समय है और उस वक्त वह युवकों की भाषा समझ नहीं पाई थी। युवती ने कहा कि उसे भारत से बहुत प्यार मिला है और वह जल्द भारत वापस आ रही है0
0
Report
झुंझुनूं विधायक का WhatsApp अकाउंट हैक; साइबर ठगों से सावधानियां जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर साइबर ठगों के चपेट में आया विधायक का मोबाइल झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू के व्हाट्स एप को ठगों ने किया हैक विधायक भांबू के नंबरों से व्हाट्स एप पर मैसेज कर मांगे पैसे विधायक भांबू के व्हाट्स एप अकाउंट से पहुंच रहे मैसेज भांबू ने जारी की एडवाइजरी, कहा— कोई जवाब ना दें, पैसे भी ना दें अकाउंट रिकवर करवाने की कोशिश की भी कही बात झुंझुनूं जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू का WhatsApp अकाउंट साइबर ठगों के निशाने पर आ गया है। विधायक के WhatsApp अकाउंट से उनके संपर्क में मौजूद लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं और इन मैसेज के जरिए पैसों की मांग किए जाने की जानकारी सामने आई है। अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की जानकारी सामने आने के बाद विधायक राजेंद्र भांबू ने खुद लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज, कॉल, OTP, लिंक या पैसों की मांग का जवाब नहीं दिया जाए। विधायक की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि उनके नंबर से किसी व्यक्ति को पैसे भेजने के लिए कहा जाता है तो किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर नहीं करें। साथ ही संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या OTP साझा करने से भी बचने की अपील की गई है। विधायक राजांेद्र भांबू ने बताया कि वे अपना WhatsApp अकाउंट रिकवर करवाने की कोशिश कर रहे हैं। जब तक अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज को नजरअंदाज करने की अपील की गई है। उन्होंने अपने संपर्कों और आमजन से यह सूचना अपने परिचितों तक भी पहुंचाने की अपील की है, ताकि साइबर ठग विधायक के नाम और नंबर का इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति से आर्थिक धोखाधड़ी नहीं कर सकें। विधायक भांबू ने जो अपील की है, उसमें लिखा है कि “मेरा WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है। अगर मेरे नंबर से कोई मैसेज, कॉल, OTP, लिंक या पैसे की मांग आए, तो कृपया उसका जवाब न दें और कोई भी पैसे ट्रांसफर न करें। मैं अपना अकाउंट रिकवर करने की कोशिश कर रहा हूं। तब तक मेरे नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज को नजरअंदाज करें। कृपया यह मैसेज अपने जानने वालों तक भी पहुंचा दें।”0
0
Report
बदरपुर बॉर्डर दुर्घटना: एक की मृत्यु, तीन घायल—दिल्ली में रफ्तार का कहर
New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के बदरपुर थाना इलाके में आज मंगलवार सुबह तीन से तीन बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है तो वहीं तीन अन्य घायल है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मृतक की पहचान करने में लगी हुई है और मृतक के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी भिजवा दिया गया है. पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है और मृतक और घायल के परिजनों से संपर्क करने में लगी है. राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां एक तेज रफ्तार कार बदरपुर बॉर्डर के पास खड़ी हुई ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार देती है. टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है तो वहीं तीन अन्य लोग घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. दरअसल कार चालक फरीदाबाद से दिल्ली आ रहा था तभी यह हादसा हो जाता है. बदरपुर थाना को सूचना दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जिन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. वही इस हादसे के बारे में शुरुआती जांच के अनुसार बदरपुर बॉर्डर पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी... पुलिस की कार्रवाई जारी है. यह हादसा मंगलवार सुबह 3:00 के आसपास का है जहां तेज रफ्तार आ रही एक कार बदरपुर बॉर्डर के पास खड़ी ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार देती है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है तो वहीं तीन अन्य घायल है. बीते दो दिन पहले एक तेज रफ्तार कार सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो को टक्कर मार देती है जिसमें ऑटो चालक की मौत हो गई थी.0
0
Report
Advertisement
